Blog

  • ताबड़तोड़ गोलियां मारकर युवक का कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    ताबड़तोड़ गोलियां मारकर युवक का कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-37 में देर रात 11 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर 35 साल के एक युवक को छलनी कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान राहुल सोलंकी के रूप में हुई। यह वारदात सरस्वती एन्क्लेव की गली नंबर-2 में हुई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायरिंग की। उसे 13 गोलियां मारी गईं। उधर, लॉरेंस गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर वारदात की जिम्मेदारी ली है। 

    वारदात की सूचना पर गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर गुड़गांव पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राहुल की बहन ने मीडिया को बताया कि उसका भाई टैक्सी चलाकर घर लौटा था। साथ के प्लॉट में उसने गाड़ी पार्क की। वह जैसे ही घर की तरफ आया, घात लगाकर बैठे तीन अज्ञात हमलावरों ने राहुल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

    राहुल की बहन का कहना है कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। वह 2015 से अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कल ही उसके पति का फोन आया था। उसने राजीनामा करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने की एवज में देख लेने की धमकी दी थी। उसके बाद रात में उसके भाई की हत्या कर दी गई। मृतक की बहन ने अपने पति पर हत्या का शक जताया है। वहीं, पुलिस इसे आपसी रंजिश के चलते हत्या मानकर जांच कर रही है।

    राहुल 2015 से सरस्वती एन्क्लेव में परिवार के साथ रह रहा था और टैक्सी चलाता था। बताया जा रहा है कि राहुल पर 2012 में हुई एक हत्या का आरोप था। ऐसे में इस वारदात को गैंगवार में हुई हत्या बताया जा रहा है। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

  • जालंधरः आप में शामिल हुए पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया

    जालंधरः आप में शामिल हुए पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया

    जालंधर, वरुण/हर्षः अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने हाल ही में पार्टी छोड़ कर बड़ा झटका दिया था। इसके कुछ दिनों बाद आज कमलजीत सिंह भाटिया अपनी पत्नी और पूर्व पार्षद व समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।

  • पंजाबः पंजाबः BPEO के खिलाफ शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, किया Suspended

    पंजाबः पंजाबः BPEO के खिलाफ शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, किया Suspended

    अमृतसर: पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत आज शिक्षा विभाग ने स्कूल यूनिफॉर्म में गबन के आरोप में अमृतसर के 3 बीपीईओ को निलंबित कर दिया गया है। इन अधिकारियों में यशपाल, रविंदरजीत कौर और दलजीत सिंह शामिल हैं।

    पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आईएएस जसप्रीत तलवार ने यह अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि अमृतसर के तीन ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूल यूनिफॉर्म की खरीद और ग्रांट में हेरफेर करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय तरनतारन में तय किया गया है। बता दें कि शासन के आदेशानुसार अधिकारी नियमानुसार निर्वाह भत्ता के हकदार होंगे।

  • जालंधरः मंत्री कुलदीप धालीवाल ने पंजाब मंडी बोर्ड को लेकर किए बड़े ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधरः मंत्री कुलदीप धालीवाल ने पंजाब मंडी बोर्ड को लेकर किए बड़े ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर की मकसूदा मंडी में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड, जिला जालंधर के अंतर्गत कुल 12 मार्केट कमेटियां आती हैं और इन मंडियों में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जैसे मंडियों के अंदर कच्ची सड़कों की मरम्मत करना, चारदीवारी का निर्माण करना, ईंट के खंभों को काटना, निर्माण करना स्टील कवर बैंकों का निर्माण, नए ईंट के खम्भों को बिछाना और लैवेज शौचालय ब्लॉकों का निर्माण आदि। उन्होंने बताया कि इस कार्य को करीब 1802 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।

    यह काम विभिन्न स्थानीय निर्वाचन क्षेत्रों में किया जाता है। जैसे विधानसभा क्षेत्र नकोदर में 10 नंबर के काम की लागत 658 लाख रुपये और शाहकोट में 4 नंबर के काम की लागत 1.30 लाख रुपये है। 5 नंबर के काम पर फिर 220 लाख, 3 नंबर के काम पर जालंधर (उत्तर) में 243 लाख रुपए, 3 नंबर के काम पर करतारपुर में 119 लाख रुपए खर्च हुए। आदमपुर में 1 नंबर काम की लागत 37 लाख रुपये, जालंधर कैंट में 1 नंबर काम की लागत 45 लाख रुपये है। यह काम करीब 1802 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। जिसका विवरण इस प्रकार है:-

    लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत

    बाबा जालंधर छावनी के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रवार लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए पंजाब सरकार द्वारा लोक निर्माण विभाग की ओर से अगला मरम्मत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. जिसके तहत फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में 149 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक सड़कों की लंबाई 30.18 किलोमीटर है. 156 लाख रुपये की लागत से आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कों की लंबाई 967 किलोमीटर, विधानसभा क्षेत्र जालंधर कैंट में लिंक सड़कों की लंबाई 93 लाख रुपये की लागत से 5.88 किलोमीटर, विधानसभा में एक सड़क की लंबाई निर्वाचन क्षेत्र जालंधर सेंट्रल की लागत 1.70 किमी.24 लाख रु. वहीं करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में संपर्क सड़कों की लंबाई 13.32 किलोमीटर है, जिसकी लागत 270 लाख 4 है।

    लिंक रोड की मरम्मत

    पंजाब मंडी बोर्ड, जिला जालंधर के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्र वार लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए अगला मरम्मत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नकोदर में सम्पर्क मार्गों की लम्बाई 45.67 किमी. लागत 621 लाख रुपये, शाहकोट विधानसभा क्षेत्र में संपर्क सड़कों की लंबाई 22.05 किलोमीटर, लागत 330 लाख रुपये है। वहीं फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में संपर्क सड़कों की लंबाई 7.99 किलोमीटर है, जिसकी लागत 110 लाख रुपये है. इन सार्वजनिक सड़कों की कुल लंबाई 75.74 किमी है और निर्माण लागत 1061 लाख रुपये है। बन जाता है

    पीएमजीएसवाई-III

    बैच-111 के तहत संपर्क सड़कों का उन्नयन- पंजाब मंडी बोर्ड, जिला जालंधर के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार संपर्क सड़कों का उन्नयन (10 से 18 फीट) किया जाना है। जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नकोदर में सम्पर्क मार्गों की लम्बाई 12.01 किमी. लागत 4405 लाख रुपये.. शाहकोट विधानसभा क्षेत्र में संपर्क सड़कों की लंबाई 33.73 किमी है। लागत 3527 लाख रु. वहीं विधानसभा क्षेत्र जालंधर कैंट में सार्वजनिक सड़कों की लंबाई 5.88 किलोमीटर है, जिसकी लागत 678 लाख रुपये है। इन लिंक सड़कों की कुल लंबाई 81.62 किमी है। और अनुमानित लागत 8610 लाख रुपये है। से बना ये लिंक सड़कों के अनुमोदन के लिए डीपी अनुरोध को भेजे गए हैं। लोक निर्माण विभाग (बी एंड एम शाखा) जालंधर छावनी द्वारा जिला जालंधर की विभिन्न संपर्क सड़कों की विशेष मरम्मत, जिसकी कुल लंबाई 66.75 किमी और अनुमानित लागत 992 लाख रुपये है।

  • HDFC Bank ने FD को लेकर ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी

    HDFC Bank ने FD को लेकर ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी

    नई दिल्लीः देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक ने एक बार फिर अपने कस्टमर्स को बड़ा तोहफा देते हुए 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है। यह दरें 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर के एफडी पर लागू हो चुका है। बैंक सामान्य ग्राहकों को इस अवधि में 3.00 फीसदी से लेकर 7.10 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक 3.50 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। नई दरें मंगलवार 21 फरवरी, 2023 से लागू हो चुकी हैं। आइए जानते हैं बैंक के अलग-अलग अवधि पर कितना ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

    HDFC बैंक सामान्य ग्राहकों को ऑफर कर रहा इतना ब्याज (2 करोड़ से कम)-

    • 7 से 14 दिन की एफडी-3.00 फीसदी
    • 15 से 29 दिन की एफडी-3.00 फीसदी
    • 30 से 45 दिन एफडी- 3.50 फीसदी
    • 46 से 6 महीने तक की एफडी-4.50 फीसदी
    • 6 महीने से 9 महीने तक की एफडी-5.75 फीसदी
    • 9 महीने से 1 साल तक की एफडी-6.00 फीसदी
    • 1 साल से 15 महीने तक की एफडी-6.60 फीसदी
    • 15 महीने से 18 महीने तक की एफडी-7.10 फीसदी
    • 18 महीने से 10 साल तक की एफडी-7.00 फीसदी

