Blog

  • Donald Trump ने पीस प्लान को लेकर किया बड़ा दावा, बोले – ‘यूक्रेन चाहे तो लड़ाई जारी रख सकता है’

    Donald Trump ने पीस प्लान को लेकर किया बड़ा दावा, बोले – ‘यूक्रेन चाहे तो लड़ाई जारी रख सकता है’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान यह साफ कह दिया है कि अमेरिका ने जो पीस प्लान कीव को भेजा है वो उनकी अंतिम पेशकश नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा है कि यदि यूक्रेन चाहता है तो वह पूरी ताकत के साथ लड़ाई जारी रख सकता है। ट्रंप ने यह दावा भी किया है कि अमेरिका इस संघर्ष को किसी भी स्थिति में खत्म करवाकर ही रहेगा।

    ट्रंप होते राष्ट्रपति तो शुरु नहीं होता युद्ध

    उन्होंने यूक्रेन से 27 नवंबर तक जवाब देने के लिए कहा है। इस बातचीत में ट्रंप ने यह दावा भी किया है कि यदि 2022 में वो राष्ट्रपति होते तो कभी यूक्रेन-रुस का युद्ध शुरु नहीं होता। अमेरिकी की राजनीति में उस समय बड़ी हलचल हुई जब रिपब्लिकन सीनेटर माइक राउंड्स ने यह बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सीनेटरों को यह जानकारी दी है कि अमेरिका की ओर से बनाई गई 28 बिंदुओं वाला पीस प्लान रुस से मिले हुए कंटेंट पर आधारित है हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग ने यह दावा खारिज कर दिया है और इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। इसी बीच अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और यूक्रेन के प्रतिनिधि जिनेवा में इस प्लान की समीक्षा और संशोधन पर चर्चा करने वाले हैं।

    जेलेंस्की ने पीस प्लान पर जाहिर की चिंता

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका के प्रस्ताव पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कीव इस समय अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर में है। अमेरिका से आने वाला ये पीस प्लान रुस के हितों के करीब नजर आ रहा है और यूक्रेन पर इसे मानने का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। जेलेंस्की ने यह कहा कि उन्हें तय करना होगा कि देश अपनी गरिमा को बचाए या फिर एक बड़े सहयोगी को खोने का जोखिम उठा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखने की बात भी कही।

    यूरोप ने जताई पीस प्लान पर आपत्ति

    जी-20 सम्मेलन में शामिल यूरोपीय देशों ने अमेरिका के पीस प्लान पर अपनी चिंता दर्ज की है। उनके बयान में यह कहा गया है कि यह प्लान आपसी बातचीत का आधार बनेगा परंतु इसमें कई प्रमुख बिंदुओं को भी बदलने की जरुरत है। यूरोपीय देशों ने यह दोहराया है कि किसी भी देश की सीमाएं बलपूर्वक नहीं बदली जानी चाहिए और अगर यूक्रेन अपनी वर्तमान स्थिति छोड़ देगा तो वह भविष्य के लिए असुरक्षित हो जाएगा। इसके साथ ही यूक्रेन की सेना की संख्या सीमित करने और उसके पड़ोसी पोलैंड में यूरोपीय लड़ाकू विमानों की तैनाती का प्रस्ताव भी सामने आया है।
  • Jalandhar News: Motorcycle और Cylinder से भरी गाड़ी में भीषण टक्कर, एक की मौत

    Jalandhar News: Motorcycle और Cylinder से भरी गाड़ी में भीषण टक्कर, एक की मौत

    गोराया: रुड़का कलां-फिल्लौर हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब गैस सिलेंडर ले जा रही एक तेp रफ्तार गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चला रहे राकेश कुमार का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा शिव कुमार घायल हुआ, जिसे राहगीरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

