Blog

  • मेहतपुर और गोराया पुलिस ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार….

    मेहतपुर और गोराया पुलिस ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार….

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। थाना मेहतपुर की पुलिस ने नशा तस्करी का कारोबारी करने वाले 2 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी महिन्दर पाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोटर मकेनिक की आड़ में 2 व्यक्ति नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जगदीश सिंह, देसराज दोनों पुत्र चनन सिंह वासी धर्मेदिया छन्ना को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों से 13 नशीले टीके, 6 ग्राम हेरोइन, 270 नशीली गोलियां और 12500 रूपये की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों को ऊपर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है। 

    इसी तहर थाना गोराया की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र बुधु राम गांव गोहावर गोराया के तौर पर हुई है। 

    थाना प्रभारी हरिन्दर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी को 205 नशीली गोलियों सहित काबू किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी एनडीपीएस एक्ट के अधीन मुक्द्दमा नंः 109 में वांछित था। इस मुक्द्दमें में पकड़ी गई दोषी आरोपी महिला जगीरो और कमला ने आरोपी सन्नी की जानकारी पुलिस को दी थी।

  • जालंधरः कब्रिस्तान में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्म गिरने से घोड़े और भैंस की मौत

    जालंधरः कब्रिस्तान में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्म गिरने से घोड़े और भैंस की मौत

    जालंधर/हर्षः महानगर में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिलें के कब्रिस्तान के मालिक द्वारा सफेदे कटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सफेदा काटते समय सफेदे का पेड़ ट्रांसफार्म पर जा गिरा। ट्रांसफार्म वहां पर मौजूद जानवरों पर गिर गिया।

    जिससे वहां पर मौजूद एक घोड़ा और एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। इस मामले को लेकर वहां पर मौजूद जेसीबी के ड्राइवर ने कब्रिस्तान के मालिक को हादसे को लेकर पहले से ही आगाह कर दिया था, लेकिन इन सबके बावजूद मालिक ने सफेदा कटाने का काम जारी रखा।

    इस हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे को लेकर फतेहपुर चौंकी के एएसआई मदन ने बताया कि दो जानवरों की मौत को लेकर कब्रिस्तान के मालिक सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

  • सीएम को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 3 दिन में बम से उड़ा देंगे, मचा हड़कंप

    सीएम को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 3 दिन में बम से उड़ा देंगे, मचा हड़कंप

    लखनऊः उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी दी गई है। जिस नंबर से धमकी दी गई वह नंबर शाहिद खान के नाम पर रजिस्टर्ड है. धमकी के बाद पुलिस ने आनन-फानन सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जान की धमकी 2 अगस्त को दी थी। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। अब इस मामले में पुलिस, साइबर और सर्विलांस सेल की टीम जांच में जुट गई है।

    आरोपी की तालाश में जुटी पुलिस

    पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी ने मीडिया को बताया कि दो अगस्त की शाम को ऑपरेशन कमांडर के मुताबिक वह आफिस में थे। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

    आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर पर 3 दिन में सीएम को उड़ाने की दी धमकी

    प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी ने मीडिया को बताया कि दो अगस्त की शाम को ऑपरेशन कमांडर के मुताबिक वह आफिस में थे। इस बीच यूपी 112 हेल्पलाइन के सोशल मीडिया के व्हाट्सएप्प नंबर पर एक नंबर से शाहिद खान नामक युवक की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद से सभी के कान खड़े हो गए। बिना वक्त गंवाए इस संबंध में सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

  • सोमवार को बद्दी पहुंची संघर्ष युवा रोजगार यात्रा

    सोमवार को बद्दी पहुंची संघर्ष युवा रोजगार यात्रा

    राम कुमार को जीते तो मिलगे मंत्री पद: विक्रमादित्य

    बद्दी साई मार्ग पर विक्रमादित्य की अगुवाई में निकाली रोजगार यात्रा

    बददी/सचिन बैंसल: कांग्रेस की संघर्ष युवा रोजगार यात्रा बद्दी पहुंची। बद्दी में रेड लाईट चौक से लेकर बद्दी के लेबर चौक के समीप बने कांग्रेस भवन तक पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान शिमला ग्रामीण से विधायक और संघर्ष युवा रोजगार यात्रा के समन्वयक विक्रमादित्य सिंह, दून के  पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, प्रदेश सचिव चौधरी मदन लाल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, ब्लाक अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, यूथ अध्यक्ष प्रज्जवल गुप्ता, पार्षद सुरजीत चौधरी, इंटक बीबीएन के अध्यक्ष संजीव कुंडलस, पूर्व अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, बीडीसी सदस्य रामरतन चौधरी यात्रा में पहली पहली पंक्ति में शामिल रहे।

