Blog

  • Punjab News: नाकेबंदी पर बस में व्यक्ति से 35 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: नाकेबंदी पर बस में व्यक्ति से 35 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के माधोपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने नाके पर जम्मू-कश्मीर से आ रहे वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बस से भारी मात्रा में नगदी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 35 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

    मौके पर पुलिस ने इनकम टैक्स की टीम को बुलाकर नकदी को कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने माधोपुर में नाका लगाया हुआ था और जम्मू-कश्मीर से आने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान जब एक बस की तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पास से 35 लाख रुपये बरामद हुए।

    उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति के पास से यह नकदी बरामद हुई, उसकी पहचान गोपाल शर्मा निवासी कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।मौके पर इनकम टैक्स की टीम को 35 लाख रुपये की नकदी सौंप दी गई है, जिसकी जांच इनकम टैक्स विभाग करेगा।

     

  • Punjab News: सिनेमा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सिनेमा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की लक्कड़ मंडी में भाग सिनेमा के नज़दीक उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

    फिलहाल, इस अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। सोसाइटी के सदस्यों ने मानवता का परिचय देते हुए मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में 72 घंटे के लिए पहचान हेतु सुरक्षित रखवा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • 6.7 की तीव्रता लगे भूकंप के तेज झटके, 24 घंटे में 5वीं घटना

    6.7 की तीव्रता लगे भूकंप के तेज झटके, 24 घंटे में 5वीं घटना

    टोकियोः जापान में 6.7 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके लगे। इस तेज झटकों से जापान के कई शहरों में दहशत फैल गई। अभी तक भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई अंदाजा नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां इसका आंकड़ा जुटा रही हैं। इसी के साथ सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई। हालांकि फिर बाद में उसे वापस लिया गया। ताजा जानकारी के अनुसार भूकंप के बाद सुनामी की एडवाइजरी को हटा लिया गया।

    जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार को देश के उत्तर-पूर्व में रिक्टर स्केल पर भूकंप की 6.7 तीव्रता मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई। किसी गंभीर नुकसान या चोट की तुरंत कोई रिपोर्ट नहीं मिली। जापान मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 11:44 बजे, मुख्य जापानी आइलैंड होन्शू के उत्तर में, आओमोरी प्रीफेक्चर के पूर्वी तट पर 20 किलोमीटर की गहराई पर आया। शुरुआत में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि एडवाइजरी करीब 2 घंटे बाद हटा ली गई।

    भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे अधिक नुकसान होने की आशंका जाहिर का जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में जापान में आया यह 5वां भूकंप है। बताया जा रहा है कि यह भूकंप इस सप्ताह की शुरुआत में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आया है, जो उत्तर में आया था और जिससे प्रशांत तटीय इलाकों में दरारें, हल्का नुकसान और सुनामी पैदा की थी। सोमवार को जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के सबसे उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट से दूर आए उस भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हुए थे।

  • Jalandhar News: Married Public High School पर स्टूडेंट के पिता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Married Public High School पर स्टूडेंट के पिता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    स्कूल का टीचर बेटे को करता था Bad Touch

    जालंधर, ENS: नूरमहल के बुडाला मंजकी में स्थित मैरिट पब्लिक हाई स्कूल पर 9वीं कक्षा के छात्र से मारपीट मामले को लेकर पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, प्रेस वार्ता करते हुए 9वीं कक्षा के छात्र के पिता खुशवंत सिंह ने बताया कि स्कूल की प्रिंसीपल के पति राकेश कुमार वालिया ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और बच्चे को घर भेज दिया। आरोप है कि राकेश वालिया ने बच्चे को कहा कि वह घर जाकर फंदा लगा ले। जिसके बाद बेटा घर आया और उससे स्कूल से जल्दी आने के बारे में पूछा तो उसने इस घटना के बारे में बताया। पीड़ित ने कहा कि वह घटना को लेकर स्कूल जाने लगे थे तो उस दौरान बेटे ने फंदा लगा लिया। इस दौरान पत्नी और काम वाली लड़की ने देखा लिया और दोनों ने उसे बचा लिया। खुशवंत का आरोप है कि जब उसने राकेश वालिया को फोन कर घटना के बारे में पूछा तो उसने गाली देते हुए कहा कि वह मरा नहीं। पिता का आरोप है कि राकेश वालिया ने गलत व्यवहार किया। इस घटना के बाद बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया, बेटे के काफी चोटें आई है। पिता ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते दिन बेटे को अस्पताल से छुट्टी हुई है। पिता ने कहा कि बेटा 3 दिन स्कूल नहीं गया और बेटे को लेकर स्कूल में रिलीफ भी डाली। पिता ने आरोप लगाए है कि स्कूल में टीचर बेटे को बैड टच करता था और उसे कहता है कि उसमें करंट नहीं है। पीड़ित का कहना है कि बेटे से मारपीट करने और उसे आत्महत्या से उकसाने को लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आरोप है कि थाना नूरमहल पुलिस की ओर से उनसे कोई बयान नहीं लिए गए। आरोप है कि टीचर 8वीं पास है और उसके बावजूद वह स्कूल में टीचर के पद पर तैनात है। हालांकि इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया है, अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
  • Punjab News: ट्रेन से टकराकर कई फीट हवा में उछलकर गिरी बाइक, चालक फरार

