Blog

  • पंजाबः ESI Hospital का क्लर्क गिरफ्तार,देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के दौरान ईएसआई लुधियाना के डिस्पेंसरी ढंडारी कलां में तैनात क्लर्क रविंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित राजवंत सिंह निवासी गांव चंकोइयां, जिला लुधियाना का रहने वाला है। और गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल दोराहा में चपड़ासी के पद पर कार्यरत है। कलर्क रविंदर सिंह ने उससे बिल का भुगतान करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत के आधार पर क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

    शिकायतकर्ता ने अपने बयानों में दर्ज करवाया है कि उसने डीएमसी लुधियाना अस्पताल और ईएसआई में अपना इलाज कराया। योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभार्थी होने के नाते उनका 4,78,136 रुपये का बिल ईएसआई डिस्पेंसरी पर भुगतान बकाया पड़ा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संबंधित डीलिंग क्लर्क रविंदर सिंह ने उसके बिल का भुगतान करने के बदले में 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और कहा कि रिश्वत का भुगतान न करने की स्थिति में केवल 1,25,000 रुपये के बिल जारी किए जाएंगे। आरोपी क्लर्क ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम दो किस्तों में 20,000 रुपये पहले और बाकी 10,000 रुपये बाद में देने को कहा।

    उन्होंने आगे कहा कि रविंदर सिंह क्लर्क ने शिकायतकर्ता से यह भी कहा कि उसे रिश्वत की रकम चंडीगढ़ में तैनात संबंधित अधिकारी के साथ सांझा करनी होगी। शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ हुई बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और इसे सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15,000 रुपये लेते हुए उक्त आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और जांच के दौरान अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

  • पंजाब : गंदगी व कूड़े के ढेर से परेशान लोगों ने की नारेबाजी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : धारीवाल श्मशान घाट के पास बने कूड़े के ढेर को लेकर शिव सेना हिंदुस्तान पंजाब के चेयरमैन रोहित अबरोल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। नगर परिषद धारीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों से बार-बार संपर्क करने के बावजूद भी कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने आने को तैयार नहीं है। बातचीत के दौरान चेयरमैन रोहित अबरोल ने कहा कि यहां पिछले दस साल से कूड़े के बड़े-बड़े पहाड़ खड़े हैं। दुर्गंध से कई तरह की बीमारियां फैल रही है। जबकि नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

    हर बार कहा जाता है कि मशीनें आ रही हैं, लेकिन दिन-ब-दिन कूड़े का यह पहाड़ बढ़ता ही जा रहा है। शिव सेना हिंदुस्तान पंजाब के चेयरमैन रोहित अबरोल ने चेतावनी दी कि अगर एक महीने के अंदर इस कूड़े के पहाड़ को यहां से नहीं हटाया गया तो वह अपनी पार्टी शिव सेना हिंदुस्तान की ओर से इस जगह पर बड़ा संघर्ष शुरू करेंगे। रानियां गांव के निवासी किसान गुर केवल सिंह ने बताया कि उनकी जमीन कूड़े के ढेर के बहुत करीब है और उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्लास्टिक के लिफाफे उड़कर उनके खेतों में आ जाते हैं और उनकी फसलें खराब हो जाती हैं। उन्होंने भरे मन से कहा कि नगर परिषद से संपर्क किए कई साल हो गए, लेकिन इस कूड़े की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

  • पूर्व CM को CBI ने जारी किया समन, कल होंगे पेश

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। सीबीआई की ओर से सीआरपीसी की धारा 160 के तहत समन भेजा गया है। सीबीआई ने अखिलेश यादव को पूछताछ में गुरुवार को शामिल होने का समन दिया है। अवैध खनन घोटाला मामले में यह समन जारी किया गया है। अवैध खनन मामले में बतौर गवाह अखिलेश यादव को सीबीआई के समक्ष पेश होना है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। 29 फरवरी को इस मामले में गवाही होनी है।

    सीबीआई की ओर से अखिलेश यादव को समन भेजे जाने से के उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाना तय हो गया है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आपराधिक साजिश में सरकारी कर्मचारियों ने निविदा प्रक्रिया का पालन किए बिना अवैध रूप से नए पट्टे और पूर्व से जारी किए गए पट्‌टों का रिन्यूअल किया गया। इस मामले में कई आरोपियों को अवैध रूप से खनन को अनुमति दी गई। आरोप यह है कि खनिजों की चोरी और धन उगाही की अनुमति दी गई।

