Blog

  • Punjab News: दुकानदारों के आरोप, होटलों में होता है गलत काम, नहीं हो रही कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकानदारों के आरोप, होटलों में होता है गलत काम, नहीं हो रही कार्रवाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टै्ड के पास बने होटलों में दुकानदारों द्वारा गलत काम होने के आरोप लगाए गए। दरअसल, दुकानदारों का आरोप है कि होटल के बाहर गलत काम चलते लड़कियां खड़ी रहती है। दुकानदारों ने आरोप लगाए है कि होटल में चल रहे गलत काम से काफी परेशान है। वहीं पास में रहने वाले लोगों ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि होटल में गलत काम होने के चलते लड़के-लड़कियां आती है। आरोप है कि लड़कियां होटल के बाहर खड़ी रहती हैं।

    इस मामले को लेकर उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर जब दुकानदार से बात की तो उसने बताया कि सुबह-सुबह लड़कियां इसी जगह पर आकर खड़ी हो जाती हैं और रात में ये सड़क जीबी रोड बन जाती है। जिसके चलते आने-जाने से लोगों को काफी परेशानी होती है। आम लोगों के लिए इस जगह पर खड़ा होना भी मुश्किल है। लोगों ने प्रशासन से होटल चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Deport भारतीयों का विमान Amritsar Airport में उतारने पर Aman Arora ने केंद्र पर साधा निशाना

    Deport भारतीयों का विमान Amritsar Airport में उतारने पर Aman Arora ने केंद्र पर साधा निशाना

    अमृतसरः अमेरिका ने 104 भारतीयो को डिपोर्ट किया। जिसमें पंजाब से 31, हरियाणा 35, गुजरात से 33, यूपी-3 और महाराष्ट्र से 2 लोग शामिल थे। इस घटना के बाद विपक्ष द्वारा केंद्र पर निशाने साधे जा रहे है। वहीं आप पार्टी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार का घेराव किया है। आप पार्टी ने सवाल उठाया कि जब डिपोर्ट किए गए लोग पूरे देश से थे, तो विमान को सिर्फ अमृतसर में ही क्यों उतारा गया। पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव किया है और इस विमान को अमृतसर में उतार कर पंजाबियों की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। मंत्री अमन अरोड़ा ने यह भी कहा कि अगर यह विमान दिल्ली या किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा जाता, तो यह केंद्र सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण बनता, क्योंकि सरकार अमेरिका के साथ अपने अच्छे संबंधों का दावा करती है। उन्होंने कहा कि अमृतसर को चुनकर यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि पंजाब के लोग ही मुख्य रूप से अवैध इमिग्रेशन में शामिल हैं, जिससे राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

    अरोड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के खिलाफ एक नकारात्मक नेरेटिव तैयार करने की कोशिश कर रही है। यह सिर्फ एक विमान उतरने का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश है, जिसमें पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। अगर सरकार के इरादे साफ होते तो यह विमान दिल्ली, मुंबई या किसी अन्य प्रमुख हवाई अड्डे पर भी उतर सकता था। फिलहाल, केंद्र सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लैंडिंग फैसले अक्सर लॉजिस्टिक्स और एयर ट्रैफिक के आधार पर लिए जाते हैं, लेकिन AAP के आरोपों ने इस मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है। अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी 104 भारतीय नागरिकों को इमिग्रेशन और कस्टम्स प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इनमें से कई लोगों ने बताया कि वे अमेरिका में बेहतर भविष्य की तलाश में गए थे, लेकिन वीजा संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया। कुछ परिवारों ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए भारी कर्ज लिया था और अब वे गहरे संकट में हैं।

  • Jalandhar News: पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शाहकोट पुलिस की हिरासत से एक बदमाश भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बदमाश का एनकाउंटर किया। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया घायल व्यक्ति की पहचान सुखराज पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव रेडमा के रूप में हुई है। घायल सुखराज को काबू करके पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। वहीं जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश सुखराज सिंह गंभीर घायल हो गया, जबकि 2 भागने में कामयाब हो गए। पुलिस का कहना है कि घायल बदमाश को काबू कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार तीनों बदमाश हत्या, लूटपाट, फायरिंग के मामले में वांछित थे।

    जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत खख ने बताया कि ये बदमाश शाहकोट पैट्रोल पंप ऑनर की कार पर फायरिंग में नामजद थे। शाहकोट पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि उक्त मामले में आरोपी सुखराज सिंह निवासी रेड़वा अपने साथियों के साथ शाहकोट के गांव काकड़कलां के निकट देखे गए हैं। पुलिस ने तुरन्त बदमाशों का पीछा करते हुए नाकाबंदी कर दी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। मौके पर पुलिस ने बदमाशों की क्रेटा कार सहित 2 लग्जरी वाहन व हथियार बरामद किए हैं।

  • Himachal News: ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

    Himachal News: ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिमों ने 2.62 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के पुलिस कर्मचारियों नाकाबंदी कर रखी थी कि एक बाइक संख्या ( एचपी 12 के 9730) पर सवार युवक को जांच के लिए रोका तो शक के आधार पर तलाशी लेने पर 2.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र सुरिन्द्र कुमार गाव व ड़ाकघर अणु तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Himachal News: राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन की ऊंचाई बढ़ाएगा रेलवे

    Himachal News: राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन की ऊंचाई बढ़ाएगा रेलवे

    ऊना/सुशील पंडित: गत दिनों राय मैहतपुर के युवाओं के साथ जिला के युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई व लंबाई बढ़ाने के लिए माँग पत्र सौंपा गया था, जिसमें युवाओं द्वारा कहा गया था कि इस स्टेशन पर प्रतिदिन तीन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है परन्तु स्टेशन की स्थिति बहुत दयनीय है।इस के साथ-साथ राय मैहतपुर फाटक की जगह रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण की मांग भी रखी गई थी।इस पर गुरुवार को अरूण कौशल को पोर्टल पर रेलवे मंडल अंबाला के अधिकारियों द्वारा आए उत्तर में कहा गया कि प्लेटफार्म की ऊंचाई को बढ़ाने को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिये गए हैं। इस मौक़े पर अरूण कौशल ने मैहतपुर के युवाओं का आभार जताया है जिन्होंने गत दिनों जिला उपायुक्त के समक्ष क्षेत्र की मांग रखी थी।

  • छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल करो नहीं तो सड़कों पर उतरेगी विद्यार्थी परिषद

    छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल करो नहीं तो सड़कों पर उतरेगी विद्यार्थी परिषद

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हुए भर्ती घोटाले की जांच करवा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अम्ल में लाई जाए

    प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा 11 सूत्रीय मांग पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ऊना की भटोली, अम्ब, बंगाणा व ऊना महाविद्यालय इकाई द्वारा आज एक 11 सूत्रीय माँग पत्र प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है |

    प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विभाग सह संयोजक चंदन सेखडी ने बताया कि आज प्रदेश स्तरीय आह्वान पर विद्यार्थी परिषद की ऊना, भटोली, अम्ब व बंगाणा इकाई द्वारा एक मांग पत्र प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है जिसमें छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल करने, हिमाचल प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के रिक्त चल रहे पदों को भरने, हिमाचल प्रदेश के राज्य व केंद्रीय वि वि में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जल्द लागू करने, अतिथि शिक्षक भर्ती के फैसले को जल्द वापिस लेने, कृषि वि वि पालमपुर व हिमाचल प्रदेश वि वि शिमला में स्थायी कुलपति की नियुक्ति शीघ्र करने, शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी बंद करने, प्रदेश के राज्य वि वि में शोधार्थियों को शोध छात्रवृत्ति प्रदान करने, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने,हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हुए भर्ती घोटाले की जांच ,प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में युगानुकूल पाठ्यक्रम शुरू करने व प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु मांगे की गई |

