चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस अधिकारियों के लगातार तबादलें हो रहे है। वहीं आज 29 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलें हुए है। जारी आदेशों के मुताबिक 4 आईएएस और 25 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट




चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस अधिकारियों के लगातार तबादलें हो रहे है। वहीं आज 29 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलें हुए है। जारी आदेशों के मुताबिक 4 आईएएस और 25 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट




फगवाड़ा (राजेश कुमार): 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस सारे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। फगवाड़ा शहर में भी लोगों को जागरूक करने हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने हेतु मतदाता एकत्रित हुए। बूथ लेवल ऑफिसर पीरथी पाल सिंह के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने शपथ ली कि वे आवश्यक तौर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन खट्टर ने कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने हेतु मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए हमें हर एक विधानसभा लोकसभा व निकाय चुनावों में मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनना चाहिए।
ताकि वे अपने क्षेत्र का विकास कर सकें। जय जय ओम नागेश्वर धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत सिंह धींगरा टिंकू ने कहा कि अगर हम अपनी मताधिकार का प्रयोग करेंगे तब हम अपने क्षेत्र को नई दिशा दे पाएंगे। इस मौके महिलाएं भी उपस्थिति और उन्होंने भी कसम खाई कि वे आवश्यक तौर पर वोट डालेंगे। बीएलओ प्रितपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य वोटरों को अधिक से अधिक मताधिकार करने हेतु प्रेरित करना है।

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए गृह मंत्रालय ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और पुलिस पदक मेरिटोरियस सर्विस (पीएमएमएस) से सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रोविजनिंग और आधुनिकीकरण जी नागेश्वर राव, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सीमा रेंज अमृतसर मोहनीश चावला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री मुक्तसर साहिब ओपींदरजीत सिंह घुमन सहित तीन आईपीएस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


जालंधर, हर्ष कुमारः पंजाब में वीआईपी लोगों और नेताओं को पिछले लंबे समय गैंगस्टरों और लश्कर ए खालसा के नाम पर धमकी भरे फोन के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी के पंजाब प्रधान विनय कपूर और जिला प्रधान मुनीश बाहरी को लोकल नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जिसमें व्यक्ति ने खुद को लश्कर ए खालसा का बता रहा है। इसकी ऑडियो भी सामने आई है, जिसमें वह शिवसेना नेताओं को गोली मारने की धमकी दे रहा है।
उक्त व्यक्ति शिवसेना नेता को फोन पर कहा कि अगर हिम्मत है तो कांशी गिफ्ट सेंटर के सामने आकर मिले। इस धमकी भरे फोन के बाद शिवसेना राष्ट्रवादी के नेता कांशी गिफ्ट सेंटर के सामने चले गए, लेकिन वहां पर कोई नहीं आया। इस धमकी भरे फोन के बाद शिवसेना नेताओं ने कहना है कि कुछ शरारती अनंसर पंजाब की अमन शांति खराब करना चाहते है, जोकि शिवसेना राष्ट्रवादी कभी खराब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब विरोधी लोगों को हमेशा पार्टी के कार्यकत्ताओं ने मुंह जवाब दिया और ऐसे ही जवाब देते रहेंगे।

नई दिल्ली : भारत की सबसे चहेती और सस्ती मगर जबरदस्त माइलेज देने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर ने काफी समय तक भारतीय दोपहिया वाहनों के बाजार में अपना कब्जा जमाए रखा है।अब इसी सेगमेंट में वाहन निर्माता कंपनी Honda भी अपनी किफायती मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि इसे 100cc रेंज के साथ लाया जाएगा और यह एक हाई-माइलेज मॉडल होगा।
जानकारी के मुताबिक, अपकमिंग बाइक कम्यूटर मोटरसाइकिल के रूप में आती है, जिसमें 110cc का इंजन दिया जाएगा। यह वही पावरट्रेन है जो सीडी 110 ड्रीम और लिवो मॉडल पर देखने को मिलता है। इन मोटरसाइकिलों में सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,500rpm पर 8.7bhp की पीक पावर और 5,500rpm पर 9.3Nm की पीक टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस कारण अपकमिंग बाइक में भी इस तरह के पावरट्रेन को देखा जा सकता है। अस बाइक की कीमत लगभग 75,000 रुपये के आस-पास हो सकती है।

