Blog

  • इस मशहूर Cricketer के बेटे ने किया सेक्स चेंज, आर्यन से बने अनाया, शेयर की फोटो और वीडियो

    इस मशहूर Cricketer के बेटे ने किया सेक्स चेंज, आर्यन से बने अनाया, शेयर की फोटो और वीडियो

    भारत के प्रमुख क्रिकेट कोच और पूर्व Cricketer संजय बांगर के बेटे ने एक बड़ा व्यक्तिगत निर्णय लिया है। आर्यन बांगर, जिन्होंने हाल ही में हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के माध्यम से अपने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की, अब अपने नए नाम अनाया के साथ सार्वजनिक जीवन में कदम रख रहे हैं। अनाया ने यह बदलाव एक लंबी आंतरिक यात्रा और आत्म-साक्षात्कार के बाद किया। उन्होंने अपने बदलाव के बारे में खुलकर बात की और कहा कि यह उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें अपनी पहचान के प्रति सच्चे रूप में जीने की अनुमति देता है। हार्मोनल उपचार और चिकित्सा प्रक्रियाओं का सहारा लेकर उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को नए रूप में ढाला।
    आर्यन से बने अनाया
    आर्यन से बने अनाया
    अनाया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “यह एक मुश्किल लेकिन सशक्त अनुभव रहा है, और मैं आज पूरी दुनिया के सामने अपने असली रूप में खड़ा हूं। इस बदलाव के साथ, मैंने अपनी पहचान को पूरी तरह से अपनाया है।”
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

    संजय बांगर और उनकी पत्नी ने हमेशा अपने बेटे के फैसले का समर्थन किया और परिवार का कहना है कि वे अनाया के इस फैसले से पूरी तरह खुश हैं। संजय बांगर ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारे लिए यह महत्वपूर्ण था कि हमारे बच्चे को वह जीवन जीने का अवसर मिले, जो वह सच में चाहता है। हम हमेशा उसके साथ खड़े हैं।” अनाया का यह कदम लिंग पहचान के मुद्दों पर समाज में बढ़ती जागरूकता और समर्थन की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। उनकी यह यात्रा न केवल व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आत्म-स्वीकृति का प्रतीक है, बल्कि यह उन लोगों के लिए भी प्रेरणा है जो अपने जीवन के इस पहलू से जूझ रहे हैं।
  • Punjab News: Ajit Road पर खाली दुकान से नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Ajit Road पर खाली दुकान से नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः अजीत नगर रोड़ के पास गली नंबर में खाली दुकान से नौजवान का शव मिलने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान सतपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा सहारा नौजवान के वर्करों और पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक ड्राइविंग करता था और उसके शव के पास से मोबाइल व एक्टिवा बरामद हुई है।

    वहीं मौके पर पहुंचे सहारा यूथ के कार्यकर्ता ने बताया कि हमें सूचना मिली कि अजीत रोड पर एक युवक का शव पड़ा है, हमने मौके पर आकर देखा तो युवक का मुंह खून से भरा हुआ था और उसका पेट फूला हुआ था। उन्होंने कहा कि शव की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए पीसीआर के एसआई ने बताया कि सतपाल का शव मिलने की सूचना एनजीओं के विक्की नामक व्यक्ति ने दी थी।

    उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने कहा कि लोगों पूछताछ में पता चला कि वह काफी समय में बीमार चल रहा था। उसके पास से दवाईयां भी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद असल मामले का पता चल पाएंगा।

  • धन्यवाद सरकार…बढ़िया बीज मिल रहा घरद्वार’

    धन्यवाद सरकार…बढ़िया बीज मिल रहा घरद्वार’

