Blog

  • जालंधर: 20 ग्राम हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधर: 20 ग्राम हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ़ की टीम ने हेरोइन सप्लाई के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान हरदयाल नगर निवासी विजय कुमार उर्फ लडडू के रूप में हुई। सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर लड्डू को हरदयाल नगर से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

  • सेक्सी टॉप पहनकर नुसरत जहां ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वीडियो देख मदहोश हुए यूजर्स

    सेक्सी टॉप पहनकर नुसरत जहां ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वीडियो देख मदहोश हुए यूजर्स

    नई दिल्लीः अभिनेत्री से नेता बनीं नुसरत जहां ने अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट पर आग लगा दी है। बंगाली सुंदरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह एक लोकप्रिय बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए एक सेक्सी ग्रीन टॉप और डेनिम पैंट पहने हुए देखी जा सकती हैं। वीडियो में नुसरत जहां की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आंखें और मोहक अदाओं ने उनके प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। कई लोगों ने हार्ट और फायर वाले इमोजी के साथ पोस्ट पर कमेंट किया है और एक्ट्रेस के बोल्ड अवतार की तारीफ की है।

  • पंजाबः रिश्वत लेते वन रक्षक गिरफ्तार 

    पंजाबः रिश्वत लेते वन रक्षक गिरफ्तार 

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (वीबी) ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान मोगा जिले के वधाघर वन बीट में तैनात वन रक्षक अमरजीत कौर को 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि मोगा जिले के गांव मांगेवाला के गुरमीत सिंह की शिकायत पर उक्त महिला कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त वन अधिकारी ने उसके और उसके पड़ोसी के खिलाफ वन भूमि में पानी के पाइप डालने के एवज में भारी जुर्माना न लगाने के लिए 15-15-15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि सौदा 10,000 रुपये में हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पूरी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली है।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि फिरोजपुर रेंज की वीबी यूनिट ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की और एक जाल बिछाया जिसमें दो अधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी वन महिला को गिरफ्तार किया गया है। गवाह इस संबंध में उक्त कर्मचारी के खिलाफ विजीलैंस थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी महिला को कल फिरोजपुर स्थित सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

  • फ्लैट में युवती की लाश मिली, बेड बॉक्स में रखा था शव

    फ्लैट में युवती की लाश मिली, बेड बॉक्स में रखा था शव

    नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में शुक्रवार को एक नाइजीरियाई महिला का शव उसके किराए के फ्लैट में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव बेड के बॉक्स के अंदर चादर में लिपटा हुआ था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बंद फ्लैट से बदबू आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नकली चाबी बनाने वाले की मदद से फ्लैट को खोला गया और उन्होंने देखा कि एक महिला का शव चादर में लिपटा हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान ओबिनोज एलेक्जेंडर के रूप में हुई है।

    दरअसल पुलिस स्टेशन मैदान गढ़ी में 11:21 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया कि मकीन नंबर 74/3 की तीसरी मंजिल के फ्लैट से बदबू आ रही है और कोई गेट भी नहीं खोल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि फ्लैट का दरवाजा लॉक था। फ्लैट के मालिक रविंदर सहरावत को पुलिस ने मौके पर बुलाया और चाभी वाले को भी बुलाया गया और चाभी वाले की मदद से फ्लैट खुलवाया गया। 

    फ्लैट के दाहिनी ओर के कमरे में डबल बेड के बॉक्स में चादर में लिपटी महिला की लाश पड़ी थी। ये फ्लैट 2 बीएचके है। फ्लैट के मालिक रविंदर सहरावत ने बताया कि उन्होंने अपना फ्लैट दिसंबर-2021 में ओबिनोज एलेक्जेंडर जो कि  नाइजीरिया की रहने वाली है उसको 12000/- रुपये में किराए पर दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

  • जालंधरः पुलिस ने 7 बाइकों सहित 2 चोरों को किया गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस ने 7 बाइकों सहित 2 चोरों को किया गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः थाना 4 की पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोबनजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गांव खवासपुर नजदीक फतेहाबाद, जुगराज सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव फतेहाबाद, गोइंदवाल साहिब के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी एसआई मंनजिदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों को एसआई बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में चोरी के 7 मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि  बाइके अलग-अलग जगहों से चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि आरोपियों से पूछताछ दौरान अन्य वारदातों को लेकर खुलासा किया जा सके।

