Blog

  • भलाई का जिसमें है प्रावधान, वही है भरतीय संविधान- राणा रणजीत सिंह

    भलाई का जिसमें है प्रावधान, वही है भरतीय संविधान- राणा रणजीत सिंह

    ऊना: आज विधानसभा क्षेत्र हरोली के कांग्रेस कार्यालय सलोह मे जिला कांग्रेस ऊना द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने बताया की हमारा भारतीय संविधान सर्वश्रेष्ठ है। जिसमे सभी वर्गों को समान अधिकार दिये गए है। राणा ने बताया की हमारे देश की विभिन्न भाषाएं है, विभिन्न धर्म है इन सभी को हमारा संविधान एक करके रखता है। 
    स्वतंत्रता और अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से प्रकट करने की अभिव्यक्ति हमे हमारे संविधान से मिलती है। राणा ने बताया की शहीदों के लहू की स्याही से ये संविधान बना। इसलिए आज बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी सहित उन महान विभूतियों व शहीदों को याद किया गया जिन्होंने संविधाननिर्माण व् देश् को आजाद करवाने मे योगदान दिया।
    इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरोली विनोद बिट्टू, प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रामप्रसाद, हंसराज शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव प्रमोद कुमार, नंदलाल जसवाल, जिला कांग्रेस सचिव संजय ठाकुर, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष संजय पुरी, जिला पंचायती  राज प्रकोष्ठ प्रधान राजन जसवाल, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस तरलोचन सिंह शम्मी, पंकज दत्ता शम्मी व शान ठाकुर्, अंकुश राणा, मोहित पुरी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  • पुलिस ने अवैध हथियार की फैक्ट्री का किया पर्दाफाश

    पुलिस ने अवैध हथियार की फैक्ट्री का किया पर्दाफाश

    4 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किए हथियार

    उत्तर प्रदेशः थाना भोजपुर पुलिस एवं एसओजी ग्रामीण गाजियाबाद ने अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 4 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा मे निर्मित, अर्ध-निर्मित अवैध असलाह व अवैध असलाह बनाने के उपकरण बरामद किया है। गाजियाबाद पुलिस ने होने वाले नगर निकाय चुनाव और उपचुनाव के मद्देनजर बदमाशों को पकड़ने की मुहिम चला रखी है इसी मुहिम के पुलिस ने गाजियाबाद में छापेमारी की और अवैध असलाह की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

    यह फैक्ट्री बंद पड़े मकान में चलाई जा रही थी यहां से पुलिस को बड़ी संख्या में अर्ध निर्मित और निर्मित असलहे बरामद हुए हैं। थाना भोजपुर पुलिस ने फरीदनगर इलाके में बने कांशीराम आवासीय योजना के अंदर बंद बड़े फ्लैट में चल रही इन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां पर आसलहों की डिलीवरी करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बाइक और कार को भी जब्त किया है।

  • एनसीसी के स्थापना दिवस के मौके पर मेगा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

    एनसीसी के स्थापना दिवस के मौके पर मेगा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

    ऊना :  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में आज एनसीसी के स्थापना दिवस के मौके पर एनसीसी बिंग द्वारा एक विशेष मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ  कमांडिंग ऑफ़िसर एम.बी. वानखेड़े के हाथों किया गया। वानखेड़े ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष और एनसीसी के स्थापना दिवस को लेकर देश भर में अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उसी के तहत ऊना जिला में भी एनसीसी के स्थापना दिवस के मौके पर  मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
     इस मेगा रक्तदान शिविर में 60 के करीब बच्चों ने अपना रक्तदान किया वहीं मुख्यतिथि ने बताया कि रक्तदान शिविर के जरिए वह यह संदेश देना चाहते हैं की इंडियन आर्मी और एनसीसी कैडेट हमारे देशवासियों को बाहरी ताकतों से बचाने के लिए हर समय तैयार है और हर मदद के लिए हम सब तैयार है।  इंडियन आर्मी भी उनके साथ तैयार खड़ी है स्थापना दिवस के मौके पर ऊना जिला के अलग-अलग स्थानों पर अनेक रक्तदान शिविर भी लगाए गए हैं रक्तदान शिविरों में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
  • पंजाबः सरकार ने पराली मामले में रेड एंट्री को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन

    पंजाबः सरकार ने पराली मामले में रेड एंट्री को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार किसानों द्वारा पराली जलाए जाने को लेकर रेड एंट्रियां लगाई थी उसे आज वापिस लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।  मान सरकार ने सभी डीसी और संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि पराली मसले से संबंधित सभी रेड एंट्री हटा दी जाएं।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब में  4300 किसानों के खाते में रेड एंट्रियां हुई थी। ये एंट्रियां पराली मामले को लेकर की गई थी। उधर, खेतीबाड़ी मंत्री ने इस बात से मना किया है कि इस नोटिफिकेशन का किसानों के धरने से कोई मेल नहीं है। 

