Blog

  • दर्दनाक हादसाः योग कर रहे 5 युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 3 की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः योग कर रहे 5 युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 3 की मौत, देखें वीडियो

    झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने 5 बच्चों को कुचल दिया। जिसमें 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।

    क्या है पूरा मामला 

    जानकारी के मुताबिक, मामला सभी पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास सर्विस रोड का है। ग्राम मड़ोरा खुर्द के रहने वाले 5 बच्चे सुबह-सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। यहां सर्विस रोड पहुंचकर वे योग और एक्सरसाइज करने लगे। इसी दौरान कानपुर से झांसी की ओर जाने वाला तेज रफ्तार ट्रक अचानक असंतुलित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर आ गया। जिससे पाचों बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए।

    हादसे में मृत और घायल किशोर

    हादसे में 14 साल अभिराज, 13 साल का अभिनव और 17 वर्षीय अनुज की मौत हो गई। जबकि 14 साल के सुंदरम और 10 साल का लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ में उपचार चल रहा है।

    ट्रक चालक की तलाश जारी 

    बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। ट्रक चालक बच्चों को कुचलता हुआ भाग गया। पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

  • जालंधरः सहज अस्पताल एवं डी-एडिक्शन सेंटर के मालिक पर केस दर्ज, जानें मामला

    जालंधरः सहज अस्पताल एवं डी-एडिक्शन सेंटर के मालिक पर केस दर्ज, जानें मामला

    जालंधर/वरुणः बाबा मुराद शाह रोड पर स्थित सहज अस्पताल एवं सहज डी-एडिक्शन सेंटर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अस्पताल के मालिक डॉ. अमित बांसल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक डॉ. बांसल पर आरोप है कि नशा छुड़ाने के लिए मिलने वाली दवाईयों के साथ छेड़खानी की गई है। जांच में ये बात सामने आई है कि 288000 गोलियां विभाग से ली गई और 287000 का रिकार्ड मिल गया। हालांकि इनमें 1000 गोलियों का कोई रिकार्ड नहीं मिला। जिसका मतलब है कि वह दवाईयां गायब है।

    इसके अलावा एक अन्य मामले में सहज डी-एडिक्शन सेंटर ने दावा किया कि उन्होंने 144000 नारकोटिक दवाईयां रुसान फार्मा को वापस भेज दी, मगर उसका कोई सबूत नहीं है। बताया जा रहा है कि सेंटर के रिकार्ड पर भी कई बार छेड़खानी की गई है, जो गैर-कानूनी है। इसी के चलते बांसल को नामजद किया गया है। नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ एक्ट 1985 और आईपीसी की धारा 465/467/471 के तहत अस्पताल के मालिक डॉ. अमित बांसल केस दर्ज किया गया है। बता दें कि अस्तपाल के मालिक पर लगाई गई यह सभी धाराएं गैर-जमानती हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर अभी डॉ. बांसल का इस संबंधी कोई बयान नहीं आया है।

  • सेल्ज़ व मार्किटिंग पदों के लिए साक्षात्कार 12 जून को

    सेल्ज़ व मार्किटिंग पदों के लिए साक्षात्कार 12 जून को

    सेल्ज़ व मार्किटिंग पदों के लिए साक्षात्कार 12 जून को

    ऊना/सुशील पंडित :श्रीराम लाईफ इंशोयरेंस काॅरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 12 जून को प्रातः 10 बजे कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में कम्पनी द्वारा सेल्ज़ व मार्किटिंग के पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
    अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • पंजाबः 300 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः 300 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आनंदपुर/संदीप शर्माः पंजाब में नशा विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को नशीली गोलियां सहित काबू किया है। नंगल थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तालाशी ली। तालाशी दौरान युवक से 300 नशीली गोलियों बरामद हुई। नंगल थाना के उप निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि एसआई कुलविंदर सिंह के साथ पुलिस दल की गश्त के दौरान जब एक युवक ने मोम लगा लिफाफा फेंक दिया और पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने युवक को काबू करने के बाद मोम लगे लिफाफे को चेक किया तो उसमें से तीन सौ नशीली गोलियां बरामद कीं।  आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः टल्ली होकर पहुंचने वाले पुलिस मुलाजिम पर कसेगा शिकंजा, अब थानों में लगेंगे एल्कोमीटर

    पंजाबः टल्ली होकर पहुंचने वाले पुलिस मुलाजिम पर कसेगा शिकंजा, अब थानों में लगेंगे एल्कोमीटर