    Punjab News: ट्रेन से टकराकर कई फीट हवा में उछलकर गिरी बाइक, चालक फरार

    मोगाः जिले के अकालसर रेलवे फाटक पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बाइक सवारों को मौत छूकर निकल गई। दरअसल, बंद फाटक के नीचे से बाइक निकालकर निकल रहे युवकों की गाड़ी की ट्रेन से टक्कर हो गई। दरअसल, बाइक सवार बंद फाटक के नीचे से घुसकर ट्रैक को पार करने की कोशिश करने लगे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई।

    बाइक सवार युवकों को कुछ समझ आता तब तक ट्रेन उनके नजदीक पहुंच गई और तेज रफ्तार ट्रेन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी और बाइक के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि दोनों युवकों की जान बच गई। वहीं घटना के बाद घबराकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। गेटमैन ने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया मोटरसाइकिल को गलत ढंग से रेलवे लाइन क्रॉस करवाया जा रहा था।

    इतने में ट्रेन आ गई और मोटरसाइकिल टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार दोनों युवक मौका पाकर फरार हो गए। आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। अब आरपीएफ पुलिस मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर फरार हुए दोनों युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: चुनावों को लेकर SSP का आया बयान, 780 पॉलिंग पर 2500 पुलिस कर्मी तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनावों को लेकर SSP का आया बयान, 780 पॉलिंग पर 2500 पुलिस कर्मी तैनात, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर देहात पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध कड़े किए हुए हैं। इस सम्बन्ध में एसएसपी सुमेल मीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव डिप्लॉयमेंट से लेकर बम धमकी वाली झूठी ईमेल तक सारी जानकारी साझा की। एसएसपी ने बताया कि 14 दिसंबर को पूरे पंजाब में पंचायत चुनाव होने हैं, इसी कड़ी में देहात में भी खास तौर पर तैयारियां की गई हैं। उनके अनुसार इलाके में लगभग 780 पॉलिंग लोकेशन्स हैं और 2500 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी बूथों पर लगाई गई है।

    इसके अलावा रिज़र्व फ़ोर्स, पेट्रोलिंग टीमें और मोबाइल यूनिटें भी तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हों, इसलिए सभी कर्मचारियों को ब्रीफ और सेंसिटाइज़ किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी ने उस झूठी बम धमकी ईमेल का भी ज़िक्र किया जो कल एक अनोनीमस अकाउंट से भेजी गई थी। इसमें देहात के एक स्कूल का नाम भी शामिल था।

    सूचना मिलने पर बम डिस्पोजल स्क्वाड और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की जांच की, पर कोई संदिग्ध चीज़ या व्यक्ति नहीं मिला। एसएसपी सुमेल मीर ने कहा कि ईमेल का स्रोत एक ही था जो कई स्थानों को भेजा गया था। इसकी तकनीकी जांच जारी है और जल्द ही इसका ओरिजन पता चल जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि यह पैनिक पैदा करने की कोशिश थी, लेकिन स्थिति पूरी तरह काबू में है। और एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पंचायत चुनाव पूरी सुरक्षा के साथ, शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएंगे।

  • Punjab News: ट्रॉली और कार की टक्कर में पलटी गाड़ी, 6 लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रॉली और कार की टक्कर में पलटी गाड़ी, 6 लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः हिमाचल में माता चिंतपूर्णी दरबार से माथा टेककर बटाला लौट रहे परिवार की गाड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था हादसे के बाद गाड़ी सड़क पर पलट गई। वहीं घटना में 6 लोग गायल हो गए। यह घटना मुकेरियां से गुरदासपुर जाने वाले रास्ते पर गांव जगतपुर टांडा के पास हुई है। आस-पास के लोगों और पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारियों का कहना है कि कार बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी।