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में रबी सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को हिमाचल सरकार की घरद्वार पर गुणवत्तापरक बीज आपूर्ति की पहल बहुत लाभकारी साबित हो रही है। इससे जिले के किसानों को रबी की फसल की तैयारी में न केवल सहूलियत मिली है, बल्कि कृषि उत्पादन में सुधार की भी संभावना बढ़ गई है। कृषि विभाग जिले में किसानों को अपने विक्रय केंद्रों के जरिए घरद्वार पर बीज उपलब्ध करवाने में जुटा है, साथ ही पंजीकृत सोसाइटियों में सस्ते दामों पर बेहतर गुणवत्ता के बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाया गया है, ताकि रबी सीजन में किसान बिना किसी परेशानी के खेती के काम को आगे बढ़ा सकें।
    कृषि विभाग ऊना के उपनिदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि इस रबी सीजन के लिए ऊना जिले में 13,000 क्विंटल गेहूं बीज की मांग की गई थी, जिसमें से 9,000 क्विंटल बीज पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। शेष बीज को इस सप्ताह तक सभी ब्लॉकों में उपलब्ध करा दिया जाएगा।  उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉकों में  डीबीडब्ल्यूडी 303, पीबीडब्ल्यूडी 343, डीबीडब्ल्यूडी 187, डीबीडब्ल्यूडी 222 और यूपीबीडब्ल्यू 550  जैसी उन्नत किस्मों के गेहूं  बीजों का वितरण किसानों को सुनिश्चित किया जा रहा है।  बाहरी राज्य से ब्रीडर एचएस 562 बीज मंगाया गया है जोकि कृषि विभाग के फॉर्म पर भी लगाया जाएगा और किसानों को भी बांटा जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला में प्राइवेट डीलरों के जरिए भी किसानों द्वारा गेहूं के बीज की खरीद की जा रही है।
    पिछले रबी सीजन में किसानों को 14,000 क्विंटल गेहूं का बीज प्रदान करने के साथ लगभग 4 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई थी। इसके अलावा कृषि विभाग ने किसानों को 600 क्विंटल चारे के साथ ही मूली, पालक, मेथी, धनिया, फूलगोभी, बंदगोभी, खीरा, शलगम और प्याज जैसी सब्जियों के बीज भी वितरित किए हैं, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और उनकी फसल विविधता बढ़ेगी। यह प्रयास किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा।
    बुवाई से पहले अवश्य करें बीज का उपचार उपनिदेशक ने सभी किसानों से अपील की है कि वे गेहूं की बुवाई से पहले बीज का उपचार अवश्य करें ताकि फसल में बीमारियों का खतरा कम हो सके। इस उद्देश्य के लिए विभाग ने बीज के साथ बविष्टन नामक दवा भी वितरित की है। उन्होंने कहा कि किसानों को बुवाई के लिए उपयुक्त नमी वाले खेतों का चयन करना चाहिए, जिससे बीज का अंकुरण बेहतर हो सके। इसके अलावा, विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि किसानों को मौसमी फसलों और सब्जियों के बारे में जानकारी दी जा सके। किसानों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार जिले के किसानों ने गुणवत्तायुक्त बीज की इस आसान उपलब्धता के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। फतेहपुर के प्रगतिशील किसान जसबिंदर सिंह का कहना है कि गेहूं के बीज के साथ ही खेतीबाड़ी से संबंधित अन्य सामग्री सोसाइटी और ब्लॉक के जरिए किसानों को मिल रही है। इससे सभी को बड़ी सुविधा हुई है। कोटला खुर्द के हंसराज और रामपुर की कमलेश का कहना है कि जरूरत का बीज घरद्वार पर मिलने की सहूलियत ने उनके लिए खेती को पहले से कहीं अधिक आसान और सुलभ बना दिया है। सभी ने एकस्वर में इस बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  और कृषि विभाग का आभार जताया है।
    क्या कहते हैं जिलाधीश जिलाधीश जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार ऊना प्रशासन किसानों की आय में बढ़ोतरी और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं एवं सहायता देने के लिए तत्परता से काम किया जा रहा है।
  • मोटर ड्राइविंग टेनिंग में दाखिले हेतु 30 नवंबर तक करें आवेदन

    मोटर ड्राइविंग टेनिंग में दाखिले हेतु 30 नवंबर तक करें आवेदन

    ऊनासुशील पंडित: आईटीआई ऊना में सत्र 2024-25 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर टेªनिंग में दाखिले लेने के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई ऊना इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने बताया कि अभ्यर्थी दाखिले के लिए निर्धारित प्रपत्र सामान्य श्रेणी के लिए 300 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 200 रुपये भुगतान करके संबंधित संस्थान से किसी भी कार्य दिवस के दौरान प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण की वार्षिक फीस 10,570 रुपये रहेगी। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष निर्धारित की है तथा शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और लाइट मोटर व्हीकल का लाइसेंस होना अनिवार्य है।

