Blog

  • पंजाबः सीएम मान ने कैबिनेट बैठक में बिजली मुफ्त पर लगाई मोहर, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

    पंजाबः सीएम मान ने कैबिनेट बैठक में बिजली मुफ्त पर लगाई मोहर, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

    चंडीगढ़ : कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम भगवंत मान ने आज पहली बैठक की। इस दौरान उन्होंने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने कैपिंग हटाकर 300 यूनिट प्रति महीना बिजली मुफ्त देने के एजेंडे को हरी झंडी दी। कहा अब कोई भी किलोवाट की शर्त नहीं है।

    सीएम मान ने 1 किलोवाट की हटाई शर्त 

    एससी बीसी, फ्रीडम फाइटर, बीपीएल कार्ड और गरीबी रेखा से नीचे जरनल कैटेगरी को बड़ी राहत देते हुए 1 किलोवाट की शर्त हटा दी। एससी बीसी को तो 600 यूनिट दो महीने मुफ्त दी जायेगी।

    हर बिल पर 600 यूनिट मिलेगी मुफ्त बिजली 

    इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज कैबिनेट साथियों के साथ एक अहम बैठक हुई। पंजाब के लोगों को हमारी ओर से दी गई सब से बड़ी गारंटी मुफ्त बिजली पर मोहर लगाई। पंजाब की जनता को हर बिल पर 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। हम पंजाब-पंजाबी से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े 10 लाख रुपए की लूट, बैग छिनकर भागे लुटेरे

    जालंधरः दिन-दिहाड़े 10 लाख रुपए की लूट, बैग छिनकर भागे लुटेरे

    जालंधर/वरूण: महानगर में चोरी और लूटपाट की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं आज ताजा मामला थाना 3 के अंर्तगत पड़ते गीता मंदिर के पास आया है। जहां लुटेरों ने दिन-दिहाड़े पंकज माटा नामक व्यक्ति से नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

    बताया जा रहा है कि बैग में 10 लाख रुपए थे। लुटेरों ने जहां इस वारदात को अंजाम दिया, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस थाना स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे है।

  • पंजाबः बारिश के कारण गड्ढे में गिरी स्कूल बस

    पंजाबः बारिश के कारण गड्ढे में गिरी स्कूल बस

    जीरकपुरः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। जीकरपुर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर जाने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इसी दौरान एक अहम खबर सामने आई है जीरकपुर नजदीक गांव भवात में बारिश का पानी भर जाने से बच्चों से भरी स्कूली बस गड्ढे में फंस गई और वह और एक तरफ उलट गई।

    बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक अन्य स्कूल बस को देख ड्राइवर अपनी बस को साइड करने लगा, तो सड़क के बाईं ओर कच्ची खाई पर ध्यान नहीं गया और बस पलट गई। हालांकि, अगर आसपास गंदगी नहीं होती तो बस पूरी तरह से पलट सकती थी। दूसरी बस को साइड देने के कारण स्कूल बस की गति धीमी थी जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि शिव एन्क्लेव से गांव भबत की ओर जाने वाले रास्ते को काफी छोटा कर दिया गया है और सड़क के किनारे बने ड्रेनेज सिस्टम के कारण दो बड़े वाहन नहीं निकल सकते। बारिश के कारण नाला के पास सड़क पुलिया की हालत खराब हो गई है और किनारों पर मिट्टी न होने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जीरकपुर इस सड़क किनारे नाले में पाइप बिछाकर बर्मा को ठीक करें और शहर में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न हो।

    जानकारी के अनुसार स्कूल की बस में लगभग 16 बच्चे सवार थे। हालांकि इस हादसे दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और बच्चे को दूसरी स्कूली बस से स्कूल भेजा दिया गया है। 

