Blog

  • नेतृत्व और नीति विहीन हो चुकी कांग्रेस अब डूबता जहाज: सतपाल सिंह सत्ती

    नेतृत्व और नीति विहीन हो चुकी कांग्रेस अब डूबता जहाज: सतपाल सिंह सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा के ऊना सदर मंडल की बैठक रविवार को शहर के जिला परिषद भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने की, जबकि वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के करीब 250 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रवास पर आ रहे हैं। जबकि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भी आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय खेल सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जिला के दौरे पर पहुंचेंगे।

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आने वाले दिनों में पार्टी के कई कार्यक्रम और गतिविधियां प्रदेश भर में आयोजित की जाएंगी। जिनमें केंद्रीय नेतृत्व से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य कई बड़े नेता प्रदेश के दौरे पर रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के मंडल स्तर पर सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए बैठक में रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए जोश का संचार करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जिला भर के विकास में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जिला भर में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में करीब 50 हजार करोड रुपए के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है जबकि कुछ योजनाएं जल्द ही जनता को समर्पित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव के मैदान में उतरेगी और कार्यकर्ताओं को जन जन तक मौजूदा सरकार के हर विकास कार्य को पहुंचाना होगा।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नेतृत्व और नीति विहीन हो चुकी कांग्रेस अब डूबता जहाज बनकर रह चुकी है। कांग्रेस के ही तमाम नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। प्रदेश की जनता भी जानती है कि कांग्रेस में केवल मात्र वर्चस्व की लड़ाई है जनता के हितों की सुध लेने का किसी भी कांग्रेसी नेता के पास समय ही नहीं है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रायोजित योजनाओं के लोकार्पण के लिए निकट भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं जिला के निकट होने वाले प्रधानमंत्री के इस प्रभाव को सफल बनाने में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से प्रयास करने होंगे।

    इस मौके परमंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, खादी बोर्ड के चेयरमैन सागर दत्त भारद्वाज, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक धीमान, जिला उपाध्यक्ष पहुलाल भारद्वाज, कुलदीप संधू, जिला सचिव बलविंदर गोल्डी मास्टर रामचंद्र,, हरीश पराशर, सतीश ठाकुर, सतीश शर्मा,जिला परिषद के अध्यक्ष नीलम कुमारी , महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना वासुदेवा,महामंत्री बलविंदर कौर, अनु ठाकुर, रितु अशोत्रा,रितिका भारद्वाज, आशा पवार,पुष्पा देवी अंजू बाला,उर्मिला चौधरी,संजू कुमार,रुपिंदर, रोहित सहोड,राजेश कौशल,विनोद पूरी, विशेष रूप से इस बैठक में सभी मोर्चों के पदाधिकारी, भाजपा समर्थित प्रधान उप प्रधान बीडीसी और जिला परिषद के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे

  • सौरव श्रीवास्तव अमरावती सोसायटी के प्रधान चुने

    सौरव श्रीवास्तव अमरावती सोसायटी के प्रधान चुने

    बददी/सचिन बैंसल: अमरावती सोसायटी के चुनाव में सौरव श्रीवास्तव को सर्व सम्मति से प्रधान चुना गया। पूर्व प्रधान राज वर्मा और अजय सिंह की देखरख में हुए। चुनाव में प्रधान के अलावा संतोष राणा को उपप्रधान, एमएम वर्मा को कोषाध्यक्ष, नवनीत शर्मा को सचिव, ओमप्रकाश बंसल को उपसचिव चुना गया। प्रमोद सिंह, कपिल राणा को कार्यकारिणी क सदस्य चुना गया। इस मौके पर सुधीर सुमन, संजीव कुमार, प्रताप, प्रशांत, बच्चू लाल, कुंदन कुमार, प्रमोद कुमार और रूप वर्मा उपस्थित रहे।
  • शिव कुमार बने इंटक के जिला महासचिव