    हादसे के बाद वे दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार ट्रॉली के नीचे फंसी हुई थी और कार में 6 लोग फंसे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद कार की खिड़कियां तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन घायलों में से बच्चे की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

    घायलों में 2 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जाती है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायलों को रोड सेफ्टी फोर्स की टीम पास के मुकेरियां हास्पिटल ले गई है। मौके पर पहुंचे थाना पुराना शाला के प्रभारी सुरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी मुकेरियां जा रही है और घायलों से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: BSNL बॉक्स से टकराने से पूर्व CID इंस्पेक्टर की मौत

    Punjab News: BSNL बॉक्स से टकराने से पूर्व CID इंस्पेक्टर की मौत

    बठिंडाः जिले में गोनियाना रोड पर एनएफएल टाउनशिप गेट नंबर-1 के पास सड़क हादसे में पूर्व सीआईडी इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिटायर्ड सीआईडी इंस्पेक्टर खेता सिंह के रूप में हुई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार खेता सिंह की एक्टिवा बीएसएनएल बॉक्स से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गए।

    जिसके बाद वह सड़क पर बेहोश हो गए। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना देते थाना थर्मल प्रभारी गुरदर्शन सिंह ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, रात को घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

    सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, रात को घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

    लखनऊः शहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, सिरफिरे प्रेमी ने युवती को गोली मार दी। वह आधी रात युवती के घर में घुस गया और पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में घर में रखे सामान तोड़े। उसके बाद युवती को 2 गोली मारी। 1 गोली युवती के कंधे और दूसरी हाथ में लगी। बाद में आरोपी युवती को कमरे में बंद करके स्कॉर्पियो से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

    जानकारी देते पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि उसकी 21 साल की बहन और भांजी साथ रहते है। करीब 1 साल से सरोजनी नगर के माना निवासी आकाश कश्यप से छोटी बहन का प्रेम-प्रसंग था। आकाश क्रिमनल प्रवृत्ति और नशे का आदी है। गुरुवार रात करीब 2 बजे आकाश शराब के नशे में घर आया। धक्का देकर सीधे छोटी बहन के कमरे में घुस गया। विरोध करने कर गाली-गलौज और मारपीट की। घर का सामान तोड़ दिया। हम लोग डर गए। आसपास के लोगों को बुलाने लगे तब तक आकाश ने तमंचा निकालकर छोटी बहन को गोली मार दी।

    छोटी बहन को गोली मारने के बाद आकाश मेरी 7 साल की बेटी की ओर बढ़ा। उसने बेटी को गोली मारने की कोशिश की। बेटी डरकर भाग गई। इसके बाद आकाश ने छोटी बहन को कमरे में बंद कर दिया। दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा दी। घर के बाहर खड़ी अपनी स्कॉर्पियो से भाग गया। गोली की आवाज और हम लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। पड़ोसियों की मदद से छोटी बहन को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

  • Punjab News: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर CP Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर CP Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाली ईमेल मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नरेट तुरंत हरकत में आया और सभी सीनियर अधिकारी तुरंत स्कूलों में पहुंच गए और मौके का मुआयना किया। वहीं अब इस ईमेल को लेकर नया मोड़ सामने आया है जिसको लेकर सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया को जानकारी दी।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली, सभी कैंपस को तुरंत खाली करवा दिया गया था और बम स्क्वॉड से डिटेल में जांच की गई। जांच के दौरान ये सभी धमकियां नकली पाई गईं है। कमिश्नर ने कहा कि फिर भी किसी भी धमकी को नजरअंदाज नहीं किया गया और सभी स्कूल परिसर को पूरी तरह जांच के दायरे में लाया गया और प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया था।

    धमकी वाले ईमेल के सोर्स की जांच के लिए लोकल साइबर सेल, स्टेट साइबर टीम और सेंट्रल एजेंसियों की मदद ली गई है। उन्होंने बताया कि पहले भी ऐसे कुछ ईमेल में स्टूडेंट्स के शामिल होने की बात सामने आई थी। गुरप्रीत भुल्लर ने माता-पिता, टीचरों और नागरिकों को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी तरह अपनी ड्यूटी में मुस्तैद है।