Blog

  • चौकाने वाला खुलासाः 50 करोड़ WhatsApp यूजर्स का डेटा लीक!, तुरंत ऐसे करें चेक

    चौकाने वाला खुलासाः 50 करोड़ WhatsApp यूजर्स का डेटा लीक!, तुरंत ऐसे करें चेक

    नई दिल्लीः वॉट्सऐप का इस्तेमाल लगभग सभी लोग कर रहे हैं। वैसे तो इसके फीचर्स को लेकर नए-नए अपडेट आते रहते हैं जिससे यूज़र का एक्सपीरिएंस बढ़ता है, लेकिन अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबरन्यूज़ की एक रिपोर्ट से मालूम हुआ है कि लगभग 50 करोड़ वॉट्सऐप यूज़र्स के फोन नंबर एक ऑनलाइन हैकिंग फोरम पर सेल के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इस डेटा में 84 देशों के नंबर शामिल हैं।

    सेल के लिए डेटा डालने वाले अकाउंट का दावा है कि इसमें 3.2 करोड़ अमेरिकी यूज़र्स के डेटा हैं। साथ ही मिस्र से लगभग 4.5 करोड़ यूज़र्स का डेटा, इटली से 3.5 करोड़, सऊदी अरब से 2.9 करोड़, फ्रांस से 2 करोड़ और तुर्की के 2 करोड़ नंबर शामिल हैं। डेटा में रूस के एक करोड़ नंबर और 1.1 करोड़े से ज्यादा यूके के नंबर भी हैं। जिस शख्स ने इन सब नंबर को सेल के लिए जारी किया था, उसने Cybernews को बताया कि वे US डेटासेट को 7,000 डॉलर, यूके के डेटा को 2,500 डॉलर और जर्मनी के डेटा को 2,000 डॉलर में बेच रहे थे।

    अनजान नंबर के कॉल से अलर्ट रहने की सलाह

    बता दें कि इस जानकारी का इस्तेमाल ज्यादातर हमलावर फिशिंग अटैक के लिए करते हैं। इसलिए वॉट्सऐप यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अनजान नंबर से आने वाली कॉल और मैसेज से सावधान रहें।

    ऐसे करें चेक 

    डराने वाली बात ये है कि कहीं हमारा नंबर भी तो डार्क वेब पर मौजूद नहीं है? Cybernews ये चेक करने का एक तरीका प्रदान करता है कि आपका डेटा लीक हुआ है या नहीं।

    1)सबसे पहले cybernews.com / personal data leak check/ पर जाएं।

    2)यहां सर्च फील्ड में अपना मोबाइल नंबर या ईमेल डालें।

  • जालंधरः अटारी बाजार में टैटू आर्टिस्ट के सुसाइड मामले में महिला गिरफ्तार

    जालंधरः अटारी बाजार में टैटू आर्टिस्ट के सुसाइड मामले में महिला गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः अटारी बाजार के कल्लोवाली मोहल्ला में गत 19 अगस्त को 22 साल के टैटू आर्टिस्ट माधव चड्ढा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही थी। आज पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला से पुलिस ने फोन बरामद किया है। माधव ने सुसाइड नोट में लिखा था कि मेघा निवासी धोबी मोहल्ला (हाल निवासी न्यू बेअंत नगर) से तंग आकर सुसाइड कर रहा है।

    मृतक के भाई पार्थ चड्ढा के बयान पर केस दर्ज किया गया था। 19 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे पता चला तो वे तुरंत घर पहुंचे और माधव को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। माधव कुछ समय से किसी तलाकशुदा मेधा से के साथ लिव-इन में रहा। महिला का एक बच्चा भी है। महिला शादी का दबाव बना रही थी, जिस कारण माधव ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • भाजपा नेताओं ने अग्निहोत्री पर साधा निशाना : उद्योग मंत्री रहते उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिलवाया: मनोहर लाल 

    भाजपा नेताओं ने अग्निहोत्री पर साधा निशाना : उद्योग मंत्री रहते उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिलवाया: मनोहर लाल 

