Blog

  • पंजाबः सीएम मान की रिहायश का घेराव करने गए टीचरों और पुलिस के बीच हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान की रिहायश का घेराव करने गए टीचरों और पुलिस के बीच हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब की माननीय सरकार बड़ी संख्या में पंजाब के युवाओं को नौकरी देने का वादा कर रही है। दूसरी ओर संगरूर में नौकरी देने के दावे की जमीनी हकीकत दिखी। बता दें कि संगरूर में सीएम मान के आवास के बाहर बड़ी संख्या में टीचरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई। मिली जानकारी के अनुसार 4161 मास्टर केडर टीचर यूनियन के सैकड़ों की गिनते में टीचर सीएम आवास के बाहर पहुंच गए थे। जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था, जिसने प्रदर्शनकारियों को रोका।

    जिसके चलते प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठियां बरसाईं, जिससे कई टीचर भी घायल हो गए। 4161 मास्टर केडर टीचर यूनियन के प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें नियुक्ति पत्र मिले डेढ़ माह हो गया है। लेकिन अभी तक उनकी दोबारा ज्वाइनिंग नहीं हुई है। जिसके चलते वे अपनी मांगों को लेकर यहां पहुंचीं थी लेकिन इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन पर लाठियां बरसा कर घायल कर दिया।

  • टाहलीवाल में CTU बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    टाहलीवाल में CTU बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के थाना हरोली के अंतर्गत आते टाहलीवाल में सीटीयू बस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्तोषगढ़ से टाहलीवाल की तरफ जा रही सीटीयू बस संख्या ( CH01GA -9966) ने टाहलीवाल से सन्तोषगढ़ की तरफ जा रहे बाइक संख्या ( HP20C-7008) को टक्कर मार दी।

    जिससे मोटरसाईकिल चालक चन्दन कुमार निवासी सन्तोषगढ़ की मौत हो गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थाना हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि मृतक चन्दन कुमार का पोस्टमार्टम करवाकर उसकी लाश को अन्तिम संस्कार हेतू उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है तथा सीटीयू बस चालक लेखराज के खिलाफ थाना हरोली में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं प्रभारी थाना हरोली ने आम जनता को यातायात के नियमों का पालन करने,दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने व तेज रफ्तारी से वाहन न चलाने बारे अपील की है तथा बताया कि गत वर्ष व इस वर्ष में जितनी भी मौतें दुर्घटनाओं के कारण हुई है उनमें ज्यादातर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करना व तेज रफ्तारी से वाहन चलाना एक अहम कारण रहा है ।

  • जालंधरः 500 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः 500 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल कमिश्नर के आदेशों पर डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा और उनकी टीम के एसीपी परमजीत सिंह अगुवाई में अशोक कुमार शर्मा इंचार्ज सीआईए स्टाफ़ की टीम ने एक नशा तस्कर को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते डीसीपी तेजा ने बताया कि  माता रानी चौक पर नाकाबंदी की हुई थी।

    इस दौरान बबरीक चौक की ओर से काले रंग की बाइक पीबी 38 डी 2702 हीरो एचएफ डिलक्स पर सवार युवक को शक के आधार पर रोका और उसकी तालाशी ली। तालाशी दौरान युवक से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आऱोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ पड्डा पुत्र तलविंदर सिंह निवासी खडूर साहिब, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 18 तिथि 16-2-2023 अ/द 26-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 10 मामले दर्ज है। 

  • पंजाबः रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर से मिला मानव कंकाल

    पंजाबः रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर से मिला मानव कंकाल

    डीएनए जांच के बाद होगा पोस्टमार्टम

    पठानकोटः रेलवे स्टेशन पठानकोट पावर हाउस के पीछे स्थित खंडहर बन चुके क्वार्टर में एक मानव कंकाल मिला है। पठानकोट पुलिस ने कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए अमृतसर मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। थाना 1 प्रभारी मनदीप सल्गौत्रा ने बताया कि 2 दिन पहले सिटी रेलवे स्टेशन के पास बनी रेलवे कॉलोनी-2 स्थित ब्लॉक नंबर 4 के एक खंडहर में यह कंकाल मिला था। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन ने उक्त ब्लॉक के क्वार्टर को खंडकर घोषित किया गया है।

