Blog
-

Punjab News: फायरिंग मामले में प्रशासन का एक्शन, Bath Castle Marriage Palace किया सील
लुधियानाः जिले के पक्खोवाल रोड पर बाथ कैसल मैरिज पैलेस में 3 दिन पहले शादी समारोह में 2 गुटों में विवाद हुआ था। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। जिसमें दूल्हे की मौसी और दोस्त की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाथ कैसल मैरिज पैलेस को सील कर दिया है। दरअसल, शादी समारोह में अंकुर लुधियाना और शुभम मोटा के गुर्गों में फायरिंग हुई थी। मरने वालों में हौजरी कारोबारी वासु और जालंधर की निवासी नीरू है। इस केस में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन आरोपियों की अभी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। मुख्यारोपी शुभम अरोड़ा की तलाश में लगातार पुलिस टीमें छापामारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि संचालन का परमिट रद्द करने की सिफारिश भी की हुई है। अधिकारियों के अनुसार मैरिज पैलेस में अब केवल सरकारी कार्यक्रम ही हो सकेंगे, वो भी तब तक जब तक मालिक सभी नियमों का पालन कर दोबारा परमिट हासिल नहीं कर लेता। मुख्य आरोपी कुख्यात शुभम मोटा को पकड़ने में नाकाम रहने पर पुलिस ने उसके माता-पिता पर उसे शरण देने और पुलिस से बचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उन आरोपियों की भी पहचान कर ली है जो सीधे तौर पर गोलीबारी में शामिल थे, जिसमें एक महिला समेत दो मेहमानों की मौत हो गई थी।
पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों के नाम को गुप्त रखा है। पुलिस ने थाना सदर में दर्ज की गई एफआईआर में 12 आरोपी अभी अज्ञात रखे है। इसके इलावा पुलिस ने उन मेहमानों की भी पहचान की है जो प्रतिबंध के बावजूद मैरिज पैलेस में लाइसेंसी हथियार लेकर आए थे। पुलिस उनके हथियारों के लाइसेंस रद्द करेगी। अधिकारी के मुताबिक हमने मैरिज पैलेस को सील कर दिया है, लेकिन कुछ पहले से बुक किए गए कार्यक्रमों को अनुमति दी है जिन्हें टाला नहीं जा सकता था। मैरिज पैलेस के मालिक को नई बुकिंग स्वीकार करने पर रोक लगा दी है।
हालांकि यहां कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि ठेकेदार वरिंदर कपूर की रविवार को होने वाली रिसेप्शन पार्टी को उनकी शादी में गोलीबारी की घटना के बाद रद्द कर दिया गया था। कपूर फरार है और जांच में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। उस पर आदतन अपराधियों को शादी में आमंत्रित करने के आरोप में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है, यह जानते हुए भी कि वे प्रतिद्वंद्वी हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि शुभम मोटा और गोलीबारी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
-

सप्ताह के तीसरे दिन लगातार सेंसेक्स में आई गिरावट, ऑटो-बैंकिंग शेयर्स गिरे
नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे ट्रेडिंग सेशन 3 दिसंबर बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 84,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक की गिरावट है, ये 25,930 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट है। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और FMCG के शेयरों में गिरावट है। IT, मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी है। जापान का निक्केई 0.75% ऊपर गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.82% चढ़ा। हांगकांग में कमजोर शुरुआत की आशंका जताई गई है।
अमेरिकी बाजारों में तेजी का सिलसिला छठे दिन भी जारी रहा। डॉऊ जोन्स 0.39% और नैस्डैक 0.59% की बढ़त के साथ बंद हुए। एप्पल, एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल जैसे प्रमुख टेक शेयरों में मजबूती रही, जबकि टेस्ला में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि मंगलवार 2 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 503.63 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,138.27 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 143.55 अंक या 0.55 प्रतिशत फिसलकर 26,032.20 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।
बीएसई बास्केट से एशियन पेंट, मारुति, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी एफएमसीजी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।
-