  • पंजाबः बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    पंजाबः बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बताई है। पंजाब के कई जगहों पर तेज गरज व चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश पड़ेगी। जिससे पारे में दो से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। इससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से निजात मिलेगी।

    मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों की फसल अभी भी मंडियों में पड़ी है और ऊपर से मौसम का मिजाज भी बदल गया है। पंजाब के कुछ इलाकों में आज हलकी सी बूंदाबांदी रही जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 28, 29, 30 अप्रैल व 1 मई को कुछ इलाकों में बारिश व तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिन वीरवार को  गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट, पटियाला व होशियारपुर में हलकी सी बूंदाबांदी हुई।

  • दो लिंगों के साथ बच्चे ने लिया जन्म, देख हैरान हुए डॉक्टर

    दो लिंगों के साथ बच्चे ने लिया जन्म, देख हैरान हुए डॉक्टर

    नई दिल्ली : आज के समय में जन्म लेने वाले बच्चों में कई प्रकार की अलग चीजे देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ हुआ है पाकिस्तान में, दरअसल पाकिस्तान में हाल ही में दो लिंगों के साथ पैदा हुआ बच्चा खासा चर्चा में है। बताया जा रहा है कि दो लिंगों के साथ जन्मे बच्चे को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हो गए, क्योंकि उनका मानना है कि बच्चा दोनों लिंगों का इस्तेमाल कर सकता है। चिकित्सा विसंगति हाल ही में पाकिस्तान में पैदा हुए एक बच्चे में पाई गई, जिसमें दो सामान्य आकार के लिंग थे, लेकिन उसका गुदा मिसिंग था, जिसे डॉक्टर्स एक अत्यंत दुर्लभ चिकित्सा स्थिति बता रहे हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो बच्चा डिफालिया के मामले के साथ पैदा हुआ है, यह एक ऐसी स्थिति है जो साठ लाख बच्चों में से एक को प्रभावित करती है।

    दुर्लभ स्वास्थ्य स्थिति को देख डॉक्टर्स भी हुए हैरान

    अविश्वसनीय रूप से अजीब और दुर्लभ स्वास्थ्य स्थिति को हाल ही में देखा गया था और एक मेडिकल जर्नल में लिखा गया था कि एक लिंग दूसरे की तुलना में लंबा था और बच्चा दोनों से पेशाब कर सकता था। मेडिकल सर्जनों ने दोनों सदस्यों को अक्षुण्ण छोड़ दिया और यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, जबकि एक कोलोनोस्कोपी के साथ मलत्याग करने की व्यवस्था की गई। हाल ही में एक मेडिकल जर्नल ने विसंगति का प्रदर्शन किया, जिसमें जन्म के तुरंत बाद बच्चे को ऑपरेट किया गया था, जो सफल साबित हुआ। हालांकि मेडिकल जर्नल ने नोट किया कि स्थिति की दुर्लभता के कारण मृत्यु दर का उच्च जोखिम था।

    सफल सर्जरी के बाद बच्चे को मिली अस्पताल से छुट्टी

    बताया जा रहा है कि नवजात बच्चे की सर्जरी सफल रही और कोलोस्टोमी के निर्माण के दो दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक समाचार पत्र में उल्लेख किया गया है कि सर्जरी ने युवा के कार्यात्मक शरीर रचना को सफलतापूर्वक बहाल कर दिया था, जिसका अर्थ है कि वह भविष्य में पेशाब के साथ-साथ मल भी कर सकता है। मिली जानकारी के अनुसार मानव इतिहास में अब तक डिफालिया के केवल 100 मामले दर्ज किए गए हैं।

  • बसों में तेज आवाज में बातचीत करने और बिना ईयरफोन के मोबाइल चलाने पर लगी रोक

    बसों में तेज आवाज में बातचीत करने और बिना ईयरफोन के मोबाइल चलाने पर लगी रोक

    मुबंई: बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने यात्रा करते समय लोगों पर तेज आवाज से बातचीत करने और बिना ईयरफोन के मोबाइल उपकरणों पर ऑडियो/वीडियो देखने और सुनने पर रोक लगा दी है। यह निर्णय यात्रा कर रहे सह यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सिटी सिविक ट्रांसपोर्ट बॉडी द्वारा लिया गया है। 