    उपरोक्त मांगों को लेकर आज विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है | विद्यार्थी परिषद ने मांग की जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा किया जाए नहीं तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद कड़ा आंदोलन करेगी जिसकी ज़िम्मेदारी पूरी तरह से प्रदेश सरकार की होगी |

  • Punjab News: तेज रफ्तार Scorpio चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार Scorpio चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के पक्खोवाल रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने एक युवक समेत तीन-चार मोटरसाइकिलों को रौंद दिया। मिली जानकारी के अनुसार नजदीक ही पैलेसी की पहली पार्किंग में गाड़ी को एक युवक चला रहा था। जिसका कहना था कि उससे गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रखा गया और अचानक यह हादसा हो गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और तीन-चार मोटरसाइकिलें भी इस हादसे की चपेट में आ गए।

    वहीं, जब पत्रकार कवरेज के लिए घटना स्थल पर पहुंचे तो पहले पार्किंग स्थल के युवकों द्वारा पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की गई। हंगामे की घटना कैमरे में कैद हो गई। वहीं, दूसरी ओर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पार्किंग वाले काफी तेज गाड़ी चलाते हैं। लोगों का कहना है कि युवक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। इस घटना में जिन लोगों की मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई उनका कहना था कि अगर एक मिनट की भी देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने कहा कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में 3 से 4 मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई।

  • Punjab News: 546 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 546 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने 546 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव नूरपुर हकीमा के बस स्टैंड के पास आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी डी लवदीप सिंह ने कहा के एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देशों तहत नशे को खत्म करने के लिए नशा तस्करों पे शिकंजा कसा जा रहा है। उसी कड़ी के तहत गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गांव नूरपुर हाकिमा के बस स्टैंड पर जश्नप्रीत सिंह निवासी अमृतसर और जसपाल सिंह निवासी तरन तारन की तलाशी ली गई। तालाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 546 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    उनकी टीम ने दोनों को गिरफ्तार करके थाना धर्मकोट में दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से दोनों का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से नशे की खेप को लेकर पूछताछ की जाएंगी। वहीं जांच के दौरान पता चला है कि जसप्रीत पर पहले से 2 मामले दर्ज है जबकि जसपाल सिंह पर एक मामला दर्ज है।

  • Punjab News: 2 साल का पड़ा था America Visa, फिर भी स्टूडेंट को किया Deport, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 साल का पड़ा था America Visa, फिर भी स्टूडेंट को किया Deport, देखें वीडियो

    लुधियानाः अमेरिका से 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। जिसमें 30 पंजाबी लोग शामिल थे। वहीं डिपोर्ट हुए यात्रियों में एक जगराओं की छात्रा भी शामिल है। मामले की जानकारी देते स्टूडेंट के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी के फ्यूचर को देखते हुए विदेश भेजा है। पिता ने कहा कि उसकी 4 बच्चियां है और सबसे बड़ी बच्ची को लोन लेकर यूके भेजा था। इस दौरान उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

    डिपोर्ट होने के बाद घर लौटी मुस्कान ने बताया कि वह यूके 5 जनवरी 2024 को स्टडी वीजे पर गई थी। मुस्कान ने कहा कि अभी उसका वीजा वैलेड था और वह तेजवाना तक घूमने के लिए गई थी। जिसके बाद उन्हें कैलिफोर्निया पुलिस ने रोका गया और उन्हें 10 दिन तक रखा गया। जिसके बाद उन्हें डिपोर्ट करते हुए भारत वापिस भेजा दिया। मुस्कान ने कहा कि जब वह फ्लाइट में बैठी तब तक उन्हें बताया नहीं गया कि उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है। मुस्कान के अनुसार उसने कोई गलत काम नहीं किया, उसके बाद अभी भी 2 साल का वीजा पैडिंग है। मुस्कान ने कहा कि अब कहा जा रहा है वह किसी देश में नहीं जा सकती जो कि गलत है। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    दूसरी ओर बच्ची के डिपोर्ट होने की सूचना मिलने पर जगराओं से आप पार्टी की विधायक सरबजीत कौर माणूके परिवार के घर पहुंची। मीडिया से बात करते हुए विधायक ने बताया कि बच्ची के पास 2 साल प्रविजल वीजा मौजूद है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ उनके काफी पुराने परिवारिक रिशते है। विधायक ने कहा कि यूके के तेजवान में वह घूमने के लिए गई थी, लेकिन वहां से उसे डिपोर्ट करके भारत वापिस भेज दिया गया जो कि काफी निंदनीय है। विधायक ने कहा कि इस मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बात करेंगे और पार्टी द्वारा जो मदद होगी वह हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगी।