    शिव कुमार बने इंटक के जिला महासचिव

    इंटक करता है मजूदर हित में काम: जसविंदर चौहान

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश इंटक  जिले की बैठक  बरोटीवाला स्थित एक निजी स्कूल में की गई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश इंटक यूथ अध्यक्ष जसविंदर चौहान ने शिरकत की। उन्होंने अपनी जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया ।इस मौके पर शिवकुमार को यूथ इंटक का जिला महासचिव चुना गया। यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने बताया कि इंटक सदैव मजदूरों के हित में कार्य कर रही है। वही आज का यूथ इंटक के साथ अधिक से अधिक जुड़ रहा है। उन्होंने साथ ही बताया कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनेगी और इंटक का परिवार ऒर मजबूत होगा।

    उधर शिव कुमार ने कहा कि इंटर की ओर से उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। वह बड़ी ही इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से उसे निभाएंगे। उन्होंने साथ ही यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान का धन्यवाद भी दिया किया इस मौके पर गुरुदेव चौधरी, राम चौधरी, प्रवीण चौधरी, प्रदीप चौधरी, गुरतेज चौधरी, रवि चौधरी, जोधा सिंह, पोलाराम, संजू धीमान, सनी शर्मा, गुरपाल सिंह ,देवराज, केवल चौधरी, मुकेश, गुरचरण सिंह, निर्मल चौधरी, तरसेम चौधरी, अजय चौहान, दर्शन चौधरी, हितेश चौधरी मौजूद रहे।

  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप में मनाया गया शिक्षक दिवस: विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति किया सम्मान व्यक्त

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप में मनाया गया शिक्षक दिवस: विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति किया सम्मान व्यक्त

    जालंधर/विजयः डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस को इनोसेंट हार्टस ग्रुप के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड), मैनेजमेंट कॉलेज एवं इनोसेंट हार्टस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, समर्थन तथा अपने जीवन काल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हुए ‘टीचर इज़ माई हीरो’ थीम के अंतर्गत बहुत-सी गतिविधियों द्वारा उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

    विद्यार्थियों ने शिक्षकों से केक कटवाया, उनका धन्यवाद करने हेतु कार्ड बनाए तथा उन पर बहुत सुंदर संदेश लिखे। इसके साथ-साथ गायन, कविता, नृत्य-प्रस्तुति द्वारा उन्होंने अपने मन के भावों को अपने शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया। इनोकिड्स के नन्हें बच्चों ने अपने शिक्षकों को बैज लगाए, छोटे-छोटे हाथों से सुंदर संदेश लिखे हुए कार्डस अपनी अध्यापिकाओं को दिए।

    इस अवसर पर शिक्षकों के लिए बहुत-सी गतिविधियों व फऩ गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। फऩ गेम्स में विजेता शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इनोसेंट हार्टस के चेयर मैन डॉ. अनूप बौरी ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं, जो उन्नत समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यार्थी-जीवन में शिक्षकों की अहम् भूमिका होती है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहना ही शिक्षक का मुख्य ध्येय होना चाहिए। विद्यार्थियों में ज्ञान का प्रकाश जगाने वाले सभी शिक्षक प्रशंसा व बधाई के पात्र हैं।

  • रोडवेज की बस में लूटेरों का हमला, यात्रियों ने 2 को पकड़ा, 4  हुए फरार

    रोडवेज की बस में लूटेरों का हमला, यात्रियों ने 2 को पकड़ा, 4  हुए फरार

    गुरुग्राम। हरियाणा में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर राजस्थान परिवहन निगम की एक बस पर कार सवार लुटेरों ने हमला कर दिया। उन्होंने कुछ यात्रियों समेत बस के चालक और परिचालक की पिटाई की. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजकर 45 मिनट पर केएमपी एक्सप्रेसवे पर बिलासपुर के पास हुई. पुलिस ने बताया कि एक वैगन-आर कार के चालक ने बस को ‘ओवरटेक’ किया और उसके आगे अपनी गाड़ी रोक दी. कार की ‘नंबर प्लेट’ काले कपड़े से ढंकी हुई थी।

