Blog

  • पंजाबः बंदूके-तलवारे लेकर पहुंचे अमृतपाल सिंह समर्थक, तोड़े बैरिकेड, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    पंजाबः बंदूके-तलवारे लेकर पहुंचे अमृतपाल सिंह समर्थक, तोड़े बैरिकेड, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी तूफान सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए। हजारों की संख्या में आक्रोशित लोग बंदूक, तलवारें और लाठियां लेकर सड़क पर उतर आए हैं। वहीं अमृतपाल सिंह खुद भी अजनाला पहुंच गए है। जहां आकर अमृतपाल सिंह की एसएसपी सतिंदर सिंह से मीटिंग हुई। जिसके बाद पुलिस को तूफान सिंह को छोड़ने के लिए एक घंटे का टाइम दिया गया है। इस दौरान वह थाने के बाहर ही डटे हुए हैं। 

    अमृतपाल के समर्थकों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए और थाना अजनाला का घेराव कर लिया है। जानकारी मिली है कि पंजाब पुलिस और वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के बीच खूनी झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी सहित पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    अमृतपाल ने ही अपने समर्थकों से वीरवार सुबह 11 बजे अजनाला पहुंचने के लिए कहा था। इसके बाद यहां भीड़ इकट्‌ठा हो गई। माहौल की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस भी एक्टिव हो गई और अमृतपाल के पहुंचने से पहले ही उनके समर्थकों को उठाना शुरू कर दिया। इससे माहौल गर्मा गया।

  • पुलिस ने इस गैंग के 2 गुर्गों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    पुलिस ने इस गैंग के 2 गुर्गों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : सरकार के आदेशों पर पुलिस द्वारा गैंगस्टरों और उनके करीबियों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते आज चंडीगढ़ पुलिस ने लक्की पटियाल गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन गैंगस्टरों को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। 

    ऑपरेशंस सेल ने अवैध हथियारों के साथ लकी पटियाल द्वारा चलाए जा रहे दविंदर बांबीहा ग्रुप के दो मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। ट्राई सिटी में गैंगवार और फिरौती की कॉल को ध्यान में रखते हुए। वरिष्ठ अधिकारियों ने ऐसे संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने और उनका पता लगाने के लिए विशेष निर्देश और निर्देश जारी किए हैं, निर्देशों पर काम करते हुए, ऑपरेशन सेल की टीमें समय-समय पर अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाती हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय शिवम चौहान उर्फ ​​शिव पुत्र सुशील चौहान निवासी 3632 सेक्टर 69 मोहाली और 25 वर्षीय विकास मान ताऊ पुत्र मांगे राम निवासी ग्राम बल्ला तहसील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल सहित 07 जिंदा कारतूस बरामद किए है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22.02.2023 को एएसआई सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे और गश्त के दौरान जब वे सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 37सी चंडीगढ़ पहुंचे तो एक गुप्त मुखबिर ने एएसआई सुरजीत सिंह से मुलाकात की और शिवम चौहान उर्फ ​​शिव और विकास मान के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताऊ जो लकी पटियाला गैंग के सदस्य हैं। उसके पास अत्याधुनिक हथियार हैं और वे बलजीत चौधरी को मारना चाहते हैं जो शिवम के पूर्व सहयोगी थे।

    लेकिन कुछ गलतफहमी के कारण दोस्त दुश्मन बन गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि आज दोनों सेक्टर-37 बाजार से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी-65-ए3-0024 में आएंगे और बलजीत चौधरी को मारने के लिए मोहाली जाएंगे। इस सूचना पर एएसआई सुरजीत ने पुलिस पार्टी के साथ सेक्टर 37-सी बाजार में नाका लगाया। जिसके बाद चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार सेक्टर 37-सी बाजार से नाके की ओर आती दिखाई दी। गुप्त सूचना के अनुसार कार को रोका गया तो अचानक कार चालक और उसके बगल में बैठे व्यक्ति भागने लगे। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • सेक्टर 34 में चला प्रशासन का पीला पंजा, देखें वीडियो

    सेक्टर 34 में चला प्रशासन का पीला पंजा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ / परवेश : चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में एनफोर्समेंट, पुलिस, एमओएच व लायंस कम्पनी के साथ मिल कर सभी अवैध कब्ज़े को हटवाया व एक अवैध बिल्डिंग को तोड़ा भी गया। पार्षद प्रेमलता ने चंडीगढ़ के सलाहकार धर्म पाल का शुक्रियादा व तारीफ़ करते हुए कहा कि उनकी वजह से उनके वार्ड में एडमिनिस्ट्रेशन के काम आसानी से हो रहे हैं। कुछ महीने पहले सलाहकार से मीटिंग के समय उन्होंने जो काम करवाने के मांग की थी अधिकतर वो कार्य पुरे हो चुके हैं।

