Blog

  • पेड़ से टकराई कार, आग लगने से 3 झुलसे 

    पेड़ से टकराई कार, आग लगने से 3 झुलसे 

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास एक गांव में कार में सवार लोग गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए। शनिवार की देर रात रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पौड़ी पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई जिसके कारण उसमें आग लग गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी का लॉकिंग सिस्टम जाम हो गया था। जिस वजह से सवार लोग दरवाजे नहीं खोल पाए। इसीलिए कार में सवार लोग दरवाजा लॉक होने के कारण कार से बाहर नहीं निकल सके और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। पेड़ से टकराने के बाद कार धू-धू कर जलने लगी। हालांकि मौजूद लोगों ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कोई मदद नहीं कर सकी।

    पेड़ से टकराने के कारण गाड़ी में भीषण आग लग गई। जब सुबह लोगों ने देखा कि उसमें सवार की लोग भी जलकर राख हो चुके हैं। कार में केवल उन तीनों व्यक्तियों के सिर्फ कंकाल ही दिखाई पड़ रहे हैं। पौड़ी गांव के पास जिस कार में पेड़ से टकराने के कारण आग लगी उस कार का नंबर CG10 BD 7861 है। जानकारी के मुताबिक की है गाड़ी बिलासपुर की है।

  • पुरानी पेंशन योजना को लेकर सीएम ने दिया बड़ा ब्यान…

    पुरानी पेंशन योजना को लेकर सीएम ने दिया बड़ा ब्यान…

    मुंबई। महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को लेकर सकारात्मक है। आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि राज्य का शिक्षा विभाग पुरानी पेंशन योजना (OPS) का अध्ययन कर रहा है।

    शिंदे ने यह भी कहा कि राज्य सरकार हाल ही में आयोजित दावोस शिखर सम्मेलन में निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर के संबंध में विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का अपने काम से जवाब देगी। शिंदे ने कहा कि सरकार शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों, गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए पुरानी पेंशन योजना और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण के लिए सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग पुरानी पेंशन योजना का अध्ययन कर रहा है।

    दावोस बैठक के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी कंपनियां प्रत्यक्ष निवेश करने के बजाय संयुक्त उद्यमों में जाना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए दावोस सम्मेलन में कई उद्योगपति भारत से हैं, लेकिन यह विदेशी निवेश ही होगा। मुख्यमंत्री ने पिछली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार द्वारा हस्ताक्षरित समझौतों पर भी सवाल उठाया और कहा कि उस सरकार में कुछ नहीं हुआ।

    बता दें कि पुरानी पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को निर्धारित पेंशन मिलती है। इसके तहत, कर्मचारी पेंशन के रूप में प्राप्त अंतिम वेतन की 50 प्रतिशत राशि का हकदार होता है। हालांकि, पेंशन राशि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत अंशदायी है, जो 2004 से प्रभावी है।

  • आज का राशिफल, 22 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 22 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके मन में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आज आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और कुछ कामों को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे जिनके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आज आप राजनीति में कार्यरत लोग लोगों को जोड़ने में सफल होंगे। आपको आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। यदि आपने अपनी किसी पुरानी गलती से सबक नहीं लिया तो आज आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आज आप सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में आज आप अधिकारियों से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आप उनके द्वारा दिए काम को समय पर पूरा करें। यदि आपने अपने मन की बात किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर की तो वह बाद में आपका मजाक बना सकता है। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा व अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें। संतान को आप संस्कारों व रीति-रिवाजों की शिक्षा दे सकते हैं। आपके कुछ निजी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है। आपको परिवार में किसी लड़ाई झगड़े में दोनों पक्षों की सुनकर ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय संबंधित किसी काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अक्समात धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी, जिससे आप दोनों एक दूसरे की बातों को सुनेंगे व समझेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों से घबराना नहीं है। उन्हें समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

    सिंह राशिफल। सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में पूरी मेहनत और लगन से जुटे नजर आएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने सीनियर्स को प्रसन्न रखेंगे, लेकिन आपको किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा व जल्दी आप किसी की बातों में ना आए। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी।