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार अब टल्ली होकर थाने में डयूटी देने वाले पुलिस मुलाजिमों पर शिकंजा कसने जा रही है। अब पुलिस थानों में रात के समय शराब के नशे में टल्ली होकर मुलाजिम ड्यूटी नहीं दे पाएंगे। दरअसल, अब जल्द ही लोगों की सुविधा के लिए सड़कों पर लगे नाकों की तर्ज पर थानों में भी एल्कोमीटर रखे जाएंगे। ड्यूटी ज्वाइन करने के वक्त मुलाजिमों चेकिंग की जाएगी। विधानसभा की गृह विभाग की कमेटी की सिफारिश पर पुलिस ने इस इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। उम्मीद है जल्द ही इसे पूरे सूबे में लागू कर दिया जाएगा। सीएम भगवंत मान साफ कर चुके हैं कि लोगों को इंसाफ के लिए धक्के खाने नहीं पड़ेंगे। पहल के आधार पर लोगों की दिक्कतों को सुना जाएगा।

    पंजाब पुलिस ने पहले चरण करीब 2300 एल्कोमीटर खरीदने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इन्हें नाकों और थानों के लिए प्रयोग किया जाएगा। योजना में 412 थानों को कवर किया जाएगा। पुलिस विभाग के अधिकारी अब प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू करने की तैयारी में हैं। इसके लिए सीएम की अगुवाई में हुई मीटिंग में चर्चा हो चुकी हैं। उन्होंने साफ किया कि ड्यूटी के समय में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं जा सकती है। हालांकि वह मुलाजिमों की मुश्किलों को गंभीरता से समझते हैं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कोई भी मुलाजिम ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह के नशे का सेवन करता है व लोगों से गाली गलौज करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

    कुछ समय पहले विधानसभा की कमेटी ने थानों का दौरा किया था। कमेटी ने उस समय नोट किया था कि रात में ड्यूटी के समय कुछ अधिकारी और कर्मचारी नशे की हालत में पाए जाते हैं। इस दौरान वह लोगों के मामलों को निपटाने के बजाय गाली गलौज तक करते हैं। ऐसे मुलाजिमों पर किस तरह कार्रवाई की जाती है। इस पर विभाग के अधिकारी ने टीम को बताया कि जब भी कोई व्यक्ति नशे में पकड़ा जाता है तो उस पर पहल के आधार पर कार्रवाई की जाती है। सस्पेंशन होती है और विभागीय जांच भी की जाती है।

  • पंजाबः गैंगस्टर जरनैल सिंह कत्ल में शामिल 3 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर जरनैल सिंह कत्ल में शामिल 3 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    अमृतसर : गांव सठियाला में जरनैल सिंह के कत्ल मामले में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्तौल और दो वाहन बरामद किए हैं। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। आरोपियों की पहचान जंडियाला निवासी गुरमेज सिंह, नवापिंड निवासी राजविंदर सिंह उर्फ रेप और नवापिंड निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शूटरों को आश्रय और रसद सहायता प्रदान करने के लिए नवापिंड के गुरकरनवीर सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले अपने सहयोगी को भी नामजद किया है।

    पंजाब पुलिस द्वारा बंबीहा गिरोह के शूटर गुरवीर सिंह उर्फ गुरी को गिरफ्तार करने और जरनैल सिंह को मारने की साजिश रचने के 10 दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। जरनैल सिंह की 24 मई को चार हथियारबंद लोगों ने हत्या कर दी थी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि विश्वसनीय सूचनाओं के बाद अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी ड्राइवर गुरमेज सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसने स्विफ्ट डिजायर कार में चार शूटरों को अपराध स्थल पर पहुंचाया और बाद में हत्या करने के बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर छोड़ दिया।

  • सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली लड़की की हत्या, बॉयफ्रेंड पर मर्डर का शक

    सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली लड़की की हत्या, बॉयफ्रेंड पर मर्डर का शक

    बेंगलुरूः जिले में एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। मर्डर का आरोप उसके बॉयफ्रेंड पर लगा है। मृतका का नाम आकांक्षा है और वो तेलंगाना के गोदावरी खानी की रहने वाली थी। जॉब के सिलसिले में आकांक्षा बेंगलुरू में रह रही थी। बीती 6 जून की शाम को जब उसकी रूममेट ऑफिस से लौटी तो अपार्टमेंट में आकांक्षा का शव मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, 25 साल की आकांक्षा, 29 साल के अर्पित गुरिजाला के साथ रिलेशनशिप में थी। अर्पित दिल्ली का रहने वाला है।