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया और श्याम मिन्हास,बलविंद्र गोलडी, पहु लाल भारद्वाज, बलवंत ठाकुर, विनय शर्मा,राजीव कालिया, ने कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री से लगातार आ रहे बयानों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी अवैध खनन पर लगातार बयानबाजी कर रहे मुकेश अग्निहोत्री बताएं कि जब वह प्रदेश के उद्योग मंत्री थे तो उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिलवाया।
    पूर्व कांग्रेस सरकार के समय महंगाई पर काबू पाने के लिए क्या काम किया गया। तुमने कहा खनन को लेकर लगातार हो हल्ला करने वाले मुकेश अग्निहोत्री जनता को यह भी बताने का कष्ट करें कि जब वह उद्योग मंत्री थे तो हिमाचल प्रदेश के बाहर के लोगों को कितनी लीज हिमाचल प्रदेश में दी गई और क्यों दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भाई भतीजावाद और बैकडोर की एंट्रियां किसी से छिपी नहीं है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बिना सिफारिश के रोजगार की कोई कल्पना भी नहीं करता था।
    उन्होंने कहा कि बड़बोले मुकेश अग्निहोत्री में यदि दम है तो अपनी सरकार के समय इन सभी कामों पर श्वेत पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के अकेले ऐसे उद्योग मंत्री के रूप में याद किए जाएंगे जिनके कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में उद्योग आने की बजाय लगातार उद्योगों का पलायन होता रहा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष रहते हुए भी मुकेश अग्निहोत्री ने बल्क फार्मा ड्रग पार्ट का विरोध सिर्फ इसलिए किया ताकि हिमाचल प्रदेश का युवा अपने पैरों पर खड़ा न हो सके। इस बड़े प्रोजेक्ट को रुकवाने के लिए मुकेश अग्निहोत्री ने हाई कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा डाला। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री के लगातार और अनाप-शनाप बयान क्यों आ रहे हैं जनता यह भी जानती है, भाजपा नेताओं ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री अपने आप को चुनावी हार के लिए मानसिक रूप से तैयार करें। जिन परिस्थितियों में मुकेश अग्निहोत्री के बयान आ रहे हैं उससे साफ जाहिर है कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के यह दिग्गज नेता बुरी तरह से मानसिक संतुलन खोने वाले हैं।
  • पंजाबः शिवसेना के Vice President को मिली विदेशी नंबर से धमकी

    पंजाबः शिवसेना के Vice President को मिली विदेशी नंबर से धमकी

    फतेहगढ़ः पंजाब में गैंगस्टरों के नाम से वीआईपी लोगों को मिल रही धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब फतेहगढ़ में शिवसेना पंजाब के उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह लाली को और उनके परिवार को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इसकी सुचना फतेहगढ़ के एसएचओ और डीएसपी को दे दी है। उन्होंने कहा, मैं 30 साल से शिवसेना पार्टी से जुड़ा हूं। इन 30 सालों में मैंने कभी पंजाब का माहौल खराब नहीं किया और न ही किसी पार्टी के खिलाफ कोई भड़काऊ भाषण दिया है।

    इसके बावजूद मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा एक विदेशी नंबर +447441552641 से फोन कर कहा गया कि जैसा सुधीर सूरी का हाल हुआ वैसा ही तेरा और तेरे परिवार का होगा। इसी तरह हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी धमकियां मिल रही हैं। हरप्रीत लाली ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा, उक्त व्यक्ति और नंबर की जांच की जानी चाहिए और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि, अगर ये धमकियां नहीं रुकीं तो मैं खालिस्तान का खुलकर विरोध करूंगा।

  • अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप

    अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप

    *टेक्ट्रो यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के नाम रहा अंडर-17 फुटबॉल का खिताब*

