Blog

  • चंडीगढ़ः Hotel Diamond Plaza में AK-47 से फायरिंग

    चंडीगढ़ः Hotel Diamond Plaza में AK-47 से फायरिंग

    चंडीगढ़। सेक्टर-22 में फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार दो पुलिसकर्मी सेक्टर-22 के एक होटल में रुके थे। सुबह साढ़े पांच बजे होटल कर्मचारी ने गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल था। मौके से AK-47 बरामद हुई है।

    बता दें कि, घायल पुलिसकर्मी दीपक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोली पुलिसकर्मी के पेट के आर-पार हो गई है। चंडीगढ़ पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गोली गलती से चली है या फिर झगड़ा होने के बाद मारी गई है।

  • राशिफल (बुधवार 20 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 20 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे।

    वृषः फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।

    मिथुनः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।

    कर्कः नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।

    सिंहः धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।

    कन्याः जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।

    तुलाः भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।

    वृश्चिकः भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

    धनुः स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।

    मकरः कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।

    कुंभः पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।

    मीनः पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।

  • नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस टीम खेड़ा पीर वाली गली के चौराहे पर मौजूद थी। तभी एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया। 

    जिसकी तलाशी के दौरान पुलिस को 8 ग्राम हेरोइन और 265 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ।  आरोपी की पहचान विशाल कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार वासी गांव खांबरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • हर देश की अर्थव्यवस्था तय करती है विज्ञान और तकनीक: डा. कंबापति

    हर देश की अर्थव्यवस्था तय करती है विज्ञान और तकनीक: डा. कंबापति

    मिजोरम के राज्यपाल ने किया पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का दौरा

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: आज हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के युग में जी रहे हैं, जिसमें हर देश की अर्थव्यवस्था विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ताकत पर निर्भर करती है। पिछले कुछ दशकों के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में हुई वृद्धि का सारा श्रेय विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को जाता है। ये विचार मिजोरम के माननीय राज्यपाल  हरि बाबू कंबापति ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला का दौरा करने के दौरान व्यक्त किए।

    इस दौरान माननीय राज्यपाल मिजोरम डा. हरि बाबू कंबापति ने साइंस सिटी में वैज्ञानिक सोच पैदा करने वाली गैलरियां इनोवेशन हब, पैनोरमा लाइफ थ्रू द एज, क्लाइमेट चेंज थिएटर, डायनासोर पार्क और नवनिर्मित गणितीय ज्ञान और मिशन तंदुरुस्त पंजाब गैलरी में सभी प्रदर्शनियों को देखा। इस अवसर पर साइंस सिटी की महानिदेशक डॉ. नीलिमा जैैैरथ ने माननीय राज्यपाल को साइंस सिटी की विज्ञान गतिविधियों की जानकारी दी। माननीय राज्यपाल ने यहां स्थापित विभिन्न सुविधाओं की आम लोगों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने की आशय की सराहना की और कहा कि हर राज्य में ऐसी संस्थाएं स्थापित की जानी चाहिए ताकि बच्चों को मनोरंजक और दिलचस्प तरीके से विज्ञान का अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। डॉ. नीलिमा जैरथ ने कहा कि विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए वैज्ञानिक सोच और विज्ञान की अनौपचारिक शिक्षा को मिशन मोड के रूप में अपनाया गया है। इसके साथ ही छात्रों और सभ्य समाज के लोगों को विज्ञान का उपयोग करके वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर एडीसी शहरी विकास श्रीमती अनुपम कलेर भी मौजूद थीं।

  • पंजाब: मशहूर गीतकार जानी का मोहाली में हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    पंजाब: मशहूर गीतकार जानी का मोहाली में हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    मोहाली : पंजाब के मोहाली से बड़ी ख़बर सामने आई है। मशहूर गायक एवं गीतकार जानी के साथ मोहाली में भयानक सड़क हादसा हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि उनकी बड़ी कार भी कई पलटियां खाने के बाद सड़क किनारे छत के बल रुकी। इस दौरान गाड़ी के एयर बैग खुल गए, जिस कारण जानी के इलावा कार में सवार और दो साथियों को मामूली चोटे आई है।

  • पंजाबः बसों और मिनी बसों सहित इन वाहनों में लगाए जाएंगे वीएलटीडी सिस्टम

    पंजाबः बसों और मिनी बसों सहित इन वाहनों में लगाए जाएंगे वीएलटीडी सिस्टम

    चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं मान सरकार ने ट्रांसपोर्ट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 1 अगस्त से बसों, मिनी बसों और टैक्सियों जैसे सभी यात्री सेवा वाहनों में वाहन स्थान ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) सिस्टम की शुरूआत करने जा रही है। सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट प्रणाली की कार्यकुशलता सुनिश्चित करने और राज्य में सभी वाहनों की प्रभावी निगरानी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने ‘एक बस एक परमिट’ को वाहन पोर्टल से जोड़ने का भी फैसला किया है।