  • Jalandhar News : डब्बा Trading गिरोह का सरगना जतीश अरोड़ा उर्फ़ गोरी साथियों सहित गिरफ्तार, 22 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News : डब्बा Trading गिरोह का सरगना जतीश अरोड़ा उर्फ़ गोरी साथियों सहित गिरफ्तार, 22 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    लाल बाजार का सुनियारा मंगल नामजद, लुधियाना और हरियाणा के सटोरियों के हाथ पांव फूले

    जालंधर, ENS: फर्जी स्टॉक एक्सचेंज का डब्बा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने इस व्यापार में शामिल जतीश अरोड़ा उर्फ गोरी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जतीश अरोड़ा उर्फ गोरी पुत्र हरीश चंद्र निवासी फ्रैंड्स कालोनी, करण डोगरा उर्फ करण पुत्र प्रताप चंद कालिया कालोनी, अनिल आनंद उर्फ मोनू पुत्र अजय आनंद किला मोहल्ला, दर्पण सेठ उर्फ रिंकू सेठ पुत्र हरिश सेठ निवासी साहिबजादा अजित सिंह नगर और तरुण भारद्वाज उर्फ कन्नब पुत्र राकेश भारद्वाज कालिया कालोनी के रूप में हुई है। इस मामले में जानकारी देते हुए Acp परमजीत सिंह ने बताया कि CIA प्रभारी सुरिंदर कुमार को सूचना मिली थी कि Sai Broker के नाम से अवैध डब्बा व्यापार मकसूदां मंडी में आरोपी गोरी द्वारा किया जाता है। जिसमें शेयरों में लेन-देन आधिकारिक सेबी-मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से नहीं किया जाता। डब्बा ऑपरेटर आंतरिक रूप से स्टॉक एक्सचेंजों और रेगुलेटरी पर निपटाया जाता है। मुख्य अपराधी गोरी ने ग्राहकों के फोन पर ए.पी.के फाइल बनाकर दी थी। जिससे कच्चे मे लेन-देन किया जाता था। इस फाइल के माध्यम से ग्राहक शेयर खऱीद और बेच सकते थे, लेकिन यह लेन-देन रिकॉर्ड नहीं किया जाता था। इस तरह सरकारी टैक्स चोरी किया जाता था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान लाल बाजार के सुनियारे मंगल और गुरदियाल सिंह का नाम सामने आया है। जिन्हे पुलिस ने इस मामले मे नामजद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिक्योरिटीज कंट्रैक्ट (विनियमन) एक्ट को शामिल करते हुए पीएस डिवीजन 1 में एफआईआर (146/24) दर्ज की गई थी। इस गैंग के लीडर जतीश अरोड़ा को 2019 मे जालंधर के दाना मंडी स्थित Bear Bull के ऑफिस से स्टॉक मार्केट के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके 3 साल बाद उसने अपनी गैर रजिस्ट्रर दुकान, साई शेयर ब्रोकर के नाम से खोली और एंजेल ब्रोकिंग ऐप के माध्यम से डब्बा व्यापार करना शुरू कर दिया। इस व्यापार में उसने अधिक ग्राहकों को जोड़कर और स्टॉक टिप्स की पेशकश करके मुनाफा कमाया। पुलिस ने बताया कि यह लाभ आरोपी ने बिना लाइसेंस के कमाया। बताया जा रहा है कि इस मामले के तार लुधियाना और अंबाला से जुड़े हुए है। इन शहरों मे गोरी कई सटोरियों के साथ काम कर रहा था। इस संबंध मे पुलिस ने छापेमारी भी की है। जल्द ही बड़े सटोरियों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस इन सटोरियों के डब्बा ट्रेडिंग के इनपुट निकलने मे जुटी हुई है।  
  • Punjab News: 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ में विवादों में घिरी पुलिस, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, देखें वीडियो

    Punjab News: 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ में विवादों में घिरी पुलिस, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ती छात्रा से छेड़छाड़ मामले में मोगा पुलिस को लापरवाही करना महंगा पड़ गया। दरअसल, इस मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही किए जाने को लेकर लड़की के पिता द्वारा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसके बाद इस मामले में पुलिस अब विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है। पीड़िता के वकील नवीन गोयल ने बताया कि हाईकोर्ट ने सीबीआई से 25 नवंबर को लिखित में जवाब मांगा है। पीड़ित पक्ष के वकील नवीन गोयल ने बताया कि मामले अनुसार 19 अप्रैल को 12वीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला घटित हुआ था।

