Blog

  • Punjab news: शिरोमणि कमेटी के सदस्यों ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की मुलाकात, देखें वीडियो

    Punjab news: शिरोमणि कमेटी के सदस्यों ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की मुलाकात, देखें वीडियो

    7 सदस्यीय कमेटी की ओर से कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही : भाई मंजीत सिंह

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 9 दिसंबर को लिए गए फैसले को लागू करवाने के लिए शिरोमणि कमेटी के आंतरिक कमेटी मैंबर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात भी की। इस संबंध में शिरोमणि कमेटी के सदस्य भाई मंजीत सिंह ने कहा कि 9 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब ने जो फैसले लिए थे, उनकी पालन नहीं हो रही है। शिरोमणि अकाली दल को पुनर्जीवित करने के लिए जो 7 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी, वह अपना कार्य सही से नहीं कर रही है। कमेटी का उद्देश्य था कि नए सदस्यों की भर्ती की जाए। वहीं दूसरी और जो कमेटी से नाराज हैं उनसे बातचीत करके दोबारा ज्वॉइन करवाया जाए, लेकिन ऐसी कोई गतिविधि देखने को नहीं मिल रही है। इसी को लेकर कमेटी ने जत्थेदार से मुलाकात की और आदेशों को पूरा करने की बात कही। इसके अलावा वर्किंग कमेटी को मुश्किल हालात दूर करने के लिए अकाली दल का इस्तीफा स्वीकार करने के लिए कहा जा रहा है क्योंकि सुखबीर बादल को गुमराह करने वाली सलाह देने वाले उन्हें ऐसा करने से रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अकाली नेताओं को ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर लगाए गए बेबुनियाद आरोप का खंडन करना चाहिए, क्योंकि यह किसी पुराने मामले को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
  • ओलंपिक मेडलिस्ट Manu Bhaker और D Gukesh को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

    ओलंपिक मेडलिस्ट Manu Bhaker और D Gukesh को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

    नई दिल्लीः खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी 2025 को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का एलान किया। पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश समेत हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे में देंगी।

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपियन प्रवीण कुमार को 17 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा।खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए 32 खिलाड़ियों को चुना जिसमें 17 पैरा एथलीट हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए 32 खिलाड़ियों में एक भी क्रिकेटर शामिल नहीं हैं।

    बता दें कि मनु का नाम शुरू में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित लोगों की सूची से गायब था। इसके बाद कई लोगों ने नाराजगी जताई थी। 22 साल की मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बनीं थी। टोक्यो ओलंपिक में हॉकी कप्तान हमरनप्रीत ने भारतीय हॉकी टीम को लगातार दूसरा ब्रॉन्ज जिताने में अहम भूमिका अदा की थी।

    वहीं, 18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश हाल ही में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बने और पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जिताने में अहम रोल अदा किया। चौथे खेल रत्न अवॉर्ड विजेता पैरा हाई-जंपर प्रवीण हैं, जो पेरिस पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। दिग्गज एथलीट सुचा सिंह और मुरलीकांत राजाराम पेटकर का नाम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सभी एथलीट 17 जनवरी के दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के हाथों मेजर ध्यान खेल रत्न अवॉर्ड ग्रहण करेंगे।

  • इलाके में लगी भीषण आग, 17 मकान, 6 गौंशाला सहित कई सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    इलाके में लगी भीषण आग, 17 मकान, 6 गौंशाला सहित कई सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल के कुल्लू के उपमंडल बंजार के तांदी गांव में भीषण अग्निकांड में 17 मकान, 6 गौंशालाएं एवं देवताओं का भंडार गृह राख हो गया। बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से सबसे पहले घास के पड़ाछे में आग लगी और इसके बाद एक-एक करके आधा गांव जल गया। अग्निकांड में छह घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। काष्ठकुणी शैली में बने मकानों में आग लगने से कड़ाके की ठंड में 35 परिवारों के 144 लोगों के सिर से छत छिन गई है। भंडार गृह में देवता के सोने-चांदी के आभूषण रखे थे, जो राख हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की छानबीन में जुट गई है।