    लालजीत सिंह भुल्लर ने सभी परमिट धारकों से की अपील

    ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी के कार्यालयों के कामकाज की समीक्षा करते हुए सभी परमिट धारकों से वाहन पोर्टल पर मोटर वाहन कर का टैक्स करवाने की अपील की है। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहन पोर्टल पर ‘एक बस एक परमिट’ लागू किया जाए। ओटीपी प्रणाली को बंद किया जाए क्योंकि वाहन पोर्टल पर सभी परमिट धारकों को मोटर वाहन करके एक क्लिक से मोटर वाहन का टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि डिफाल्टरों से टैस्क वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। बैठक के दौरान राज्य की सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त समय सारिणी को वेब पोर्टल पर अप्लोड करने का भी निर्णय लिया गया।

    टिपर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों पर लोहे की रॉड लगाने के निर्देश

    सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने निर्देश दिए कि टिपर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के पीछे लोहे की रॉड लगाई जाए। उन्होंने कहा कि एमवीआई द्वारा कोई भी ऐसा वाहन पास नहीं किया जाएगा जिस पर लोहे की रॉड नहीं लगी हो। उन्होंने संबंधित आरटीए सचिव द्वारा सभी अंतर्राज्यीय चौकियों का नियमित निरीक्षण करने के भी आदेश दिए। 

  • हरियाणा DSP हत्याकांड में पुलिस की आरोपियों के साथ मुठभेड़

    हरियाणा DSP हत्याकांड में पुलिस की आरोपियों के साथ मुठभेड़

    हरियाणा: नूंह में डीएसपी हत्याकांड मामले में पुलिस आरोपी खनन माफियाओं की धरपकड़ में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस और खनन माफियाओं के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस ने आरोपी इक्कर को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम के ऊपर कई राउंड फायर किए। पुलिस की गाड़ी पर भी गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई में डंपर के क्लीनर को पुलिस की गोली लगी।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डीएसपी को कुचलने वाले डंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि हरियाणा के नूंह में डीएसपी को खनन माफियाओं ने डंपर से कुचल दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस एक्शन मोड पर आ गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई।

    आरोपियों खिलाफ गृहमंत्री अनिल विज ने दिए थे सख्त कार्रवाई के आदेश

    बता दें कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई निर्देश गृहमंत्री अनिल विज ने दिए थे। उन्होंने कहा था कि खनन माफिया को नहीं बख्शा जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी। खनन माफियाओं को छोड़ेंगे नहीं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संदीप खिरवार ने भी साफ कहा था कि दोषियों को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। कानून में जनता का विश्वास और बढ़ाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।

    रोकने गए अवैध खनन तो डीएसपी को कुचला

    बता दें, तावडू (मेवात) के डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई नूंह में अवैध खनन रोकने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ 3-4 पुलिसकर्मी बताए भी थे। इसी दौरान माफियाओं ने उनपर डंपर चढ़ा दिया। डीएसपी को डंपर से कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हरियाणा के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संदीप खिरवार के मुताबिक, हमें दोपहर 12 बजे के करीब सूचना मिली थी। इस मामले में हम बहुत सख्त ऐक्शन लेंगे।

    माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    गृह मंत्री अनिल विज ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में सख्त कार्रवाई और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कार्रवाई के सख्त आदेश दिए है, जितनी फोर्स लगानी पड़ी, हम लगाएंगे। विज ने आगे यह भी कहा कि आसपास के जिलों की फोर्स भी लगानी पड़े तो भी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

  • वीरेन्द्र कंवर 21 जुलाई को क्यारियां व मोमन्यार में सुनेंगे जनसमस्याएं

    वीरेन्द्र कंवर 21 जुलाई को क्यारियां व मोमन्यार में सुनेंगे जनसमस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर  21 जुलाई को कुटलैहड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांव क्यारियां में प्रातः साढ़े नौ बजे और खुरवाईं ग्राम पंचायत के गांव मोमन्यार में दोपहर 3 बजे लोगांे की समस्याएं सुनेंगे।
  • कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

    कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

    बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर ने बच्चो की जांच कर दिया परामर्श