    सेक्टर 34 में डिस्पेंसरी व सिटको होटल वापिस से शुरू हो गए हैं, सेक्टर 43 में अवैध मच्छी मार्केट को बंद करवा दिया गया है, सेक्टर 35 का कम्युनिटी सेंटर पूरा बन गया है, वार्ड के सरकारी स्कूलों में कई काम करवा दिये गये हैं साथ ही वार्ड नं. 23 के ही नहीं बल्कि पूरे चंडीगढ़ के साइकिल ट्रैक की रिकार्पेटिंग कर दी गई है । पार्षद प्रेमलता ने चीफ़ इंजीनियर सीबी ओहजा, एसडीओ मनिंदर व हार्टिकल्चर से नवराज  का धन्यवाद भी किया ।

  • कांग्रेस के दिग्गज नेता को पुलिस ने किया काबू, विरोध में प्रदर्शन जारी, देखें वीडियो

    कांग्रेस के दिग्गज नेता को पुलिस ने किया काबू, विरोध में प्रदर्शन जारी, देखें वीडियो

    नई दिल्‍ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस पकड़ कर ले गई है। इससे पहले मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली उड़ान से नीचे उतार दिया गया। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि किस आधार पर खेड़ा को नीचे उतारा गया है और देश में कानून का कोई राज है या नहीं। बताया जाता है कि यह घटना इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 204 में हुई और विरोध में कांग्रेस के कई नेता विमान से नीचे उतर गए और विरोध प्रदर्शन किया।.

    पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के बाद प्रशांत कुमार भुइयां, असम पुलिस के आईजीपी एलएंडओ ने बताया, “हमने दिल्ली पुलिस से उन्‍हें (पवन खेड़ा) गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है। स्थानीय अदालत से अनुमति लेने के बाद हम उन्‍हें असम लाएंगे। इससे पहले प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया कि असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले के सिलसिले में पवन खेड़ा की रिमांड लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई।
    कांग्रेस ने इस मामले पर भाजपा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने इसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से जोड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को रोकने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि पवन खेड़ा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्‍पणी को लेकर बीजेपी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने के आरोप में खेड़ा की गिरफ्तारी की मांग की थी।

    पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “एक तरफ केंद्र सरकार राज्य में हमको परेशान कर रही है कि हम ठीक से आयोजन न कर पाएं, इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं के घर में छापेमारी की गई। 3 कार्यालय में कल फिर से छापेमारी की गई थी। दूसरी तरफ कांग्रेस के हमारे नेताओं को यहां आने से रोका जा रहा है। पवन खेड़ा को विमान से उतारा जाने का मतलब यह है कि भाजपा कांग्रेस के महाधिवेशन से डर गई है।”

    एयरपोर्ट पर मौजूद पवन खेड़ा ने कहा, “मुझे कहा गया कि आपके सामान को लेकर कुछ समस्या है, जबकि मेरे पास केवल एक हैंडबैग है। जब फ्लाइट से नीचे आया तो बताया गया कि आप नहीं जा सकते हैं। फिर कहा गया- आपसे डीसीपी मिलेंगे। मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। नियम, कानून और कारणों का कुछ अता-पता नहीं है।

    कांग्रेस का आरोप है कि पवन खेड़ा को बिना गिरफ्तारी वारंट के रोका गया। कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “यह एक घबराई हुई सरकार और उसकी मनमानी के अलावा कुछ नहीं है।” इंडिगो एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज होने के कारण, उन्‍हें विमान में सवार नहीं होने देने के निर्देश दिए गए थे।

  • केनरा बैंक का रिटेल आउट रीच कार्यक्रम आज से चंडीगढ़ में शुरू, देखें वीडियो

    केनरा बैंक का रिटेल आउट रीच कार्यक्रम आज से चंडीगढ़ में शुरू, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/परवेश : केनरा बैंक द्वारा आज रिटेल आउट रीच कार्यक्रम की शुरुआत चंडीगढ़ स्थित हेडक्वार्टर में की गई । जिसका उद्घाटन केनरा बैंक चंडीगढ़ की सर्कल हेड और जनरल मैनेजर शालीनी गोयल द्वारा किया गया । इस दौरान उन्होंने बताया की केनरा बैंक द्वारा होम लोन और व्हीकल लोन उत्सव का आयोजन किया गया है। इस उत्सव के दौरान ग्राहकों से कोई फाइल चार्जेस नहीं लिया जाएगा ।

    इसके अतिरिक्त बहुत कम समय में लोन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी । इस उत्सव के दौरान पंजाब चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल आदि राज्यों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन की ग्रीन सिटी के सपने को देखते हुए ई-व्हीकल पर भी आकर्षक योजनाओं की घोषणा की ।

