Blog

  • बाइक चोरी के आरोपी काबू

    बाइक चोरी के आरोपी काबू

    ऊना/सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत हरोली पुलिस ने बाइक चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छ आरोपियों के साथ चोरी की गई चार बाइक भी पुलिस ने बरामद की हैं। पिछले हफ्ते टाहलीवाल के चॉकलेट बनाने बाले उद्योग के वाहर से वाइक चोरी हो गईं थी जिसकी सूचना पीड़ित ब्यक्ति मोहित कुमार द्वारा टाहलीवाल चौकी में मामला दर्ज करवाया गया उसी पर कार्यवाही करते हुए हरोली पुलिस ने मोटरसाइकल गेंग के आरोपीयों को पकड़ा है जानकरी के अनुसार पूछताछ में खुलासा किया गया वह सजनन गेंग के साथ काम करते है मुख्या आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है पकड़े गए छः वाइक चोरो में से 2 लोगो की नवालिक होने की पुस्टि हुई है ।

    युवाओं ने शौक पूरे करने के लिए मोटर साइकिलें चुराना शुरू किया था पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि बाइक कहां से चुराई गईं और इसके सज्जन के अलाबा और पीछे कौनसी बड़ी गैंग काम कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उमेश कुमार (20) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी आवादा बराना जिला ऊना,चरणदास पुत्र दिलदार सिंह (24) निवासी वाथड़ी तहसील हरोली जिला ऊना, जसवीर सिंह(20) पुत्र जीत सिंह निवासी बाथड़ी तहसील हरोली जिला ऊना, जश्न पंजला (20)पुत्र सुखदेव सिंह निवासी बडेहर तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है डी एसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया की आरोपियों में से 02 नवालिक है जिनकी पहचान नहीं बताई जा सकती उन्होंने बताया सज्जन गेंग हरोली क्षेत्र में वाइक चोर के तौर पर काम कर रही थी छः लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • Science City की पार्किंग में स्कोडा को लगी आग, गाड़ी में सवार था परिवार, देखें वीडियो

    Science City की पार्किंग में स्कोडा को लगी आग, गाड़ी में सवार था परिवार, देखें वीडियो

    जालंधर (वरुण)। Science City की पार्किंग में खड़ी स्कोडा कार को भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जब यह घटना घटी उस समय गाड़ी में बच्चों सहित फैमिली सवार थी। इस दौरान कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ लेकिन आग की लपटे देखकर गाड़ी में बैठी फैमिली के हाथ पाव फूल गए।  

    वहां मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि आग पर काबू पाने में थोड़ी और देर हो जारी तो पार्किग में खड़ी अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ जाती और कोई बड़ी घटना घटित हो जाती। बताया जा रहा है कि साइंस सिटी की पार्किग में घटे इस हादसे के दौरान 1 घंटे तक फायर ब्रिगेड का काई नामोनिशान तक नहीं था और न ही साइंस सिटी में कार्यात स्टाफ ने किसी फायर सेफ्टी यंत्रों का प्रयोग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की उल्टा लोगों ने ही साइंस सिटी में लगे यंत्रों के प्रयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की।

    जानकारी देते हुए लखबीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गुलमोहर सिटी ने मीडिया को बताया कि वह अपनी फैमिली के साथ साइंस सिटी देखने गया था। करीब 5:00 बजे जब उसने फैमिली के साथ गाड़ी में बैठकर गाड़ी स्टार्ट की तो गाड़ी में भीषण आग लग गई। लखबीर ने साइंस सिटी की मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए कहा कि साइंस सिटी के अंदर फायर यंत्र ना के बराबर हैं और काफी समय से एक्सपायरी हैं जिसके चलते आग पर काबू पाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।

  • पार्किंग को लेकर चली गोलियां, एक की मौत, कई घायल

    पार्किंग को लेकर चली गोलियां, एक की मौत, कई घायल

    पटना: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव में पार्किंग के विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गुंडागर्दी और गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में गोली लगने से गौतम कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और गोलीयां लगने से एक ही परिवार चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  डाक्टरों ने घायलों को फस्ट ऐड देकर पीएमसीएच में रेफर कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक चंद्रिका राय के संबंधी संजीत कुमार उर्फ टुनटुन राय और उनका भतीजा गौतम कुमार अपने निजी पार्किंग से कार निकालकर जैसे ही उमेश राय के घर के पास से गुजर रहे थे, रास्ते पर गिट्टी गिराये जाने को लेकर दोनों पक्षों बीच नोकझोंक शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों गुट के लोगों में जमकर मारपीट और रोडेबाजी की घटना हो गई।

    इसी दौरान उमेश राय, उनका भाई बच्चा राय और उनके समर्थकों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें गोली लगने से गौतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर पूरे गांव में तनाव का माहौल कायम है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है, वही अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।

