चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद झुंदा कमेटी की सिफारिश पर भंग किए गए जत्थेबंधक ढांचे का अकाली दल ने फिर से ऐलान कर दिया है। इस दौरान अकाली दल ने 8 सदस्यीय सलाहकार कमेटी के साथ-साथ पार्टी की कोर कमेटी का भी घोषणा की है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक जत्थेबंधक ढांचे में प्रकाश सिंह बादल को अकाली दल का मुख्य संरक्षक बनाया गया है, जबकि सरदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा को उप संरक्षक बनाया गया है।
Blog
-

घर से लापता मासूम का शव स्विमिंग पूल में मिला
जोधपुर: जोधपुर के ओसियां कस्बे से लापता हुआ एक बच्चा जिसका शव होटल के स्वमिंग पुल से मिला। बच्चा सोमवार को अपने घर से लापता हो गया था। पुलिस ने शव को राजकीय समुदाय स्वास्थ्य केंद्र ओसियां की मोर्चरी में रखवाया है। रिपोर्टस के अनुसार ओसियां कस्बे के बाहर खोखरी धोरे वाली भीलों की ढाणी से मांगीलाल भील का छह साल का बेटा स्वरूप घर से कहीं निकल गया। बच्चे के परिवार में कोई समारोह था।
समारोह खत्म होने पर परिजनों ने स्वरूप को नहीं देखा तो उन्होंने उसे ढूंढ़ा लेकिन उसका पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। बता दें कि भीलों की ढाणियों के पास ही धोरों में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए एक होटल बना है।
होटल कर्मचारियों ने पुल में बच्चे का शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृत बच्चे के परिजनों के आने के बाद शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओसियां की मोर्चरी में रखवाया जाएगा, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

दूल्हे का डांस देख लड़की सदमे में, दुल्हन का पापा हुआ बेहोश, देखे वीडियो
नई दिल्ली : हर लड़के-लड़की के जीवन में शादी का खास महत्व होता है। हर कोई इस दिन को अपने-अपने तरीके से स्पेशल बनाना चाहता है। हालांकि कुछ लोग अपनी शादी के दिन इतने खुश होते हैं कि उनकी खुशी छुपाए नहीं छुपती और जोश-जोश में वे कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसके लिए उन्हें ताउम्र पछताना पड़ता है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. वैसे तो आपने शादी के कई वायरल वीडियोज अब तक सोशल मीडिया पर देखे होंगे, पर आज का जो वीडियो है, वह यकीनन सबसे हटकर है।
View this post on Instagramइस वीडियो में आप दूल्हा दुल्हन को डांस फ्लोर पर देख सकते हैं। शादी के बाद वरमाला की भी रस्म हो गई है। शादी हो जाने के बाद दूल्हा इतना खुश है कि वह डांस फ्लोर पर अकेले ही डांस करने लगता है। वहीं पास में खड़ी नई नवेली दुल्हन बस उसे देखते रह जाती है। दरअसल, दूल्हा जिस गाने पर डांस कर रहा है, वह बेहद ही फनी है। उसके लिरिक्स सुनकर लोग भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और वीडियो पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, ‘दुल्हन बोल रही होगी किससे शादी हो गई’. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘अरे भाई! दामाद का डांस देखने के बाद कहीं ससुर बेहोश तो नहीं हुआ?’. जबकि एक और यूजर ने लिखा है, ‘लड़की सदमे में है. कल सुबह ही डाइवोर्स देगी’. इस तरह के ढेरों मजेदार कमेंट्स इस वीडियो पर आए हैं. आपको कैसा लगा यह वीडियो? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
-

स्कूल छात्र ने उठाया यह खोपनाक कदम
अंबाला: आजकल के बच्चे पढाई से इतना डरते हैं कि बच्चे पढ़ाई के डर के कारण आत्महत्या तक करने लगे हैं। ताजा मामला हरियाणा के अंबाला जिले का है. यहां पर एक 12 वीं की छात्र ने आत्महत्या कर ली। वजह पढ़ाई बताई गई है। पुलिस फिलहाल, मामले की पड़ताल कर रही है. हरियाणा के अम्बाला कैंट की यह घटना है।
17 वर्षीय 12 वीं के छात्र ने पढ़ाई के डर से आत्महत्या कर ली। नाबालिग छात्र का पिता पलम्बर का काम करता है। छात्र के पिता ने बताया कि वो काम पर गए थे और उसका लड़का घर पर था, घर पर बेटे के अलावा कोई नहीं था। उसके पड़ोसियों ने फ़ोन करके उसको बताया कि उसके लड़के ने फांसी लगा ली है। पिता ने बताया कि बेटा कहता था कि उसे ट्यूशन नहीं जाना है. हालांकि, उन्होंने उसे ट्यूशन ना भेजने की बात कही थी, लेकिन अब बेटे ने सुसाइड कर लिया।
पुलिस का कहना है कि पिता ने बताया कि पढ़ाई के कारण आत्महत्या की है. मृतक छात्र दो भाई थे और उनके पिता मेहनत मजदूरी करते है। फिलहाल पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने किसी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
-

पंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
संगरूर: पंजाब के सीएम भगवंत मान के शहर संगरूर में खेत मजदूरों की तरफ से सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। हजारों मजदूरों ने सीएम हाउस से 1 किलोमीटर पहले यह धरना लगाया हुआ है। इस दौरान मजदूरों ने संगरूर पटियाला रोड जाम किया हुआ है। मजदूरों द्वारा लाल झंड़े लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान पूरे पंजाब से यहां मजदूर इकट्ठे हुए हैं। जालंधर, फरीदकोट, बरनाला, फिरोजपुर, नवांशहर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, मुक्तसर, बरनाला पंजाब के सारे जिलों से मजदूर आए हैं।
खेत मजदूरों द्वारा सरकार के खिलाफ ‘कुंडा खड़काऊ रैली’ की जा रही है। उनकी ओर से थोड़ी देर में सीएम की रिहायश की ओर कूच किया जाएगा। धरने में मौजूद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने 2-3 मीटिंग की हैं परंतु उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार ने न तो नरेगा के पैसे दिए, न ही अलॉट किए हुए प्लाटों पर कब्जा दिया। मजदूरों की दिहाड़ी भी 2-अढ़ाई सौ रुपए हैं।
सरकार लगातार दिहाड़ी, प्लाट, जमीन, कर्जे मसले पर उनके साथ मीटिंगें करने से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इतनी वोटों के साथ जताया है लेकिन वह उनसे मिलते तक नहीं। मजदूर वर्ग बहुत दुखी है जिसके चलते वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुंडी खड़का कर अपनी मांगों के प्रति जगाने आए हैं। खेत मजदूर यूनियन अपनी मांगों को लेकर थोड़ी ही देर में सीएम रिहायश की ओर कूच करने की तैयारी में है। बता दें कि इस दौरान सीएम की रिहायश के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा भारी संख्या में बैरीकेडिंग लगाए गए हैं।
-

पंजाबः कपड़े की फैक्टरी में लगी भीषण आग
लुधियानाः जिले में आज दोपहर कपड़े की फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक थाना बस्ती जोधेवाल के कैलाश नगर में कपड़े की फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों का नुक्सान हो गया है। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने करीब डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

अस्पताल में मुर्दे भी महफूज नहीं!
धनबाद: धनबाद में युवक की मौत के बाद अस्पताल में रखे गए शव के साथ छेड़छाड़ को लेकर बवाल मच गया। मृत युवक के परिजन बिफर गए। परिजनों ने SNMMC अस्पताल के कर्मचारियों पर युवक के शव के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शव को चूहों ने कुतर डाला, इसलिए जख्म के निशान दिख रहे हैं। धनबाद जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH में शव के साथ छेड़छाड़ की घटना से हड़कंप मच गया है।
मृत युवक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर आरोप लगाया कि मृतक के शरीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। परिजनों ने बताया कि अस्पताल कर्मियों का कहना है कि शव को चूहों ने कुतरा है, लेकिन सवाल उठता है कि दो मृतकों के शवों को एक निश्चित स्थान पर कैसे काटा जा सकता है? यह संदेहास्पद है कि दो शवों को एक ही जगह चूहे कुतर डालें. परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है. जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों में से एक साहिल की मौत हो गई थी।
दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस मामले में प्रभारी अस्पताल अधीक्षक अमरेंदर कुमार सिंह ने कहा है कि चूहों द्वारा मरीजों को नुकसान पहले जरूर होता था पर अब इसकी रोकथाम ने लिए कई उपाय किए गए हैं। शव के साथ छेड़छाड़ की गई है या नहीं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
-