    *फाइनल मुकाबले में हिमालयन एफसी को पेनल्टी शूट में हराया 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा पहली बार करवाई गई लडक़ों की अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब टेक्ट्रो यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने जीती। यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में हुए चैंपियनशिप के बेहद रोमांचकारी फाइनल में टेक्ट्रो ने हिमालयन एफसी किन्नौर को पेनल्टी शूट में 3-2 से हराया। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में पहले हॉफ में हिमालयन एफसी किन्नौर ने एक-शून्य बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ में टेक्ट्रो की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच के 52वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।
    मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें एक-एक के स्कोर की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूट के जरिए विजेता टीम का फैसला किया गया। जिसमें टेक्ट्रो की टीम ने 3-2 से विजयी प्राप्त की। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा बतौर चीफ गेस्ट उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल में फुटबॉल खेल का स्तर काफी ऊंचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ लगातार किसी न किसी जिले में प्रतियोगिताएं करवा कर युवाओं को आगे लाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में फुटबॉल खेल को एक जनून की तरह खेला जाता है। यहां हर गांव में फुटबॉल की एक ललक हर युवा में देखी जाती है। इस मौके पर बोलते हुए हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि इस चैंपियनशिप की विजेता तथा उपविजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली लडक़ों की अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला में लड़कियों की अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

    *बेस्ट प्लेयर, गोलकीपर और स्कोरर*

    चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्लेयर, गोलकीपर और स्कोरर भी चुने गए। फाइनल मुकाबले के बाद टेक्ट्रो यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के केतन को बेस्ट स्कोरर चुना गया। केतन ने टीम के लगातार तीन गोल किए। जबकि टेक्ट्रो की टीम से ही साहिल को बेस्ट गोलकीपर के खिताब के लिए चुना गया। इसी तरह हिमालयन फुटबॉल क्लब के टी. वेफई को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। इन तीनों को संघ की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

    *इन्होंने दर्ज करवाई उपस्थिती*

    चैंपियनशिप के फाइनल मौके पर  जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, महासचिव सुखविंदर सैनी, पूर्व संतोष ट्रॉफी प्लेयर सुरेश मान, जिला खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा, शुभम गुरुंग, कश्मीर सिंह, मंगत राम, जगदीश, नीरज, तुषार, आशुतोष, तिलक राज सैनी समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
  • अपनी शादी में आखिरकार दूल्हा क्यो रोया, देखे वीडियो

    अपनी शादी में आखिरकार दूल्हा क्यो रोया, देखे वीडियो

    नई दिल्ली : भारतीय शादियां बेहद खास होती हैं. मस्ती और धमाल से भरपूर शादियों में कई तरह के ‘रस्म-ओ-रिवाज’ होते हैं। जो लोगों को हंसाते भी हैं औऱ रूलाते भी हैं. यही वजह है कि शादी के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं और आए दिन वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी शादी के मौके पर रोता नजर आ रहा है। दूल्हन ही नहीं पास ख़ड़े लोग भी हैरत से दूल्हे को देखने लगते हैं। कुछ समय तक लोग समझ नहीं पाते कि आखिर अचानक दूल्हे को हुआ क्या…।

    जीहां आपने अब तक अपनी शादी पर दूल्हन को रोते देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में दूल्हा अपनी शादी में रोता हुआ दिख रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप में एक दूल्हा अपनी दूल्हन को सामने देख कर इमोशनल हो जाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Gulzar_sahab नाम के यूजर ने अपलोड किया है और इसे अब तक 36k से ज्यादा बार देखा जा चुका है.वायरल वीडियो में एक दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन के स्टेज पर पहुंचते ही खुशी से रोता नजर आ रहा है। सजी धजी खूबसूरत दुल्हन जैसे ही स्टेज पर आती है, दूल्हा उसे प्यार से देखने लगता है और भावुक हो जाता है. बाद में वह अपने गालों से आंसू पोंछता नजर आ रहा है। यह देख दुल्हन भी भावुक हो जाती है।

     वीडियो कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया है. पोस्ट किए जाने के बाद से क्लिप को कई बार देखा जा चुका है.। संख्या बढ़ता जा रही है. क्लिप को 341 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है.एक ट्विटर यूजर ने लिखा, यह बेहद इमोशनल है एक दूसरे यूजर ने लिका, .“कितना प्यारा लड़का है, अभी से रोने लगा… अभी तो पूरी जिंदगी पड़ी है.”।