    पुलिस ने उस वक्त 4 युवकों पर केस दर्ज कर लिया था। लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय उनका बचाव करना शुरू कर दिया था और कथित आरोपी पक्ष की ओर से मामले की दोबारा जांच अपने मनचाहे पुलिस अधिकारी के पास लगाकर मामले को रफा-दफा करने के लिए मामले की कैंसलेशन रिपोर्ट माननीय CJM अदालत में लगा दी। जिसके बाद मजबूरन छात्रा के पिता को हाईकोर्ट में एक रिट पटीशन दायर कर पुलिस द्वारा चालान पेश करने की गुहार लगानी पड़ी। इसी बीच माननीय हाईकोर्ट द्वारा एसएसपी मोगा को 14 अक्टूबर को इस संबंधी हाईकोर्ट में एक हलफनामा भी दाखिल करने को कहा गया था।

    जबकि इसी बीच जांच अधिकारी एएसआई बूटा सिंह ने 7 अक्टूबर को सीजेएम कोर्ट में केस रद्द करने संबंधी कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की थी। लेकिन माननीय हाईकोर्ट ने इस बात का भी संज्ञान लेते हुए मोगा पुलिस को फटकार लगाई थी कि जब अदालत द्वारा केस की स्टेटस रिपोर्ट 14 अक्टूबर को मांगी गई थी, तो फिर पुलिस द्वारा 7 अक्टूबर को केस रद्द करने संबंधी कैंसिलेशन रिपोर्ट क्यों पेश की गई।

    इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती थी, तो हाईकोर्ट ने ये मामला सीबीआई को भी सौंप दिया था। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कैंसिलेशन रिपोर्ट पर निचली अदालत को फैसला देने लेने पर भी रोक लगाई है। वकील नवीन गोयल ने बताया कि इसके बाद 7 नवंबर को केस की सुनवाई के दौरान एसएसपी मोगा पेश हुए थे। अब कोर्ट में अगली सुनवाई 25 नवंबर को है और इस तारीख़ को माननीय अदालत ने एसपी हेड क्वार्टर को केस के सारे रिकार्ड के साथ तलब किया है। हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी के साथ सीबीआई को भी 25 नवंबर को अपनी लिखित प्रतिक्रिया देने को कहा है।

  • Punjab News: एक ही कार पर लगा Sarpanch, Media और Police का स्टीकर, हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: एक ही कार पर लगा Sarpanch, Media और Police का स्टीकर, हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः महागनर में वीआईपी कल्चर को खत्म करने को लेकर पुलिस द्वारा दावे किए जा रहे है, लेकिन पुलिस के सामने व्यक्ति द्वारा एक कार चालक द्वारा कई पदों का उपयोग करते हुए गाड़ी पर स्टिकर लगाए गए। घटना भारत नगर चौक की है, जहां पुलिस ने एक गाड़ी पर तीन पदों का उपयोग करने वाले कार चालक को रोका। इस दौरान पुलिस ने जब देखा कि कार चालक द्वारा सरपंच की प्लेट, मीडिया और पुलिस का स्टीकर गाड़ी पर लगाया हुआ था, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई।


    वहीं इस मामले को लेकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बताया कि वीआईपी स्टीकर लगाना सख्त मना है। इसके बावजूद कई लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे है। उन्होंने कहा कि वीआईपी स्टीकर को लेकर आज उन्होंने एक कार को रोका, जिस पर सरपंच नाम की प्लेट, मीडिया और पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। इस दौरान पुलिस ने हरकत में आते हुए मीडिया का स्टीकर, सरपंच की प्लेट और पुलिस का स्टीकर गाड़ी से खुद उतरवाया। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक का चालान काटा। उन्होंने कहा कि किसी भी गाड़ी पर वीआईपी स्टीकर लगाने पर पाबंदी लगी हुई है।

    ऐसे में उनके द्वारा मौके पर चालान काटा गया। पुलिस कर्मी ने बताया कि उक्त युवकों ने गलती मानी है और कहाकि वह सरपंच की नेम प्लेट सहित अन्य वीआईपी कल्चर के स्टीकर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। जिसके बाद उक्त कार चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से वीआईपी कल्चर का गाड़ियों पर इस्तेमाल ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गाड़ी पर वीआईपी स्टीकर लगाता या वीआईपी स्टीकर लगाता पाया गया तो उसके खिलाफ ट्रैफिक नियमों की उलघंना करने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएंगी।