  • 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में 9वीं का छात्र काबू, देखें वीडियो

    4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में 9वीं का छात्र काबू, देखें वीडियो

    नोएडाः दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। इस मामले में पुलिस ने 9वीं के छात्रा को हिरासत में ले लिया है। जांच के दौरान पता चला है कि 9वीं कक्षा के छात्र ने पढ़ाई से बचने के लिए नोएडा सेक्टर -126 स्थित ज्ञानश्री, मयूर पब्लिक स्कूल, द हेरिटेज व स्टेप बाय स्टेप स्कूल को ई-मेल भेजकर बच्चों को क्रूरता से मारने व बम से उड़ाने की धमकी दे दी। अगली सुबह 8:30 बजे स्कूल प्रबंधकों के ई-मेल चेक करते ही होश उड़ गए। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी स्कूलों की तरफ दौड़ पड़े। छात्र-छात्राओं को बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड के साथ जांच की। वहीं, अभिभावक भी स्कूलों पहुंच गए। पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान एक छात्र के रूप में कर देर रात मामले का खुलासा कर दिया।

    जांच में सामने आया कि स्कूल न जाने का मन होने के कारण छात्र के मन में बम को उड़ाने वाला मेल करने का विचार आया। जिसके चलते नाबालिग ने नोएडा के 4 स्कूलों को मेल किया। जांच में पता चला है कि छात्र ने गूगल के जरिए चारों स्कूलों का मेल निकाला था। मेल करने से पहले छात्र ने यूट्यूब पर बम की धमकी वाले वीडियो देखे थे। पहचान छुपाने के लिए छात्र ने VPN सॉफ्टवेयर का उपयोग किया। छात्र ने हेरिटेज स्कूल, स्टेप स्टेप बाय स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल, और मयूर स्कूल को मेल किया। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों लगातार स्कूल में बम की खबरें देख छात्र को आइडिया आया। पुलिस ने नाबालिक छात्र को न्यायिक संरक्षण में भेज दिया है।

    डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि चारों स्कूल को ई-मेल मंगलवार रात 12 बजे आई थी। सुबह साढ़े 8 बजे प्रबंधन ने सिस्टम पर ई-मेल चेक की तो तुरंत प्रिंसिपल और अन्य पदाधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। इस बीच चारों स्कूल में पढ़ाई शुरू हो चुकी थी। प्रबंधन ने पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर ई-मेल चेक कराई। चारों स्कूल की ई-मेल में लिखा था कि सभी बच्चों को मारकर बदला लूंगा। स्कूलों की तरफ से बम की सूचना पर एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला, एसीपी प्रवीण कुमार और थाना प्रभारी ने बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जांच शुरू कर दी।

    स्कूल परिसर को पूरी तरह खाली कराने के बाद दो घंटे की जांच में टीम को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तब अधिकारी और प्रबंधन ने राहत की सांस ली। डीसीपी ने बताया कि साइबर सुरक्षा की चार टीमें ईमेल भेजने वाले का पता करने में जुटी थीं। टीम को लिंक मिला तो ईमेल भेजने वाली की पहचान एक छात्र के रूप में हुई। उसने बात करने पर पता चला कि वह नोएडा के ही एक स्कूल में कक्षा नौंवी की पढ़ाई करता है। बुधवार को उसका स्कूल जाकर पढ़ने का मन नहीं था।