Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकैडमी बद्दी और नालागढ़ के खिलाड़ी

    राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकैडमी बद्दी और नालागढ़ के खिलाड़ी

    राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ 26 बच्चों का चयन

    बद्दी/सचिन बैंसल: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स के 26 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्कूल गेम प्रतियोगिता के लिए हुआ।  लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स के कोच समीर कुमार ने बताया कि ये सभी बच्चे आगामी कुछ सप्ताह में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे और अपना कौशल प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित करेंगे।

    कोच ने बताया कि अंडर -14 बालक और बालिका वर्ग केताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को जी एस एस कनैद मंडी में, अंडर- 19 बालिका वर्ग के तायक्वोंडो मैच 14 से 17 अक्टूबर को जीएसएस ऊना में, अंडर-19 बालक वर्ग के ताइक्वांडो मैच 27 से 30 अक्टूबर तक जीएसएस सुंदरनगर में आयोजित होने जा रहा है।बच्चों के चयन पर सभी सहयोगी कोच और अभिभावकों ने ख़ुशी प्रकट की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी।

  • केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, अब UPI से स्कूल फीस जमा कर पाएंगे Parents

    नई दिल्ली: स्कूलों में अब डिजिटल ट्रांसपेरेंसी लेकर आने के लिए अब केंद्र सरकार ने जरुरी कदम उठाया है। केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों को एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में शिक्षा मंत्रालय की ओर से सभी NCERT, CBSE, KVS और NVS जैसे एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स को फीस भरने के लिए डिजिटल पेमेंट मोड खासतौर पर यूपीआई अपनाने के लिए किहा है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऐसा करने से सिर्फ स्कूलों में फीस भरने के लिए लगने वाली लंबी लाइनें ही खत्म नहीं होगी बल्कि इससे एडमिनिस्ट्रेशन टेक्नोलॉजी के मामले में भी अपडेटेड रहेगा।

    स्कूलों में इस वजह से जरुरी है यूपीआई

    स्कूलों में हमेशा से ही पेरेंट्स कैश देकर फीस भरते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को समय निकाल कर फीस भरने के लिए स्कूल में आना पड़ता है। इसके कारण न्यू एडमिशन और पेपरों के समय में फीस काउंटरों पर भी काफी भीड़ लग जाती है। भीड़ के कारण पेरेंट्स और बच्चों को फीस भरने के लिए लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ता है। साथ ही कई बार फीस रिसिप्ट न मिलने के कारण या कैश न होने पर भी दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में ऑनलाइन मोड में पैरेंट्स घर बैठे ही एक क्लिक से बिना किसी देरी के जमा कर पाएंगे और इसका रिकॉर्ड भी हमेशा के लिए सेफ रहेगा। इसके अलावा यूपीआई के जरिए आराम से कैशलेस पैमेंट हो जाएगी।

    विकसित भारत के लिए एक अनोखा कदम

    सरकार का कहना है कि ये सिस्टम डिजिटल इंडिया को भी प्रमोट करेगा। इस पहल से सिर्फ स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ही बेहतर नहीं होगा बल्कि पेरेंट्स भी ज्यादा से ज्यादा डिजिटली लिटरेट होंगे। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में भी बदलाव जरुरी हैं। बच्चों को स्मार्ट क्लासेज के जरिए पढ़ाना और स्कूल फीस भरने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है।
  • हिमाचल होमगार्ड्स को न स्थाई दर्जा न मिला नियमित वेतनमान

    हिमाचल होमगार्ड्स को न स्थाई दर्जा न मिला नियमित वेतनमान

    स्टेट प्रेजिडेंट ने चारों स्तंभों से की  न्याय की अपील 

    ऊना/सुशील पंडित: आज़ादी के 78 वर्षों बाद भी होमगार्ड्स को हक दिलाने का तंत्र  नहीं बना है।  जो देश और प्रदेश के होमगार्ड जवानों के हितों की रक्षा कर सके। यह बात

    जोगिंदर सिंह चौडिया राज्य अध्यक्ष, होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने जारी प्रेस व्यक्तव्य जारी कर कही । उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र के चारों स्तंभ भी उपेक्षित वर्ग को लंबे अरसे  न्याय नहीं दिला पाए। विभागीय अधिकारियों से लेकर जिला एवं राज्य प्रशासन तक, और जिला, राज्य व केंद्र की मीडिया तथा सरकारों तक— सभी ने इस संगठन की निरंतर उपेक्षा की है। परिणामस्वरूप, वह होमगार्ड जवान जिसने आज़ादी की लड़ाई में आज़ाद हिंद फौज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने प्राणों का बलिदान दिया, आज स्वतंत्र भारत में ही शोषण और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।

