Blog

  • Punjab : Police ने चलाया सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    Punjab : Police ने चलाया सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    पठानकोट : पिछले कई दिनों से जिला पठानकोट के गांव फंगतोली में 7 संदिग्धों का आतंक बना हुआ है। जिसके चलते पुलिस भी सतर्क हो गई है और लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे है। DIG राकेश कौशल और एसएसपी पठानकोट पुलिस पार्टी ने गांव का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की।

    जहां लोगों ने फंगतोली गांव में संदिग्धों के आतंक के बारे में बात की और डीआइजी राकेश कौशल ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने कहा कि हर समय उनके साथ है। गांव के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

  • Punjab: जवान Simrandeep Singh की सांप के डंसने से हुई मौत

    Punjab: जवान Simrandeep Singh की सांप के डंसने से हुई मौत

    बरनालाः जिले में 2018 में सेना में भर्ती हुए जवान की सांप के डंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय सिमरनदीप सिंह निवासी संधू पत्ती, बरनाला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर नौशेरा गड़ी में तैनात जवान सिमरनदीप सिंह अपने कोर्स के सिलसिले में कुछ दिनों के लिए अंबाला आया हुआ था।

    जहां ड्यूटी के दौरान सांप के काटने से उनकी मौत हो गई। इस दुखदाई घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा हैकि आज शाम तक जवान सिमरनदीप सिंह की डेड बॉडी बरनाला पहुंचेगी। सिमरनदीप सिंह की मौत के खबर के बाद गांव में शोक की लहर छा गई।

  • Punjab : आवारा कुत्तों से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    Punjab : आवारा कुत्तों से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    पठानकोट : जिला पठानकोट में आवारा कुत्तों का मामला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। इस संबंध में दुकानदार अशोक ने बताया कि आवारा कुत्तों से लोगों को नुकसान हो रहा है। पठानकोट में कुत्तों के काटने के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्ते रोजाना किसी न किसा को शिकार बनाते है। जिसके चलते पिछले दो महीनों में सिविल अस्पताल पठानकोट में आवारा कुत्तों द्वारा बुजुर्गों पर हमले के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके है। लोगों की मांग है कि प्रशासन आवारा कुत्तों को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर भेजे। गोल्डी ने बताया कि कुत्तों की वजह से रात के समय आना जाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नही देता है।

  • Punjab: 2 किलो हेरोइन सहित 2 बाइक सवार गिरफ्तार

    Punjab: 2 किलो हेरोइन सहित 2 बाइक सवार गिरफ्तार

    अमृतसरः देहाती के एसएसपी सतिंदर सिंह के निर्देशानुसार सब-डिवीजन अजनाला के अधीन आते थाना रमदास की पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो हेरोइन बरामद की है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अजनाला राज कुमार ने बताया कि आरोपियों से बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपए कीमत आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरजीत सिंह निवासी गांव घुमराए और गुरमुख सिंह पुत्र चन्नण सिंह निवासी गांव नंगल सोहल के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रामदास पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Jalandhar: किसानों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, किया National Highway जाम

    Jalandhar: किसानों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, किया National Highway जाम

    जालंधर, ENS: गोराया में किसानों ने बिजली ना आने की समस्या से परेशान होकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान किसानों ने नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर हाईवे जाम कर दिया। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, किसानों ने मोटरों की 8 घंटे सप्लाई पूरी ना मिलने पर आज एक्सीयन दफ्तर गोराया में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। जिसके चलते जम्हूरी किसान सभा पंजाब और भारतीय किसान यूनियन दोबाआ के किसानों ने पहले एक्सियन दफ्तर में धरना लगाया।

    इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया हैकि 2 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई भी अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आया। जिस पर गुस्साएं किसानों द्वारा 12.30 बजे नेशनल हाईवे 44 पर धरना लगा दिया। इस धरने के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वहीं धरने की बात जैसे ही अधिकारियों को पता चली तो वह 2 घंटे तक मौके पर ना पहुंचने वाले अधिकारी भी धरने स्थल पर किसानों से बात करने के लिए पहुंच गए। इश दौरान एक्सियन गोराया ने धरने में पटियाला दफ्तर में ही फोन को हैंड फ्री करके बात की। जिसके बाद किसानों उनके मसले को हल करने का आश्वासन दिया और वह उन्हें अपने दफ्तर ले गए।

  • Punjab : चोरों ने Gun House को बनाया निशाना

    Punjab : चोरों ने Gun House को बनाया निशाना

    मोगा : जिले के सब-डिवीजन बाघापुराना में ज्ञानी जैल सिंह मार्केट के नजदीक बीती रात चोरों द्वारा एक गन हाउस में चोरी की कोशिश करने की खबर सामने आई है। गुरुद्वारा साहिब पुराना पत्ती के पास स्थित खुराना गन हाउस में चोरों ने शटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन शटर नहीं टूटा। 

    गनीमत रही कि मालिक का बड़ा नुकसान होने से बच गया। सुबह जब गन हाउस के मालिक आये और दुकान खोलते समय देखा तो चोरों ने शटर की पत्तियां तोड़ने की कोशिश की, पर पत्तियां नहीं टूटी। जिस कारण उनका नुकसान होने से बच गया। जिसके बाद घटना की सूचना  पुलिस प्रशासन को दी गई।