Jalandhar News: हिमाचल घूमने गए परिवार के घर से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातोें का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। वहीं ताजा मामला पंचशील एवेन्यू प्रीत नगर से सामने आया है। जहां परिवार हिमाचल घूमने के लिए गया हुआ था। इस दौरान पीछे खाली घर देख चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए और घर से चोर सोना व नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना का परिवार को हिमाचल से लौटने के बाद पता चला। दरअसल, परिवार जब घर लौटा तो उन्होंने मेन गेट को खोलने की कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खुला परिवार दीवार फांद कर घर में घुसा तो देखा घर में सामान सारा बिखरा हुआ था।
जिसके बाद उन्हें पता चला कि चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी की शिकायत पंचशील एवेन्यू के रहने वाले जतिन गुलाटी ने थाना कैंट की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पंचशील एवेन्यू के रहने वाले जतिन गुलाटी ने बताया कि वह शनिवार को परिवार के साथ हिमाचल में गए हुए थे। वह शाम को वापस घर में पहुंचे तो घर का मेन गेट नहीं खुल रहा था। वह दीवार फांद कर घर में घुसा तो देखा कि सारे कमरे खुले हुए थे और ताले टूटे हुए थे।
उसने कमरों के अंदर जाकर देखा पता चला कि चोर अलमारियों से 7 तोले सोने के गहने, 90 हजार रुपये नकदी सहित मंहगा सामान चोरी कर ले गए। उसने घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और तुरंत चोरी की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते थाना कैंट के जांच अधिकारी एएसआइ गुरदयाल हीरा ने टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Jalandhar News: मॉडल टाउन के NRI को 5 दिन डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 2 करोड़
जालंधर, ENS: डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों से ठगी मारने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला कनाडा में रह रहे जालंधर मॉडल टाउन के रहने वाले 67 साल के एनआरआई से ठगी सामने आया है। जहां व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करके उससे 2 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर सोमवार को थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में यह बात आई है कि यूपी व महाराष्ट्र के बैंक खाते में आरटीजीएस के जरिये पैसे लिए गए और ये खाते बिजनेस से जुड़े हुए हैं। एनआरआई दंपती को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर खूब डराया गया।
इस दौरान डीएसपी के नाम पर ठगों ने सीबीआई की धमकियां देकर उनसे डराकर पूछ लिया कि उनके खाते में कितने पैसे है। बोला, आपके पैसे की जांच होनी है। आप सारे पैसे हमें भेज दे। सारे पैसे इंडियन खजाने में जमा कर दिए जाएंगे और जांच पूरी होने के बाद मिल जाएंगे। महिला ने कहा कि वे बूढ़े हैं तो डर गए थे। इसलिए 12 सितंबर को उन्होंने बताए गए बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में अपने खाते से 9.80 लाख आरटीजीएस कर दी।
बुजुर्गों ने बताया कि हमें जांच के नाम पर डराया गया। कहा कि किसी को बताया तो जेल जाएंगे और पैसे नहीं मिलेंगे। 17 सितंबर को फिर दो और बैंक खाते दिए गए, जिनमें 40-40 लाख की आरटीजीएस कर दी। 18 सितंबर को 40-40 लाख तीन बार आरटीजीएस कर दिए। बाद में पता चला कि ठगी हो गई है। पीड़िता ने ठगी को लेकर 1930 पर शिकायत कर दी और पुलिस को एक शिकायत डाक के जरिये भेज दी। पुलिस जांच में पता चला कि ठगों में 80 लाख रुपए एक ही खाते में लिए थे, जबकि बाकी के पैसे 4 अन्य बैंक खातों में। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 64 साल की महिला ने कहा कि वे 5 सितंबर को पति के साथ कनाडा में थीं। पति के कैनेडियन मोबाइल नंबर पर इंडिया से एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को वाइस हाई कमीशन बताया।
पति से बोला कि आपको इंडिया का एक मोबाइल नंबर भेज रहा हूं, उस पर बात करें क्योंकि आपके खिलाफ कोई इनवेस्टिगेशन चल रही है। महिला ने बताया कि उनके पति ने दिए गए नंबर पर कॉल की तो कॉलर ने कहा, ‘मेरा नाम प्रदीप सावंत है। मैं दिल्ली पुलिस का डीएसपी हूं। आप के नाम पर नई दिल्ली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाता है। इसी साल 14 फरवरी को खाते में 14 मिलियन डॉलर की ट्रांजेक्शन हुई है।’ डीएसपी ने पति को यकीन दिलवाने के लिए उनके कैनेडियन पासपोर्ट का नंबर तक बता दिया। हमें पूछा गया कि आपके खाते में कितने पैसे हैं तो पति ने कहा कि केवल हमारी पेंशन ही है।
-

