Blog

  • Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री का आरोप, कांग्रेस में CM को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री का आरोप, कांग्रेस में CM को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी गुट और पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिग में चल रहे विवाद को लेकर अब आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने चुटकी ली है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में सभी सीएम की रेस है और सभी नेता सीएम बनना चाहते है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को लोकहित की चिंता होनी चाहिए। ऐसे में इस समय कांग्रेस पार्टी के नेता लोगों के हितों के कल्याण के बारे में नहीं सोच रही, बल्कि अपने हितों के बारे में सोच रही है ताकि वह किस तरीके से सीएम बन सके, जो कि निंदनीय है।

    राजनीतिक पार्टियों को इस तरह चौराहों पर नहीं लड़ना चाहिए ताकि लोगों का उन पर से विश्वास उठ जाए। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मसला है और पार्टी इस पर खुद विचार कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और SC विभाग के चेयरमैन तनुज पुनिया ने अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर भाजपा पर जमकर निशाने साधे।

    इसी को लेकर वह जांलधर पहुंचे और उन्होंने भाजपा पर सीनियर अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहाकि अयोध्या में श्रीराम मंदिर भारतवासियों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में वहां पर इस तरह का घोटाला होना निंदनीय है। ऐसेे में इस मामले को लेकर पूरी जांच की जानी चाहिए और दोषियों पर बनती कार्रवाई की जाए ताकि लोगों में मंदिर के प्रति आस्था बनी रहे।

  • नाबालिग लड़की का पीछा करने, छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में TV Actor गिरफ्तार

    नाबालिग लड़की का पीछा करने, छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में TV Actor गिरफ्तार

    मुबंईः मशहूर टीवी एक्टर रोहित चंदेल के खिलाफ ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज’ (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने और छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप है। अभिनेता को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। रोहित चंदेल, ‘पांड्या स्टोर’ और ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ जैसे शो में अपने किरदारों के लिए जाने जाते हैं।

    दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ़्तार करने के बाद में उन्हें एक स्पेशल POCSO कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया। रोहित के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग लड़की के मना करने के बावजूद अपने पर्सनल नंबर और दूसरे मोबाइल नंबरों से उसे बार-बार फोन किए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 5 जुलाई को एक्टर ने कथित तौर पर लड़की को उसकी हाउसिंग सोसाइटी के पास रोका, उसका पीछा किया, उससे बहस की, उसे गालियां दीं और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

    इसलिए, POCSO एक्ट के साथ-साथ, उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है, जो पीछा करने (स्टॉकिंग) और जान-बूझकर चोट पहुंचाने से संबंधित हैं। पुलिस का कहना है कि “शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।” फिलहाल, अभी तक अभिनेता की तरफ से इस मामले को लेकर पब्लिकली कुछ नहीं कहा गया है।

  • Punjab News: BJP नेता का बड़ा बयान, एकतरफा कहानी ‘Satluj’ फिल्म, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP नेता का बड़ा बयान, एकतरफा कहानी ‘Satluj’ फिल्म, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाबी फिल्म ‘सतलुज’ बैन के बाद लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म को लेकर विभिन्न पक्ष अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस क्रम में भाजपा के सचिव राजीव शर्मा डिंपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फिल्म पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फिल्म में पंजाब के इतिहास का एक ही पक्ष दिखाया गया है और हिन्दू समुदाय तथा पंजाब पुलिस की भूमिका और कुर्बानियों को भी उचित स्थान मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे एक हिन्दू और पंजाब के मूल निवासी होने के नाते यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

    उनका आरोप था कि फिल्म में पंजाब के इतिहास को एकतरफा तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें केवल सिख समुदाय से जुड़ी घटनाओं को दिखाया गया है, जबकि हिन्दू समुदाय और पंजाब पुलिस द्वारा दी गई कुर्बानियों को नजरअंदाज किया गया है। राजीव शर्मा ने कहा कि आतंकवाद के दौर में लालड़ू, चहेड़ू, बटाला और अन्य कई स्थानों पर हिन्दुओं की हत्याएँ हुईं, जिनका भी इतिहास में उल्लेख होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी फिल्म के माध्यम से इतिहास दिखाया जा रहा है तो उसका हर पक्ष जनता के सामने आना अनिवार्य है।

    उन्होंने पंजाब पुलिस की भूमिका का ज़िक्र करते हुए कहा कि आज पंजाब में शांति कायम करने में पुलिस की बड़ी कुर्बानियाँ रही हैं। उन्होंने माना कि किसी भी विभाग में कुछ व्यक्तियों से गलतियाँ हो सकती हैं, पर इस आधार पर पूरे पुलिस विभाग को कठघरे में खड़ा नहीं किया जा सकता। भाजपा नेता ने पूर्व डीआईजी एएस अटवाल, पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, पूर्व डीजीपी केपीएस गिल और जूलियो रिबेरो का ज़िक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनकी भूमिका और कुर्बानियों को भी इतिहास का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