    SBI सामान्य ग्राहकों को ऑफर कर रहा इतना ब्याज (2 करोड़ से कम)-

    स्टेट बैंक ने 15 फरवरी 2023 को अपने 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है। बैंक अपने 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों को 3 फीसदी से लेकर 7.1 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस बढ़त के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को इतना ब्याज ऑफर कर रहा है-

    • 7 से 45 दिन की एफडी-3.00 फीसदी
    • 46 से 179 दिन की एफडी-4.5 फीसदी
    • 180 से 210 दिन की एफडी-5.25 फीसदी
    • 211 दिन से 1 साल तक की एफडी-5.75 फीसदी
    • 1 साल की एफडी-6.8 फीसदी
    • 400 दिन की एफडी (अमृत कलश)- 7.10 फीसदी
    • 2 से 3 साल तक की एफडी-7.00 फीसदी
    • 3 से 5 साल तक की एफडी-6.5 फीसदी
    • 5 से 10 साल तक की एफडी-6.5 फीसदी

    पीएनबी सामान्य ग्राहकों को ऑफर कर रहा इतना ब्याज (2 करोड़ से कम)-

    पंजाब नेशनल बैंक ने 20 फरवरी को अपने एफडी रेट्स में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बैंक ने यह इजाफा 2 करोड़ से कम की डिपॉजिट स्कीम पर किया है। बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 4.00 फीसदी से लेकर 7.30 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं कि बैंक सामान्य नागरिकों को 2 करोड़ से कम की एफडी पर कितना ब्याज दर ऑफर कर रहा है-

    • 7 दिन से 45 दिन की एफडी-3.50 फीसदी
    • 46 दिन से 179 दिन की एफडी-4.50 फीसदी
    • 271 दिन से लेकर 1 साल तक की एफडी-5.50 फीसदी
    • 1 साल से लेकर 665 दिन की एफडी-6.75 फीसदी
    • 666 दिन की एफडी-7.25 फीसदी
    • 667 दिन से लेकर 3 साल की एफडी-6.75 फीसदी
    • 3 से 10 साल तक की एफडी-6.50 फीसदी
  • पंजाबः पूर्व सीएम के करीबी पर विजिलेंस का शिकंजा, किया गिरफ्तार

    पंजाबः पूर्व सीएम के करीबी पर विजिलेंस का शिकंजा, किया गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नजदीकी एक बिल्डर को खरड़ से गिरफ्तार किया है। बिल्डर के मोहाली और खरड़ में कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। व्यक्ति की पहचान अंबिका ग्रुप के एमडी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। कॉलोनियों के नाजायज नक्शे पास करवाने के मामले में उसे पकड़ा गया है।

    विजिलेंस ने शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी नगर काउंसिल, खरड़ के प्रधान भी रह चुके हैं। उस समय भी प्रोजेक्ट्स में कई कोताहियां बरती गई थीं। प्रवीण कुमार का चन्नी से पुराना रिश्ता बताया गया है। सूत्र बताते हैं कि जाली दस्तावेजों के आधार पर प्रोजेक्ट पास करवाए गए थे। पुलिस मामले में पूछताछ में जुटी हुई है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह ने पुलिस स्टेशन का घेराव करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह ने पुलिस स्टेशन का घेराव करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह ने आज गांव जल्लूपुर खेड़ा में प्रेस वार्ता दौरान अजनाला पुलिस स्टेशन का कल घेराव करने का ऐलान किया है। दरअसल, अजनाला पुलिस स्टेशन में अमृतपाल सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। अमृतपाल सिंह ने पुलिस के द्वारा केस दर्ज किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि 295ए की धारा लगाए जाने पर सवाल उठाए है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि शिकायत करता का चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल से मनोरोग का इलाज चल रहा है उसके बयान पर मुख्य पर और मेरे साथियों पर संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया गया है। हम पर केस दर्ज करवाने के लिए सिख धार्मिक संगठनो का भी हाथ है। अमृतपाल ने कहा कि वह नहीं चाहते युवा सिख आगे आएं।