आज का राशिफल, 3 दिसंबर 2025
आज की ऊर्जा दो हिस्सों में बंटी हुई है। दिन में मेष राशि में चंद्रदेव आत्मविश्वास, तेजी और निर्णायक कदम बढ़ाने की प्रेरणा देंगे।
मेष राशि:मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल ना करें। आजआप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का मौका ना दे। आज आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक कार्य करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।
वृष राशि:वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान कराने की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, आपके अन्दर नया उत्साह देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नयापन आयेगा।
मिथुन राशि:मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपना कामकाज को आप अपने समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपका मन संतोष रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी प्रकार की आज बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। आपका आधा दिन किसी काम को करने में व्यस्त रहेगा। बाकी का बचा दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिता सकते हैं, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे।
कर्क राशि :कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी।
सिंह राशि:सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका किसी कारण से मन परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बिताये, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप किसी प्रकार की प्रॉपर्टी जैसे कि मकान, दुकान आदि खरीदना चाहते हैं, तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके काम बन सकते हैं।
कन्या राशि:कन्या राशि वालों आज 3 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका धन आज किसी शुभ काम में अधिक खर्च होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा, जिससे उनको शांति भी मिलेगी। आपके परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा। अगर आपकी आपके सहकर्मियों से किसी प्रकार का वाद विवाद चल रहा है, तो वह आप जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने जीवन में किसी प्रकार का बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, परंतु कुछ उलझनों के कारण आप फंसे हुए हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
तुला राशि:तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और प्रसन्नता से भरा साबित होने वाला है। आपको किसी बात से बेहद खुशी मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी लगातार बढ़ेगा। आध्यात्मिकता के प्रति लगाव बढ़ने से आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करेंगे, जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी। आज आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आपके शब्द किसी को प्रभावित भी कर सकते हैं और आहत भी। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। उनका ध्यान पढ़ाई से हट सकता है, जिसके चलते माता-पिता चिंता महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि :वृश्चिक राशि वालों आज 3 दिसंबर का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। विशेष रूप से व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, क्योंकि किसी बड़ी डील के मिलने की प्रबल संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी और पुराने वित्तीय संकट भी समाप्त होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप नया काम भी कर सकते हैं, जिसमें आपको धन का लाभ होगा।
धनु राशि:धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह जरूर पूरी करेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
मकर राशि:मकर राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। टूर एंड ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज मनचाही चीज मिलने से आपको बहुत प्रसन्नता होगी। आज आप किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का अवसर पाएंगे।
कुंभ राशि:आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाने से आपके मन को शांति मिलेगी आप काम के नए टारगेट बनाएंगे। कंपटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंटस को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने से सीखने में सहायता मिलेगी। आपकी वजह से किसी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े इस बात का आप ख्याल रखेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं।
मीन राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों के लिस्ट बनाएं कि किस समान की ज्यादा जरूरत है, केवल उसी समान को पहले खरीदे। पारिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे।
-

Jalandhar News: ट्रक के नीचे आने से महिला की मौत, लोगों ने लगाया धरना, BDPO सस्पेंड, देखें वीडियो
रोड जाम कर किया जा रहा प्रदर्शन, भारी हंगामा
जालंधर, ENS: फिल्लौर के पास नया शहर रोड के समीप गांव नगर में महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर पानी जमा होने के कारण महिला का मोटरसाइकिल फिसल गया और वह ट्रक के नीचे आ गई। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर गांव वासियों द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। देर रात को गांव वासियों द्वारा अपरा से फिल्लौर तक नया शहर रोड बंद कर दिया है। भारी संख्या में वाहन उस रोड पर खड़े हैं। लोगों की मांग हैं कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए; तभी वे महिला के शव को उठाने देंगे। यह बताना आवश्यक है कि गांवा नगर की नई आबादी के घरों का सारा पानी सड़क के बीचों-बीच जमा हो जाता है। इसकी बार-बार शिकायत लोगों द्वारा बीडीपीओ फिल्लौर से की गई थी। पानी जमा रहने के कारण इस रास्ते पर दुर्घटनाएँ हो रही थीं, हर रोज कोई न कोई हादसा सामने आ रहा था। आज रास्ते में खड़े पानी ने महिला की जान ले ली। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया गया। जिसके बाद नायब तहसीलदार ने बीडीपीओ फिल्लौर को सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद लोगों ने धरना उठाया और लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम खुलवाया जा रहा है। -