    बस चालक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, ‘‘हम केएमपी एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे, तभी एक कार ने हमारी बस को ओवरटेक किया और आगे ले जाकर रोक दी गई. मैंने बस रोकी, तो छह लोग बस में घुस गये. उनमें से दो ने बस के शीशे तोड़ दिए, जबकि अन्य ने यात्रियों को धमकाया और उन्हें सब कुछ सौंपने के लिए कहा.’’ चालक के मुताबिक, जब परिचालक आकाश और अन्य यात्रियों ने उनका विरोध किया, तो उन्होंने उनकी पिटाई कर दी, आकाश के बाएं हाथ और सिर में चोट लगी है. चालक ने बताया कि यात्रियों ने दो लुटेरों को पकड़ लिया, जबकि अन्य हमलावर परिचालक का थैला छीन कर अपनी कार से भागने में सफल रहें. थैला में 27,000 रुपये थे।

    सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के जांच अधिकारी और सहायक पुलिस निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटौदी क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी हिमांशु और अमित के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और हम अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मार रहे हैं। ’’ पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ बिलासपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

  • टाटा संस के पूर्व चेयरमैन की सड़क हादसे में मौत

    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन की सड़क हादसे में मौत

    मुंबई। टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई. कार में कुल 4 लोग सवार थे. साइरस के साथ एक और शख्स की मौत हुई है, जबकि 2 अन्य बुरी तरह से जख्मी हैं. घायलों को नजदीक के वापी अस्पताल भेजा गया है।

    यह हादसा मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सूर्या नदी चरोटी पुल पर हुआ. दरअसल, साइरस मिस्त्री अपने तीन साथियों के साथ अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे. इसी दौरान पालघर के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

    साइरस पलोनजी मिस्त्री एक व्यापारी थे, जो 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे. बाद में टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था।

  • पंजाबः आज रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएंगे के 2 टोल प्लाजा

    पंजाबः आज रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएंगे के 2 टोल प्लाजा

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज धूरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लुधियाना से संगरूर जाने वाले दो टोल प्लाजा को पूर्ण रूप से बंद करवाया। सीएम मान ने बताया कि आज रात 12 बजे के बाद दोनों टोल पूरी तरह बंद हो जाएंगे। इस टोल प्लाजा की अवधि पूरी ही चुकी है। इसके बावजूद कंपनी 6 महीने का और समय मांग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की मेहनत का पैसा बचाना और लोगों पर निवेश करना है।

  • पति को बेहोश कर लुटेरी दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, वारदात CCTV में कैद…

    पति को बेहोश कर लुटेरी दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, वारदात CCTV में कैद…

    संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शादी के महज चार महीने बाद ही दुल्हन घर से लाखों रुपए के गहने और 70 हजार कैश लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। मामला संभल जिले के हल्लू सराय इलाके का है। दुल्हन ने दूसरी मंजिल से साड़ी के सहारे नीचे उतर प्रेमी संग फरार होने की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

    जानकारी के मुताबिक लुटेरी दुल्हन ने पहले खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर पति समेत ससुराल के सभी लोगों को खिला दिया। फिर जब घर के सभी लोग बेहोश हो गए, तब दुल्हन ने घर से 70 हजार रुपए और लाखों रुपए के गहने समेट लिए। इसके बाद दुल्हन ने साड़ी की मदद से दूसरी मंजिल से उतरी और फिर प्रेमी के साथ वहां से फरार हो गई।

    ये पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, हल्लू सराय निवासी अंकुश ठाकुर की शादी चार महीने पहले ही मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली एक युवती मनीषा से हुई थी। बताया जा रहा है कि मनीषा का शिवपुरी के रहने वाले हर्ष शर्मा के साथ पहले से ही अफेयर चल रहा था। मनीषा ने पहले से ही हर्ष को बुला रखा था। जैसे ही मनीषा ने लूट की वारदात को अंजाम दिया, वह हर्ष के साथ फरार हो गई।

    जब सुबह हुई तो मनीषा के ससुराल वालों के होश उड़ गए। घर से लाखों का सामान लेकर मनीषा रफूचक्कर हो चुकी थी। अलमारी खुली हुई थी। घर की दूसरी मंजिल से साड़ी लटकी हुई थी, जिसकी मदद से मनीषा नीचे उतरी थी। ससुराल वालों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जो कि उनके घर के बाहर ही लगा हुआ था।

