Blog

  • डिब्रूगढ़ जेल से अमृतपाल सिंह की पहली तस्वीर आई सामने

    डिब्रूगढ़ जेल से अमृतपाल सिंह की पहली तस्वीर आई सामने

    पंजाबः वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया है। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में भेजा गया है। जहां से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। 

    अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था। पंजाब पुलिस ने उसकी तलाश में देशभर में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर  देश भर में अलर्ट जारी कर दिया था। 

  • पंजाब: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर व्यक्ति ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाब: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर व्यक्ति ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    मोगा: गांव रोड़े के एक व्यक्ति बलविंदर सिंह ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बलविंदर सिंह ने वीडियो के जरिए कहा कि अमृतपाल सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हैप्पीनेस आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को दो से गिरफ्तार कर यहां लेकर आई है। वीडियो में व्यक्ति ने आगे कहा कि अगर पुलिस नहीं अमृतपाल सिंह को यहां से गिरफ्तार किया होता तो गांव में पहले पुलिस आती।

  • अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे प्रमुख खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। अमृतपाल करीब 36 दिन बाद पुलिस को हाथ लगा । उसे मोगा से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी गिरफ्तार पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भगोड़ा आखिर कितने दिन तक भागेगा। कानून के हाथ लंबे होते हैं। दहशत और भय फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। भगोड़े अमृतपाल को पकड़ने में पंजाब को लंबा समय लग गया। अगर थोड़ा जल्दी पकड़ लेते तो अच्छा होता।

    मंत्री अनुराग ठाकुर ऊना जिला के मैड़ी जाने से पहले प्रागपुर के PWD रेस्ट हाऊस में थोड़ी देर के लिए रुके थे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमृतपाल पर बयान दिया और राहुल गांधी पर भी जुबानी हमले किए।

  • कोरोना का कहर! सुप्रीम कोर्ट के पांच जज हुए कोरोना संक्रमित

    कोरोना का कहर! सुप्रीम कोर्ट के पांच जज हुए कोरोना संक्रमित

    नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर बढता जा रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट के पांच जज कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में दो जज ऐसे भी हैं जो कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं। सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। पांच जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही थी। अन्य मामलों की सुनवाई भी प्रभावित होगी।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित होने वाले जजों में जस्टिस एस रवींद्र भट्ट, जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस जेबी पारदीवाला शामिल हैं। जस्टिस सूर्यकांत एक सप्ताह पहले ही ठीक हुए हैं। 

  • पंजाब : अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद गांव जल्लूपुर खेड़ा की बढ़ाई गई सुरक्षा

    पंजाब : अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद गांव जल्लूपुर खेड़ा की बढ़ाई गई सुरक्षा

    हर आने जाने वाले व्यक्ति से की जा रही पूछताछ

    अमृतसर : खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिले में पड़ते उसके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा बढ़ा दी है। अमृतपाल के परिवार पर सुरक्षा एजेंसियां नजर रखे हुए हैं।

    अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर, पिता तरसेम सिंह और मां जल्लूपुर खेड़ा गांव स्थित घर में ही है। अमृतपाल के परिवार से मिलने वालों का रिकॉर्ड भी मेंटेन किया जा रहा है।

    किसी तरह से माहौल खराब ना हो, इसलिए अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। हालांकि गांव में सुबह से ही पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। गांव में आने-जाने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ के अलावा गर्मख्याली तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।

  • अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर सीएम भगवंत मान हुए Live, देखें वीडियो

    अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर सीएम भगवंत मान हुए Live, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण :अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लाईव होकर इस आपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में अमन, कानून और भाईचारिक सांझ को तोड़ने की साजिश रचने वाले किसी भी व्यकिति को बख्शा नहीं जाएगा। अमृतपाल सिंह एक संस्था चला रहा था जिसमें वह लोगों के बच्चों के हाथों मे बंदुकें थमाकर गैर समाजिक कामों को करने की प्रेरणा दे रहा था। जिसपर कारवाई करते हुए पुलिस ने 18 मार्च को एकशन लिया । जिसमें वह फरार हो गया था । 