  • स्पर्म डोनेट कर बना 57 बच्चों का पिता

    स्पर्म डोनेट कर बना 57 बच्चों का पिता

    नई दिल्लीः स्‍पर्म डोनेट कर अब तक 57 बच्‍चों का जैविक पिता बन चुका शख्‍स एक बार फिर से चर्चा में है। उसे सोशल मीडिया पर ‘सीरियल स्‍पर्म डोनर’ भी कहा जाता है। अब इस शख्‍स ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अहम राज खोला है। उसने कहा है कि वह शारीरिक संबंध नहीं बनाता है, ताकि उसका स्पर्म बर्बाद ना हो। 31 साल के केल गॉर्डी अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर का रहने वाला हैं। केल ने बताया कि सबसे पहले साल 2014 में उन्‍होंने स्‍पर्म डोनेट किया। वह पिछले 9 सालों से यह काम कर रहे हैं और अब तक 4 दर्जन से ज्‍यादा महिलाओं को मां बनने में मदद कर चुके हैं। 

    केल का कहना है कि अब वह स्‍पर्म बचाना चाहते हैं। केल ने कहा- मैं नहीं चाहता हूं कि मुझे किसी तरह का सेक्‍सुअल इंफेक्‍शन हो, इस कारण संबंध बनाने से बचता हूं। मेरे कंधों पर बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी है। केल ने कुछ दिनों पहले ब्रिटेन, फ्रांस की यात्रा की थी। यहां उन्‍होंने तीन महिलाओं को अपना स्‍पर्म डोनेट किया था। अब ये तीनों ही महिलाएं प्रेग्‍नेंट हैं।

    केल ने कहा कि भविष्‍य में 14 और बच्‍चों के पिता बन जाएंगे, फिलहाल वह स्‍पर्म डोनेशन करना जारी रखना चाहते हैं। केल ने बातचीत में कहा कि जो लोग भी पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं, उन्‍हें अच्‍छी नींद लेनी चाहिए और तनाव से खुद को दूर रखना चाहिए। केल ने कहा- मैं हर दिन करीब 10 घंटे सोता हूं, जरूरत पड़ती है तो उससे भी ज्‍यादा सोता हूं।

    केल ने इससे पहले कहा था कि उन्‍हें डेटिंग करते हुए काफी दिक्‍कत उठानी पड़ी थी। महिलाओं को जैसे ही पता चलता था कि वे दर्जनों बच्‍चों के पिता हैं, उनकी कहानी वहीं थम जाती थी।

  • जालंधर: मित्रां दे ढाबे के नज़दीक अंगुरी का सेवन करते 8 गिरफ्तार

    जालंधर: मित्रां दे ढाबे के नज़दीक अंगुरी का सेवन करते 8 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण : थाना लोहियां की पुलिस ने अबैध शराब परोसने और पीने वाले 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभावी सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन  मित्रां दे ढाबे  के नज़दीक कुछ लोग सरेआम शराब का सेवन कर रहैं हैं।

    जिस पर कारवाई करते हुऐ पुलिस ने संदीप पुत्र भजन सिंह वासी लोहियां , उमेश कुमार पुत्र बइया राम वासी सुलतानपुर, दलबीर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी सुलतानपुर लोधी, मोतीपाल, राजपाल दोनों पुत्र हरमेश लाल वासी लोहियां, मंगा पुत्र रूड चंद, मंजू कुमार पुत्र शाम लाल, अमरजीत सिंह पुत्र लछमण सिंह सभी वासी वार्ड नं.1 लोहिंया को अवैध शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के उपर आबकारी एकट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पुरानी पैंशन स्कीम को लेकर पूर्व सीएम का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    पुरानी पैंशन स्कीम को लेकर पूर्व सीएम का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़/ प्रवेश: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा द्वारा हरियाणा सरकार द्वारा पुरानी पैंशन को बहाल करवाने की मांग को जायज बताया गया । उन्होंने बताया पुलिस द्वारा पानी की बौछारों का प्रयोग और लाठी चार्ज  के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए जो कि निंदनीय है । उन्होंने यह भी कहा कि सरकारें लाठी और गोलियों से नहीं चल सकती । इस मुद्दे को लेकर विधानसभा सेशन में भी उठाया जायेगा । यदि मौजूदा भाजपा सरकार पुरानी पैंशन स्कीम लागू नहीं करती तो सत्ता में आए ही कांग्रेस सर्व प्रथम यही कार्य करेगी। प्रदर्शरियों पर आंसू गैस के गोले बरसाए गए और पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी गई जिस कारण कई लोग जख्मी भी हो गया।

  • शर्मनाक! संपत्ति विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से बहु को उतारा मौत के घाट

