Blog

  • सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 100 पद

    सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 100 पद

    ऊनासुशील पंडित: मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 जनवरी को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किया जा रहा है।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण होनी चाहिए। आयु 19 से 40 वर्ष और वेतन 16 हजार 500 से 20 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इसके अलावा ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नंबर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।

  • जिला प्रशासन का स्नेह मिलन समारोह 4 को, उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

    जिला प्रशासन का स्नेह मिलन समारोह 4 को, उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

    ऊनासुशील पंडित: नववर्ष के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन ऊना द्वारा स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के आपसी मेलजोल, समन्वय और सांस्कृतिक अभिवृद्धि को समर्पित होगा। कार्यक्रम 4 जनवरी को लता मंगेशकर सभागार समूरकलां में सायं 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा।

    इसकी जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। साथ ही, अन्य जनप्रतिनिधि एवं विशिष्टजन भी इस आयोजन में सम्मिलित होंगे।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि समारोह में प्रसिद्ध गायन रियलिटी शो सारेगामापा फेम गायक अनमोल अपनी संगीतमय प्रस्तुति से इस शाम को विशेष और यादगार बनाएंगे।

  • पुलिस ने काटे 475 चालान 

    पुलिस ने काटे 475 चालान 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 475 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 1,00,600/-  रूपये वसूल किए।

    वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 16 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 2900 /- रूपये वसूल किए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 05 वाहनों के  चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 25115/- रुपये वसूल किए गए।

  • दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित दो युवक काबू

    दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित दो युवक काबू

    ऊना /सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पहले मामले में पुलिस थाना अम्व के कर्मचारी स्वां नदी अप्पर अन्दौरा में गश्त कर रहे थे कि गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 3.06 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवक की पहचान अनिल कुमार पुत्र सुरिन्द्र कुमार निवासी गगरेट तहसील घनारी के रूप में हुई है आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में थाना ऊना के पुलिस कर्मचारियों और एसआईयू के संयुक्त आपरेशन में एक युवक को 4.08 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है।

    पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगा लोज हमीरपुर रोड़ ऊना में रेड की तो वहां एक युवक से चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपित युवक की पहचान रोहित कुमार पुत्र केशव निवासी गांव टिक्कर राजपूतां, ड़ाकघर बूंबलू  जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी के ढेर में दबे 3 महिलाओं सहित 5 मजदूर, देखें वीडियो

    बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी के ढेर में दबे 3 महिलाओं सहित 5 मजदूर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बरवाला में स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट के बेसमेंट की खुदाई कर रहे मजदूरों पर मिट्टी का ढेर गिर गया। हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए। घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान एक मजदूर के पैर में फ्रैक्चर आ गया और उसके गंभीर चोटें आई है, जबकि चार अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई है। हैरत की बात यह है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। काफी देर के बाद एक एएसआई मामले की जांच करने के लिए घटना स्थल पर पहुंचा।

    पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि किसकी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। महिला मजदूर ने बताया कि जब वह काम कर रहे थे तो वहां पर जेसीबी मशीन चल रही थी और उन्होंने जेसीबी को रुकवाने के लिए भी कहा था, लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें काम करने के लिए कहा गया। वहीं कुछ देर बाद मिट्टी का ढेर सभी मजदूरों के ऊपर आ गिरा। हादसे में 3 महिलाएं और 2 पुरुष घायल हुए हैं। घायलों का सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    वहीं अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर मुनींद्र सिंह ने बताया कि बरवाला में काम कर रहे 5 मजदूरों पर मिट्टी गिरने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से एक मजदूर के पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि अन्य 4 मजदूरों को चोटे आई हैं। उन्होंने बताया कि सभी की हालत ठीक है। फिलहाल मरीजों को अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया है और उपचार के कुछ देर बाद छुट्टी दे दी जाएगी।

     

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े दुकान पर महिला का फोन लेकर 2 बाइक सवार हुए फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन दहाड़े दुकान पर महिला का फोन लेकर 2 बाइक सवार हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महागनर में आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला देओल नगर से सामने आया है, जहां दिन दहाड़े दुकान पर बैठी महिला को बातों में उलझाकर 2 बाइक सवार स्नेचर महिला का फोन लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मनविंदर कौर ने कहा कि दुकान में बैठी हुई थी। इस दौरान 2 बाइक सवार स्नेचर आए और उसे बातों में उलझाने लगे।