Punjab News: ट्रक पर नकली नंबर प्लेट लगाकर मालिक का लाखों का माल लेकर ड्राइवर फरार, देखें वीडियो
गुरदासपुर। जिले में ट्रक पर नकली नंबर प्लेट लगाकर मालिक से लाखों रुपये का माल लेकर ड्राइवर द्वारा फरार होने का मामला सामने आया है। जहां, बारा थाने के अलावलपुर गांव के एक ट्रक मालिक ने घटना के बारे में बताया कि अपने ट्रक पर नकली नंबर प्लेट लगाई और अमृतसर जिले से उसमें लदे माल समेत ट्रक ड्राइवर लेकर फरार हो गया। इस धोखाधड़ी का शिकार हुए राजेश कुमार पुत्र तरसेम राज ने बताया कि उसने 28 और 29 नवंबर को मियां विंड के पास तरनतारन जिले के राया के किसान इंदरजीत सिंह पुत्र परषोत्तम सिंह के घर से लाखों रुपये की मक्का लूट ली थी। इनमें से एक ट्रक हरमन सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी अलावलपुर, थाना तिबड़ का था।
राजेश कुमार ने बताया कि वह खुद माल लोड करने के बाद हरमन सिंह की गाड़ी में अड्डा सिदवान के पास तिबड़ तक आया था। इसके बाद हरमन सिंह अपनी मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर अपने गांव लौट आया, इसलिए वह अपनी दूसरी गाड़ी से सुजानपुर के लिए निकल गया। अगले दिन जब हरमन सिंह ट्रक लेकर नहीं आया, तो उसने उससे संपर्क किया तो उसने कहा कि वह जल्द ही आ रहा है। इसके बाद हरमन सिंह ने अपना फोन नंबर बंद कर लिया। उसने बताया कि वह खुद हरमन सिंह के गांव अलावलपुर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी और बच्चों ने कहा कि उन्हें हरमन सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसने बताया कि इसके बाद उसे एहसास हुआ कि हरमन सिंह ने उसके साथ धोखा किया है। जब उन्होंने पूरी घटना की जांच की तो जिस गाड़ी पर हरमन सिंह ने सामान लोड किया था, उसका नंबर उसके असली नंबर से अलग था। उसका असली नंबर (PB06 B 0832) है, लेकिन जिस ट्रक पर उसने सामान डलवाया था, उस पर (PB06 R 8992) नंबर था।
पीड़ित ने बताया कि हरमन ने जिस तौल कांटाघर से सामान तुलवाया था, वहां से हरमन ने सामान तुलवाया था, और हरमन सिंह की हरकतें भी संदिग्ध लगीं, जिसमें उसने तौल पर्चियों पर अपना नाम हरमन सिंह की जगह जतिंदर सिंह लिखवाया था। इस मौके पर राजेश कुमार ने 2 धर्म कंडियों पर तोल का एक वीडियो भी दिखाया जिसमें हरमन सिंह अपने एक साथी के साथ दिख रहा है।
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि खरीदे गए सामान का पेमेंट अभी तक नहीं हुआ है। उसने बताया कि सामान कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में खाली होना था, लेकिन अब हरमन सिंह के लापता होने के बाद इंदरजीत सिंह बार-बार उसे इंदरजीत सिंह से खरीदे गए सामान का पेमेंट करने के लिए फोन कर रहा है और बेचे गए सामान के पैसे मांग रहा है। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत तिबड़ थाने में दी है और पुलिस ने उसे सही कार्रवाई का भरोसा दिया है।
-

Punjab News : सवारियों से भरी बस पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो
फाजिल्का। पंजाब रोडवेज़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) की एक बस पर अचानक तीन बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना फाजिल्का जा रही बस के रास्ते में हुई, जिसमें करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। अचानक हुई गोलीबारी से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री चीख-पुकार कर उठे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अपने निर्धारित मार्ग पर जा रही थी कि तभी तीन युवक एक ही बाइक पर आए और बस के सामने आकर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे बस के आगे और साइड में गंभीर क्षति हुई। बस के शीशों पर गोलियों के साफ-साफ निशान देखे गए हैं, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
फायरिंग के वक्त बस में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थीं। गोलीबारी के दौरान बस में हड़कंप मच गया और यात्री सीटों के नीचे छिपकर जान बचाने की कोशिश करते रहे। खुशकिस्मती से किसी यात्री को गोली नहीं लगी, अन्यथा हादसा बेहद भयावह हो सकता था।
-

Jalandhar News : संतोषी नगर गुंडागर्दी मामले में 72 घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर, 4 पर FIR दर्ज
जालंधर ENS: महानगर के संतोषी नगर में रविवार देर रात गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 72 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन इस मामले में 4 बदमाशों पर थाना रामामंडी की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान गौतम, सचिन, अतुल और सुमित निवासी संतोषी नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर देर रात दबिश भी दी, लेकिन सभी फरार मिले।
जांच अधिकारी एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बता दे कि घटना रविवार रात उस समय हुई जब पार्किंग को लेकर राजीव कुमार की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। इसके कुछ देर बाद 8–10 युवक हथियारों के साथ राजीव के घर के बाहर पहुंच गए और आते ही राजीव पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावरों ने गली में खड़े कई वाहनों पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर तोड़फोड़ की थी।
इस दौरान घर में मौजूद परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। हमले में घायल राजीव को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था और पुलिस ने घायल के बयानों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