  • जालंधरः इस इलाके में निगम ने चलाई डिच, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में निगम ने चलाई डिच, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/अनिलः महानगर में बने अवैध निर्माण के खिलाफ निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम के द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं हाईकोर्ट के आदेशों पर आज अर्बन इस्टेट फेज-2 में निगम की टीम ने कार्रवाई की है। निगम की टीम ने डिच मशीन चलाते हुए कई गेट तोड़ दिए है। जिसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मामले की जानकारी देते हुए निगम के अधिकारी ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर लगी ग्रिलों को हटाने का अभियान शुरू किया है। अधिकारी ने बताया कि लोगों ने ग्रिलें लगाकर जगह को कवर किया हुआ था।

    जिसको लेकर उन्होंने आज आदेश के तहत यह कार्रवाई की है। निगम की कार्रवाई को लेकर पहले लोगों में भारी रोष पाया गया। लेकिन कुछ देर बाद इलाका निवासी खुद ग्रिलों को गिराने के लिए सहमत हो गए। इस कार्रवाई को लेकर परनीत सिंह ने प्रशासन से अपील की है कि अगर उनकी ओर से हमें लेबर मिल जाए तो हम शांतिमय ढंग से खुद ग्रिल को उतार देंगे। उन्होंने कहा डिच चलाए जाने से घरों के बाहर लगे बूटों को भी नुकसान हो रहा है।

    निगम अधिकारी जगनराज ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।  दरअसल, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक याचिका के आधार पर जालंधर निगम को निर्देश दे रखे हैं कि कुछ कालोनियों में लोगों ने जिस प्रकार ग्रीन बेल्ट पर कब्जे करके ग्रिल्ले और गेट लगा रखे हैं उन्हें हटाया जाए वरना अदालत की अवमानना का केस चलेगा ।

  • प्रार्थी ईईएमआईएस सोफ्टवेयर पर अपना प्रोफाइल अपडेट करना करें सुनिश्चित : अनीता गौतम

    प्रार्थी ईईएमआईएस सोफ्टवेयर पर अपना प्रोफाइल अपडेट करना करें सुनिश्चित : अनीता गौतम

    ऊना/ सुशील पंडित :   जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा ईईएमआईएस सोफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपग्रेड सोफ्टवेयर में प्रार्थी को अपना मोबाइल नम्बर एवं आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य है। उन्होंने जिला ऊना के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत सभी प्रार्थियों से आहवान किया कि वे अपने स्तर पर अपना प्रोफाइल, मोबाईल नम्बर, ईमेल आईडी और आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना सुनिश्चित करें।

    इसके अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और बोनाफाईड प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि अपलोड करना भी सुनिश्चित करें। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि प्रार्थी https:/eemis.hp.nic.in/Home/UserLogin वेबसाईट के माध्यम से लाॅगइन कर अपना प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं।

  • स्वर्ण सिंह ने अल्पसंख्यक कमीशन पर उठाया सवाल, देखें वीडियो

    स्वर्ण सिंह ने अल्पसंख्यक कमीशन पर उठाया सवाल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः: बीते दिन चंडीगढ़ सचिवालय में इकबाल सिंह लालपुरा अध्यक्ष राष्ट्रीय कमीशन फॉर मिनोरिटीज की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई । जिसमें सिखों के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व आईएएस डॉ स्वर्ण सिंह को भी आमंत्रित किया गया । जब उन्होंने कहा कि सभी भारतीय हैं हिन्दुओं, स्वर्ण सिंह और इकबाल सिंह के बीच भारी संघर्ष हुआ।

    इसी को लेकर आज पूर्व आईएएस स्वर्ण सिंह पत्रकारों के सामने रूबरू हुए । उन्होंने बताया कि इस बैठक में सिक्खों को नजरंदाज किया गया ।इस बैठक में क्रिस्चन, मुस्लिम, सिक्ख, बुद्धिस्ट और जैनी धर्म के ओहदेदारों को बुलाया गया था ।  

    इकबाल सिंह लालपुरा द्वारा सिक्खों को नजरंदाज किया गया जबकि लालपुरा खुद एक सिक्ख हैं। यही नहीं उन्होंने अमृत तक छका हुआ है इसके बावजूद सिक्खों को नजरंदाज किया गया ।  जब इस भरी बैठक में मुझे बाहर जाने को कह दिया जाए, जब भारत की आजादी में मुख्य भागेदारी सिक्खों की रही हो और ऐसे में सिक्ख धर्म को नजरंदाज किया गया हो । यह अल्पसंख्यक कमीशन पर एक बड़ा सवाल है।  