    देश के इन चारों स्तंभों ने आज़ादी के बाद अपने लिए अनेकों सुधार और सुविधाएँ सुनिश्चित कीं, किंतु आज भी होमगार्ड जवान को न तो स्थायी दर्जा प्राप्त है, न नियमित वेतनमान, और न ही संविधान द्वारा प्रदत्त समान अधिकार दिए गए है ।न्याय मिलने में देर होना भी एक प्रकार का अन्याय है।” इस अन्याय से बचने के लिए “तारीख पर तारीख” की प्रवृत्ति को रोकना होगा। आज होमगार्ड जवान अपनी मेहनत की कमाई, यहाँ तक कि अपनी संपत्ति बेचकर भी न्याय पाने के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं।

    उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार, न्यायपालिका, मीडिया और प्रशासन — सभी मिलकर इस संगठन पर भी स्वतंत्र भारत का संविधान समान रूप से लागू करें, ताकि होमगार्ड जवानों को अन्य सरकारी कर्मचारियों एवं अर्द्धसैनिक बलों के समान संवैधानिक अधिकार, वेतनमान और सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।

  • संस्कृत भारती द्वारा सुंदर नारायण गुरुकुलम अटया में श्लाका स्पर्धा परीक्षा का समापन

    संस्कृत भारती द्वारा सुंदर नारायण गुरुकुलम अटया में श्लाका स्पर्धा परीक्षा का समापन

    ऊना/सुशील पंडित: संस्कृत भारती द्वारा ग्राम पंचायत अंबेहड़ा के सुंदर नारायण गुरुकुलम अटया में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्लाका स्पर्धा परीक्षा का समापन हुआ। जिसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कुल 10 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव और संकाय अध्यक्ष प्रो. प्रेम कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं गोपाल गोधाम गोशाला के अध्यक्ष एवं पौरोहित्य कर्मकांड के विद्धान रमेश शर्मा शास्त्री विशेष रुप से उपस्थित थे। जबकि संस्कृत भारती हिमाचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

    इस स्पर्धा में कुल 9 विषयों को लेकर एक बड़ी ही कठिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 71 सौ रुपए राशि से सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 51 सौ रुपए तथा तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31 सौ रुपए की राशि से सम्मानित किया गया। रमेश शास्त्री ने कहा कि इस सुंदर नारायण गुरुकुलम के अध्यक्ष भागवत कथावक्ता शिव कुमार शास्त्री ने इस क्षेत्र में संस्कृत और शास्त्र की गंगा बहाकर क्षेत्र को पुण्यान्वित किया है। शिव शास्त्री के अनेक प्रयासों ने समाज के बड़े वर्ग को सनातन संस्कृति के साथ जोड़ा है। सुंदर नारायण गुरुकुलम के माध्यम से भविष्य में आगे भी इसी प्रकार से शास्त्र और संस्कृति के रक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

  • Punjab News: आवारा कुत्ते ने 6 वर्षीय बच्ची सहित 2 लोगों को काटा, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्ते ने 6 वर्षीय बच्ची सहित 2 लोगों को काटा, देखें वीडियो

    नवांशहर: बंगा विधानसभा के एक गांव लघेरी से आवारा कुत्ते के द्वारा काटने का मामला सामने आया है। आवारा कुत्ते ने छ: साल की बच्ची और 32 साल की युवती को काट लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि एक आवरा कुत्ते के द्वारा दो लोगों को काट लिया गया है।

    कुत्ता देखने में हल्का लग रहा था। उसने मैरी कौर नाम की 5 साल की बच्ची को पीछे से काट लिया और दूसरी 32 साल की सरबजीत नाम की लड़की के चेहरे पर आंख के पास काट लिया। इन दोनों को बंगा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।

     

  • जय भवानी ड्रामाटिक क्लब हिंडोला द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन

    जय भवानी ड्रामाटिक क्लब हिंडोला द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: जय भवानी ड्रामाटिक क्लब हिंडोला द्वारा रविवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया तथा प्रभु श्रीराम जी के भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब के चेयरमैन दिलवर सिंह ने बताया कि गांव चंगर हिंडोला में प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता है और इस भव्य व सफ़ल आयोजन के उपरान्त समस्त गांववासियों मिलकर भंडारे का आयोजन करवाते हैं।

    तथा इस मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में सुख शान्ति व समृद्धि हेतु ब्रह्मौती मंदिर में भगवान ब्रह्मा जी की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर चेयरमैन दिलवर सिंह के अलावा विक्रम सिंह, जसवंत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बिपिन कुमार, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, सागर, संजय कुमार, राकेश कुमार, लखवीर सिंह, रणवीर सिंह, अजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • उत्साह व अनुशासन से निकला पथ संचलन