  • बादल फटने से 4 लोग बहे, लैंडस्लाइड से 1 की मौत

    बादल फटने से 4 लोग बहे, लैंडस्लाइड से 1 की मौत

    हिमाचलः देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़-बारिश के बीच मौसम की मार देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने का मामला सामने आया है। चोज गांव में इस आसमानी आपदा आने के बाद सैलाब जैसी नौबत देखने को मिली। जगह-जगह सड़कें और इलाके जलमग्न नजर आए, इसी बीच एक पुल टूटने की खबर है। घटना में चार लोगों के बहने की भी खबर है।

    कैंपिंग साइट्स को हुआ नुकसान

    कुल्लू के एसपी गुरुदेव शर्मा ने समाचार एजेंसी को बताया, “भारी बारिश की वजह से कुल्लू जिला की मणिकरण घाटी में बाढ़ आ गई है। नतीजतन चोज गांव में दर्जनों घर और कैंपिंग साइट्स को नुकसान पहुंचा है।” राहत और बचाव कार्य के तहत स्थानीय प्रशासन लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर रहा है। सूबे में जहां-जहां पिछले दो-तीन से लगातार बारिश हो रही है, वहां के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

  • जालंधरः दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 की मौत

    जालंधरः दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 की मौत

    जालंधर, (वरूण): महानगर के गांव पासला में दो पक्षों के बीच लड़ाई में फायरिंग हुई। वहीं एक पक्ष के युवकों ने तेजी से कार बैक करते समय दो श्रमिकों को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

    मेले में गोलियां चलने से मची अफरा-तफरी

    गांव पासला निवासी संतोष मंडल के पुत्र सुशील कुमार ने बताया कि गांव में मेला चल रहा था कि अचानक नागरा रोड से दो कारें तेज गति से मेला स्थल की तरफ आई और गोलियां चलने की आवाज आने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अचानक एक सफेद जेन कार चालक ने गाड़ी को पीछे की तरफ भगाया। इस दौरान खेत से वापस आ रहे श्रमिकों को अपनी चपेट में ले लिया।  

    गंभीरता से जांच की जा रही पुलिसः डीएसपी लखविंदर

    मृतकों की पहचान राजकुमार (75) निवासी गांव पासला, भोला शंकर (46) पुत्र सुख मंडल निवासी पासला के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। नकोदर के डीएसपी लखविंदर सिंह मल्ल ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है, पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के गांवों के श्रमिकों में खासा रोष है।

  • Kandhowalia Murder Case : गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का इतने दिनों का मिला रिमांड

    Kandhowalia Murder Case : गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का इतने दिनों का मिला रिमांड

    अमृतसरः राणा कंधोवालिया मर्डर केस में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। अदलात ने बिश्नोई को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। 11 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिर अमृतसर पुलिस ही बिश्नोई से पूछताछ करेगी। अदालत में पुलिस ने रिमांड बढ़ाने को लेकर न्यायाधीश के समक्ष अर्जी दायर की थी। उधर लारेंस बिश्नोई के वकील भी कोर्ट में पेश हुए। 

    देर रात खरड़ से ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर लेकर आई थी पुलिस

    बता दें कि लारेंस बिश्नोई को अमृतसर पुलिस मंगलवार की देर रात खरड़ से ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर लेकर आई थी। गैंगस्टर बिश्नोई पर सिद्धू मूसेवाला और राणा चंदू कंधोवालिया हत्या के आरोप हैं। कंधोवालिया हत्याकांड में मजीठा रोड थाने की पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया व दर्जनभर शार्प शूटरों के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। 

    पिछले साल अगस्त में कंधोवालिया का किया था मर्डर

    कंधोवालिया की हत्या पिछले साल अगस्त में गुरुनगरी के एक अस्पताल में कर दी गई थी। इससे पहले मानसा के एक न्यायालय ने बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर पुलिस को सौंपा था। बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस 15 जून की रात को बिश्नोई को तिहाड़ जेल से मानसा लेकर पहुंची और सुबह साढे़ चार बजे भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। 

    पुलिस को लारेंस का 5 दिन का मिला रिमांड

    पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया यहां फिर से कोर्ट ने 27 जून तक उसका पुलिस रिमांड दिया। वहीं 27 जून को देर रात लारेंस को अमृतसर की अदालत मे पेश किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सपिंदर सिंह ने बिश्नोई को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। वहीं आज फिर अदालत ने लारेंस को 5 दिन के रिमांड पर भेजा है।