    काग्रेस कार्यलय में आयोजित जन सभा में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ने दावा किया कि आने  वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएंगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी। प्रदेश के  युवाओं को रोजगार के साधन जुटाने के साथ साथ उन्हें नशे से मुक्त किया जाएगा। सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। आम आदमी पार्टी का हिमाचल में कोई जनाधार नहीं है। पंजाब में सरकार पूरी तरह से फेल हो गई जिसके चलते उप चुनाव में आप को हार का मुंह देखना पड़ा।

    सरकार बनने पर पहले बजट में होंगे सात सौ करोड़ पारित
    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस की ओर से सात सौ करोड़ रुपये का बजट पारित किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में युवाओं  को ब्याज फ्री लोन देंगे। इसी के साथ बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।  पांच साल में पांच लाख युवाओं को नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में राजा वीरभद्र सिंह ने करोड़ों रुपए का विकास रामकुमार  के माध्यम से कराया है ।उन्होंने कहा कि अगर इस बार रामकुमार जीते तो कैबिनेट में आपको नजर आएंगे।

    इस मौके पर दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि दून के भाजपा कार्यालय में विकास कार्य ठप पड़े है। स्थानीय विधायक विकास करने के दावे कर रहे है। उन्होंने विकास कार्य का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने भाजपा नेता के बेटे पर उद्योगपतियों से फिरौती लेने का भी आरोप लगाया है।

    रैली को संबोधित करते हुए  दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने  कहा कि भाजपा के पास अपना तो कोई भी नेता नहीं है जो उनके पुराने नेता है वह 977 से सिर्फ पार्टी की मीटिंग ओं में टाट पट्टी इक्कठे करते  आ रहे हैं । अगर कुर्सी की बात की जाए तो आज भी कुर्सी के ऊपर जो बैठे हैं वह कांग्रेस के बागी है । उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अपना कोई भी नेता नहीं बचा है । मौजूदा विधायक की बात करें तो परमजीत सिंह पम्मी भी काग्रेस से गये है ।उन्होंने कहा कि आज जो नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा है वह भी एक कांग्रेसी है जिसको लालच देकर भाजपा में शामिल कर लिया गयक है ।उन्होंने कहा कि भाजपा  पहले अपना नेता लाए उसके बाद उनसे बात करे।

  • सतपाल सत्ती ने 60 परिवारों को प्रदान की 18 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

    सतपाल सत्ती ने 60 परिवारों को प्रदान की 18 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ में 60 परिवारों को 18 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में गरीब की हर प्रकार से सहायता की है। चाहे वह मुख्यमंत्री राहत कोष से राहत देने की बात हो, या फिर गृहिणी सुविधा योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन देना, हिमकेयर में 5 लाख तक मुफ्त इलाज, 125 यूनिट फ्री बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करना जैसे निर्णय लेना हो। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में जय राम के फैसलों ने समाज के हर वर्ग को कुछ न कुछ लाभ अवश्य पहुंचाया है। 

  • सीएचसी दुलैहड़ में 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ सुविधा: प्रो राम कुमार

    सीएचसी दुलैहड़ में 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ सुविधा: प्रो राम कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत सीएचसी दुलैहड़ में 24 घंटे मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। 

    इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की काफी लम्बे से समय से चल रही मांग को पूर्ण किया गया है। अब स्थानीय लोगों को आपातकाल स्थिति में हरोली या ऊना हस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों के अलावा साथ लगती पंचायतों को भी सीएचसी में मिलने वाले चैबीसों घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्य खंड हरोली के सभी डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने काफी सराहनीय कार्य किया हैं। इसके अलावा प्रो. राम कुमार ने कहा कि पोलियां बीत में 45 लाख रूपये की राशि से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 2.16 करोड़ रूपये की राशि से खड्ड में पीएचसी का निर्माण किया गया है।

    इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मंजू बहल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, बीएमओ डॉ संजय मनकोटिया, प्रधान नंद किशोर, प्रधान ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला सतनाम सोनू, बीडीसी सद्स्य रमा देवी, कमल लाल, हैप्पी, दीपक, संजीव, विकास राणा सहित सीएचसी दुलैहड़ के डॉक्टर व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

  • पंजाब को जल्द मिलेगा 1760 करोड़ रुपए का फंड, केंद्रिय मंत्री से मुलाकात के बाद बोले सीएम मान

    पंजाब को जल्द मिलेगा 1760 करोड़ रुपए का फंड, केंद्रिय मंत्री से मुलाकात के बाद बोले सीएम मान

    चंडीगढ़ : राज्य में पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण आरडीएफ का 1760 करोड़ रुपए बकाया रिलीज करने, धान के लिए बाजारों में पुख्ता इंतजाम करने, एफसीआई और बरदाना सम्बन्धी समस्या को लेकर आज सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इसकी जानकारी सीएम मान ने ट्वीट कर दी है।

    वहीं मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने उन्हें पंजाब के लिए ग्रामीण विकास कोष के रूप में 1760 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने रुके आरडीएफ को तत्काल जारी करने के अलावा बाकी मांगें भी मान लीं हैं।

  • एक अक्तूबर 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी बनवा सकते हैं वोटः डीसी

    एक अक्तूबर 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी बनवा सकते हैं वोटः डीसी

    उपायुक्त राघव शर्मा ने आगामी विस चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि एक अक्तूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को साल में एक बार नहीं चार बार वोट बनवाने का मौका मिलेगा। एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई व एक अक्तूबर की तारीखों को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरा जा सकता है अथवा बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) या वोटर सर्विस सेंटर से सहायता ली जा सकती है। यह बात उन्होंने आज आगामी विस चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक में कही। 

    जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने, हटाने व शुद्धियां करवाने के लिए जिला के सभी मतदान केंद्रों पर 16 अगस्त से 11 सितंबर तक मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2022 में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पहचान पत्र से आधार संख्या जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। मतदाता 6बी फार्म भरकर अपने मतदाता कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ सकते हैं। इसके लिए https://www.nvsp.in/ वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ भी घर-घर जाकर आधार कार्ड को मतदाता कार्ड से जोड़ने का कार्य करेंगे। 

    उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि 16 अगस्त से वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। 11 सितंबर तक कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करने, हटाने या दुरुस्त करने के लिए अपना दावा पेश कर सकता है। 27-28 अगस्त और 3-4 सितंबर को स्पेशल कैंपेन होगा तथा 26 सितंबर 2022 को इन सभी दावों का निपटारा करेगा। 10 अक्टूबर 2022 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

    एक सप्ताह में भेजें स्वीप प्लान
    डीसी ने सभी एसडीएम को सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, (स्वीप) का विस्तारित प्लान एक सप्ताह के भीतर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीप का लक्ष्‍य चुनाव के दौरान सभी पात्र मतदाताओं को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्‍साहित करना है। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, सभी एसडीएम, तहसीलदार (निर्वाचन) वीना डोगरा, उप-निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह तथा इलेक्शन कानूनगो उपस्थित रहे। 

  • पंजाबः 472 ड्रग सप्लायर सहित 141 भगोड़े गिरफ्तार

    पंजाबः 472 ड्रग सप्लायर सहित 141 भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाई गई विशेष मुहिम के तहत आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को बताया कि पिछले एक महीने के दौरान पंजाब पुलिस ने 141 पीओ (भगौड़ो) को गिरफ्तार किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी में नए चलन के बारे में बात करते हुए आईजीपी गिल ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी को सुरक्षित रूप से अंजाम देने के लिए नशीली दवाओं के आपूर्तिकर्ताओं ने महिलाओं को पकड़ना शुरू कर दिया है।