  • जालंधर: चोगिट्टी फ्लाईओवर पर BMW, Honda City सहित चार गाड़ियों की हुई टक्कर, लगा लंबा जाम

    जालंधर: चोगिट्टी फ्लाईओवर पर BMW, Honda City सहित चार गाड़ियों की हुई टक्कर, लगा लंबा जाम

    जालंधर/वरुणः चोगिट्टी फ्लाईओवर पर ओवरस्पीड की वजह से एक के बाद एक चार वाहनों की टक्कर का मामला सामने आया है। वाहनों की टक्कर से वहां हाइवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे में करनी बीएमडब्ल्यू, स्विफ्ट डिजायर, होंडा सिटी और फार्च्यूनर गाड़ियों की टक्कर हुई। गाड़ियों का खासा नुकसान होने को लेकर सभी वाहन चालक एक दूसरे पर गलत गाड़ी चलाने का आरोप लगाकर हाइवे पर उलझते हुए दिखाई दिए।

    जिसके चलते चोगिट्टी फ्लाईओवर से पठानकोट चौक तक हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मामले की सूचना मिलते ही पीसीआर व थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे का शिकार हुए वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाना शुरू किया।

    हाईवे पर लगे जाम की वजह से शहर के अंदरूनी हिस्से लंबा पिंड चौक, किशनपुरा चौक, दोबाबा चौक, पठानकोट चौक,रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य जगह पर जाम लगा रहा और लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। इस घटना की वजह से जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। जिसे राहगीरों ने कड़ी मशक्त के बाद वहां से निकाला। 

  • कपूरथलाः धार्मिक प्रोग्राम में कई श्रद्धालुओं की कटी जेबें

    कपूरथलाः धार्मिक प्रोग्राम में कई श्रद्धालुओं की कटी जेबें

    कई महिलाओं के गहने व मोबाइल हुए गायब 

    कपूरथलाः शहर में पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच शुक्रवार की देर रात मस्जिद चौक में आयोजित एक धार्मिक समारोह में जेबकतरों ने भक्ति में लीन श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ कर दिया। यहीं नहीं, कई महिलाओं के गहने उतर गए और कई मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस को इसकी कानों-कान भनक नहीं लगी। प्रेस क्लब कपूरथला के प्रधान व सीनियर पत्रकार को भी लुटेरों ने निशाना बनाया। वहीं शिकायत करने पर सिटी पुलिस मामले को गुमशुदगी का रंग देने में जुट गई है। मस्जिद चौक स्थित दशहरा ग्राउंड में श्री राम भक्त बालाजी सेवा संघ की ओर से श्री बालाजी व श्री खाटू श्याम जी के संकीर्तन का धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु नतमस्तक होने के शरीक हुए।

    इस आयोजन में जहां प्रबंधकों की बदइंतजामी का श्रद्धालुओं को सामना करना पड़ा, वहीं सिटी पुलिस के चाक-चौबंद प्रबंधों बावजूद जेबकतरे व चोरों ने खूब चांदी कूटी। पुलिस सुरक्षा के बीच 12 श्रद्धालुओं की जेबें कटी और सात-आठ महिलाओं के गहने व मोबाइल चोरी हुए। इस कार्यक्रम की कवरेज को गए कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान व सीनियर पत्रकार अरुण खोसला का पर्स पर भी जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया, वह भी तब जब वह वीआईपी लॉबी से माथा टेकने जा रहे थे। थाना सिटी कपूरथला को रात को ही दी शिकायत में अरुण खोसला ने बताया कि पर्स में करीब 12 हजार रुपये की नकदी, तीन डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पंजाब सरकार का येलो कार्ड आदि कई जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

    वहीं चोरी के शिकार लोग पुलिस को शिकायत करने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि थाना सिटी में या तो शिकायत को रफा-दफा किया जाता है या फिर मैन्यूप्लेट कर दिए जाते हैं, जिसके चलते पहले से पीड़ित व्यक्ति और ज्यादा परेशान होने से बचने के चलते ‌पुलिस को भी शिकायत देने से कतरा रहे हैं। वहीं केवल अरुण खोसला की शिकायत को भी एसएचओ सिटी गुमशुदगी बनाकर आरोपियों को पकड़ने की बजाय ठंडे बस्ते में डालने में जुट गए हैं। थाना सिटी के एसएचओ किरपाल सिंह ने कहा कि केवल अरुण खोसला की पर्स गुमशुदगी की शिकायत मिली है। बाकी किसी ने शिकायत नहीं है। इस मामले में डीडीआर दर्ज करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं एसएसपी से जब चोरी की शिकायत को गुमशुदगी बनाए जाने के बोर में पूछता गया तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में मनाया राष्ट्रीय ‘संविधान दिवस