  • जालंधरः Johal Hospital में पार्किंग को लेकर हंगामा, एक-दूसरे के मारी कुर्सियां

    जालंधरः Johal Hospital में पार्किंग को लेकर हंगामा, एक-दूसरे के मारी कुर्सियां

    जालंधर, (वरूण) : महानगर के जोहल अस्पताल में जबरदस्त हंगामा जाने की खबर सामने आई है। जहां कुछ लोग एक दूसरे के ऊपर हेलमेट और कुर्सियों से हमला कर रहे है। बताया जा रहा है कि ये हंगामा मोटरसाइकिल की पार्किंग को लेकर किया गया। इस मामले को लेकर एएसआई बिंदर सिंह ने बताया उन्हें देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि अस्पताल में जमकर लड़ाई हुई है।

    उन्होंने बताया कि आदमपुर में सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति जख्मी हो गया था। उसी के परिजन अस्पताल में आए थे। उक्त जख्मी व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसी संबंध में दयोल नगर का रहने वाला एक व्यक्ति आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। शाम को जब बाइक लेने पहुंचा तो किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

  • आज का राशिफल, 06 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 06 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन वह खर्चे ऐसे होंगे,जो आपको मजबूरी में करने ही होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों और दोस्तों के प्रति आपका रवैया थोड़ा बदला हुआ रहेगा,जिसे देखकर वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। आज आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है,इसलिए उन्हें इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाने से बेहतर है कि वह पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके स्वास्थ्य में गिरावट लेकर आएगा,इसलिए आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखना बेहतर रहेगा। यदि पहले आपने कभी भावुकता में किसी निर्णय को लिया था,तो आपको उसके लिए पछतावा होगा। सायंकाल के समय आप अपने माता पिता को धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं,जिससे आपके व उनके बीच दूरियां आ गई थी तो वह कम होंगी। यदि संतान के विवाह संबंधित कोई प्रस्ताव आए,तो आपको उसमें बहुत ही सोच विचार कर ही हां करनी होगी,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन जमीन जायदाद में निवेश करने के लिए बेहतर रहेगा। यदि आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे,तो इससे आपके मन का बोझ ही कम होगा,नहीं तो आपको बाद में परेशान होना पड़ सकता है। आप अपनी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी पूरा कर सकते हैं और जिनके पूरा होने से आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है। संतान को धार्मिक कार्य करते देख आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई सदस्य आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आपके सुखो में भी वृद्धि होती दिख रही है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लम्बे समय बाद मिलने आ सकता है,इसलिए आपको अतीत की बातों पर झगड़ना नहीं है और पुराने लड़ाई झगड़े भी समाप्त करने है,जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं,उन्हें आज पार्टनर की बातों पर भरोसा बहुत सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो उनका धन डूब सकता है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोग आज किसी गलत व्यक्ति के चंगुल में फंस सकते हैं,इसलिए आप सावधान रहें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि वह अपने पार्टनर के प्यार में डुबे नजर आएंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं को लेकर डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। सायंकाल का समय आप आध्यात्मिक व किसी पूजा-पाठ व धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों द्वारा आपके लिए किसी सरप्राइज पार्टी व उपहार को लाया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