    महिला ने कहा कि पहले कहने लगे कि फ्रूटी का छोटा पैक चाहिए, जैसे ही मैं फ्रूटी देने के लिए पीछे मुड़ी तो बाइक सवार मेरा फोन लेकर बाइक पर फरार हो गए। घटना की सूचना महिला ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी है। वहीं थाना भार्गव कैंप के एएसआई रघुवीर सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और पीड़िता के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 2.192 किलो हेरोइन, 2.60 लाख और 3 पिस्टल सहित 12 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2.192 किलो हेरोइन, 2.60 लाख और 3 पिस्टल सहित 12 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपियों में से 2 महिलाएं भी शामिल

    अमृतसरः पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। वहीं आज अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करी, ड्रग मनी, फॉर्च्यूनर कार, बाइक और हथियारों सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल है। यह कार्रवाई थाना छेहरटा पुलिस ने की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 192 ग्राम हेरोइन और 3 पिस्टल और 2.60.150 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। वहीं इसके अलावा पुलिस ने एक कार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मंजीत सिंह उर्फ भोला अपने साथियों के साथ मिलकर हेरोइन का काम कर रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी। जिसके बाद उनकी टीम ने भोला को गिरफ्तार करने के बाद कुछ आरोपियों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मंजीत सिंह उर्फ ​​भोला, जोबनप्रीत सिंह उर्फ ​​जोबन, हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी, बबली, अमृतपाल सिंह अंशू, अनिकेत वर्मा, हर्षप्रीत सिंह उर्फ ​​हरमन, गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी, लवप्रीत सिंह उर्फ ​​जशन, मनदीप सिंह उर्फ ​​कौशल और रेशमा और आकाश दीप सिंह उर्फ अर्श के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपना एक ग्रुप चला रहे थे और अजनाला और रामदास के सीमावर्ती रास्ते से ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन की खेप मंगवाते थे और उसकी सप्लाई करते थे। आरोपियों द्वारा हेरोइन की खेप के साथ ऑटोमैटिक पिस्टल भी मंगवाई जाती थी। पुलिस ने बताया कि अब ये लोग सर्दियों में बर्फबारी देखने के लिए जम्मू-कश्मीर आए थे और पुलिस ने बड़ी सावधानी बरतते हुए इन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  
  • Jalandhar News: 23 बैंक खातों से पैसों की धोखाधड़ी करने वाले 2 साइबर ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 23 बैंक खातों से पैसों की धोखाधड़ी करने वाले 2 साइबर ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपियों ने दुबई, दिल्ली, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बनाया नेटवर्क

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने छत्तीसगढ़ से चलाए जा रहे एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह के मामले में बड़ा गिरोह पकड़ है। छत्तीसगढ़ के दो लोगों को जालंधर देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दुबई और कंबोडिया से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का हिस्सा हैं। आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र शादी सिंह और अमरिंदर सिंह सैनी पुत्र शिंगारा सिंह निवासी भिलाई, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले की जांच तब शुरू हुई जब जालंधर देहात के थाना फिल्लौर में एक साथ 9 शिकायतकर्ताओं ने संपर्क किया। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से कहा कि उन्हें बैंक खाते खोलने के लिए 2,000 से 3,000 रुपए की पेशकश की गई थी। बाद में इन खातों का दुरुपयोग अवैध वित्तीय लेनदेन के लिए किया गया। जिसमें हवाला संचालन और गेमिंग और बैटिंग एप्लिकेशन के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया गया। पैसा दुबई और कंबोडिया में स्थानांतरित करने से पहले दिल्ली के रास्ते भेजा जाता था। फिल्लौर के डीएसपी सरवन सिंह ने बताया कि फिल्लौर थाने में मामला दर्ज किया गया और स्पेशल टीम द्वारा जांच आगे बढ़ाई गई। शिकायतकर्ता आकाशदीप ने पुलिस को अपने कर्नाटक बैंक खाते से 1.40 करोड़ रुपए के अनधिकृत लेनदेन के बारे में सूचित किया। इसके अलावा, एक अन्य शिकायतकर्ता संजीव ने पुलिस को आरोपी की पहचान करने में मदद करने के लिए एक फर्जी व्यक्ति के रूप में काम किया। जांच में 23 बैंक खातों का पता चला है। जिनका इस्तेमाल धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए किए जाने का संदेह और संबंधित बैंकों से विवरण की प्रतीक्षा है। गिरोह ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को टारगेट करते थे। उनके बैंक खातों का इस्तेमाल हवाला लेनदेन के लिए किया और पैसे को विदेशी नेटवर्क में भेजा। गिरोह के संचालन पंजाब, दिल्ली और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में फैले हुए थे और उनके दुबई और कंबोडिया से संबंध थे। दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और उनके आगे और पीछे के संबंधों की जांच करने, सिंडिकेट के अतिरिक्त सदस्यों की पहचान करने और वित्तीय निशान का पता लगाने के लिए उनका रिमांड मांगा जाएगा।
  • Punjab News: MP Amritpal Singh के पिता ने पार्टी के नाम को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: MP Amritpal Singh के पिता ने पार्टी के नाम को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