    यूपी में अवैध खनन मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अवैध खनन का मामला अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल का है। इस मामले में सीबीआई ने अखिलेश यादव को तलब किया है। 29 फरवरी को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। अखिलेश यादव को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि मामले से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देने के लिए अखिलेश यादव को सीबीआई के समक्ष उपस्थित होना होगा। अखिलेश यादव की सरकार के दौरान वर्ष 2012 से 2016 के बीच हमीरपुर में अवैध रूप से खनन का मामला सामने आया था। 

    इस मामले में जनवरी 2019 में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। अब इस मामले में सीबीआई ने तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव को पेश होने को कहा गया है। सीबीआई की नोटिस में कहा गया है कि अखिलेश को केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होना होगा। जनवरी 2019 में तत्कालीन डीएम, खनन अधिकारी और अन्य सहित कई लोक सेवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सरकारी कर्मचारियों ने हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया। अब इस मामले में उस समय के सीएम से पूछताछ होगी।

  • पंजाबः सरकार का एक्शन, राज्य में पंचायतें हुई भंग

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने अगले चुनाव की तैयारी के लिए राज्य की ग्राम पंचायतों (पंचायत चुनाव) को भंग कर दिया है। बताया जा रहा है कि 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली सभी पंचायतें भंग कर दी गई हैं। नई पंचायतें चुने जाने तक अधिकारी ही पंचायतों का कामकाज देखेंगे। बता दें कि इससे पहले पंचायत विभाग ने इससे पहले 10 अगस्त 2023 को ग्राम पंचायतों को भंग करने की अधिसूचना जारी की थी।

    इसके खिलाफ कुछ ग्राम पंचायतों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और कोर्ट में दाखिल होने के बाद पंजाब सरकार को पंचायतें भंग करने के फैसले पर यू-टर्न लेना पड़ा था। कांग्रेस सरकार के दौरान पहले चरण में पंचायत समितियों और जिला परिषद के चुनाव 19 सितंबर 2018 को हुए थे और अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान पंचायत चुनाव मई 2013 में हुए थे।

  • पंजाबः भारी मात्रा में बाइक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्ती से पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस दौरान आज एसीपी जसबिंदर सिंह खैरा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के आदेशों पर जमालपुर थाने के प्रभारी के साथ मिलकर मुंडियां चौंकी के प्रभारी ने बाइक चोरी की वारदातों में शामिल 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को 3 बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ हैरी, अर्शदीप उर्फ गोनी और गगनदीप उर्फ गगन के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि हर्ष और अर्शदीप मामा-बुआ के लड़के है। जसबिंदर सिंह खैरा ने बताया आरोपी पढ़ाई छोड़कर गलत कामों में लग गए।

    जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो 4 अन्य बाइक बरामद हुए। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल भी बरामद हुए है। एसीपी जसबिंदर सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। वह इलाकों में खड़े वाहनों पर नजर रखते थे और मौका पाकर वाहन चुरा लेते थे। जिसके बाद आरोपी बाइक को कबाड़ियें के पास 6 से 8 हजार रुपये में बेच देते थे। इस मामले में कबाड़ियां और उसका अन्य साथी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    इनका मुख्य साथी इकराम उर्फ वीनू अभी फरार चल रहा है। जसबिंदर सिंह खैरा ने कहा कि ये तीनों आरोपी बाइक चोरी करके वीनू को देते थे। जिसके बाद वीनू आगे उक्त बाइकों को बेच देता था। पुलिस ने कहा कि वीनू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी नशे का सेवन भी करते है। आरोपियों में से एक 21 वर्षीय और 2 अन्य 19 वर्ष के बताये जा रहे है। आरोपी अब तक करीब 50 वारदातों को अंजाम दे चुके है। आरोपियों के खिलाफ अभी कोई मुकद्दमा दर्ज नहीं है।

  • जालंधर-अमृतसर हाईवे पर लगा जाम, जानें मामला

    अमृतसरः जालंधर से अमृतसर जाने वाले लोगों के लिए अहम खबर है। मिली जानकारी के अनुसार ब्यास के पास हाईवे पर एक तरफा ट्रैफिक जाम है। बताया जा रहा है कि पराली की गांठों से भरी ट्रॉली पलटने से जाम लग गया है। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। हादसा ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से हुआ।