  • हरियाणा सरकार का बजट आज, सीएम खट्टर ने लोगों के सुझाव किए शामिल, देखें वीडियो

    हरियाणा सरकार का बजट आज, सीएम खट्टर ने लोगों के सुझाव किए शामिल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/अजीत झा: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल मिशन 2024 को फोकस करते हुए गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बजट में लोगों के सुझाव को शामिल किया गया है।  भाषण के साथ सदन की शुरुआत करते हुए सीएम मनोहर लाल ने एक लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपये का बजट पेश करने का प्रस्ताव किया। इसी बजट की आधार पर ही सीएम मनोहर लाल आगे की रणनीति तैयार करेंगे। राज्य का बजट कल्याणकारी और हर वर्ग के लिए अच्छा होगा। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि सभी विभागों से आए फीडबैक के बाद बजट के लिए रोडमैप तैयार किया गया और सरकार इसी के आधार पर आगे बढ़ेगी। सीएम मनोहर लाल खट्टर अपने निवास पर बजट 2023-24 की कॉपियों पर हस्ताक्षर कीए। 

    दूसरे दिन कांग्रेस विधायक ने सरस्वती नदी और दादूपुर नलवी नहर मुद्दा उठाया

    लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने दादूपुर नलवी नहर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खुदी खुदाई दादूपुर नलवी नहर को सरकार ने मिट्टी भर कर बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार का दावा करती है, लेकिन उसकी जमीन पर कब्जे हो रहे हैं। बारिश में नदी का पानी फसल बर्बाद कर देता है। उन्होंने सरस्वती नदी की खुदाई कराने की मांग की।  

    कांग्रेस विधायक मामन खान ने किए सवाल

    फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने कहा कि गोरक्षा के नाम गुंडे काम कर रहे हैं। क्या इन्हें जो हथियार दिए हुए हैं वे मुस्लिम समाज को मारने के लिए हुए दिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में चारा लेने जाने वाली मुस्लिम समाज की बहन बेटियों से अश्लील हरकत करते हैं। जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें विभिन्न धाराओं पर मामले दर्ज करते है। फिर गोरक्षकों ने गौ-रक्षा के नाम पर इन लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।

    दूसरे दिन OPS पर हुड्डा बोले- बहुत भारी गलती हुई थी, थम्म ठीक कर ल्यो

    हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग बड़ा मुद्दा बन चुका है। बजट सत्र के तीसरे दिन ओपीएस की खूबियां और नई पेंशन योजना (एनपीएस) की खामियों का खाका कांग्रेस के रोहतक से विधायक भारत भूषण बतरा ने रखा। इस पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मोर्चा संभाला और जवाब में कहा कि कांग्रेस सरकार ने एनपीएस को मंजूरी दी थी। हुड्डा बोले- चलो हमनै तो लागू कर दिया और बहुत भारी गलती की थी। फिर थम्म ठीक कर ल्यो। मेरी गलती निकाल रहे हो तो सुधार लो भाई। समझदार वाली बात करो, बहुत तजुर्बा सीखना है तन्नै।

    सत्र के दूसरे चरण में होगी बजट पर चर्चा

    हरियाणा बजट सत्र के पहले चरण के बाद और विधानसभा के 21 दिन के अवकाश के बाद 17 मार्च को बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा, जो 22 मार्च तक चलेगा। इसमें पेश हुए बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। सत्ता और विपक्ष के विधायक बजट को लेकर चर्चा करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम मनोहर लाल से बतौर वित्त मंत्री इस साल के बजट को एक लाख 83 हजार करोड़ का पेश किया है। पिछले साल एक लाख 77 हजार 255 करोड़ का बजट पेश किया था। जबकि उससे पहले वर्ष 2020-21 में 1 लाख 53 हजार 384 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था।

  • पंजाबः थाने का घेराव करने के लिए निकले अमृतपाल सिंह, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    पंजाबः थाने का घेराव करने के लिए निकले अमृतपाल सिंह, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह ने आज अजनाला थाना का घेराव करने के लिए निकले पड़े है। इस दौरान उन्होंने वीडियो के जरिए लोगों से अजनाला में थाने का घेराव करने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि भारी इकट्ठ करके सभी वहां पर पहुंचे। अमृतपाल सिंह ने बताया कि आज उनके अजनाला थाने का घेराव करने से पहले पुलिस ने जालंधर तक भारी फोर्स तैनात की है।

    लेकिन इसके बावजूद वह थाने का घेराव करने के लिए जा रहे है औऱ लोगों को भारी इकट्ठ कर वहां पहुंचने की अपील की है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने ढिलवां टोल टैक्स सहित कई जगहों पर नाकेबंदी की हुई है। उन्होंने कहा कि उनके कई समर्थकों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। अमृतपाल ने कहा कि वह सिंहों की रिहाई करवाने के लिए जा रहे है। इस दौरान जो भी परेशानी लोगों को आ रही है उसकी जिम्मेदारी प्रशासन होगी।