    फिरोेजपुरः डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के पिता ने अलग पार्टी बनाने फैसला कुछ समय पहले कर दिया था। वहीं आज फिरोजपुर में उन्होंने पार्टी के नाम रखने को लेकर खुलासा किया है। दरअसल, हाल ही में ऐलान किया गया था कि 14 जनवरी को मागी के मेले के दौरान 7 मैंबरी कमेटी का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में वह कमेटी ही पार्टी का ऐलान करेंगी और सारे कामकाज को देखेंगी।

    अमृतपाल सिंह के पिता ने कहा कि अकाली दल के नाम पर ही पार्टी का नाम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी अमृतपाल सिंह जेल में बंद है, जब वह जेल से बाहर आएंगे तो पार्टी की कमान उनके हाथों में सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इस पार्टी को लेकर कोई वायदा तो नहीं करते लेकिन कोशिश करेंगे कि गुरु साहिब के आदेशों पर वह सभी लोगों के भले की बात लेकर चलेगे।

    अपने परिवारवाद के लिए या मैनेजमेंट के लिए वह पार्टी बनाकर नहीं चलेगे, नहीं तो पिछली पार्टियों की तरह उनकी पार्टी का हाल बुरा हो सकता है। ऐसे में पंथ, पंजाब, किसानों और युवाओं को नशे से बचाना मुख्य उद्देश्य होगा। वहीं बेअदबी होने की घटनाओं सहित अन्य मुद्दों को लेकर ही वह पार्टी बना रहे है। क्योंकि पिछली पार्टियां इस पर काम नहीं कर रही।

    ऐसे में अगर शिरोमणि कमेटी सहित अन्य पार्टियां इन मुद्दों पर काम करती तो उन्हें अलग पार्टी नहीं बनानी पड़ती। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के साथ बाद में विचार विर्मश हो सकता है। हालांकि अकाली दल पार्टी को लेकर कहा कि सुखबीर बादल ने पहले माना हुआ है कि जब तक पार्टी खत्म नहीं हो जाती मैं पीछे नहीं हटूंगा। ऐसे में अकाल तख्त के 3 दिन में इस्तीफा देने के मामले को भी नहीं माना। वहीं माफी मांगने के मामले को अमृतपाल सिंह के पिता ने महज एक ड्रामा बताया है।

  • Punjab News: विवाह-शादी और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने जारी किए आदेश

    Punjab News: विवाह-शादी और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने जारी किए आदेश

    जैतो: जिले में शादी-ब्याह तथा अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों जिला मजिस्ट्रेट फरीदकोट विनीत कुमार ने नए आदेश जारी किए है। दरअसल, भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट फरीदकोट की सीमा के भीतर ड्रोन या अन्य उड़ने वाली वस्तुओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तरनतारन जिले में ड्रोन की मदद से हथियारों की तस्करी की कोशिश की गई थी इसलिए उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा ड्रोन की मदद से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ी जा सकती है इसलिए आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को शादी-ब्याह तथा अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ड्रोन का प्रयोग करना है तो ड्रोन के प्रयोग के लिए उपायुक्त कार्यालय से पूर्व अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कार्यालय की अनुमति के बिना ड्रोन का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश 23 फरवरी 2025 तक लागू रहेंगे।