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में मनाया राष्ट्रीय ‘संविधान दिवस

    ऊना: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” द्वारा राष्ट्रीय ‘संविधान दिवस मनाया गया ” ।  जिसमें मुख्यातिथि के रूप में स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज उपस्थित रहे। इस अवसर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष ने प्रथम स्थान, काजल ने द्वितीय और केशव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर बलविंद्र राणा तथा प्रोफेसर मीता शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई ।
    प्रोफेसर बलविंद्र राणा ने “संविधान दिवस” के उपलक्ष्य में अपने विचार सांझा किए। मुख्यातिथि सतदेव ने छात्रों को भारतीय संविधान का सम्मान करने एवं उसके महत्व के प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों में प्रोफेसर विनी ओहरी,  एनएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राजेंद्र कुमार व प्रोफेसर ओमिला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
  • मतगणना केंद्रों पर होंगे सुरक्षा के व्यापक प्रबंध – उपायुक्त

    मतगणना केंद्रों पर होंगे सुरक्षा के व्यापक प्रबंध – उपायुक्त

    ऊना –  जिला ऊना में विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना 8 दिसम्बर को की जाएगी। मतगणना के लिए किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधो के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों, जिला पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र बल सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर मतगणना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों पर मतगणना वाले दिन सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हांगे। राघव शर्मा ने बताया कि हरोली, ऊना व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय ऊना में की जाएगी जबकि चिंतपूर्णी विस क्षेत्र की महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्र की डाॅ बीआर अम्बेडकर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा में की जाएगी। राघव शर्मा ने बताया कि मतगणना प्रातः 8 बजे से आरंभ होगी।
    राघव शर्मा ने बताया कि मतगणना केंद्र पर बिना पहचान पत्र अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि गाड़ियों को भी अंदर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। इसके अलावा मतगणना वाले स्थान पर किसी भी व्यक्ति को अपना मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मोबाईल जमा करवाने के लिए अलग से व्यवस्था होगी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम अंब डाॅ मदन कुमार, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
  • संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इस ‘जुगाड़’ से चुकाएगा कर्ज

    संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इस ‘जुगाड़’ से चुकाएगा कर्ज

    नई दिल्ली: गिरती अर्थव्यवस्था के संकट से गुजरा रहा पाकिस्तान एक अरब डॉलर के अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड का भुगतान तय तारीख से तीन दिन पहले करेगा। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक प्रमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान स्टेट बैंक के गवर्नर जमील अहमद ने कहा कि एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक समेत बहुपक्षीय और द्विपक्षीय स्रोतों के माध्यम से से अगले सप्ताह मंगलवार तक 500 मिलियन अमरीकी डॉलर की व्यवस्था की गई थी।

    गवर्नर ने कहा कि नवंबर में 1.8 बिलियन अमरीकी डॉलर के भुगतान के बावजूद, विदेशी मुद्रा भंडार स्थिर था। हालांकि, अहमद ने उम्मीद जताई कि स्थिति में सुधार होगा और जून 2023 में वित्तीय वर्ष के अंत तक देश बेहतर स्थिति में होगा। भुगतान संतुलन से जुड़ी चिंताओं के कारण पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति नाजुक बनी हुई है।

  • पंजाबः 2 पंजाबी सिंगरों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

    पंजाबः 2 पंजाबी सिंगरों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

    पटियालाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से गन कल्चर को लेकर पुलिस द्वारा कई मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस दौरान आज ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से अपील करते हुए 72 घंटों में सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक सामग्री खुद ही हटाने की अपील है। वहीं जिले की पुलिस ने पंजाब के 2 गायकों के खिलाफ गन कल्चर को प्रमोट करने के चलते मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पंजाबी गायक काशीनाथ और मनप्रीत सिंह भाऊ ने अपने गाने में हथियार का प्रचार किया।

    इस गाने की शूटिंग 21 नवंबर को मनप्रीत सिंह भाऊ के किले सैफदीपुर में हुई है। इस गाने में उन्होंने हथियार का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने दोनों पंजाबी गायकों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने थाना सदर पटियाला में आईपीसी की धारा 153/188 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने गायक मनप्रीत भाऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।