जालंधरः सिविल अस्पताल में MLR कटवाने आए नशे में धुत युवकों ने पुलिस मुलाजिम से की हाथापाई, देखें वीडियो
जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि अब उनकी तरफ से पुलिस मुलाजिम पर भी हाथ उठाना आम बात हो चुकी है। बता दें कि सिविल अस्पताल में तैनात गार्द के पंजाब पुलिस के जवान पर एमएलआर कटवाने आए युवकों द्वारा झगड़ा किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवकों की पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई भी हुई। ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के मुलाजिम रवि पाल ने बताया कि युवक एमएलआर कटवाने के लिए वहां पर आए थे, लेकिन डॉक्टर के कमरे के बाहर काफी भीड़ थी।
रवि ने बताया कि उन्होंने घायल युवक को एमएलआर कटवाने के लिए डॉक्टर के पास भेज दिया था। इसी दौरान तीन युवक भागकर आए और डॉक्टर के कमरे में जाने लगे। जिसे उन्होंने रोककर इंतजार करने के लिए कहा, लेकिन फिर भी वह एक-एक करके डॉक्टर के कमरे में चले गए। रवि ने बताया कि इस दौरान उक्त युवकों को उन्होंने डॉक्टर के कमरे से बाहर निकाला। जिसके बाद युवकों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। उक्त युवक नशे में धुत थे।
रवि ने बताया कि इस दौरान उक्त युवकों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक लद्देवाली के रहने वाले बताए जा रहे है। रवि ने इस घटना के संबंधित थाना 4 की पुलिस को शिकायत दे दी है। घटना के संबंध में मुकेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सिविल अस्पताल में मुलाजिम के साथ एमएलआर कटवाने आए युवकों का झगड़ा हो गया था। इस मामले को लेकर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी
-

पंजाबः पढ़ने जा रही युवती से मोबाईल छीन भागे लुटेरे, देखें वीडियो
युवती ने बहादुरी दिखा स्नेचरों को किया काबू
होशियारपुरः जिले के रहीमपुर सब्जी मंडी के समीप दो झपटमारों ने एक स्टडी सेंटर में क्लास लगाने जा रही एक युवती से मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की। जिस पर उक्त युवती ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी स्कूटी से झपटमारों की बाइक में टक्कर मार दी और भागने की कोशिश करते हुए झपटमारों के मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गऐ। युवती ने शोर मचाया और युवती द्वारा शोर मचाने के बाद लोग झपटमारों को काबू कर लिया। लोगों ने पहले तो झपटमारों की खूब धुनाई की और बाद में उन्होंने झपटमार को पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी अनुसार अंकुश हर रोज की तरह अपने गांव साहरी से होशियारपुर स्टडी सेंटर में पढ़ने के लिए जा रही थी। जब वह सब्जी मंडी के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे दो झपटमारों ने उससे मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की। जैसे ही आरोपी भागने लगे तो युवती ने अपनी स्कूटी की टक्कर उनके मोटरसाइकिल में मार दी और वह गिर गए। इस दौरान उन्होंने पुरहीरां चौंकी में सूचना दी और सूचना मिलते ही चौंकी प्रभारी रजिदंर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों से मोबाइल लेकर युवती को वापिस दिलाया और जब आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से सीरिंज व नशीला पदार्थ मिला। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है।
-

‘शरीफ’ को आवास तो मिल गया अब, रोटी पकाकर खिलाने वाली चाहिए
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के शामली के ढाई फुट लंबाई वाले अजीम मंसूरी की शादी के बाद रायबरेली के मोहम्मद शरीफ के अरमान भी जगे हैं। ढाई फुट के मोहम्मद शरीफ ने सरकारी घर मिलने के बाद जिला प्रशासन से घरवाली यानी पत्नी की व्यवस्था कराये जाने की गुहार लगाई है। शरीफ ने जिलाधिकारी को अपना निकाह सामूहिक विवाह के दौरान कराये जाने की गुहार लगाई है। महाराजगंज जिले के रहने वाले मोहम्मद शरीफ का शारीरिक विकास नहीं हो सका है और 40 साल की उम्र पहुंचने के बाद भी वह महज ढाई फिट के हैं। कोई काम-धाम न करने के चलते परिवार वालों ने घर से निकाला तो प्रशासन से काफी पहले आवास की गुहार लगाई थी।
आवास तो मिल गया, लेकिन अब घरवाली की तलाश
जिला प्रशासन ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास के तहत घर तो दे दिया लेकिन यहां अकेलापन उन्हें के कचोटने लगा। इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए शरीफ जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की चौखट पर दस्तक दी है। मोहम्मद शरीफ ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि वह शारीरिक रूप से अविकसित होने के चलते काम-काज करने में अक्षम हैं। किसी तरह रिश्तेदार या जानने वाले उनके पेट भरने का इंतजाम करते हैं।
रोटी के साथ ही रोटी पकाने वाली की गुहार
उन्होंने अब जिला प्रशासन से रोटी के साथ ही रोटी पकाने वाली की गुहार लगाई है। मोहम्मद शरीफ ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में से उनके लिए उपयुक्त योजना से उनकी आर्थिक मदद के साथ ही निकाह कराया जाये. जिलाधिकारी ने मोहम्मद शरीफ के प्रार्थनापत्र को एडीएम प्रशासन के हवाले करते हुए उस कार्रवाई का निर्देश दिया है।