    बेस्ट के अधिकारियों ने बताया कि कई यात्रियों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया और 24 अप्रैल को इसके लिए अधिसूचना जारी की गई। नए नियम के अनुसार बेस्ट के बसों में यात्रा करने वाले सभी यात्री, मुंबई और पड़ोसी शहरों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा का उपयोग करने वालों के लिए अपने मोबाइल उपकरणों पर तेज आवाज में गाने सुनने या वीडियो देखने के लिए हेडफोन का इस्तेमाल करना आवश्यक है। 

    बेस्ट के प्रवक्ता ने कहा कि बेस्ट के सभी बसें सार्वजनिक सेवा वाहन है। यहां किसी एक द्वारा अपने सहयात्रियों को परेशान करने पर बॉम्बे पुलिस एक्ट की धारा 38/112 के तहत कार्रवाई की जाएगी। बेस्ट बसों पर काम करने वाले सभी कर्मचारी को इस नए नियम के बारे में अवगत कराया जाएगा। इसमें निजी कंपनियों से किराए पर ली गई वेट-लीज्ड गाड़ियां भी शामिल हैं। मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र थाणे, नवी मुंबई, मीरा-भायंदर जैसे शहरों में बेस्ट की 3,400 बसें चलती है, जिसमें करीबन 30 लाख यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਦੀਪਕ ਟੰਡਨ ਦੀ ਮੌਤ ‘ਚ ਨਾਮਜ਼ਦ ‘ਆਪ’ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਤੁਰੰਤ ਕਰੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦੀਪਕ ਟੰਡਨ ਦੀ ਮੌਤ ‘ਚ ਨਾਮਜ਼ਦ ‘ਆਪ’ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਤੁਰੰਤ ਕਰੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਇੱਕ ਹਫ਼ਤਾ ਪਹਿਲਾਂ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤ ਵਿਚ ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜਿਊਵਾਲ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀਪਕ ਟੰਡਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ ਨਹਿਰ ਵਿਚੋਂ ਮਿਲਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਅੱਜ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਜੈਵੀਰ ਸਿੰਘ ਲਾਲਪੁਰਾ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ।  ਇਸ ਘਟਨਾ ਲਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਤਿੰਨ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਠਹਿਰਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਪੁਲੀਸ ਵਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ‘ਤੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਜੈਵੀਰ ਸਿੰਘ ਲਾਲਪੁਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ  ਬਹੁਤ ਹੀ ਦੁਖਦਾਈ ਘਟਨਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਬੇਨਕਾਬ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਤੇ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕਰਦਿਆਂ ਆਖਿਆ ਕਿ ਤੁਹਾਡੇ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਇਹ ਦੁਖਦਾਈ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਹੈ ਤੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਨਾਮ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਜੁੜ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹ ਮੰਤਰੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬੇਹੱਦ ਕਰੀਬੀ ਦੱਸੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਮਿੱਕਰ ਸਿੰਘ ਡਾਢੀ, ਜੋ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਯੂਥ ਵਿੰਗ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੀ ਹਨ, ਨਾਲ ਮੰਤਰੀ ਸਾਹਿਬ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵੀ ਦਿਖਾਈਆਂ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਤਸਵੀਰਾਂ ਪ੍ਰਤੱਖ ਬਿਆਨ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ ਕਿ ਇਹ ਲੋਕ ਕਿਸ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ‘ਤੇ ਹੰਕਾਰੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਲਾਲਪੁਰਾ ਨੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ‘ਤੇ ਵਰ੍ਹਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਹਾਡੇ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੇ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾਉਣ ਲਈ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਤਾਂ ਕੀ ਨਿਭਾਉਣੀ ਸੀ, ਉਲਟਾ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ ਉਤਰਨਾ ਪਿਆ ਹੈ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ ਤੇ ਆਗੂ ਇੰਨੇ ਜ਼ਿਆਦਾ ਹੰਕਾਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਜਿੱਤੇ ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਤੇ ਮੰਤਰੀਆਂ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੈ ਤੇ ਅੱਜ ਸਾਨੂੰ ਅਜਿਹੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾਵਾਂ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਲਾਲਪੁਰਾ ਨੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਵੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ‘ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਕੋਈ ਅਨੁਸ਼ਾਸ਼ਨਿਕ ਕਾਰਵਾਈ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਅਮਲ ਵਿਚ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ ਤੇ ਹਾਲੇ ਵੀ ਉਕਤ ਆਗੂ ਦਾ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਅਹੁਦਾ ਬਰਕਰਾਰ ਹੈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਸਾਫ ਜ਼ਾਹਿਰ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦੇਣ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿਚ ਨਹੀਂ ਜਾਪਦੀ ਪਰ ਉਹ ਇਸ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦੁਆ ਕੇ ਹੀ ਸਾਹ ਲੈਣਗੇ ਤੇ ਲੋੜ ਪਈ ਤਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਧਰਨਾ ਵੀ ਦੇਣਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਨ. ਕੇ. ਸ਼ਰਮਾਂ, ਸਨਾਤਨ ਧਰਮ ਸਭਾ ਮੰਡਲ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਸ਼ਰਮਾਂ ਦਿਵੇਦੀ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਪੋਕਸਮੈਨ ਬਲਰਾਮ ਪਰਾਸ਼ਰ, ਸਵੀਟੀ ਕੌੜਾ, ਰਾਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਸ਼ੈਲੀ ਚਾਵਲਾ, ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ ਬੇਦੀ,ਮਨਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚੱਢਾ, ਰਜਨੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੋਸ਼ੀ, ਅਮਨ ਕਾਬੜਵਾਲ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੰਟੂ ਆਦਿ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