    कन्या राशिफल। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा,क्योंकि वह अपने बिजनेस की कुछ नई योजनाओं को लोगों के सामने ला सकते हैं,जिसका वह लाभ भी अवश्य उठाएंगे। किसी महान व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में दिल व दिमाग दोनों की बात सुनकर ही फैसला लेना बेहतर रहेगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्या चल रही थी तो वह आपस में मिलजुल कर समाप्त होगी। आपको किसी निजी मामले में दूसरे व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है,नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कोई मनमुटाव चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। भाई व बहन से आप किसी समस्या को साझा करेंगे,लेकिन जो लोग किसी रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र व परिवार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आपको उनका सामना करना पड़ेगा, इसलिए आपको साहस व धैर्य बनाए रखना होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं और पार्टटाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे,लेकिन यदि आपने किसी जरूरतमंद की मदद की तो वह आपके आपके मन को संतुष्टि देगी। परिवार में किसी सदस्य को आज पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जा सकता है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपको अपनी सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपने दूसरों के कार्यों की ओर ध्यान लगाकर अपना समय बर्बाद किया,तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपको अपनी ऊर्जा को व्यर्थ नहीं करना है और आपका कोई परिजन आपसे किसी फरमाइश को भी कर सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का भी महत्व बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी परेशानी में फंस सकते हैं,जिसमें वह अपने साथी की मदद से बाहर निकल पाएंगे। आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या चल रही थी,तो उसका भी समाधान आपको मिलेगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी कठिन दौर से गुजर रहे हैं,तो उसमें आपको याद रखना होगा कि रात के बाद उजाला अवश्य होता है। यदि आपसे कोई गलती हुई है तो आपको स्वीकार करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी बन सकती है। छोटे बच्चों से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है,जिसके लिए वह पिताजी से सलाह मशवरा करें,तो बेहतर रहेगा,जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। 

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी मामले में यदि किसी से सलाह लेनी पडे़,तो उसमें आपको लोगों से सलाह लेने से अच्छा है कि आप अपने दिल की सुने और यदि आप कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें भी आपको अतिवादी होने से बचना होगा। आपको अपने अतीत को भूल कर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाना होगा,तभी आप अपने मुकाम तक पहुंच पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपने यदि किसी को कुछ कड़वे शब्द कहे,तो वह आपके आपसी रिश्तों पर भारी पड़ सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को अपने जूनियर से मदद की आवश्यकता होगी,जो आपको समय पर मिल जाएगी। आपने जो पुरानी यादें सजोंकर रखी थी,उन्हे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद-विवाद पनपे,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा व वरिष्ठ सदस्यों से ही उसे निपटवाना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं,वह आज अपनी इस आदत को छोड़ सकते हैं। ऑफिस में आपको अपनी किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह पीठ पीछे आपकी चुगली लगा सकती हैं।

  • चेयरपर्सन नगर सुधार ट्रस्ट ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए आवास योजना तैयार करने के दिए आदेश

    चेयरपर्सन नगर सुधार ट्रस्ट ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए आवास योजना तैयार करने के दिए आदेश

    नगर सुधार ट्रस्ट की प्राइज़ एंड रेंट निर्धारण समिति की बैठक

    ई-फ़ॉर्मैट में संपत्ति रजिस्टर तैयार करने को कहा

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला की तरफ़ से बेचने योग्य संपत्तियों का आरक्षित मूल्य निर्धारित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर कम अध्यक्ष नगर सुधार ट्रस्ट विशेष सारंगल की अध्यक्षता में प्राइज़ एंड रेंट निर्धारण समिति की बैठक में हुआ।

    बैठक के दौरान उन्होंने नगर सुधार ट्रस्ट को शहर की जनसंख्या दर में वृद्धि और पलायन को ध्यान में रखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार आवास योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने टाउन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को भविष्य में विकसित किए जाने वाले स्थानों को प्रमाणित करने के लिए भी कहा ताकि लोगों को उचित दरों पर आवासीय संपत्तियां उपलब्ध करवायी जा सकें और टाउन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की गतिविधियों में तेजी लाई जा सके।

    बैठक के दौरान समिति ने सर्वसम्मति से बेची जा रही संपत्तियों के आरक्षित मूल्य में 10 प्रतिशत और अन्य संपत्तियों के आरक्षित मूल्य में 5 प्रतिशत की वृद्धि की सिफारिश की, जिसे नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग को  मंजूरी के लिए भेजा जाएगा ।