    इस दौरान अमृतपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कहा कि वह मेरे खिलाफ प्रोपेगंडा तो कर रहे, साथ ही पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियां मेरे खिलाफ बयानबाजी कर रही है कि पता नहीं क्यों सभी खुद को मुझसे असुरक्षित महसूस कर रहे है। हम तो धर्म को लड़ाई लड़ रहे है, मुझे एजेंट कहा जा रहा है जरनैल सिंह भिंडरावाले को भी कांग्रेस का एजेंट कहा जाता था। वहीं बंदी सिखो की रिहाई को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पॉलिटिक्ल पार्टी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। 

  • जालंधरः पार्किंग को लेकर हुई झड़प, व्यक्ति ने महिला से की मारपीट, देखें वीडियो

    जालंधरः पार्किंग को लेकर हुई झड़प, व्यक्ति ने महिला से की मारपीट, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में ड्राइविंग लाइसेंस की टेस्टिंग दौरान पार्किंग को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक महिला से मारपीट की गई। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पार्किंग दौरान उक्त कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने पार्किंग के कर्मियों के खिलाफ बस स्टैंड के समीप पुलिस चौकी में शिकायत करवा दी है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं की झड़प हुई उसके बाद एक व्यक्ति ने महिला को थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि इस घटना दौरान एक युवक उक्त व्यक्ति को महिला पर हाथ ना उठाने की गुहार भी लगा रहा है, लेकिन उक्त व्यक्ति महिला पर थप्पड़ जड़ रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया पार्किंग को लेकर महिला के साथ हुए विवाद की वीडियो भी सामने आई है। वहीं महिला ने शिकायत भी दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाब: भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद धमकी देने की ऑडियो हुई वायरल

    पंजाब: भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद धमकी देने की ऑडियो हुई वायरल

    राजपुरा : भाजपा के सीनियर नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर हरजीत सिंह ग्रेवाल विवादों में घिर गए है। बीते दिन ही निजी चैनल एक पत्रकार संदीप के साथ विवादित मामले में भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल के खिलाफ राजपुरा सिटी थाना में एफआईआर दर्ज की गई। दरअसल, हरजीत ग्रेवाल द्वारा एक पत्रकार को फोन पर अपशब्द कहे गए। इस पत्रकार द्वारा शिकायत के बाद हरजीत ग्रेवाल पर मामला दर्ज किया गया है। इस ऑडियो भी अब सामने आई है।

    जिसमें हरजीत ग्रेवाल ने विधायक नीना मित्तल के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उसके बाद इसका विरोध करने पर हरजीत ग्रेवाल उक्त पत्रकार के साथ गलत शब्दाबली का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकी देने लगे। जिसके वह पत्रकार को कह रहे है कि मैं बहुत खुदंकी आदमी हूं। पत्रकार को कह रहे है मेरे झटके से तुम कभी उठ नहीं सकते। इस दौरान वह कह रहे है कि मुझे कभी मिल जा मैं तुम्हें बताऊंगा।

    जिसके बाद पुलिस ने हरजीत ग्रेवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब देखना यह होगा कि भाजपा इस विवादित ऑडियो के बाद हरजीत ग्रेवाल के खिलाफ क्या एक्शन लेती है। पत्रकार संदीप ने दर्ज करवाई एफआईआर में लिखवाया है कि हरजीत सिंह ग्रेवाल ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। सिटी पुलिस ने धारा 294,506,509 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस विवादित ऑडियो के बाद हरजीत ग्रेवाल विरोधियों के निशाने पर आ गए है।

  • आज का राशिफल, 22 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 22 फरवरी 2023

    मेषः वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति व जल्दबाजी से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    वृष: कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

    मिथुन: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रवास में सावधानी रखें। विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।

    कर्क: स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

    सिंह: मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

    कन्या: मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी।

    तुला: पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए।

    वृश्चिक: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।

    धनु: अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए।

    मकर: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

    कुंभ: कार्यस्थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धनार्जन होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।

    मीन: पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।