    सूचना मिलते ही उप पुलिस कप्तान दलबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar: इलाके में फैला सीवरेज का पानी, लोगों ने किया निगम के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar: इलाके में फैला सीवरेज का पानी, लोगों ने किया निगम के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लोगों का आरोप- पानी पनप रहे मच्छर, बीमारी फैलने का डर, प्रशासन बेखबर

    जालंधरः नार्थ हलके के अधीन पड़ते वार्ड नंबर 3 नजदीक डॉ. अम्बेडकर भवन के साथ वाली गली गदाईपुर में पिछले 10 दिनों से सीवरेज बंद पड़ा है। जिसके विरोध में इलाका निवासियों ने सीवरेज के पानी में खड़े होकर नगर निगम के खिलाफ नारेबारी की। इलाका निवासियों का कहना है पूरी गली में सिवरेज का पानी बदबू मार रहा है। पानी के ऊपर सैकडों मच्छर पनप रहे है, जिससे इलाके में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है, लेकिन प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है।

    इलाकावासी शांति सुरजीत कुमार, शकीला, सनी, रीता देवी, शामू, ममता देवी, सुनील राजवीर का कहना है कि प्रशासन को भी कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन को हल नहीं निकाला जा रहा। वार्ड नंबर 3 के पार्षद पति रवि सैनी को भी कई बार फोन कर चूके है, हर बार उनका कहना है कि आज कल में इस समस्या का हाल हो जाएगा मगर समस्या जैसे की तैसी ही है। लगता है प्रशासन किसी बड़ी बीमारी के इंतजार में है। लोगों का कहना है कि इस समस्या का जल्द से जल्द हल किया जाए, अगर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया जाता तो प्रदर्शन को तेज करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। दूसरी तरफ पार्षद पति रवि सैनी ने उन्होंने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। कुछ दिन से मोटर खराब थी उसे सुबह तक ठीक करवा लिया जाएगा और कल शाम तक इस सीवरेज के गंदे पानी का हाल किया जाएगा।

  • Punjab: Sidhu Moosewala fans के लिए खुशखबरी, इस जगह लगेगी प्रतिमा

    Punjab: Sidhu Moosewala fans के लिए खुशखबरी, इस जगह लगेगी प्रतिमा

    चंडीगढ़ः गायक Sidhu Moosewala के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा अब सिरसा जिले के डबवाली में स्थापित की जाएगी। जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला की पहल पर स्वर्गीय सिद्धू मूसेवाला की यह प्रतिमा अगले दो महीने में तैयार की जाएगी और डबवाली में उपयुक्त जगह पर स्थापित की जाएगी।

    चौटाला ने इस सिलसिले में पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की और उनसे प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत ली। सितंबर 2024 में प्रतिमा तैयार हो जाने पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह इसका अनावरण करेंगे। चौटाला ने कहा कि एक साधारण परिवार से सिद्धू मूसेवाला ने बेहद कम उम्र में अपनी मेहनत के दम पर पूरे देश और दुनिया में नाम कमाया जो सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है। वहीं डबवाली में उनकी प्रतिमा युवाओं को प्रेरणा देगी।

  • Jalandhar: इस इलाके में पुलिस की रेड, 2 तस्कर काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar: इस इलाके में पुलिस की रेड, 2 तस्कर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: 66 फुटी रोड़ पर नशे के खिलाफ एसटीएफ की टीम ने 2 तस्करों को हेरोइन सहित काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके दोनों व्यक्तियों को काबू किया है। सूत्रों के अनुसार दोनों तस्कर 66 फुटी रोड़ पर स्थित इलाके में नशे के सप्लाई करने के लिए आए थे, जिसकी सूचना पुलिस को पहले से मिल गई थी। हेरोइन की खेप के साथ दोनों को काबू करके एसटीएफ की टीम साथ ले गई है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ के अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि एएसआई अमनदीप सिंह क्यूरो माल के पास खड़े थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि वहां पर डिजायर गाड़ी में 2 युवक बैठे हुए है। अगर उनकी तालाशी ली जाए तो नशीला पदार्थ उनसे बरामद हो सकता है। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर युवकों की तालाशी ली, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। जब गाड़ी की तालाशी ली गई तो कार से 353 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसके बाद घटना की सूचना डीएसपी को दी गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल और राजवीर निवासी फोलड़ीवाल के रूप में हुई है।

  • Paris Olympics 2024 : Manu Bhaker दो मेडल जीतने वाली बनी भारत की पहली एथलीट

    Paris Olympics 2024 : Manu Bhaker दो मेडल जीतने वाली बनी भारत की पहली एथलीट

    नई दिल्ली : पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को एथलीट्स से पदक की आस है। भारत ने अभी तक पेरिस ओलंपिक में एक ही मेडल जीता है। मनु भाकर ने भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल जिताया और अब उनसे भारत की उम्मीदें बढ़ गई है। मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा मेडल जीत लिया।

    इस बार मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। इस इवेंट में मनु के साथ उनकी टीम में सरबजोत सिंह शामिल थे। आजादी के बाद मनु पहली ऐसी भारतीय एथलीट बनीं, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो मेडल जीते। इससे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज अपने नाम किया था।