  • पंजाबः सरकार ने जमीन की रजिस्ट्रेशन को लेकर दी बड़ी राहत

    पंजाबः सरकार ने जमीन की रजिस्ट्रेशन को लेकर दी बड़ी राहत

    लुधियाना : राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मंत्री मंडल ने आज ज़मीन-संपत्ति के रजिस्ट्रेशन पर लगने वाली स्टैंप ड्यूटी और फ़ीस में 2.25 प्रतिशत छूट देने के समय को बढ़ा कर 15 मई कर दिया है। स्थानीय सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्री मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने व्यापक जनहित में 15 मई तक जमीन/संपत्ति का रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को स्टैंप ड्यूटी और फीस में 2.25 प्रतिशत की छूट देने की मंजूरी दी है। रजिस्टरी करवाने वालों से एक प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क, एक प्रतिशत पीआईडीबी शुल्क और 0.25 प्रतिशत विशेष शुल्क में छूट दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने इस योजना को पहले 31 मार्च तक लागू किया था और लोगों का भारी समर्थन मिलने के बाद इसे 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया था और अब इस तिथि को बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया है।

    कैबिनेट ने जनहित में ड्रग टेस्टिंग प्रयोगशाला (आयुर्वेद) में 7 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।इन पदों पर भर्ती से लैब के कामकाज में सुविधा होगी जिससे आम लोगों को फ़ायदा होगा और आयुर्वेदिक दवाओं के निरंतर परीक्षण में वृद्धि होगी जिससे राज्य सरकार के आयुर्वेदिक अस्पतालों, औषधालयों और अन्य को दवाओं की आपूर्ति की जा सकेगी। इस कदम से राज्य में आयुर्वेदिक दवाओं की गुणवत्ता और शुद्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी। कैबिनेट ने पर्यावरण में सुधार लाने,गिरते भू-जल स्तर को रोकने, किसानों को गेहूं-धान फसल चक्र से बाहर निकालने और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से विशेषज्ञों की सेवाएं लेने को हरी झंडी दे दी है। इन विशेषज्ञों की सेवाएं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंजाब द्वारा प्राप्त की जाएंगी ताकि राज्य के किसानों के हित में अन्य आवश्यक कदम उठाए जा सकें।