    जिनको तोड़ने का काम शुरू किया गया था। इसी दौरान एक मजदूर की नजर उस कंकाल पर पड़ी। उन्होंने बताया कि कपड़ों के कारण प्रथम दृष्टया में कंकाल किसी पुरुष का लग रहा है। उन्होंने बताया कि कंकाल को अमृतसर भेजा गया है। जहां उसके टेस्ट और पोस्टमार्टम होगा। जिससे पता चलेगा कि उक्त व्यक्ति की मौत कब हुई और कारण क्या रहे। इसके अलावा, अमृतसर में ही कंकाल की डीएनए प्रोफाइलिंग होगी। उन्होंने कहा कि अगामी कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।  

  • सक्षम बॉक्सिंग क्लब के खिलाड़ियों ने किया खेलो इंडिया (नेशनल) प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन

    सक्षम बॉक्सिंग क्लब के खिलाड़ियों ने किया खेलो इंडिया (नेशनल) प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन

    ऊना/ सुशील पंडित : सक्षम बॉक्सिंग क्लब की दो लड़कियां तेजस्वी  चौधरी और हर्षिता धीमान ने खेलो इंडिया (नेशनल) मुकेबजी, जिसका आयोजन 13 फरवरी से 17 फरवरी जिला रोहतक (हरियाणा) में किया गया था। दोनो खिलाड़ियों ने सवजूनियर भार वर्ग में हिस्सा लिया और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। तेजस्वी चौधरी इससे पहले भी हिमाचल स्टेट में सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। दोनों खिलाड़ियों ने नेशनल मुक्केबाजी में हिस्सा लेकर गांव हम्बोली और जिला ऊना का नाम रोशन किया है। सक्षम बॉक्सिंग क्लब में परीक्षण दे रहे कोच राजवंत ने खेलो इंडिया मुक्केबाजी में बॉक्सिंग क्लब का प्रतिनिधित्व किया। सक्षम बॉक्सिंग क्लब की पूरी टीम, सभी खिलाड़ियों के माता – पिता, हम्बोली गांव की पंचायत और खिलाड़ियों ने गांव आने पर खिलाड़ियों और कोच का स्वागत किया और खुशी में लाडू बांटे।

    पंचायत उपप्रधान सतीश कुमार ने बच्चों को आने वाले समय में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। सक्षम बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा (NIS) कोच और उनकी धर्म पत्नी सरोज शर्मा (NIS) कोच ने बताया कि खिलाड़ी मेहनती हैं। निरंतर परीक्षण कर रहे हैं तो मेहनत का फल जरूर मिलता है। यही कारण है की जिस बॉक्सिंग क्लब का निर्माण तीन साल पहले किया गया था, आज वहां से निरंतर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आगे निकल रहे हैं और सक्षम बॉक्सिंग क्लब, गांव हम्बोली और जिला ऊना का नाम रोशन कर रहे हैं।

  • पंजाबः युवक का अपहरण कर तेजधार हथियार से किया जानलेवा हमला

    पंजाबः युवक का अपहरण कर तेजधार हथियार से किया जानलेवा हमला

    पठानकोटः गांव फिरोजपुर कलां निवासी एक युवक बीते दिन अचानक गांव से लापता हो गया। परिवार ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन, वह अगले दिन जम्मू के अस्पताल में घायल अवस्था में मिला। जम्मू पुलिस ने उन्हें फोन पर सूचना दी तो परिवार वाले घायल करण को जम्मू से पठानकोट लाए। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। सिविल  इलाज पठानकोट में भर्ती करण के पिता अर्जुन ने बताया कि गांव की ही एक लड़की के साथ उनके बेटे का प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते एक वर्ष पूर्व दोनों परिवारों में आपसी सहमति हो गई थी।