    आग की इस घटना से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। पंचायत प्रधान परस राम ने बताया कि अचानक एक मकान में चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। तांदी के यज्ञ चंद ने घास में आग लगते हुए देखी थी। आग की लपटें उठतीं देख गांव के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े। काष्ठकुणी शैली के मकान होने के चलते आग ने एक के बाद एक कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि घरों से सामान निकालने का भी समय नहीं मिला। हालांकि, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मवेशियों को गोशालाओं से बाहर निकाल लिया। गांव में एक साथ कई घरों में उठ रहीं आग की लपटें देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए।

    आसपास गांव के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े। आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन 17 मकानों और छह गोशालाओं को जलने से नहीं बचाया जा सका। देर रात तक घरों से चिंगारियां उठतीं रहीं। बंजार थाना के डीएसपी शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर असल कारणों की छानबीन की जा रही है। वहीं बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि प्रभावित लोगों को 15-15 हजार रुपये फौरी राहत और तिरपाल, कंबल दिया गया है। प्रचंड आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने पांच मकानों को उखाड़ दिया। मकानों को उखाड़ने से तबाही कम हो गई।

    अगर इन घरों को नहीं उखाड़ते तो 38 घरों वाला पूरा गांव जल जाता। कुछ लोगों ने बेलचे से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की घटना के बाद ग्रामीण अब गहरे सदमे में हैं। लकड़ी के बने मकानों में भड़की आग को काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के साथ सैकड़ों लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते आग बुझाने के लिए बंजार से दमकल कर्मियों की टीम समेत रवाना हुई, लेकिन वाहन 40 मिनट तक जाम में फंसा रहा।

    वाहन पहले बाजार में 25 और फिर जिभी में 15 मिनट तक जाम में फंसा रहा। इसके बाद जब वाहन गांव में पहुंचा तो आग ने चार से पांच घरों को चपेट में ले लिया था। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए एक वाहन नाकाफी रहा। पानी खत्म होने पर पानी भरने की सुविधा न होने से वाहन को सात किलोमीटर दूर जिभी जाकर भरवाना पड़ा। पड़ोसी गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और मिट्टी व पानी की बालटियां भरकर आग पर फेंकीं, लेकिन मकान नहीं बचाए जा सके। स्थिति गंभीर होने पर लारजी व कुल्लू से भी दमकल वाहन बुलाना पड़े।

  • Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देता हथियार सहित DC गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लूट की वारदातों को अंजाम देता हथियार सहित DC गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई स्पेशल मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले मे आरोपियों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

    दरअसल, उनकी टीम ने लूट की शिकायत के मामले में 29.12.2024 थाना बस्ती बावा खेल में 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर नंबर 209 दर्ज की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सम्मान उर्फ डीसी पुत्र यूनुस मसीह निवासी गांव गाखलां कॉलोनी, थाना लांबड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने बस्तीयाद इलाके में देव डेयरी के पास नाकेबंदी की हुई थी।

    इस दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक है। जिनमें आरोपियों का मुखिया डेयरी के सामने बैठा हुआ है। उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से तेजधार दात और एक फोन बरामद किया है। डीसी के खिलाफ पहले से 2 मामले दर्ज है। वही इस मामले में 2 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

     

  • 40 रुपए के लिए व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, मौत

    40 रुपए के लिए व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, मौत

    भोरंजः यहां एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, महज 40 रुपये को लेकर साथी मजदूर की हत्या कर दी गई। यह मामला भोरंज के सम्मूताल में घटित हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में आरती देवी निवासी गांव नेतवापुर, डाकघर उमरिया बाजार, तहसील धनघटा, जिला संत कबीरनगर, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी गांव सम्मूताल तहसील भोरंज ने कहा कि 26 दिसंबर को शाम 7:00 बजे जब वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी तभी बाहर जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनाई दी।

    सड़क पर पेट्रोल पंप के नजदीक यूपी निवासी रामदरश ने पति संदीप को किसी ने पकड़ रखा था। इस दौरान रामदरश के सांडू अमरजीत ने बांस के डंडे से इसके पति के सिर पर प्रहार कर दिया और मौके से भाग गए। मारपीट के दौरान संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। लेकिन अब 6 दिन के बाद संदीप ने एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान बीती रात को दम तोड़ दिया।

    पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। महिला ने कहा कि इस दौरान उसके मौसा समरजीत और पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी मौके पर थे, जोकि उसे बस्सी अस्पताल ले गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को यह जानकारी दी गई कि गिरने से संदीप चोटिल हुआ है। ऐसे में केस दर्ज नहीं हुआ था लेकिन अब जब उसकी मौत हो गई तो पुलिस को शिकायत देकर हत्या की धाराएं जोड़ी गई हैं।

  • महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर लगे आरोप

    महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर लगे आरोप

    नई दिल्ली : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान नेहा बाजपेयी के तौर पर हुई है। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर गला घोंटकर हत्या करने का आराेप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार नेहा की सास ने उसके मायके में सूचना दी कि सर्दी लगने से नेहा की मौत हुई है।

    जिसके बाद नेहा के मायके वाले जब घटनास्थल पहुंचे तो वहां शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस बीच उन्होंने शव को देखा तो नेहा के गले में रस्सी के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसकी गला घोंट कर हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    हमीरपुर जिले के मवईजार गांव निवासी देवेश द्विवेदी ने बताया कि बुआ नेहा दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थीं। वह बीएड की हुई थी और सीटेट की तैयारी कर रहीं थीं। नेहा के पिता का निधन हो चुका है। घर में मां पुनिया देवी हैं। भतीजे के मुताबिक आठ साल पहले फूफा दुर्गेश बाजपेयी का निधन होने के बाद वह शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन ससुराल के दबाव में उन्होंने देवर धर्मेंश बाजपेयी से शादी की थी।

  • Punjab News: 42 पुलिस अधिकारियो के हुए तबादलें, अर्बन एस्टेट थाने को किया बंद, देखें लिस्ट

    Punjab News: 42 पुलिस अधिकारियो के हुए तबादलें, अर्बन एस्टेट थाने को किया बंद, देखें लिस्ट

    कपूरथलाः नए साल के दूसरे दिन पुलिस अधिकारियों के तबादलों को लेकर सूची सामने आई है। दरअसल, जिले के सिटी थाना-2 अर्बन एस्टेट को आज एसएसपी के आदेश पर बंद कर दिया गया है। इस थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों के तबादले दूसरे थानों में कर दिए गए हैं। जिले में इतने बड़े स्तर पर किए तबादले पुलिस की कार्यशैली को और भी बेहतर बनाने के लिए किए गए हैं।

    सिटी थाना -2 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का काम अब फिर से सिटी थाना में ही किया जाएगा। डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने उच्च अधिकारियों ने निष्ठावान कर्मयों की काबलियत को देखते हुए यह कदम उठाया है। डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सिंह ने जहां सिटी थाना -2 को एक जनवरी से बंद करने की पुष्टि की है, वहीं उन्होंने बताया कि जिले में 42 पुलिस कर्मचारियों के तबादले भी किए गए हैं। जिसमें पुलिस लाइन में तैनात 26 कर्मचारियों को थानों में तैनात किया गया है।

    जिसके चलते सिटी थाना -2 के एसएचओ मनजीत सिंह को ढिलवां थाने का एसएचओ बनाया गया है। सिटी थाने में विक्रमजीत सिंह चौहान को तैनात किया है, जो अभी तक पुलिस लाइन में तैनात थे। इसके साथ साथ कई थानों में एडिशनल एसएचओ भी तब्दील किए हैं। बता दें कि, अगस्त 2023 में तत्कालीन एसएसपी राजपाल सिंह संधू द्वारा शहर के क्षेत्र में विस्तार और बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को देखते हुए सिटी थाना को 2 भागों में बांट दिया था।

    जिसमें वर्षभर में दर्ज होने वाली FIR को दों भागो में बांट कर कुछ क्षेत्र थाना सिटी -1 के साथ जोड़ दिए गए थे। जहां पर लोग पुलिस को शिकायत दर्ज करवा सकते थे। वहीं बहरी क्षेत्र के लगभग 85 एरिया को सिटी थाना-2 अर्बन अस्टेट के साथ जोड़ दिए गए। पुलिस लाइन में स्थापित किए गए इस थाने में अलग से एसएचओ और अन्य स्टाफ को भी तैनात किया गया। इस फैसले के बाद काफी देर तक 2 थानें की हदबंदी को लेकर कई लोगों को असंजस की स्थिति बनी रही थी।