    सीसीटीवी फुटेज में मनीषा, हर्ष के साथ जाती दिखाई दी। फिलहाल पीड़ित परिवार ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मनीषा के पति अंकुश ने बताया कि वह घर के काम नहीं करती थी। लेकिन 1 सितंबर की रात उसने सबके लिए खाना बनाया। फिर सभी को खिलाया। लेकिन खुद उसने खाना नहीं खाया। फिर सभी को सोने से पहले दूध भी पीने के लिए दिया। उसके बाद क्या हुआ हमें कुछ भी याद नहीं।

    उधर, संभल के एएसपी अलोक कुमार जायसवाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मनीषा और उसके प्रेमी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बड़ी ख़बर: चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट 

    बड़ी ख़बर: चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट 

    चंडीगढ़। तरनतारन जिले के दुबली गांव में चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में परिजनों व मृतक के भाई ने बताया कि प्रभदयाल सिंह उर्फ ​​करण को उसके चाचा बलजीत सिंह ने बीती रात को फोन पर घर आने को कहा था। लेकिन जब वह नहीं गया तो चाचा उसे घर से यह कहते हुए लेकर चला गया कि रिश्तेदार आए हैं। हालांकि जब चाचा-भतीजा घर पहुंचे, तो घर में कोई रिश्तेदार मौजूद नहीं था। इसके बाद जब प्रभादयाल सिंह घर लौटने लगा तो जिसकी आवाज सुनकर प्रभादयाल सिंह के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल प्रभदयाल सिंह पट्टी को लाया गया। हालांकि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक मृतक प्रभदयाल सिंह की ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं अपने सुहाग को इस हाल में देख पत्नी ने भी सुद्ध बुद्ध खो दी। वहीं परिजनों ने उक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस उक्त आरोपी की तलाश कर रही है और उसके परिवार की महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • महिला टीचर ने क्लर्क को सरेआम जड़ा जोरदार थप्पड़, हंगामा

    महिला टीचर ने क्लर्क को सरेआम जड़ा जोरदार थप्पड़, हंगामा

    सागर। सागर जिले में शक्रवार को अजीबो-गरीब वाकया हुआ. यहां के नरयावली में स्थित सीएम राइज स्कूल में महिला टीचर ने स्कूल के बाबू को सरेआम थप्पड़ मार दिया. यह घटना पूरे स्टाफ के सामने घटी. स्टाफ के लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश भी कि और फिर जैसे-तैसे मामला शांत हुआ. किसी ने इस थप्पड़ की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया. इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि इसकी पूरी जांच होगी और दोषी पर नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।

    जानकारी के मुताबिक, नरयावली के सीएम राइज स्कूल में शुक्रवार दोपहर स्टाफ बाहर खड़ा था. इस बीच महिला टीचर नीता विश्वकर्मा और स्कूल के क्लर्क महेश जाटव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द भी कहे. इतना ही नहीं, नीता ने महेश को सबके सामने थप्पड़ भी जड़ दिया. इस बीच स्कूल प्रिंसिपल ने स्टाफ के साथ मिलकर दोनों को रोका और फिर सब अंदर चले गए. बताया जा रहा है कि इस दौरान स्कूल के बच्चे भी मौके पर ही मौजूद थे।

    इसके बाद स्कूल के क्लर्क बाबू महेश जाटव अपनी सीट पर गए और नीता के खिलाफ शिकायत लिखी. उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल आशा जैन से नीता के खिलाफ शिकायत की है. उन्होंने प्रिंसिपल को घटना का वीडियो भी दे दिया और टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. दूसरी ओर, नीता ने भी प्रिंसिपल को शिकायत की है. उन्होंने कहा कि क्लर्क काम नहीं करते और हर वक्त अभद्र व्यवहार करते हैं।
      
    इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक ने कहा है कि घटना की जानकारी मिल गई है. नरयावली हायर सेकेंडरी स्कूल में हुए इस विवाद की जांच के लिए टीम गठित की गई है. प्रशासन दोनों पक्षों के बयान लेगा और स्कूल स्टाफ से भी बात करेगा. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. स्कूल में इस प्रकार की हरकतें किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं हैं।