    उत्साह व अनुशासन से निकला पथ संचलन

    राष्ट्र निर्माण में आरएसएस की अग्रीण भूमिका: शिवेंद्र पाल कुटलैहड़

    वर्ष पर्यंत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर ऊना में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। अनुशासन और उत्साह के साथ सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिनका लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। पथ संचलन कार्यक्रम नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड नंबर छह स्थित महाराणा प्रताप पार्क से शुरू होकर, ट्रक यूनियन व मुख्य बाजार से होते हुए एमसी पार्क में समाप्त  हुुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कुंवर शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता दीपक शर्मा ने संघ के उद्देश्य और शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर जिला भर में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अनुशासन में पथ संचलन निकाला। घोष की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने करीब तीन किमी के पथ संचलन में भाग लिया तथा बड़ी संख्या स्वयंसेवक इसकी व्यवस्था में लगे। पथ संचलन को देखने के लिए लोग सडक़ किनारे उमड़े।

    कॉलोनियों में गली किनारे तथा छतों से पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। पथ संचलन में बाल से लेकर प्रौढ़ स्वयंसेवक शामिल रहे। 86 वर्षीय वयोवृद्ध राम गोपाल स्वयंसेवक का उत्साह देखते ही बन रहा था। पथ संचलन कार्यक्रम में सबसे कम उम्र के स्वयंसेवक रिहान प्रभाकर के उत्साह को देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयंसेवक में नई ऊर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। विजयदशमी पर वर्ष 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।

    मैहतपुर नगर कार्यवाह अंकुश ठाकुर व नगर संघचालक चंद्रशेखर आयोजित विजयदशमी उत्सव व पथ संचलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जबकि स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्यदेव शर्मा नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर छह स्थित महाराणा प्रताप पार्क में आयोजित कार्यक्रम में रहना हुआ।

    शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ ने संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसकी 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। विजयदशमी उत्सव के साथ ही संघ शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो गया जिसके अंतर्गत वर्ष पर्यंत समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वृहद गृह संपर्क व हिंदू सम्मेलन प्रमुख है।

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

    तरनतारन: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस द्वारा गैंगस्टर के एनकाउंटर की खबर सामने आई है। विदेश में बैठे गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता के खास गुर्गे के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार खवासपुर गांव के पास पुल पर पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान जब एक कार को रुकने का इशारा किया गया, तो कार सवारों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਤਰਨਤਾਰਨ ’ਚ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਗੋਲਾਬਾਰੀ – ਇਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੂਜਾ ਫਰਾਰ!

    |

    इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चलती देख इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गिरफ्तार आरोपी से एक पिस्तौल बरामद की गई है।

    आरोपी की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। एस.एस.पी रवजोत ग्रेवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से वांछित था और हत्या के अलावा जबरन वसूली की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। फिलहाल पुलिस ने गोइंदवाल साहिब थाने में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • दुलैहड़ में धार्मिक सप्ताह समागम की शोभायात्रा 23 अक्टूबर को

    दुलैहड़ में धार्मिक सप्ताह समागम की शोभायात्रा 23 अक्टूबर को

    24 अक्तूबर से आचार्य तरुण डोगरा करेंगे श्री मद भागवत कथा का गुणगान    ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र के गांव दुलैहड के गोविंद धाम गौशाला में स्थापित श्री राधे कृष्ण मंदिर में 23 अक्तूबर को शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 24 अक्तूबर से 30 अक्टूबर तक सप्ताह भर धार्मिक समागम चलेगा। गौशाला के सेवादार पंडित किशोरी लाल ने बताया समागम में श्री मद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ पर 23 अक्तूबर को हरे कृष्णा की महिमा का गुणगान करते  हुए शोभा यात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक समागम की कलश यात्रा गोविन्द धाम गौशाला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर दुलैहड़  से सुबह 11 बजे शुरू होगी। यात्रा दौरान भगवान की महिमा का गुणगान गांव क्षेत्र में किया जायेगा। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि श्री राधे कृष्ण मंदिर दुलैहड़ में 24 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक आचार्य तरुण डोगरा श्री मद भागवत साप्ताहिक  कथा का गुणगान करेंगे। कथा रोजाना समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 दोपहर तक होगी। कथा उपरांत हर रोज लंगर की व्यवस्था होगी। 30 अक्टूबर  को कथा सप्ताह समाप्ति पर विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा। उन्होंने धार्मिक समागम का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया है।