     

  • विजय डोगरा ने विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की

    विजय डोगरा ने विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की

    ऊना/सुशील पंडित : करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर ने विजय डोगरा को विधि (Law) विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है। इस उपलब्धि के साथ वे अब डॉ. विजय डोगरा के नाम से जाने जाएंगे। डॉ. विजय डोगरा ने अपना शोधकार्य डॉ. भूपेन्द्र कुमार जोधटा, प्रोफेसर तथा प्राचार्य, अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ तथा डॉ. सुरेश ठाकुर, डीन एवं प्रोफेसर, विधि विभाग, सी.टी. विश्वविद्यालय, लुधियाना के संयुक्त मार्गदर्शन में पूर्ण किया। इस अवसर पर डॉ. विजय डोगरा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध-निर्देशकों के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग तथा मित्रों के निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने अपनी यह उपलब्धि अपने स्वर्गीय माता-पिता स्व.  ईश्वर दुखिया एवं स्व. श्रीमती सावित्री देवी, अपने दिवंगत छोटे भाई स्व. विनय शर्मा की पावन स्मृति को समर्पित करते हुए अपने बड़े भाई अजय शर्मा के स्नेह, मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।
    उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती मधु शर्मा, पुत्र दिव्यांशु डोगरा, अपने ससुराल परिवार, मित्र डॉ. नितिन धीमान, एम. पी. डोगरा, परिवारजनों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों का उनके अमूल्य सहयोग, स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। डॉ. विजय डोगरा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
     
  • अब सफर होगा और भी सुरक्षित: Google Play Store पर उपलब्ध हुआ Reachsafe HP ऐप

    अब सफर होगा और भी सुरक्षित: Google Play Store पर उपलब्ध हुआ Reachsafe HP ऐप

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाजनक यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Reachsafe HP मोबाइल ऐप अब Google Play Store पर उपलब्ध है। जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि वे इस ऐप को डाउनलोड कर अपनी हर यात्रा को अधिक सुरक्षित और स्मार्ट बनाएं। पुलिस के अनुसार, Reachsafe HP ऐप के माध्यम से यात्रियों को सड़कों की रियल-टाइम (Real-Time) स्थिति, मौसम व सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण अलर्ट प्राप्त होंगे। इसके अलावा, यात्री अपने स्मार्टफोन से सड़क पर मौजूद गड्ढों, भूस्खलन, जाम या अन्य खतरों एवं बाधाओं की जानकारी भी साझा कर सकेंगे। इससे अन्य यात्रियों को समय रहते आवश्यक सूचना मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
    जिला पुलिस ऊना ने नागरिकों से इस ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील की है। पुलिस ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि Reachsafe HP ऐप केवल Google Play Store से ही डाउनलोड करें और किसी भी फर्जी ऐप या APK फ़ाइल से बचें, ताकि साइबर धोखाधड़ी और डेटा सुरक्षा से जुड़े खतरों से सुरक्षित रहा जा सके।
     
  • ऊना में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई पर मां, बहन, दादी और चाचा से मारपीट का आरोप

    ऊना में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई पर मां, बहन, दादी और चाचा से मारपीट का आरोप

    ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना के पुलिस थाना टाहलीवाल में घरेलू विवाद का मामला दर्ज हुआ है। दुलैहड़ निवासी काजल पुत्री अशोक कुमार ने शिकायत में बताया कि 10 जुलाई 2026 की सुबह उसके भाई जसबीर ने उनकी मां के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से काजल, उसकी दादी और चाचा के साथ भी मारपीट की, जिससे सभी को चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
     
  • KBC के नाम पर ₹8.54 लाख की साइबर ठगी, व्हाट्सएप कॉल से बनाया शिकार

    KBC के नाम पर ₹8.54 लाख की साइबर ठगी, व्हाट्सएप कॉल से बनाया शिकार

    ऊना : ऊना जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस थाना सदर ऊना में नंगल सलांगड़ी निवासी विजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, अज्ञात ठगों ने खुद को KBC का आधिकारिक प्रतिनिधि बताकर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के माध्यम से संपर्क किया। आरोपियों ने बड़ी पुरस्कार राशि दिलाने का झांसा देकर विभिन्न औपचारिकताओं के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹8,54,201 ट्रांसफर करवा लिए। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: 2 घंटे चली मीटिंग खत्म, भूपेश बघेल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 घंटे चली मीटिंग खत्म, भूपेश बघेल का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा 2027 चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस के अंदर विद्रोह और राजनीतिक घमासान और तेज़ हो गया है। उन्होंने कहा कि मीटिंग में राणा गुरजीत ने आमंत्रित किया था। राणा के घर वह पहले भी कई बार आ चुके है और भोजन कर चुके है। आज मीटिंग में सभी साथियों से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने अपने मुद्दों को रखा है। हाईकमान का जो फैसला है, उस पर किसी को कोई एतराज नहीं है।