    वहीं ओवरलोडेड ट्रॉलियों को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि रोजाना ऐसी कई ट्रॉलियां सड़क से गुजरती हैं। अक्सर ऐसे हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

  • पंजाब : सास-बहू में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

    अबोहर : माडल टाउन निवासी बुजुर्ग महिला 50 वर्षीय गुरजीत कौर को उसके बेटों द्वारा पीटने के कथित आरापों के मामले में मंगलवार को उस समय नया मोड सामने आया जब महिला के बेटों ने पत्रकारों को बताया कि उनकी माता को उन्होंने नहीं, बल्कि उनकी मां ने अपनी पुत्रवधू को घरेलू झगड़े के चलते बुरी तरह से पीटते हुए दुर्व्यवहार किया और खुद अस्पताल में भर्ती हो गई। महिला के बेटों ने अपनी मौसियों पर उनकी जायदाद कब्जाने के कथत आरोप भी लगाए हैं। माडल टाऊन निवासी मंगल सिंह व इकबाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी मां को जमीन का तीसरा हिस्सा दे रखा है और हर माह 20 हजार रुपए मासिक गुजारा भत्ता भी देते हैं। उन्होनें आरोप लगाया कि उसकी मौसियों की नजर उनकी संपत्ति पर है और कब्जाना चाहती हैं। उनकी मां भी अपनी बहनों का साथ देती है

    मंगल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी मां उसका घर नहीं बसने देना चाहती। इसी कारण पहले उसकी दो शादियां टूट चुकी है और अब उनकी तीसरी बार कोर्ट मैरिज हुई है जिसके कागजों पर भी उसकी मां के हस्ताक्षर हैं, लेकिन अब उसकी मां उसकी पत्नी डिम्पल से भी रंजिश खाती है। इसी रंजिश के चलते गत दिवस उसकी मां उसकी पत्नी के कमरे में आई और उससे दुरव्यवहार करते हुए उसे खींचकर नीचे लाई और बुरी तरह से मारपीट की। जिसकी वीडियो भी सीसीटीवी में कैद है। मंगल सिंह ने बताया कि उनका यह मकान उनकी मां के नाम पर है। जिस पर उन्होंने विदेश जाने के लिए करीब 70 लाख का लोन लिया था जिसकी किस्त भी करीब 70 हजार रुपए भर रहे हैं, लेकिन उसकी मां यह मकान बेचना चाहती है और इसका पैसा अपनी बहनों को देना चाहती है। उन्होनें बताया कि घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः तहसील दफ्तर में 35 हजार रुपये रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार 

    संगरूरः विजिलेंस ब्यूरो संगरूर की टीम ने तहसील दफ्तर महल कलां में छापेमारी करके क्लर्क को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलबीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुलबीर सिंह ने महल कलां निवासी संजय कुमार पुत्र सुरता राम से एनओसी हासिल की। रजिस्ट्रेशन के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। विजिलेंस टीम द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਹੱਕ ‘ਚ ਉਤਰੀ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਕੱਢ ਕੇ ਅਸੀਂ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਵਾਂਗੇ ਕਿ ਸਭ ਲੋਕ ਇਕੱਠਾ ਹੋਣ ਜੇਕਰ ਕਿਸਾਨ ਖੁਸ਼ ਨਹੀਂ ਰਹੇਗਾ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵੀ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਨਹੀਂ ਰਹੇਗਾ। ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਰਾਹੀਂ ਅਸੀਂ ਸੰਦੇਸ਼ ਦੇਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜਾ ਹੈ। ਕਿਹਾ ਅੱਜ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਘੱਟੋ ਘੱਟ 40 ਤੋਂ 50 ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਟਾਲਾ ਤੱਕ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸੰਦੇਸ਼ ਦੇਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਇਕੱਠੇ ਹਾਂ। ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਡਰਾ ਧਮਕਾ ਕੇ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੰਜ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਅੱਗੇ ਆਪਣੇ ਘੁਟਨੇ ਟੇਕ ਦਿੱਤੇ ਹਨ। ਅੱਥਰੂ ਗੈਸ ਦੀ ਆੜ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਵੀ ਸਾਡਾ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਇਕ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਚੁੱਕ ਕੇ ਲੈ ਗਏ ਜਿਸ ਤੇ ਬਹੁਤ ਤਸ਼ੱਦਦ ਢਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮੂਖ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣ ਕੇ ਤਮਾਸ਼ਾ ਦੇਖ ਰਹੀ ਹੈ ਕਈ ਕਿਸਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਪਏ ਹਨ ਕਈਆਂ ਦੀਆਂ ਲੱਤਾਂ ਬਾਵਾਂ ਟੁੱਟ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਕਈ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪਰ ਕਿਸੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵੀ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਹੁਣ ਨਵੀਂ ਕਹਾਣੀ ਬਣਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਕਿ ਇਹ ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਹੱਦ ਵਿੱਚ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਬੰਦਾ ਕਲਕੱਤਾ ਜਾ ਕੇ ਮਰ ਜਾਏ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਕੋਈ ਕਲਕੱਤਾ ਵਿੱਚ ਮਰਡਰ ਕਰ ਜਾਵੇ ਤੇ ਉਸ ਤੇ ਐਫਆਈਆ ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। 

    ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਆ ਸ਼ਹੀਦ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼ਹੀਦ ਕਿਸਾਨ ਵਾਪਸ ਥੋੜਾ ਆਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਤੇ ਖਾਲਿਸਤਾਨੀ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ।

    ਇੱਕ ਆਈਪੀਐਸ ਅਫਸਰ ਕਲਕੱਤਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੀਜੇਪੀ ਜੇ ਕਾਰੇਕਰਤਾ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਖਾਲਿਸਤਾਨੀ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਇਸਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਕਾਫੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿਹਾ ਇਹ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂ ਤੋਂ ਹੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਵੀ ਬੀਜੇਪੀ ਵੱਲੋਂ ਕੌਂਸਲਰ ਖਰੀਦ ਕੇ ਆਪਣਾ ਮਿਹਰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਫਿਰ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਠੋਕ ਕੇ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਦੁਬਾਰਾ ਉਥੋਂ ਦਾ ਸਾਂਝਾ ਮੇਅਰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ। ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜਾ ਵੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਝੰਡਾ ਲਗਾਉਂਦਾ ਹੈ ਉਸ ਨੂੰ ਡਰਾਇਆ ਧਮਕਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਸ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਤੈਨੂੰ ਜੇਲ ਦੇਣ ਤੇ ਧੱਕ ਦਾਂ ਗਏ ਸਰਪੰਚਾਂ ਨੂੰ ਬਲੈਕ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਡਰਾਇਆ ਧਮਕਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • पंजाब के पड़ोसी राज्य में सियासी भूचाल, CM का आया बयान, किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया हैं। भाजपा के 15 विधायक सदन ने निलंबित कर दिए गए हैं। सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया, मैं एक योद्धा हूं। आम परिवार से निकला योद्धा लड़ाई में संघर्ष करता है और जीत संघर्ष की होती है।

    कांग्रेस पार्टी की सरकार पांच साल चलेगी। यह सरकार आम आदमी, कर्मचारियों व महिलाओं की सरकार है। भाजपा की ओर से विधायकों को बरगलाकर जो प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, वह सफल नहीं होगा। इस लड़ाई को युद्ध की तरह लड़ूंगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और मेरा इस्तीफा किसी ने नहीं मांगा है। 5 साल सरकार चलेगी विक्रमादित्य हमारे भाई हैं और उनको मना लेंगे। वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। जहां तक मुझे जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी अपना इस्तीफा पेश कर दिया है या हो सकता है कि आलाकमान ने उनसे मांगा हो, मुझे पता नहीं है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि आज वही हुआ जिसकी हमें आशंका थी। हमने सुबह राज्यपाल से मुलाकात की थी और हमने कहा था कि बजट पास कराने के लिए कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में वे भाजपा के विधायकों को निलंबित करेंगे… आज सदन में आते ही संसदीय कार्य मंत्री की ओर से प्रस्ताव लाया गया और 15 विधानसभा सदस्यों को निलंबित करने के लिए कहा गया। हमें मार्शल के माध्यम से बाहर जाने के लिए विवश किया गया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन में निलंबन का प्रावधान तब होता है, जब हम सदन की कार्यवाही में बाधा डालें। हम चर्चा के लिए तैयार थे।