  • जालंधरः ACP रणधीर ने VIP लाइट लगाकर घूम रहे युवक पर कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः थाना 7 की पुलिस ने गाड़ी पर लाल और नीली रंग की बत्ती लगाकर घूम रहे युवक पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी को कंपाउंड किया है। मॉडल टाउन के एसीपी रणधीर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह गत रात्रि गश्त के दौरान PPR मार्केट के इलाके में मौजूद थे तभी गाड़ी के बंपर की ग्रील पर लाल और नीली रंग की बत्ती लगाकर युवक घूमता दिखाई दिया, जब पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो युवक ने गाड़ी भगा ली।

    जिसे एसीपी रंधीर कुमार के गनमैन और ड्राइवर ने गाड़ी का घेराव कर पकड़ लिया। युवक की पहचान अर्बन इस्टेट फेज 2 रहने वाले आशु के रूप में हुई है। आशु ने बताया कि वह रिमोट के जरिए गाड़ी में लगी लाल और नीली बत्ती का इस्तेमाल करता था। एसीपी रंधीर कुमार ने बताया कि उनके इलाके में गाड़ियों पर लाल और नीली बत्ती, तेज ध्वनि हॉर्न और उच्ची आवाज में स्पीकर लगाकर घूमने वालो पर सख्ती से करवाई की जाएगी।

  • जालंधरः नौकरी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म, देखें वीडियो 

    जालंधरः नौकरी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म, देखें वीडियो 

    जालंधर/हर्ष कुमारः ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर जालंधर में नौकरी के लिए आई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने बताया कि वह गुरदासपुर की रहने वाली है और उसे जालंधर में युवक ने ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलवाने के लिए एक होटल में मालिक से मिलवाने के लिए बुलाया था। पीड़िता का आरोप है युवक ने होटल में मालिक से मिलवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    पुलिस में शिकायत देने के बावजूद नहीं की गई कार्रवाईः पीड़िता

    इसके बाद उसने हाईकोर्ट का सहारा लिया। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसे यह कहा था कि मालिक होटल में है जिससे उसने मुलाकात करनी है और जब वह होटल के कमरे में गई तो उसने अंदर से दरवाजा बंद करके उसके साथ जबरदस्ती की और जान से मारने की धमकियां भी दी। पीड़िता ने कहा कि पुलिस में शिकायत देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई और उस पर समझौते का दवाब बनाया गया। डरा धमका कर उसे समझौता भी लिखवाया गया और पैसे की पेशकश भी की गई लेकिन उसने हार नहीं मानी और हाईकोर्ट में जाकर मामला दर्ज करने की अर्जी लेकर आई है जिसे उसने उच्च अधिकारियों को सौंपा है ताकि उसे इंसाफ मिल सके।

    समाजसेवी संस्थाओं के नुमाइंदों ने किया थाने का घेराव

    इस घटना को लेकर समाजसेवी संस्थाओं के नुमाइंदों ने कहा कि उनके पास पीड़िता का केस जब पहुंचा तो उन्होंने हाईकोर्ट की शरण लेकर मामला दर्ज करवाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने आज संबंधित थाने में घेराव भी किया, ताकि मामला दर्ज करके जल्द से जल्द दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाए और लड़की को इंसाफ मिले। 

    जानें घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

    दूसरी ओर इस घटना को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने कहा कि लड़की की शिकायत उन तक पहुंची है और हिमानी योग हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर लड़की के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अगर इसके अलावा कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनकी भी गहनता से जांच करके उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

  • गंगा में सीवेज बहाने पर 1 लाख रु. जुर्माना, साबुन इस्तेमाल करने पर 5 हजार की पेनल्टी

    गंगा में सीवेज बहाने पर 1 लाख रु. जुर्माना, साबुन इस्तेमाल करने पर 5 हजार की पेनल्टी