    पुलिस ने पंजाब में अमन शांती बनाए रखते हुए इस आपरेशन को बिना कोई गोली चलाए पुरा किया। और साथ ही सीएम मान ने पंजाब के लोगों का इस आपरेशन में सरकार का साथ देने पर धन्यवाद भी किया। अजनाला थाने पर हुए हमले का ज़िक्र हुए सीएम ने कहा कि जब उन्हें पता चला की अमृतपाल सिंह अपने सम्रथकों के साथ पालकी साहिब लेकर पहुंचा है तों उन्होंने डीजीपी गौरव यादव को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि पालकी साहिब की मर्यादा पर किसी भी कीमत पर कोई आँच नहीं आनी चाहिए । जिसका फायदा उठाते हुए अमृतपाल और उसके सम्रथकों ने पंजाब पुलिस पर हावी हो गए थे। 

  • कोल्डड्रिंक में ‘जहर’ मिलाकर स्कूल पहुंचा छात्र,पीने से हुआ बच्चों का बुरा हाल

    कोल्डड्रिंक में ‘जहर’ मिलाकर स्कूल पहुंचा छात्र,पीने से हुआ बच्चों का बुरा हाल

    नई दिल्ली : अमेरिका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जॉर्जिया में एक बच्चा घर से स्प्राइट की बोतल लाया था, जिसे उसने स्कूल में अपने साथियों को पिला दी। स्प्राइट पीने के बाद बच्चों के पेट में तेज दर्द शुरु हो गया। स्प्राइट पीने से उनकी हालत खराब हो गई। बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

    इस घटना के संबंध में एक महिला ने बताया कि उसका बेटा भी अस्पताल में एडमिट है। उसके बेटे ने बताया कि जिस बच्चे ने सबको कोल्डड्रिंक पिलाई उसने बोतल में घर से ही THC गमीज मिला दी थी। इन गमीज से वैसे तो कई तरह की बिमारियों का इलाज होता है लेकिन जब इसे कोल्डड्रिंक में मिलाया गया, तब इसने जहर का रुप ले लिया। सभी ने इसे ही पी लिया था और उसके बाद ही सबकी हालत खराब हुई थी।

  • स्कूलों में हुई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब से कब तक है समर वैकेशन

    स्कूलों में हुई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब से कब तक है समर वैकेशन

    नई दिल्ली : देश में गर्मी के बढ़ने के साथ ही अब स्कुलों में छुटिट्यां भी शुरू होने लगी हैं। देश के कई राज्यों में अब गर्मी की छुटि्टयां होने लगी है। अभी सभी राज्यों में गर्मी की छुटि्टयां घोषित नहीं गई हैं। लेकिन इसकी शुरुआत हो गई है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को इसका इंतजार रहता है।

    देश में  मध्य प्रदेश राज्य में स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां घोषित की जा चुकी हैं।  यहां स्कूल एक मई से 15 जून तक छुट्‌टी रहेगी। झारखंड में गर्मी की छुट्टी 21 मई से लेकर 10 जून तक होगी। ओडिशा में पहले 12वीं तक के सभी स्कूल 19 और 20 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की गई थी. अब गर्मी की छुट्‌टी भी घोषित कर दी गई है. ओडिशा में गर्मी की छुट्‌टी 5 मई से 18 जून तक रहेगी। महाराष्ट्र के प्राथमिक, मध्य और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 21 अप्रैल से शुरू हो गई हैं।  उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी 40 दिन की होगी।

  • पंजाबः शहर के अलग-अलग इलाकों में चलाया सर्च आपरेशन, देखें वीडियो

    पंजाबः शहर के अलग-अलग इलाकों में चलाया सर्च आपरेशन, देखें वीडियो

    कोटकपूराः शहर में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया है। डीएसपी कोटकपुरा शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि डीजीपी के आदेशा अनुसार एसएसपी और अन्य टीमें आगे की योजना बना रही है। इस तलाशी अभियान में चिट्टे, सेन्चिंग व अन्य असामाजिक तत्वों पर छापेमारी कर रहै हैं। 

  • इन राज्यों में अगले 5 दिन मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश के आसार

    इन राज्यों में अगले 5 दिन मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश के आसार

    नई दिल्ली :  देशभर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते लोग काफी परेशान है।  लेकिन अब इस गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने भारत के कई हिस्सों में गर्मी से राहत के आसार बताए हैं। भारत के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह लोगों को परेशान करने वाली भीषण गर्मी से अगले पांच दिनों तक राहत की सांस मिलने वाली है। वहीं आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए है, जो दिनभर छाए रहने के आसार है। इसके साथ ही धूल भरी तेज हवाएं भी चल सकती है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

    मोसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राज्स्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसारव्यक्त किए है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।