    मृतक राकेश व घायल शिव
    मृतक राकेश व घायल शिव

    घायल शिव कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा राकेश कुमार के साथ मुर्गियां खरीदकर फिल्लौर लौट रहा था, तभी रुड़का कलां और मथड्डा कलां के बीच के तीखे मोड़ पर तेज गति से आ रही सिलेंडर वाली गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई लखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी के ड्राइवर की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने शव उठाने से मना कर दिया, जिसके चलते शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। बाद में उसे एक प्राइवेट वाहन के जरिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली और हाईवे पर बढ़ रहे हादसों को लेकर नाराज़गी भी जताई है।

  • Jalandhar News: Civil Hospital में Fire System के बाद अब जल्द शुरू होगा Liquid Medical Oxygen Plant

    Jalandhar News: Civil Hospital में Fire System के बाद अब जल्द शुरू होगा Liquid Medical Oxygen Plant

    जालंधर: सिविल अस्पताल में सुरक्षा और मरीज सुविधा को ध्यान में रखते फायर फाइटिंग सिस्टम के अपग्रेडेशन का काम तेजी से शुरू हो चुका है। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे इस काम के पूरा होते ही अस्पताल में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) प्लांट भी शुरू हो जाएगा। अस्पताल को इसके लिए चंडीगढ़ से मंजूरी मिल चुकी है। कोविड-19 के दौरान अस्पताल को गंभीर ऑक्सीजन संकट का सामना करना पड़ा था।

    इसके बाद से ऑक्सीजन सप्लाई को मजबूत करना प्राथमिकता रहा है। नए LMO प्लांट से ऑक्सीजन सीधे पाइपलाइन के जरिए मैनिफोल्ड तक पहुंचेगी, जिससे सिलेंडरों पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, लिक्विड ऑक्सीजन सिस्टम में लगे फ्लो मीटर और डिवाइस डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ को यह मॉनिटर करने में मदद करेंगे कि मरीज को आवश्यक मात्रा में ऑक्सीजन मिल रही है या नहीं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बार-बार सिलेंडरों की तरह रिफिल करने की आवश्यकता नहीं होती।

    इसके अलावा, कुछ पोर्टेबल लिक्विड ऑक्सीजन सिस्टम भी अस्पताल उपयोग में लाएगा, जिन्हें आसानी से आईसीयू और अन्य संवेदनशील वार्डों में ले जाया जा सकेगा। यह सिस्टम न सिर्फ अधिक कुशल है बल्कि इसमें मिलने वाली ऑक्सीजन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह अपग्रेडेशन अस्पताल की आपात प्रतिक्रिया क्षमता और मरीज देखभाल दोनों में बड़ा सुधार साबित होगा।

  • Thar और van में टक्कर, गाड़ी काटकर निकाले शव

    Thar और van में टक्कर, गाड़ी काटकर निकाले शव

    भरतपुरः सेवर थाना इलाके में थार गाड़ी और ईको वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन में बैठे लोग अंदर फंस गए। लोगों ने वैन को काटकर उन्हें बाहर निकाला। वहीं हादसे के बाद थार सवार युवकों की लोगों ने पिटाई कर दी। हादसे में ईको वैन सवार 1 महिला और ड्राइवर की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे हुआ। जयपुर के फागी इलाके के 9 लोग वैन में सवार होकर वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे।

    इसी दौरान सेवर थाना इलाके के अखड्ड चौराहे के पास एक थार गाड़ी डिवाइडर पार कर सामने से आ रही ईको वैन से टकरा गई। दोनों गाड़ियों की टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। तुरंत मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। थार में 4 युवक सवार थे। लोगों ने उनकी पिटाई कर डाली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ही वैन को काटकर दोनों शवों और घायलों को बाहर निकाला।

    घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वैन में बैठे लोगों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्राइवर और एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों के शवों को रात में मॉर्च्युरी में रखवाया गया। बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसमें से एक घायल को जयपुर रेफर कर दिया गया है।