    शिविर में कुल 70 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच हुई ।

    बददी/सचिन बैंसल: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एवं हुमाना पिपुल टू पिपुल इंडिया संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम सुरक्षित मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य परियोजना के सहयोग से गाँव बिलांवाली में पर विशेष कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 70 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच हुई। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास के पोषण अभियान परियोजना की जिला कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर, पोषण अभियान रेखा शर्मा ने किया। उन्होंने कहा की चिन्हित किए गए कुपोषण से पीडीत व अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए बाल विकास विभाग आज विशेष स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर रहे है एवं उनकी टीम ने स्वास्थ्य जाँच शिविर आये सभी बच्चों का वजन, हाइट एवं एमयूएसी जांच किया।

    स्वास्थ्य जाँच शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर गुप्ता ने बच्चो की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया एवं  प्रेरणा गुप्ता, पोषण विशेषज्ञ ने सभी बच्चो का पोषण सलाह, पोषण चार्ट एवं काउंसलिंग किया। सभी बच्चो के कार्ड बनाये गए ताकि बच्चे के रिकवरी तक पूर्ण फोलोअप हो सके एवं कुछ बच्चो को  चिन्हित जिन्हे कुपोषण उपचार केन्द्र से जोडनेकी जरुरत है सिविल अस्तपाल की आरबीएसके टीम ने अन्य बीमारी वाले बच्चो के रेफरल कार्ड बनाये। परियोजना टीम ने, अभिभावकों को,बच्चों के उचित खान-पान के साथ ही बच्चों को कुपोषण से बचाने तथा उन्हें पोषित करने को दवाओं का वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में क्षेत्र की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, ए एन एम, पर्यवेक्षक भुड्ड व स्थानीय आशा वर्कर का अहम् सहयोग रहा। रेखा शर्मा ने बताया कि पोषण अभियान के अन्तर्गत इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से लोगों व्यवहार परिवर्तन की दिशा में समाज सेवी संस्थाओं की भुमिका बहुत अहम् हिस्सा होती है और इस दिशा में ह्युमाना संस्था बहुत ही बढय़िा उदहारण है।

    इस मौके पर संस्था परियोजना अधिकारी जसवंत कसाना,हीना शर्मा ब्लाक पोषण कोऑर्डिनेटर परियोजना कार्यकर्त्ता संदीप, राखी ठाकुर, किरण एवं कविता मोजूद रहे।

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन पर गैस सिलेंडर फटने से 2 की मौत

    जालंधरः रेलवे स्टेशन पर गैस सिलेंडर फटने से 2 की मौत

    जालंधर, (वरुण): देहात में दर्दनाक हादसे होने की सूचना मिली है। जालंधर-फिरोजपुर रेलवे लाइन के लोहियां रेलवे स्टेशन पर बिजली के काम के दौरान गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो व्यक्तियों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

    यूपी के रहने वाले दोनों मृतक

    लोहियां-मखू मार्ग पर एक निजी रेलवे कंपनी के कार्यालय के पास कार्यशाला में हुई दुर्घटना के संबंध में मौके से मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के पास ही एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतकों की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी मनोज कुमार और बस्ती उत्तर प्रदेश निवासी राम सुख के रूप में हुई है। वहीं मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार लोहियां रेलवे स्टेशन के पास वर्कशाप में बिजली के साथ ट्रेन चलाने के लिए चल रहे काम के दौरान हादसा हुआ है। एक शव मौके पर मिल गया तो दूसरा रेलवे स्टेशन के आसपास इलाके में दूर-दूर तक टुकड़ों में बिखर गया। हाथ कई पड़ा तो धड़ दूर कहीं और मिला है। वहां आई तस्वीरें इतनी भयानक हैं कि उन्हें यहां शेयर भी नहीं किया जा सकता है। घटना को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है।

    अपेक्स कंपनी कर रही रेलवे लाइनों का काम

    रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेडमंडल में आजकल पुरानी लाइनों को बदला जा रहा है। इसी तरह से जालंधर से फिरोजपुर की तरफ जाने वाली लाइन पर लोहियां-मखू के बीच काम चल रहा है। वहीं पर आज यह हादसा पेश आया है। जालंधर जीआऱपी की प्रभारी बलबीर सिंह घुम्मण ने बताया कि रेलवे लाइनों का काम अपेक्स कंपनी कर रही है। उसके ही दो कर्मचारी रेलवे लाइन के लिए गार्डरों को काट रहे थे। वह साथ में इलेक्ट्रिक कटर का काम भी कर रही थे। इसी दौरान वेल्डिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गैस के बड़े सिलेंडर में धमाका हो गया। थाना प्रभारी घुम्मण ने बताया कि इसमें अपेक्स कंपनी के दो लोगों की मौत हुई है।