    472 ड्रग तस्करों-सप्लायरों को किया गिरफ्तार 

    उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों के तस्कर आजकल तस्करी के लिए ट्रांसपोर्ट प्रणालियों को तरजीह दे रहे हैं, जिन्हें ट्रैक करने के लिए अधिक बुद्धिमत्ता अफसरों की जरूरत होती है। नशों के बारे में सप्ताहिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने पिछले एक महीने दौरान राज्यभर में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 354 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 36 व्यापारियों सहित 472 ड्रग तस्करों-सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपियों से ये नशा हुआ बरामद

    उन्होंने बताया कि राज्यभर के नाजुक रूटों पर नाके लगाने के साथ-साथ नशा प्रभावित क्षेत्र से पुलिस ने 5.53 किलो हेरोइन, 21.9 किलो अफीम, 21.5 किलो गांजा, 6 किंवटल चुरा पोस्त और 1.46 लाख गोलियां, कैप्सूल, फार्मा अफीम की शीशीयां बरामद करने के साथ 23.37 लाख रुपए बरामद किए है। आईजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस नशा तस्कर-सप्लायरों पर शिंकजा कसने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखना और इस नशे का शिकार हो चुके लोगों के पुनर्वास के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    युवाओं को नशे से दूर करने के लिए अपनाए जा रहे ये तरीके

    उन्होंने बताया कि राज्य के सभी सीपी, एसएसपी को अपने-अपने जिलों में नशों के विरूद्ध कार्य करने के लिे जनतक मीटिंग, नशा प्रभावित गांवों का दौरा, सेमीनार, विधायक, सरपंच और कौंसलरों के साथ मीटिंग करने के अलावा गैर सरकारी संस्थाओं और यूथ क्लब को शामिल करने सहित अलग-अलग गतिविधियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बरनाला पुलिस ने युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए चार दिवसीय अंडर-17 (लड़कों) बास्केटबॉल लीग का आयोजन करवाया गया।
    इसी तरह मलेरकोटला पुलिस ने ‘सांझी सथ’ शीर्षक के तहत एक बड़े पैमाने पर नशा विरोधी कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत प्रत्येक एसएचओ अपनी टीम के साथ एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ हर प्रतिदिन शाम को एक गांव का दौरा करके गांव वासियों को किसी भी आम जगह पर मिलकर मीटिंग करते है। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित या हॉटस्पॉट इलाकों का दौरा लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पुलिस की टीम युवाओं को शिक्षित करने के साथ ही नशा करने वालों को इस खतरे से दूर रहने के लिए परामर्श व प्रेरित कर उन्हें ओओएटी केंद्रों पर इलाज के लिए भेजकर सुधार में मदद कर रही है।
  • हर्षोल्लास से मनाया गया तीज का त्यौहार

    हर्षोल्लास से मनाया गया तीज का त्यौहार

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। गीता भवन मंदिर कटहरा चौक फगवाड़ा द्वारा संचालित श्री गीता भवन कोचिंग सेंटर कटहरा चौक में तीज महोत्सव पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। लोक सेवादल रजिस्टर्ड फगवाड़ा के सहयोग से संपन्न इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती शमा रानी शर्मा ने शिरकत की और प्रसिद्ध लेखाकार प्रदीप गुप्ता बतौर विशेष अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन  दीप्ति ने बखूबी निभाया। 

    बच्चों ने यहां शब्द कविताएं सुनाई वही लोकगीत  सुनाएं एवं गिद्दा भंगड़ा डाला। डायरेक्टर मदन मोहन खट्टर ने उपस्थित छात्राओं को  हरियाली तीज महोत्सव के महत्त्व बाबत जानकारी दी और भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए अनेक प्रश्न पूछ कर छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं पौधे दे देकर सम्मानित किया। 

    इस मौके लोक सेवा दल रजिस्टर्ड फगवाड़ा के अध्यक्ष पवन कश्यप चार्टर्ड अध्यक्ष वरिंदर शर्मा  अध्यापिका राजरानी बंदना चोपड़ा वेणुका गुरप्रीत कौर वंशिका इत्यादि उपस्थित थी।