कपूरथलाः जिले के कस्बे सुल्तानपुर लोधी के मांड क्षेत्र के बाउपुर गांव में 2 मजदूरों की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव में मजदूरों ने शराब समझ कर कीटनाशक दवा पी ली थी। जिससे 2 मजदूरों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में एक गांव लखवरियां निवासी अर्जन सिंह पुत्र निशान सिंह व दूसरा सुरो मंडल पुत्र जोगी मंडल प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है।
जबकि फुलकित मंडल पुत्र राम मंडल जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, उसका इलाज निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वह भी प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त मजदूर खेतों में काम करने के बाद बाउपुर में एक किसान की मोटर के पास गए थे। इस दौरान उनकी नजर कार ठेका मार्का शराब ‘फर्स्ट च्वाइस’ शराब की बोतल पर पड़ी, जिसमें कथित तौर पर कुछ कीटनाशक दवाई थी। तीनों ने शराब समझ कर उस कीटनाशन दवाई को पी लिया।
इसके बाद देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ गई। निशान सिंह व सूरो मंडल को उनके साथियों ने सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कबीरपुर थाने की पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में एक दिवसीय 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा स्लोगनों द्वारा मतदाताओं को रैली के माध्यम से जागरूक किया। मतदान है जरूरी के स्लोगन भी लगाए गए। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा,अरलू पिपलू सरोह तलाई,टकोली,अम्बेहडा,बौल, थाना कलां, मंदली, सनहाल, परोईयां, बुधान, लठियाणी, धुंधला, बंगाणा, हटली, धनेत सहित अन्य स्कूलों में भी एक दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस मौके पर स्कूलों में बच्चों द्वारा रंगोली बनाकर अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता,नारा लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस मौके पर बढ़िया प्रर्दशन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। बीएलओ हेम राज,बीएलओ अश्वनी कुमार, बीएलओ राकेश धीमान, सहित अन्य टीम सदस्यों ने मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा,चौकीमन्यार स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा कौशल, तलमेहड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष कौशल,एन एस एस प्रभारी पवन कुमार,एन एस एस प्रभारी जीवन मोदगिल,एन एस एस प्रभारी विरेन्द्र ठाकुर,भाषा अध्यापक विजय शर्मा, रमेश बंगा,तिलक राज मदन लाल, सुरेन्द्र कुमार, कुसुम लता,सोनिका, प्रियंका,अंजना,अंजू बाला,सुमन कुमारी,सीमा देवी, सुरेश कुमार, अमिताभ गिल, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार, भगवान दास, रोशन लाल, दिनेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

चंडीगढ़: सीएम भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस को होने वाली परेड में पंजाब की झांकी नहीं दिखाए जाने पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार इसकी कड़ी निंदा करता है। यह केंद्र सरकार की बहुत बड़ी गलती है और पंजाबियों के साथ धोखा भी किया है।
सीएम मान ने बीजेपी की मंशा पर सवाल उठाए साथ ही पंजाब के कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल हुए लीडरों से भी कहा कि क्या आप इस मसले को बीजेपी लीडरशिप और केंद्र सरकार के सामने उठाओगे, कि आजादी की लड़ाई में पंजाब का सबसे बड़ा योगदान रहा उसके बावजूद पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया जा रहा।

ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की। जबकि प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव एवं बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती समेत अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 3 सांय से 5 फरवरी तक ऊना स्थित जिला भाजपा के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

ऊना में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन के लिए जिला भाजपा के पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी। ऊना में होने वाली इस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के साथ साथ संगठन की मजबूती को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने बताया कि हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया था उसी बैठक के बाद तमाम प्रदेशों में कार्यसमिति बैठकें आयोजित होने वाली है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में तय किए गए क्रियाकलापों और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा प्रदेश कार्यसमिति में होगी और इसके साथ वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए भी दिग्गज नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर पूर्व विधायक बलबीर चौधरी,संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता प्रो रामकुमार, जिला प्रभारी विनोद ठाकुर ,और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक संजीव ठाकुर के सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महामंत्री एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना में 13वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस अवसर निर्वाचन विभाग द्वारा मतदान के महत्व के विषय में अनेक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता तथा लघु नाटिकाओं के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र बनाने, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन आयोग के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का संदेश तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मैं भारत हूं नामक गीत भी सुनाया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त ऊना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि आजादी के पश्चात हुए पहले चुनावों में पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का संबंध हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर से था तथा उन्होंने ताउम्र चुनावों के मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। श्याम शरण नेगी आज भी हम सब के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि विवेक के साथ मताधिकार का प्रयोग करना स्वस्थ लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर जीवन भर मतदान में हिस्सा लेने का प्रण ले तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

समारोह में ऊना जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों के बेहतरीन कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के किन्नू बूथ से बूथ लेवल अधिकारी व पंचायत सचिव मंजू, गग्रेट विधानसभा क्षेत्र के मुबारिकपुर-3 बूथ से बूथ लेवल अधिकारी व पंचायत सचिव अनवर बीबी, हरोली विधानसभा क्षेत्र के टाहलीवाल-2 बूथ से बूथ लेवल अधिकारी व जेबीटी शिक्षक बलदेव सिंह, ऊना विधानसभा क्षेत्र के टबा-1 बूथ से बूथ लेवल अधिकारी आशा देवी तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के धुंधला बूथ से बूथ लेवल अधिकारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंजना कुमारी को बूथ लेवल अधिकारी के रूप में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना द्वारा आयोजित सेल्फी प्रतियोगिता के 26 विजेताओं को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रेम आश्रम ऊना की प्रधानाचार्य सिस्टर संजना को विशेष सक्षम बच्चों की सेवा के लिए किए गए उनके योगदान तथा सेल्फी प्रतियोगिता विजेताओं को दिए जाने वाले टेडी बीयर जोकि प्रेम आश्रम के विशेष सक्षम बच्चों के माध्यम द्वारा बनाए गए थे के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना की छात्रा अंजलि अग्निहोत्री प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहडाला की रुपिंदर कौर द्वितीय, तथा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना के छात्र दीपक तीसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहडाला प्रथम, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां तृतीय स्थान पर रहे। लघु नाटिका प्रतियोगिता में डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां द्वितीय तथा वशिष्ठ पब्लिक स्कूल बहडाला तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त तथा एसडीएम ऊना वरिंदर शर्मा, प्रेम आश्रम ऊना की प्रधानाचार्य सिस्टर संजना व सिस्टर राऊसमा, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार अजय कुमार, अधीक्षक अरुण लता व प्रोग्रामर अनंदा किरन के अलावा प्रोफेसर योगेश चंद्र, डॉक्टर किशोरी लाल शर्मा तथा लेक्चरर शेर सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक गण तथा प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।