  • Punjab News: दूध लेने आए व्यक्ति का साईकिल हुआ चोरी, लोगों ने काबू कर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: दूध लेने आए व्यक्ति का साईकिल हुआ चोरी, लोगों ने काबू कर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में आए दिन हो रही लूटपाट के मामलों को लेकर अब लोगों ने खुद ही लुटेरों को काबू करना शुरू कर दिया है। दरअसल, आज कैलाश नगर में दूध लेने गए व्यक्ति का ताला लगा साइकिल करने के मामले में चोरी कर लिया। शोर मचाने पर चोर को लोगों ने काबू कर लिया और उसे खंभे से बांध कर लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। करीब आधा घंटे से ज्यादा हाईवोल्टेज ड्रामा बीच सड़क पर चला।

    पुलिस के सुपुर्द चोर करने की बजाए लोग खुद ही फैसला आन द स्पाट करने लगे। सरेआम चोर को खंभे से बांध कुछ लोगों ने उसके पैरों पर डंडे मारे। इलाके के कुछ लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई। मामले जानकारी देते हुए हेमराज ने कहा कि वड़ैच मार्केट में दूध की दुकान पर आया था। जैसे ही दूध लेने वह दुकान के अंदर गया तो बाहर से चोर साईकिल चोरी करके ले गया।

    पीड़ित ने कहा कि जब वह दुकान के बाहर आया तो देखा व्यक्ति उसका साइकिल चुराकर ले गया और कुछ दूरी पर खड़े युवकों ने चोर की इस हरकत को देखा। इस दौरान भाग रहे चोर का लोगों ने पीछा करके उसे काबू कर लिया। पूछताछ के बाद चोर ने कहा कि वह इलाके में पहली बार चोरी करने आया है। वह मेहरबान एरिया का रहने वाला है। हेमराज मुताबिक उक्त चोर को पकड़वाने के लिए पुलिस को फोन किया।

    पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने उसकी जूतों, चप्पल, डंडों और थप्पड़ों से जमकर धुनाई की। इलाके के लोगों ने कहा कि पहले भी इलाके में कई वाहन चोरी हो चुके है। पुलिस का पीसीआर दस्ता यहां गश्त नहीं करता इस कारण आए दिन चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। बता दें पुलिस के आने पर चोर से मारपीट करने वाले युवक भाग गए। पुलिस कर्मचारियों ने उसे बंधे खंभे से खोला।

  • Jalandhar News: 2 देशों में आई तकरार से Students का Canada जाने को लेकर कम हुआ रूझान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 देशों में आई तकरार से Students का Canada जाने को लेकर कम हुआ रूझान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कनाडा और भारत में आई तकरार को लेकर पंजाबी स्टूडेंट्स का कनाडा जाने को लेकर रूझान कम होने लगे है। दरअसल, कनाडा में लगातार नियमों में हो रहे बदलाव को लेकर पंजाबियों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। इसके चलते कनाडा में गए बच्चों को नौकरी की तालाश में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर विदेश जाने वाले स्टूडेंट्स अब अन्य देशों में जाने की ओर मन बना रहे है। मामले की जानकारी देते हुए बबनप्रीत कौर ने बताया कि कनाडा सरकार द्वारा स्टडी वीजा में किए गए बदलाव को लेकर स्टूडेंट्स काफी परेशान हो रहे है। बबनप्रीत कौर ने कहा कि स्टडी वीजा पर गए स्टूडेंट्स कुछ देर बाद अपने परिजनों को वहां पर बुला लेते है, जिसके चलते कनाडा में पंजाबियों की संख्या में बढ़ौतरी हो गई है। बबनप्रीत कौर ने कहा कि ऐसे में नौकरी सहित अन्य सुविधाओं को लेकर अब पंजाबियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्टडी वीजा में कनाडा सरकार द्वारा किए गए बदलाव को लेकर उन्हें लगता है कि स्टूडेंट्स में कनाडा जाने का रूझान कम होगा।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए अनुरूप ने कहा कि पहले पंजाबी स्टूडेंट्स कनाडा जा रहे थे। वहीं कनाडा सरकार द्वारा नियमों में बदलाव होने के चलते स्टूडेंट्स अब यूके, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में जाना पसंद कर रहे है। अनुरूप ने कहा कि कनाडा में स्टूडेंट्स को नौकरी की तालाश में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में पेरेंट्स लाखों रुपए लगाकर बच्चों को विदेश भेज रहे है, लेकिन काफी समय तक वहां पर स्टूडेंट्स को नौकरी नहीं मिलती। अनुरूप ने बताया कि उनकी सहेली अपने पति के साथ स्पाउस वीजा के जरिए कनाडा गई, जहां उसके पति को 7 माह तक नौकरी की तालाश करनी पड़ी, ऐसे में 7 महीने बिना नौकरी के उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अनुरूप ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले कनाडा में सर्वाइव करना काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले ही लोग जमीने बेचकर कनाडा जा रहे थे और जीआईसी में बढ़ौतरी होने के बाद वह इससे ज्यादा पैसे कहां से दिखा पाए।