    जिसके बाद उनके बेटे व उक्त लड़की के साथ कोई बात नहीं होती थी।  उन्होंने बताया कि बीती रात पौने 8 बजे के करीब उनका बेटा करण बाहर गया तो वह वापिस नहीं लौटा। अर्जुन ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों व उसके दोस्तों से ढूंढना शुरू कर दिया, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन उन्हें जम्मू पुलिस द्वारा सूचित किया गया कि उनका बेटा जम्मू मेडिकल कालेज में घायल अवस्था में उपचाराधीन है। जिसके बाद वह जब जम्मू पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि उनका बेटा साइंस कालेज के पास घायल अवस्था में मिला था।

    वहीं, घायल करण को उपचार हेतु जम्मू से पठानकोट स्थित सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया और इस दौरान कर्ण ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि बीती रात वह गांव के चौक में पहुंचा तो पीछे से किसी ने उस पर तेजधार हथियार से वार किया ओर वह बेहोश हो गया। जब उसे होश में आया तो उसने अपने आप को जम्मू अस्पताल में पाया। करण ने आरोप लगाया कि उक्त लड़की के मामा सहित कुल चार के करीब व्यक्ति थे। जिन्होंने उसका अपहरण किया और तेजधार हथियार से उसे बुरी तरह घायल किया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • जिला भर के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर लगा भक्तों का तांता

    जिला भर के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर लगा भक्तों का तांता

    “महाशिवरात्रि” पर कोटला कलां में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

    शिव शंभू के जयकारों से गूंज उठे शिव मंदिर

    ऊना/सुशील पंडित : देशभर में आज महाशिवरात्रि का पावन त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिला के कोटला कलां  में शिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों का तांता लगा रहा । मंदिर को फूलों , ओर बेलपत्रों से सजाया गया ।महादेव की एक झलक पाने के लिए रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गया। शिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के शिवालयों में शनिवार भोर से ही बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। जलाभिषेक के लिए सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी- लंबी कतारें लगी हुई थी। मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार देर शाम तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही फूलों और विद्युत मालाओं से भव्य सजावट की गई। कोटला कलां मंदिर ओम नमः शिवाय ,बम बम भोले ,जय शिव शंभू ,के जयकारों से गूंज उठा।

    शिवरात्रि के अवसर पर कोटला कलां के प्राचीन महादेव मंदिर में 81 फ़ीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने लंबी लंबी कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जिला के प्रमुख ऐतिहासिक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का खूब जनसैलाब उमड़ा। जिला में स्थित नौ ऐतिहासिक शिव मंदिरों में गुरु द्रोणाचार्य की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध गगरेट में शिवबाड़ी, बाबा गरीब नाथ मंदिर कोलका, गांव चताड़ा में बनौड़े महादेव व अद्र्धनारीश्वर, तलमेहड़ा स्थित सदाशिव ध्यूंसर महादेव, गांव बडूही में नीलकंठ महादेव, बंगाणा में चौमुखा महादेव, अरलू के सांडा महादेव और भगवान् शिव की 81 फ़ीट ऊँची प्रतिमा वाले महादेव मंदिर कोटला कलां में सुबह भौर फूटने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थी।शिव मंदिरों में फूलों और लाइटों से भव्य सजावट की गई थी।

    महाशिवरात्रि, शिव और शक्ति के मिलन का पर्व है। महाशिवरात्रि पर जागरण करना लाभकारी होता है। शिव-शक्ति को प्रसन्न करने के लिए उनके विवाह की झांकी भी निकाली जाती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ ‘शिव की महान रात’ है।  इस दिन जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

  • 4 युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, एक काबू, देखें वीडियो

    4 युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, एक काबू, देखें वीडियो

    पंचकूला (अजीत झा): सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली पंचकूला पुलिस एवं हरियाणा सरकार का नारा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मगर यही नारे सिर्फ कागजों में ही नजर आते हैं। जमीनी हकीकत में तो यह बातें सिर्फ हवा हवाई साबित होती है। बात कुछ यूं है कि पंचकूला के सेक्टर 19 चौकी थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची की उम्र लगभग 15 साल बताई जा रही है। नाबालिग से रेप करने वाले 4 युवक बताए जाते हैं।