    वाराणसी: अब नगर निगम ने गंगा नदी और घाटों पर गंदगी फैलाने को अपराध मानते हुए अर्थदण्ड का प्राविधान बनाया है। गंगा नदी में मल मूत्र त्याग करने से लेकर कपड़े धोने और नाली का गंदा पानी गिराने पर भारी जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी । इस आदेश का कंप्लायंस कराने के लिए नगर निगम घाटों पर लगे हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे और अपने कर्मचारियों की मदद लेगी।

    वाराणसी में गंगा नदी के मैली होने का मामला आए दिन सामने आता रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं । अभी तक कोई ठोस कानून न होने के कारण ऐसे लोग बचते चले आ रहे थे। लेकिन अब  गंगा नदी और घाटों पर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि साल 2021 में हम सभी ने स्वच्छता को लेकर बहुत ज्यादा काम किया। लेकिन जागरूकता के अभाव में हम टॉप-5 पर भी नहीं पहुंच पाए। लेकिन इस बार हमने नए साल पर नई योजनाओं को लागू किया है।

    उन्होंने बताया कि सबसे पहले हम गंगा नदी की साफ-सफाई को लेकर एक बड़ा प्लान बना चुके हैं। कहा कि अब गंगा नदी में गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर तत्काल उनपर कार्यवाही की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नगर को साफ रखने के लिए हम मंथली प्रतियोगिता भी करा रहे हैं। जो बेहतर प्रदर्शन करेगा उसका नगर निगम/स्मार्ट सिटी की ओर से न सिर्फ प्रचार प्रसार किया जाएगा। बल्कि उनके लिए नगर निगम वरीयता भी देगी और पानी, बिजली, पार्क, सड़क पर लाइटिंग के को और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

  • जालंधरः सिख जत्थेबंदियों ने ऐतराज जताकर करवाई सेंट सोल्जर स्कूल की छुट्टी, जाने मामला

    जालंधरः सिख जत्थेबंदियों ने ऐतराज जताकर करवाई सेंट सोल्जर स्कूल की छुट्टी, जाने मामला

    जालंधर. (वरुण/हर्ष) : श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर आज गजेटेड छुट्टी के बावजूद सेंट सोल्जर स्कूल खुला रहा। जिसको लेकर नाराज सिख जत्थेबंदियों में काफी रोष पाया गया। भारी रोष के चलते सिख जत्थेबंदियों ने सेंट सोल्जर स्कूल पहुंचकर स्कूल की छुट्टी करवा दी। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज की शहीदी का इतना बड़ा दिन है और सरकार ने विशेष रूप से गजेटेड छुट्टी घोषित कर रखी है, बावजूद इसके सेंट सोल्जर स्कूल को खोलकर सिखों की भावनाओं को आहत किया गया है।

    सिख जत्थेबंदियों के पदाधिकारी सेंट सोल्जर स्कूल खुला होने की सूचना मिलते ही वहां पहुंच गए। पदाधिकारियों ने स्कूल की प्रिंसिपल सरबजीत कौर मान से मुलाकात स्कूल खुला होने का ऐतराज जताया। इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल को गजेटेड छुट्टी पर बंद रखना या खोलना उनका फैसला नहीं है। यह सब चीजें स्कूल प्रबंधन कमेटी देखती है। आप प्रबंधकों से बात कर लें। यदि वह आदेश देंगे कि स्कूल में छुट्टी कर दी जाए तो तुरंत प्रभाव से कर देंगे।

    प्रिंसिपल से बातचीत करने के बाद सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने स्कूल प्रबंधकों का नंबर लिया। इसके बाद उन्होंने प्रबंधकों से आज शहीदी दिवस की छुट्टी पर भी स्कूल खुला रखने का रोष जताया। इस पर प्रबंधकों ने कहा कि यदि स्कूल खुला भी है तो इसमें गलत क्या है। इस पर सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने कहा कि उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है आप स्कूल खुला रखें, लेकिन फिर आप आज शहीदी दिवस पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के बारे में बच्चों को पढ़ाओ ताकि बच्चों को अपने इतिहास के बारे में पता चल सके। जब सरकार ने गजेटेड छुट्टी घोषित कर रखी है तो आपको भी उसे मानना चाहिए। इसके बाद प्रबंधकों स्कूल को बंद करवाया।