    वहीं विदेश जाने वाले स्टूडेंट प्रभ ने कहा कि वह पहले कनाडा जाना चाहता था, लेकिन कनाडा सरकार द्वारा नियमों में हुए बदलाव के बाद उसने यूएसए जाने का मन बनाया है। स्टूडेंट ने कहा कि उसने कई देशों के बारे में सर्च किया, जिसके बाद उसने यूएसए जाने का फैसला किया। स्टूडेंट ने कहा कि कनाडा में 18 से 20 लाख रुपए लगाकर स्टूडेंट कनाडा जा रहे है, लेकिन उसके बावजूद वहां पर उन्हें नौकरी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। स्टूडेंट ने कहा कि वहां पर नियमों में बदलाव को लेकर आज ज्यादा मात्रा में स्टूडेंट्स का कनाडा जाने का रूझान कम हो गया है।

    वहीं एक्सपर्ट हरविंदर पाल सिंह का कहना है कि कनाडा में हुए नियमों में बदलाव को लेकर कहा कि स्टूडेंट्स को कनाडा जाने के लिए डाक्यूमेंट काफी कम मात्रा में लगाने पड़ते है, वहीं कनाडा में वीजा लगाने को लेकर उन्होंने कहा कि डाक्यूमेंट में स्टूडेंट्स को कम मात्रा में डाक्यूमेंट्स, कॉलेज की लेटर और जीआईसी की जरूरत होती थी। हरविंदर सिंह ने कहा कि जीआईसी में स्टूडेंट्स के वहां पर रहने के लिए होने वाले एक साल के खर्चे का ब्यौरा होता था। इसके अलावा अन्य दस्तावेज नहीं लगते थे। लेकिन अब नियमों में हुए बदलाव के चलते स्टूडेंट्स के एडिशनल डाक्यूमेंट लगाने होंगे।

    उन्होंने कहा कि पहले स्टूडेंट्स खुद दस्तावेज लगा लेते थे, लेकिन अब बदलाव होने के चलते स्टूडेंट्स को एक्सपर्ट की सलाह लेनी होगी और खुद रिसर्च करनी होगी। उन्होंने कहा कि कनाडा में कुछ बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कनाडा का एक साल में 5 लाख लोगों को वीजा देने का टीचा था, जोकि अभी भी 2025 तक 4 लाख 37 हजार एप्लिकेशन को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि कनाडा ने कुछ बदलाव जरूर किए है। उन्होंने कहा कि कनाडा में चुनावों तक कुछ बदलाव सामने आएंगे, लेकिन कनाडा में चुनाव खत्म होने के बाद सब कुछ नार्मल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज तक कनाडा में अधिकतर लोगों को पीआर मिली है। उन्होंने कहा कि कनाडा वह देश है जिससे पंजाबियों को स्टैंड होने के लिए जगह दी है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश मचा हड़कंप, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्तियाद इलाके में पुलिस ने सुबह दबिश दी। इस दौरान पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं युवक को हिरासत में लिए जाने को लेकर इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार को लेकर पोस्ट वायरल की गई थी, जिसको लेकर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।


    वहीं इस मामले को लेकर एक व्यक्ति का कहना है कि गौरव नामक व्यक्ति ने हथियार के साथ फेसबुक पर वायरल की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति को लेकर इलाके में दबिश दी। जबकि दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना भार्गव कैंप की पुलिस सुबह इलाके में आई और गौरव नामक व्यक्ति को राउंडअप करके ले गई।

    वहीं इस मामले को लेकर थाना 5 की पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा कि वह ऐसे किसी मामले को लेकर व्यक्ति को थाने लेकर नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि वह 306 के केस के मामले में उक्त इलाके में गए थे।