    इनमें से एक को पुलिस ने काबू कर लिया है। बच्ची से पुलिस द्वारा पूछताछ की जारी है। बताया जा रहा है सेक्टर 19 में हरियाणा के रहने परिवार की बच्ची किसी काम से जा रही है। इसी दौरान 3 युवकों ने बहाने से बच्ची को बुलाया और घर में उसको बंद करके उसे नशे का इंजेक्शन लगाया। जिसकी पुष्टि उनके कमरों से मिले हुए तमाम अवैध वस्तुओं से हो रही है। वही जब इस मामले की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को हुई तो लोगों ने मौके पर ही इन युवकों को घेर लिया। जिनमें 3 युवक भागने में सफल रहे और जबकि एक को काबू कर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।

    इसके बाद लोगों ने उक्त युवक को सेक्टर 19 पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछे तो वह बिना कुछ सवाल का जवाब दिए हुए वहां से निकल गए। वहीं सेक्टर 19 चौकी इंचार्ज सतेंदर से जब हमने बात करने की कोशिश की तो मीडिया से दूरी बनाई रखी। ऐसा लगता है कि पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और मीडिया कर्मियों को जानकारी मिली है कि जो युवक है वह कहीं कोई सरकारी  मुलाजिम है।

  • नी मैं नाचना श्याम दे नाल पर खूब झूमे श्रद्धालु 

    नी मैं नाचना श्याम दे नाल पर खूब झूमे श्रद्धालु 

    महा शिवरात्रि पर कृष्ण विवाह, हीरानगर में झूमे श्रद्धालू

    ऊना/सुशील पंडित : प्राचीन शिव मन्दिर हीरा नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु खूब झूमे । इस दौरान  भगवान श्री कृष्ण के विवाह की मनमोहक झांकी निकाली गई। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह पर श्रद्धालुओं ने खूब धमाल मचाई।  नी मैं नचणा शाम दे नाल…, आज मेरे श्याम की शादी है… इत्यादि भजनों पर नाच गाकर खुशी मनाई। कथावाचक आचार्या विदुषी बेला पारीक ने भगवान के विवाह का वृतांत सुनाया। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि 19 फरवरी को कथा उपरान्त विशाल भंडारे का आयोजन होगा। व कथा  संपन्न होगी।

  • बड़ी राहतः GST में हुई कटौती, ये आइटम होंगे सस्ते

    बड़ी राहतः GST में हुई कटौती, ये आइटम होंगे सस्ते

    नई दिल्लीः गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की 49वीं बैठक में शनिवार को लिक्विड गुड़ पर जीएसटी रेट घटाकर शून्य करने का फैसला लिया गया। वहीं पेंसिल शार्पनर पर जीएसटी रेट 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया गया। जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अपीलेट ट्रिब्यूनल के गठन के अलावा पान मसाला और गुटखा पर लगने वाले जीएसटी पर भी चर्चा हुई। वित्त मंत्री बैठक के बाद कहा कि राज्यों का बकाया 5 साल का पूरा जीएसटी मुआवजा या जीएसटी क्षतिपूर्ति रकम जारी की जा रही है। इसके तहत 16982 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। काउंसिल की बैठक में इफैसला हो गया है। दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों के जीएसटी मुआवजा को लेकर भी जानकारी दी गई।

    इन वस्तुओं पर घटा जीएसटी रेट

    वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि पेंसिल शार्पनर पर जीएसटी का रेट 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया जा रहा है। इसके अलावा लिक्विड गुड़ पर भी जीएसटी रेट को घटाकर शून्य किया जा रहा है, जो कि पहले 18 फीसदी था। अगर ये खुला बेचा जाता है, तो इस पर शून्य फीसदी जीएसटी लगेगा, जो कि पहले 18 फीसदी था। अगर ये लिक्विड गुड़ पैकैज्ड या लेबल्ड तरीके से बेचा जाता है तो इस पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा।

    दो जीओएम की रिपोर्ट मान ली गईः वित्त मंत्री

    वित्त मंत्री ने कहा कि मंत्रियों के दो समूह (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) की रिपोर्ट्स को मान लिया गया है। इनको इस तथ्य के साथ माना गया है कि इसमें आगे मामूली संशोधन किए जा सकते हैं। इनसे जुड़े संबंधित बिलों की भाषा में मामूली बदलाव किए जाने की संभावना को भी माना गया है।