  • Expressway पर चलती BUS बनी आग का गोला, देखें वीडियो

    Expressway पर चलती BUS बनी आग का गोला, देखें वीडियो

    मथुराः यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में अचनाक आग लग गई। जैसे ही ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया। इस दौरान देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। ड्राईवर और कंडक्टर ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की घटना के दौरान गश्त कर रही पीआरबी 1939 की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और पीआरबी पुलिस ने इलाका पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे की अधिकारियों को घटना की सूचना दी।


    थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 135 के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आज सुबह करीब 10:30 बजे नोएडा के परी चौक से महाराष्ट्र के लिए चली एक प्राइवेट बस अचानक से धुआं निकलने लगा धुंआ निकलता देख बस चालक ने बस को साइड किनारे खड़ा कर दिया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की ऊंची लपटों को देख हाईवे पर हड़कंप मच गया और दौड़ते वाहनों के पहिए थम गए। घटना को देख राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

    सूचना पाकर हाईवे पर गस्त कर रही पीआरबी 1939 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पीआरबी पुलिस ने थाना बलदेव पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर इलाका पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और बस में लगी भीषण आग को बुझाने का प्रयास किया। बस में भीषण आग लगी हुई थी और हाईवे पर भी अन्य वाहनों के पहिये थम गए। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की गाड़ी ने बस में लगी आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

    बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बस में कोई भी सवारी नहीं थी। बस पूरी तरह से खाली थी और केवल ड्राइवर था। ड्राइवर ने जैसे ही बस से धुंआ ने निकलता हुआ देखा, उसने बस को साइड लगाया और कूदकर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी ने बताया गया कि बस ड्राइवर देवदास पुत्र काशीनाथ निवासी बीलबाड़ी थाना बसवा जिला विदर कर्नाटक का रहने वाला है, जो खाली गाड़ी को नोएडा के परी चौक से महाराष्ट्र के लिए लेकर जा रहा था।

     

     

  • Punjab News: आवारा सांड का कहर, महिला पर किया हमला, देखें CCTV

    Punjab News: आवारा सांड का कहर, महिला पर किया हमला, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले के अवतार एवेन्यू में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां इलाके में आवारा सांड का कहर देखने को मिला। दरअसल, महिला सांड को कुछ खाने को देने के लिए घर से बाहर निकली। महिला ने जैसे ही सांड को कुछ देने की कोशिश की, लेकिन सांड ने महिला पर हमला कर दिया। घटना में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि महिला सरकारी स्कूल की टीचर है। महिला अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला घर से जैसे ही बाहर निकलती है तो कुछ कदम दूरी पर सांड दिखाई देता है, जिसे वह खाने के लिए कोई चीज देने लगती है, लेकिन सांड उस पर हमला कर देता है और महिला को पटक कर वह आगे चला जाता है। घटना में घायल महिला सड़क पर गिर जाती है। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
  • Punjab News: पैसे दोगुना का लालच देकर नौजवान से 1.45 करोड़ की मारी ठगी, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: पैसे दोगुना का लालच देकर नौजवान से 1.45 करोड़ की मारी ठगी, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में ठगों द्वारा ठगी मारने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं लुधियाना के चंड़ीगढ़ रोड़ के पास रहने वाले ने राहुल जेठी के साथ व्यक्ति ने 1.45 करोड़ रुपए की ठगी मारी। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है, वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। राहुल ने बताया कि मेरे दोस्त ने मुझे एक व्यक्ति के साथ कुछ समय पहले मिलवाया था। जिसके उसे कहा कि उसके पास दुबई की एक ऑनलाइन कंपनी है, अगर वह उसमें पैसे इनवेस्ट करता है तो उसके पैसे डबल हो जाएंगे।

    जिसके बाद मैंने लालच में आकर कंपनी में 1 करोड़ 45 लाख रुपये निवेश कर दिए। इस दौरान उसे 2 किश्तें आने के बाद जब पैसे आने बंद हो गये तो मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पीड़ित ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए प्रेस वार्ता के दौरान आम लोगों से अपील की कि वे इन पैसे दोगुना करने वाले ठगों से बचें ताकि ऐसे व्यक्ति किसी ओर भोले-भाले व्यक्ति को अपने जाल में न फंसा सके। अगर कोई इनकी ठगी का शिकार हुआ है तो तुरंत पुलिस को शिकायत देनी चाहिए ताकि उसे न्याय मिल सके।