    हालांकि कुछ साथियों ने कुछ बातों को रखा है। ऐसे में जरनल सैकेटरी होने के नाते विश्वास दिलाया कि वह सभी के हितों का ध्यान रखेंगे। कोई भी नेता यह ना सोचे कि उसके ऊपर बड़े नेता का हाथ है। लेकिन यदि कोई नेता जीतने के लायक है तो निश्चित रूप से उसे टिकट मिलेगी। दूसरी बात कुछ रखी गई बातों को वह हाईकमान तक पहुंचाएंगे।

  • TC को लेकर स्कूल में बवाल, प्रिंसिपल ने अभिभावक को चप्पल से पीटा, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    TC को लेकर स्कूल में बवाल, प्रिंसिपल ने अभिभावक को चप्पल से पीटा, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    कौशाम्बीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी से सरकारी स्कूल के भीतर बेटी का ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) लेने को लेकर विवाद हो गया। जहां महिला प्रिंसीपल द्वारा स्कूल परिसर में एक अभिभावक को चप्पल से पीटा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला ब्लॉक मूरतगंज के प्राथमिक विद्यालय ‘टीका का पूरा’ का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक बच्चे का अभिभावक अपने एक साथी के साथ विद्यालय में आधार कार्ड संबंधी जानकारी लेने गया था। वायरल वीडियो करीब 34 सेकंड का है, जिसमें स्कूल परिसर के भीतर महिला प्रिंसिपल और एक युवक के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट की स्थिति बनती दिखाई देती है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं मामला चर्चा में आने के बाद चरवा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्रधानाध्यापिका अनीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि एक रिश्तेंदार की बेटी का ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने पहुंचे अभिभावक के साथ विद्यालय परिसर में विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और प्रधानाध्यापिका ने युवक को जूते से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित अनुज कुमार यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपनी रिश्तेदार की बेटी का टीसी लेने के लिए अपने मौसी के भाई मनोज कुमार के साथ विद्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि टीसी मांगने पर प्रधानाध्यापिका अनीता देवी ने बच्चे का आधार कार्ड लाने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान मनोज कुमार ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इससे नाराज होकर प्रधानाध्यापिका ने उनका मोबाइल छीन लिया और जमीन पर पटक दिया। पीड़ित के अनुसार जब मोबाइल बचाने की कोशिश की गई तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें प्रधानाध्यापिका गिर गईं। इसके बाद उन्होंने युवक को जूते से पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान किसी ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रधानाध्यापिका अनीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।    
  • BJP के पूर्व गृहमंत्री के समर्थकों ने किया था चक्का जाम, हाई अलर्ट, खुलावाया हाईवे, धारा 163 लागू, देखें वीडियो

    BJP के पूर्व गृहमंत्री के समर्थकों ने किया था चक्का जाम, हाई अलर्ट, खुलावाया हाईवे, धारा 163 लागू, देखें वीडियो

    दतियाः मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद उनके समर्थकों द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान समर्थकों द्वारा हाईवे पर जाम लगा दिया। दरअसल, दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को चुनाव होना है। यहां से भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में पूर्व गृहमंत्री के समर्थकों में रोष पाया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाकर हाईवे खाली करवाने के प्रयास किए गए। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने विरोध जारी रखा। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया।

    पथराव में कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हो गए और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस बल प्रयोग करते हुए हाईवे से जाम खुलवाया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। प्रदर्शनकारियो को समझाने के लिए जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल भी प्रदर्शन कार्यों के बीच पहुंचे। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है और दतिया विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने का वादा किया है। दतिया में धारा 163 लगा दी गई है। इसके तहत बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्‌ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है।

    वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं नरोत्तम मिश्रा ने कहा- मैंने कल भी विस्तार से कहा था और आज भी कह रहा हूं, यह पार्टी का निर्णय है। सभी कार्यकर्ताओं से एक बार कहूंगा कि मुझे जो सोशल मीडिया पर पेट्रोल और मिट्‌टी का तेल डालते हुए वीडियो दिखाए गए, ऐसा कोई काम नहीं करना है। कल भी मैंने कहा था- मार्ग अवरुद्ध नहीं करना है। पार्टी फोरम में अपने तरीके से अपनी बात कही जाती है, इस तरीके से व्यक्ति नहीं की जाती। बड़ौनकलां में जाम की सूचना के बाद प्रशासन ने एहतियातन दतिया स्थित भाजपा कार्यालय में करीब 250 कार्यकर्ताओं को अंदर ही रोक दिया। कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके की निगरानी की गई, ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े।