    उन्होंने टाउन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को पुडा और गमाडा की तर्ज पर ई-फ़ॉर्मैटमें संपत्ति रजिस्टर तैयार करने के लिए भी कहा ताकि लोगों के खिलाफ मुकदमेबाजी को कम किया जा सके और रिकॉर्ड ऑनलाइन देखे जा सकें।

    बैठक के दौरान मेयर नगर निगम कुलवंत कौर ने सदस्य के तौर पर ऑनलाइन भाग लिया। इस अवसर पर, नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी, सुरिंदर कुमारी, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी, ब्रिज मोहन ,सुमनदीप कौर, सचिन मिश्रा, सर्वेयर और रविंदर कौर भी उपस्थित थे।

  • फर्जी एनओसी मामले में सैनी एसोसिएट्स का लाईसैंस रद्द होने की कवायद शुरु !

    फर्जी एनओसी मामले में सैनी एसोसिएट्स का लाईसैंस रद्द होने की कवायद शुरु !

    जालंधर, (अनिल वर्मा): बिल्डिंग विभाग से फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर एनओसी लेने के बाद नक्शा पास करवाने वाले दो आर्किटैक्ट्स के नाम शार्टलिस्ट कर लिए गए हैं । शुरुआती जांच दौरान सामने आया है कि हकीकत में असल रजिस्ट्री 15 सितंबर 2020 को पाल पुत्र नथैनियल वासी फोलड़ीवाल द्वारा सुभाना में 3 मरले 64 वर्ग फुट के प्लाट की मंजीत कुमार पुत्र राम लुभाया वासी 160 गली नंबर 4 वार्ड नंबर 13 काकी पिंड के नाम पर की गई थी इस रजिस्ट्री को टैंपर करके 15 सितंबर 2017 किया गया और सैनी एसोसिएट द्वारा इस टैंपर रजिस्ट्री के आधार पर 25 मई 2022 को प्लाट की एनओसी लेने के लिए ई नक्शा पोर्टल पर अप्लाई किया गया। एमटीपी द्वारा इन दस्तावेजों के आधार पर एनओसी जारी कर दी ।

    ऐसे हुआ खुलासा

    इसके बाद इस केस में फर्जी दस्तावेजों  के आधार पर एनओसी हासिल के बाद नक्शा पास करवाने के लिए सोफिया आर्किटैक्ट, मान नगर नजदीक वडाला चौंक जालंधर द्वारा 16 जून 2022 को अप्लाई ई- नक्शा पोर्टल पर अप्लाई किया गया। मामला उस वक्त पकड़ा गया जब बिल्डिंग इंस्पैक्टर ने दस्तावेजों में आब्जैक्शन लगाकर फाईल आर्किटैक्ट को वापिस भेज दी, लेकिन जब दोबारा ई- नक्शा पोर्टल पर अपलोड की गई तो टैंपर की गई रजिस्ट्री की जगह असल रजिस्ट्री के दस्तावेज अपलोड हो गए । जब दोनो के प्रिंट निकाले गए तो दोनो दस्तावेज एक जैसे थे मगर साल का फर्क था। 

    मेयर राजा ने ज्वाइंट कमिशनर रंधावा को दिए थे जांच के आदेश 

    मामला तूल पकड़ते ही मेयर जगदीश राजा ने इस मामले की जांच के लिए ज्वाइंट कमिशनर गुरिंदर कौर रंधावा को आदेश दिए। शुरुआती जांच में दो आर्किटैक्ट की भूमिका संदेह के घेरे में है। उधर, एसटीपी परमपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करके जेसी रंधावा मैडम को सौंप दी जाएगी।

    जो भी दोषी आर्किटैक्ट होगा उसका लाईसैंस किया जाएगा रद्दः रंधावा

    ज्वाइंट कमिशनर गुरिंदर कौर रंधावा ने कहा कि जो भी दोषी आर्किटैक्ट होगा उसका लाईसैंस रद्द करके उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पुलिस कमिशनर को पत्र लिखा जाएगा तांकि आगे से कोई ऐसा फर्जीवाड़ा न कर सके।