    कन्या राशिफल। आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको यदि धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आपके मित्र की मदद से दूर होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से बिजनेस संबंधित कोई मदद ले सकते हैं। आपके कुछ काम यदि लंबे समय से लटके हुए थे, तो वह भी पूरे होते दिख रहे हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। निजी मामलों में आप सावधानी बरते, नहीं तो कोई आपको गुमराह कर सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर किसी लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी। पारिवारिक विषयों में पूरी सक्रियता दिखाएंगे। आपके सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप परिवार के सदस्यों को भी कुछ समय देंगे, जिनसे आप कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से  घर में खुशियां बनी रहेंगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए जन कल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारियों  को भी आप बखूबी निभाएंगे। आपको लाभ के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भाई बंधुत्व की भावना आज बढे़गी। आज कुछ कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। आप धर्म-कर्म के कार्यों में आगे बढ़ेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह संभव नहीं हो पाएगा। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा।

    मकर राशिफल। मकर राशि के जातक व्यवसाय में कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का आपको मौका मिलेगा। आपके किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आज आपकी सुख और समृद्धि बढ़ने से आपका खर्चा भी बढ़ सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अत्याधिक दिखावे के चक्कर में अधिक धन व्यय ना करें और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। किसी लेनदेन के मामले में  आप सावधान रहें। कारोबार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में भी आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आपके कुछ रुके हुए मामले आप समय रहते निपटा पाएंगे, तो उनसे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आप किसी काम मे निसंकोच आगे बढ़ेंगे, तो आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आपको  घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

  • पंजाब: जालंधर से S Bhoopathi सहित 24 IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब: जालंधर से S Bhoopathi सहित 24 IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर से एस भूपति सहित 24 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं अब आईपीएस कुलदीप चहल जालंधर के नए सीपी होंगे। देखें लिस्ट 

  • जालंधरः सेब की पेटियों के नीचे छुपाकर ला रहे 3 क्विंटल चूरा पोस्त सहित ड्राइवर गिरफ्तार

    जालंधरः सेब की पेटियों के नीचे छुपाकर ला रहे 3 क्विंटल चूरा पोस्त सहित ड्राइवर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः देहात पुलिस ने नशे की नशे की बड़ी खेप सहित ट्रक चालक को काबू किया है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से सेब की पेटियों के नीचे छुपा कर ला रहे ड्राइवर को 310 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि जिला जालंधर के तहत आती पुलिस चौकी मंड के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह स्टाफ के साथ चौकी में ही मौजूद थे।

    इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि जम्मू-कश्मीर से ट्रक नंबर जेके-02एए-3215 में सेबों की खेप के साथ चूरा पोस्त की बड़ी खेप आ रही है। यदि तुरंत नाकाबंदी करके ट्रक की तलाशी ली जाए तो नशे की बड़ी खेप को पकड़ा जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने इसकी सूचना तुरंत डीएसपी करतारपुर सुरेंद्र सिंह धोगड़ी को दी। डीएसपी धोगड़ी के आदेश पर उनके नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत प्रभाव से मंड के तहत आते अठौला मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। ट्रक वरियाणा से कपूरथला की तरफ जा रहा था। ट्रक को नाके रोक कर जब तलाशी ली तो 310 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई।

    एसपी सपरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान नाम मोहम्मद अशरफ निवासी मंदर गाला (धार साकरी, राजौरी) जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। आरोपी ने चूरा पोस्त के 20-20 किलोग्राम के 15 बोरे और एक बोरा दस किलोग्राम की बनाया हुआ था। यह बोरे सेब की पेटियों के नीचे छुपाकर रखे हुए थे। पकड़े गए आरोपी ने अभी चूरा पोस्त की सप्लाई करनी थी कि उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने ट्रक नंबर जेके-02एए-3215 को भी कब्जे में ले लिया है।

  • जालंधरः रिहायशी इलाके में सांबर आने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः रिहायशी इलाके में सांबर आने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः सर्दी के मौसम में जगंली जानवरों के शहरों के रिहायशी इलाकों में आने के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं आज सुच्ची पिंड में सांबर के आने का मामला सामने आया है। हिरण के रिहायशी इलाके में आने से हड़कंप मच गया। इलाका निवासियों ने मामले की जानकारी पुलिस विभाग को दी।

    जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगलात विभाग को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंचे जंगलात विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद सांबर को काबू कर कब्जे में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए जंगलात विभाग के कर्मी ने बताया कि आधे घंटे की मशक्त के बाद सांबर को काबू किया है। दरअसल, सांबर एक वर्कशाप में घुस गया था। उन्होंने कहा कि इलाका तंग होने के कारण उनको मुश्किल का सामना करना पड़ा। उन्हें डर था कि आस पास खड़ी गाड़ियों को कहीं सांबर नुकसान ना पहुंचा दे। इस दौरान उन्होंने कहा अब इसे चौहाल के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।