    खबर है कि दोनों की मुलाकात हैदराबाद में एक टेक कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी। बाद में आकांक्षा की नौकरी बेंगलुरू की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में लग गई और वो यहीं शिफ्ट हो गई। वो बेंगलुरू के कोडिहल्ली में जीवनभीमा नगर के एक फ्लैट में अपनी रूममेट के साथ रह रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्पित वीकेंड के दौरान हैदराबाद से आकांक्षा को मिलने के लिए आता था और उसके साथ फ्लैट पर रहता था। क्राइम तक से जुड़े चिराग गोथी की रिपोर्ट के मुताबिक, आकांक्षा की रूममेट ने बताया कि 5 जून को भी अर्पित आकांक्षा से मिलने आया था। 6 जून को शाम करीब 5 बजे रूममेट फ्लैट पर गई तो उसे आकांक्षा की लाश मिली।

    आकांक्षा के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को क्राइम सीन से अर्पित का मोबाइल फोन और वॉलेट मिला है। घटना के बाद से अर्पित फरार है। पुलिस का मानना ​​है कि अर्पित ने गुस्से में आकर आकांक्षा का गला घोंटा और इसे सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे से लटकाने की कोशिश की। खबर है कि पुलिस ने आरोपी को ट्रैक करने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • मंदिर में युवक के नमाज पढ़ने पर हुआ बवाल, हिंदू संगठनों में रोष

    मंदिर में युवक के नमाज पढ़ने पर हुआ बवाल, हिंदू संगठनों में रोष

    हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक अराजक युवक ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। युवक ने हापुड़ के कोतवाली इलाके में आने वाले चंडी मंदिर में नमाज पढ़ी। नमाज पढ़ते हुए युवक का वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजकर 42 मिनट पर युवक मंदिर में नमाज पढ़ रहा था। जबकि मंदिर के पुजारी पूजा-पाठ में लगे हुए थे। वहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं ने अराजक युवक को मंदिर के अंदर नमाज पढ़ते हुए देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद युवक वहां से चला गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। हिंदू संगठनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस ने कब्जे में लिया सीसीटीवी फुटेज

    बता दें कि मंदिर के अंदर युवक के नमाज पढ़ने से स्थानीय लोग नाराज हैं। वे इसका विरोध कर रहे हैं। नारेबाजी भी की गई है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है।

    मंदिर में युवक ने पढ़ी नमाज

    एएसपी मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस को खबर मिली है कि मंदिर में नमाज पढ़ी गई है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीवी की मदद से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

    हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

    हिंदू संगठन के एक कार्यकर्ता ने कहा कि हमने प्रशासन को 24 घंटे समय दिया है। अगले 24 घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। वरना फिर उनकी जिम्मेदारी होगी। पूरे शहर में दुकानों को बंद कराया जाएगा। माहौल खराब करने वाले के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए।

  • विरासत अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

    विरासत अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

    रायपुरः छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक बार फिर आगजनी की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार अवंती विहार विजय नगर चौक स्थित विरासत अपार्टमेंट में आग लगी है। मौके पर आग बुझाने फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग फैलता हुआ देख पूरे अपार्टमेंट को खाली करा दिया गया है। बता दें आग अपार्टमेंट के पांचवे माले में स्थित फ्लैट में लगी है। ये पूरा मामला खामहरडीह थाना इलाके का है। वहीं पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है और आग को बुझाने की कोशिश कर रही है

  • पंजाबः हमलावारों ने युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    पंजाबः हमलावारों ने युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    गुरदासपुर: दीनानगर में पुरानी रंजिश के चलते गांव दबुर्जी में 6 लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की और हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद दीनानगर पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 6 लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पीड़ित और उसके परिजनों द्वारा न्याय की मांग की जा रही है।दीनानगर के गांव कोठे इलाही बख्श निवासी युवक ने बताया कि कल वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी से लौट रहा था तभी अचानक पास के गांव के कुछ युवकों ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया और उसके दोस्त वहां से भाग गए।

    लेकिन हमलावर युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा और उसका वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया। उसने कहा कि वह गुजरात में ड्राइवर का काम करता है और एक महीने की छुट्टी पर अपने गांव आया था कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। लेकिन उसके दोस्तों की हमलावरों से रंजिश थी, लेकिन उक्त युवकों ने उसे ही निशाना बनाया। दीनानगर पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें से 5 आरोपियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।