  • Jalandhar News: नाबालिग बच्ची की मौत को लेकर ACP Ghuman ने किए खुलासे, ASI Suspend, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नाबालिग बच्ची की मौत को लेकर ACP Ghuman ने किए खुलासे, ASI Suspend, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में बीती रात 13 वर्षीय बच्ची का शव पड़ोसी के वॉशरूम से बरामद हुआ था जिसके बाद इलाके में हंगामा हो गया था और गुस्साए लोगों ने भी रात 1 बजे तक प्रदर्शन किया। भीड़ ने आरोपी के घर पर पथराव भी किया। वहीं अब मामले की कार्रवाई को लेकर एसीपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि उन्हें लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद लड़की को ढूंढने के लिए जांच शुरू कर दी थी। वहीं बीती रात पुलिस को लड़की का शव मोहल्ले के एक घर में मिला जहां की सीसीटीवी भी सामने आई जिसमें युवती उनके घर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने घर के मालिक रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    ASI Suspend
    ASI Suspend

    जांच में सामने आया है कि युवती आरोपी की बेटी की सहेली थी और वह हमेशा ही उनके घर आती जाती रहती थी। बीते दिन भी वह अपनी सहेली के घर गई थी, लेकिन उसकी सहेली और उसकी मां मायके गए हुए थे और घर में रिंपी सिंह अकेला था जिसके बाद देर रात लड़की की लाश उनके घर के वाशरुम में संदिग्ध हालत में मिली जिसके बाद पुलिस ने रिंपी उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया है।

    वहीं मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले एएसआई मंगतराम पर कार्रवाई करते हुए उनको तत्काल से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को तेज कर दिया है। आरोपी की रिमांड हासिल कर उससे घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। युवती के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

  • Jalandhar News: इस आश्रम में महिला की मौत, जांच के आदेश जारी

    Jalandhar News: इस आश्रम में महिला की मौत, जांच के आदेश जारी

    जालंधरः गांधी वनीता आश्रम में शुक्रवार देर रात एक महिला की वॉशरूम में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने शनिवार को मामले की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए हैं। डॉ. अग्रवाल ने संबंधित एसडीएम को दो हफ्तों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। इस बीच प्रशासन ने मृतका के माता-पिता को आवश्यक औपचारिकताएं शुरू करने के लिए सूचित कर दिया है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है, जो सभी मेडिको-लीगल प्रक्रियाओं का पालन कर रहा है। महिला की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • World champion Harmanpreet Kaur ने शेयर किया वीडियो, संघर्ष की यादों को किया ताजा

    World champion Harmanpreet Kaur ने शेयर किया वीडियो, संघर्ष की यादों को किया ताजा

    चंडीगढ़ः इंडियन विमन क्रिकेट टीम को पहला वनडे वर्ल्ड कप-2025 जिताकर इतिहास रचने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट के बाद अपने संघर्ष के दिनों और मानसिक दबाव को याद किया। इंस्टाग्राम पर शेयर की एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने बताया कि भारतीय टीम में चयन के पहले दिन उन्हें कितना डर और दबाव महसूस हुआ था और कैसे बिना वजह जज किए जाने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। हरमनप्रीत ने अपने वीडियो में कहा कि टीम में आने के पहले दिन मैं डरी हुई थी। उम्र कम थी, आत्मविश्वास भी हिल गया था। ड्रेसिंग रूम का माहौल बिल्कुल नया था। कई लोग बिना वजह जज कर रहे थे। लेकिन मैं डरी नहीं, डटी रही और अपने खेल से सबको प्रूफ किया। हरमनप्रीत ने कहा कि लोग आपको जज करेंगे, लेकिन उन्हें इग्नोर करके अपने लक्ष्य पर ध्यान दो। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप की थकान मिटाने के बाद वेब सीरीज ‘महारानी’ देखी। इस सीरीज की नायिका रानी भारती की कहानी उन्हें अपनी जिंदगी से बेहद मिलती-जुलती लगी।
  • गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व DIG भुल्लर पहुंचे High Court

    गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व DIG भुल्लर पहुंचे High Court

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर अपनी अरेस्ट के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तारी को चुनौती दी है। याचिका में उन्होंने CBI के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाया है। उनकी तरफ से दी गई दलील में कहा है कि वह पंजाब में काम कर रहे थे। ऐसे में CBI को दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट (DSPE) एक्ट, 1946 के सेक्शन 6 के तहत पंजाब सरकार से अनुमति लेनी चाहिए थी। भुल्लर ने एक और दलील दी कि CBI से पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उसी अपराध के लिए पहले ही एक FIR दर्ज कर ली थी। दोनों के समय में आधे घंटे का अंतर है।

    हरचरण सिंह भुल्लर को 16 अक्टूबर 2025 को CBI ने 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिसके बाद उनके ठिकनों पर छापेमारी में करोड़ों की नकदी, सोना और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए। 19 अक्टूबर को पंजाब सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया।

  • Jalandhar के गैंगस्टर Zeeshan Akhtar ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar के गैंगस्टर Zeeshan Akhtar ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधरः NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर गैंगस्टर जीशान अख्तर ने कई खुलासे किए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जीशान ने कहा कि लॉरेंस और अनमोल ने मुझसे मुंबई के नेता बाबा सिद्दीकी का मर्डर करवाया। इसके बाद मुझे लावारिस छोड़ दिया। जीशान ने कहा कि लॉरेंस और अनमोल देश के गद्दार हैं। ये लोग मेरा भी गला कटवाना चाहते थे। मगर मैं बच गया। मुझे भारत से भागने के लिए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का सहारा लेना पड़ा। भगवान ने मेरा हाथ पकड़ा। अब इनके बंदों के गले कट रहे हैं। अपने भाई को बचाने के लिए लॉरेंस ने देश को भी बेच दिया।

    12 अक्टूबर 2024 की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली। इसमें गैंगस्टर जीशान का भी नाम सामने आया था।
    जीशान अख्तर वीडियो में दावा कर रहा है कि लॉरेंस के साथ अब हमारी परमानेंट दुश्मनी हो गई है। इसने अपने भाई अनमोल को बचाने के लिए एजेंसियों के हाथ अपने देश को बेच दिया। ये सब इसने अपने भाई को बचाने के लिए किया।

    अगर वो एक महीना और रुक जाता तो उसे भी मरवा देते। बाबा सिद्दीकी को मरवा कर मुझे अकेला छोड़ दिया लॉरेंस और उसका भाई सबसे बड़ा गद्दार है। इनको किसी वक्त मैं अपना साथी मानता था। इनके साथ मिलकर काम करता था।
    जीशान अख्तर ने दावा किया कि लॉरेंस और अनमोल ने कभी नहीं सोचा था कि हालात पलट जाएंगे। उनको नहीं पता था कि एक दिन सच सामने आ जाएगा। मैं अपने बड़े भाई रोहित गोदारा का भी धन्यवाद करता हूं जिसने मेरी हेल्प की। जीशान ने दावा किया कि दुबई में लॉरेंस के बंदे की गर्दन गोदारा की मदद से ही काटी गई है।

    वीडियो में जीशान अख्तर कह रहा है कि लॉरेंस और अनमोल (दोनों भाइयों) ने कभी मक्खी तक नहीं मारी है। ये लोग हमारे जैसे बंदों के इस्तेमाल से ऐश करते हैं। ये लोग 5-5 हजार से कम के जूते नहीं पहनते और हमारे हालात वैसे ही रहते हैं। जीशान अख्तर ने कहा कि मैंने सुना है कि अब हैरी बॉक्सर और आरजू भी बड़े भाई रोहित गोदारा के खिलाफ बोल रहे हैं। इनको पता नहीं है, ये लोग भी लॉरेंस के बहकावे में आ गए हैं। वो भी कभी वक्त था जब ये लोग रोहित गोदारा की तारीफ किया करते थे।