  • होशियारपुरः वैन और 3 लाख रुपये लूटने वाले 2 गिरफ्तार 

    होशियारपुरः वैन और 3 लाख रुपये लूटने वाले 2 गिरफ्तार 

    होशियारपुरः शहर की पुलिस लगातार लूट की वारदातों को ट्रेस कर रही है। वहीं आज पुलिस ने होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर वैन चालक से मारपीट कर तीन लाख रुपये व वैन लेकर फरार हुए मामले में को ट्रेस कर लिया है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित 40 हजार रुपये नगदी बरामद की गई है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा आरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी वारदात के खुलासे हो सकते है।

  • ट्रक यूनियन पर मनमानी से भाड़ा बढ़ाने का आरोप

    ट्रक यूनियन पर मनमानी से भाड़ा बढ़ाने का आरोप

     फैसले के आधार पर ही रेट बढ़ाया गया: अशोक कुमार 

    ऊना/सुशील पंडित: मार्कजॉन इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में बेला बाथड़ी में चेयरमैन आरके शर्मा, उप प्रधान सुखविंदर सिंह, महासचिव राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित की  गई। उन्होंने बीत एरिया ट्रक यूनियन टाहलीवाल द्वारा 2% भाड़ा  बढ़ाने के लिए हर इंडस्ट्री को जारी किए गए नोटिस पर ट्रक यूनियन पर मनमानी का आरोप लगाया। 

    प्रधान सुरेश शर्मा ने कहा कि डीजल का रेट सिर्फ हिमाचल में ही बड़ा है लेकिन इंडस्ट्री का माल हिमाचल में बहुत कम  मात्रा में ढुलाई किया जाता है जबकि अन्य राज्यों में माल की ढुलाई ज्यादा होती है परंतु अन्य राज्यों में डीज़ल का रेट नहीं बढ़ा है अगर केंद्र सरकार द्वारा रेट बढ़ाया जाता तो किराया भाड़े पर बढ़ाने पर बात हो सकती थी लेकिन हिमाचल द्वारा रेट बढ़ाने पर इसका कोई औचित्य नहीं है और एसोसिएशन इसको मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री पहले ही बुरे दौर से गुजर रही है और 20 से 25% इंडस्ट्री पहले ही यहां से जा चुकी है या बंद हो चुकी है । उन्होंने कहा इस मामले को लेकर माननीय मुख्यमंत्री  श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भी इस बारे में अवगत कराया जा रहा है। इस भाड़ा बढ़ोतरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए ताकि इंडस्ट्री को और अधिक बोझ ना उठाना पड़े।

    इस मामले में ट्रक  यूनियन टाहलीवाल के प्रधान अशोक कुमार का कहना है एसोसिएशन द्वारा लगाए गए आरोपों से हम सहमत नहीं हैं क्योंकि कुछ समय  पहले ट्रक यूनियन टाहलीवाल व औद्योगिक एसोसिएशन के बीच माल भाड़े को लेकर एक बैठक की गई थी जिसमें एसोसिएशन द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि जब भी भविष्य में डीजल का रेट बढ़ेगा ट्रक यूनियन  डीजल रेट बढ़ने के हिसाब से खुद ही भाड़ा बढ़ा सकती है। उनका कहना है कि ट्रक मालिक पहले ही महंगाई के बोझ से दबे हुए हैं ।  ऊपर से डीजल का रेट ₹3 बढ़ जाने से और बोझ उठाने की हालत में नहीं है । उनका यह भी कहना है कि कई ट्रक मालिक अपने गाड़ियों की किस्त तक नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए इंडस्ट्री को भी ट्रक मालिकों की हालत को देखते हुए बिना किसी शर्त अपनी बात पर कायम रहते हुए भाड़ा बढ़ा देना चाहिए।

  • सेंट बीर्स के छात्र-छात्राओं ने किया उद्योग का दौरा

    सेंट बीर्स के छात्र-छात्राओं ने किया उद्योग का दौरा

    बच्चों ने जाना कैसे होता है उद्योग में काम, उत्पाद से एडमिन तक जानी हर कार्यप्रणाली

    बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए ऐसे भ्रमण जरूरी: प्रधानाचार्य बिंदु

    बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी के एक निजी स्कूल सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने शनिवार को उद्योग का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने उद्योग की कार्यप्रणाली को जाना और किस तरह से उद्योगों में काम होता है उसकी विस्तृत जानकारी हासिल की। बच्चों को उत्पादन, निर्माण, निर्यात से लेकर एडमिन तक की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया।