  • Jalandhar News: 13 वर्षीय बच्ची का व्यक्ति ने किया कत्ल, रेप के आरोप, लोगों ने की छितर परेड, भारी हंगामा, देखें CCTV

    Jalandhar News: 13 वर्षीय बच्ची का व्यक्ति ने किया कत्ल, रेप के आरोप, लोगों ने की छितर परेड, भारी हंगामा, देखें CCTV

    जालंधरः जालंधर में बच्ची का शव पड़ोसी के वॉशरूम से बरामद हुआ। परिवार का आरोप है कि बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। बच्ची शाम को घर से टहलने निकली थी और देर रात तक नहीं लौटी, जिसके बाद CCTV खंगालने पर वह पड़ोसी के घर जाती दिखी। वॉशरूम में उसका शव मिलने के बाद इलाके में गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने रात 1 बजे तक प्रदर्शन किया। भीड़ ने आरोपी के घर पर पथराव भी किया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    परिवार ने पुलिस को दो CCTV फुटेज दी हैं, जिनमें 13 साल की बच्ची ब्लैक ड्रेस में आरोपी के घर जाती दिख रही है और एक घंटे तक बाहर नहीं निकलती। लोगों के अनुसार आरोपी की उम्र लगभग 48 साल है। बच्ची को क्यों मारा गया और घर के अंदर उस समय कौन मौजूद था, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

    पड़ोसियों के अनुसार आरोपी के घर का गेट अंदर से बंद था। बच्ची की तलाश के दौरान घर की मालकिन को फोन किया तो उसने बताया कि वह मायके गई है। लोगों ने कहा कि बच्ची उसके घर गई थी और बाहर नहीं निकली, जिस पर पत्नी ने पति पर शक से इनकार किया। पुलिस को बुलाकर गेट खुलवाया गया, लेकिन लोगों का आरोप है कि पुलिस ने सही तरीके से तलाश नहीं की, इसी लापरवाही के बाद बच्ची वॉशरूम में मिली। बच्ची के साथ गंदी हरकत करने और उसका मर्डर करने का आरोपी भी शहर का ही रहने वाला है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से अपील की कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। बच्ची के घर में उसकी मां और भाई बचे हैं। पिता की भी पिछले साल मौत हो गई थी।

    बच्ची का शव मिलने के बाद मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। जैसे ही मां ने बेटी का शव देखा तो वह बेसुध हो गई। इसके बाद गुस्से में आए लोगों ने घर के मालिक को पीटना शुरू दिया। वहां खड़े वाहनों को तोड़ दिया। मौके पर थाना भार्गव कैंप प्रभारी सहित, डीएसपी-एसडीएम और अन्य अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाया।

    जालंधर वेस्ट में लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पड़ोसियों के मुताबिक बच्ची शाम 4 बजे गायब हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। CCTV में दिखा कि बच्ची पड़ोसी के घर में गई लेकिन बाहर नहीं निकली। पुलिस घर में जांच करने गई, लेकिन बाहर आकर कहा कि अंदर कोई नहीं है। लोगों को शक होने पर उन्होंने हंगामा किया और खुद घर में जाकर खोज की तो बच्ची वॉशरूम में मिली। भाजपा नेता शीतल अंगुराल भी मौके पर पहुंचे।

    वहीं ADCP हरिंदर गिल ने बताया कि बच्ची की डेडबॉडी मिल गई है और महिला पुलिस ने जांच में उसके गले पर निशान पाए हैं। परिवार ने रेप का आरोप लगाया है, जिसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी। गिल ने कहा कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा और आरोपी को जल्द सजा दिलाने की कोशिश होगी। गले पर निशान से हत्या की पुष्टि होती है। आरोपी को भीड़ ने पीटा, जिसके चलते उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिमांड लेकर सख्त पूछताछ करेगी।