    जानकारी देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य बिंदू ने बताया कि सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने उद्योग का भ्रमण कर औद्योगिक कामकाज की जानकारी हासिल की। इस दौरान कंपनी प्रबंधन की टीम ने बच्चों को उत्पादन, निर्यात, एडमिन, मशीनरी और कामगारों द्वारा किए जाने वाले काम की विस्तृत जानकारी हासिल की। प्रधानाचार्य बिंदू ने बताया कि इस तरह के भ्रमणों से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, जिसके दृष्टिगत यह भ्रमण करवाया गया।

    इस प्रकार के एजुकेशन भ्रमण से छात्रों के ज्ञान में सकारात्मक वृद्धि होती है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इस औद्योगिक दौरे में सोनाली सतपति और प्रभजोत कौर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समय-समय पर छात्रों का मार्गदर्शन किया तथा इस औद्योगिक दौरे से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण  बातें छात्रों को बताई।

    प्रधानाचार्य बिंदु ने बताया की इस औद्योगिक दौरे के बाद छात्रों में काफी उत्साह देखा गया तथा बच्चे किताबी ज्ञान को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ पाएं। इस दौरान स्कूल के चैयरमैन कुलबीर राणा व मैनेजिंग डायरेक्टर करण राणा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा उन्हें इस प्रकार के औद्योगिक दौर में भाग लेने की लिए प्रेरित किया। उन्होनें  कहा कि सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल हमेशा अपने बच्चों को इस तरह का मंच प्रदान करता रहेगा।

  • व्यापार मंडल बददी की हुई पहली बैठक सम्पन्न

    व्यापार मंडल बददी की हुई पहली बैठक सम्पन्न

    पेयजल, शौचालय, पार्किंग व अवैध कब्जों को लेकर उठाएंगे कारगर कदम : मान सिंह कुंडल्स

    समस्याओं के निपटारे को दून विधायक की अगुवाई में अधिकारियों से होगी बैठक

    बद्दी/सचिन बैंसल: नगर व्यापार मंडल के गठन के उपरांत शनिवार को व्यापार मंडल बद्दी की पहली बैठक प्रधान मान सिंह कुंडल्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के सब मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल की बैठक में जहां व्यापारियों व ग्राहकों को पेश आने वाली समस्याओं तथा ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुए वहीं समस्याओं के समाधान के लिए भी आगामी रणनीति बनाई गई।

    बैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों ने बाजार में पेयजल की किल्लत, शौचालय की सुविधा न होने और पार्किंग का मुद्दा उठाया। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में कहीं भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। वहीं मार्केट में शौचालय न होने के कारण दुकानदारों के साथ साथ ग्राहकों व खासकर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ दुकानदारों ने पार्किंग के मुद्दे को जोरशोर से उठाया। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्किंग न होने के कारण अधिकतर लोग बाजार में गाड़ी लगाकर दुकान तक आने में कतराते हैं।

    बैठक में कुछ दुकानदारों ने बाजार में लगने वाली रेहड़ी फड़ी और अवैध कब्जों का मसला भी व्यापार मंडल के समक्ष रखा। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में रेहड़ी फड़ी वालों की भरमार और हर चीज रेहड़ी फडिय़ों पर बेची जा रही है। जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह रेहड़ी फड़ी वाले जहां टै्रफिक जाम का कारण बन रहे हैं वहीं इनके चलते दुकानदारों का व्यापार ठप्प हो रहा है। दुकानदार भारी भरकम किराया भर रहे हैं, दुकानों पर काम के लिए रखे लोगों को भी तनख्वाह देनी पड़ रही है। ऐसे में जब कपड़े, मसाले, इलैक्ट्रॉनिक हर चीज रेहड़ी फड़ी पर बिकेगी तो दुकानों में ग्राहक कहां से आएगा।

    बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडल्स ने कहा कि व्यापारियों व ग्राहकों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। बाजार में पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए विकल्प तलाशे जाएंगे वहीं रेहड़ी फड़ी व अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मान सिंह कुंडल्स ने कहा कि दून विधायक व सीपीसी राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सएक बैठक रखी जाएगी जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस अहम बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल कारगर कदम उठाऐगा।

    बैठक में नगर व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडल्स के साथ महासचिव सुशील कौशल शीलू, मुख्य संरक्षक राजेश जिंदल, संरक्षक पंकज भंडारी, उपप्रधान बेअंत ठाकुर, दिनेश सुराजमाजरा, कपिल अग्रवाल व सतीश कौशल, संगठन मंत्री गुरप्रीत सिंह गब्बर, सचिव सुरेंद्र कौशल, केवल कृष्ण व भीम सिंह, मीडिया प्रभारी ओम शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।