    शर्मनाक! संपत्ति विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से बहु को उतारा मौत के घाट

    पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ससुर ने कुल्हाड़ी से बहु को काटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का संपत्ति को लेकर अपने ससुर से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले ही महिला ने पुलिस से शिकायत भी की थी। वहीं, आज  मृतका का उसके देवर और ससुर से बंटवारे को लेकर समझौता होना था, लेकिन इससे पहले ही ससुर ने बहू की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची  पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला ममता देवी के पति दिनेश की मौत 7 महीने पहले ही हो गई थी। इसके बाद ममता का अपने ससुर और देवर के साथ संपत्ति और बाइक को लेकर विवाद हो गया। इसी के चलते कई बार गांव में पुलिस भी आई लेकिन विवाद सुलझा नहीं। जिसके बाद ममता अपने मायके में रहने लग गई। कुछ समय बाद लोगों के समझाने के पर ससुराल पक्ष के लोग महिला और बच्चों को वापस घर ले आए और उसे 1 हजार रुपए प्रति महीना देने की बात कही।

    2 महिने से ममता के ससुराल वाले उसे घर खर्च भी नहीं दे रहे थे। इसी के चलते बीते शुक्रवार को ममता ने पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी और कहा था कि उसे जान का खतरा है।  इसके बाद पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर सुबह दोनों पक्ष के लोगों के बीच फैसला कराने की बात कही थी। लेकिन अगले दिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ममता के ससुर ने अपने दूसरे बेटे और बहू के साथ मिलकर ममता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने सास, देवर व देवरानी को गिरफ्तार कर फरार आरोपी ससुर की तलाश शुरू कर दी है।

  • घर का दरवाजा तोड़कर तीन दोस्तों ने नाबालिग से किया गैंगरेप

    घर का दरवाजा तोड़कर तीन दोस्तों ने नाबालिग से किया गैंगरेप

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में घर का दरवाजा तोड़कर तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। वारदात राई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित नाबालिग की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर गैंगरेप के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा फरार है।

    मूलरूप से बिहार की रहने वाली पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी मां-पिता के साथ राई थाना क्षेत्र के गांव में किराये के मकान में रहती थी। वहीं लड़की के पिता मजदूरी करते हैं। जब नाबालिग युवती के माता-पिता काम पर गए हुए थे तो वो घर में अकेली थी।

    मौके का फायदा उठाकर गांव के ही तीन युवक दीवार कूदकर पीड़िता के घर में घुस गए। युवकों को घर में देखकर नाबालिग ने दरवाजा बंद कर लिया लेकिन तीनों के दरवाजे पर लात मारी और कुंडी खुल गई। इसके बाद तीनों दोस्तों ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी।

    बेटी की बात सुनकर उसके मां-बाप तुरंत घर पहुंचे और फिर राई थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। थाने में पीड़िता की मां की शिकायत पर गैंग रेप की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    इस वारदात को लेकर राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बदन सिंह ने बताया की राई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। आरोपियों ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के तुरंत बाद मामला दर्ज कर लिया गया और दो आरोपियों तुषार और नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • इन धार्मिक जगहों पर मिलेगी खास सुविधा, घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा

    इन धार्मिक जगहों पर मिलेगी खास सुविधा, घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा

    नई दिल्ली : वैष्णो देवी और बाबा काशी विश्वनाथ के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर में मंदिर तक पहुंच के लिए रोप-वे बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात है कि इसके बाद त्रिकुटा पहाड़ पर मौजूद मंदिर तक पहुंचने में लगने वाला समय 5-6 घंटों से कम होकर 6 मिनट जाएगा। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यह परियोजना तीन सालों में पूरी हो जाएगी।

    अभी तक वैष्णो देवी मंदिर में भवन पहुंचने का एक मात्र रास्ता 12 किलोमीटर लंबा ट्रेक है। इसे और जल्दी पूरा करने के लिए एक मात्र तरीका हेलिकॉप्टर है। इसके अलावा इस रास्ते पर आपको पैदल चल कर ही माता के दर्शन करने होते हैं। लेकिन, इसमें भी छह घंटे और उस से भी ज्यादा का समय लग जाता है, लेकिन रोपवे बनने के बाद यह रास्ता मिनटों में तय किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, रोपवे बनने के बाद ये रास्ता 6 मिनट में पूरा हो जाएगा।

    फिलहाल बुजुर्गोंं को चढ़ाई के लिए घोड़े या पिट्ठू का सहारा लेना पड़ता है। वहीं रोपवे बनते ही पूरी सुरम्य घाटी का हवाई दृश्य प्राप्त करने में सक्षम होंगे और इससे पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। अब आपको बाबा के दर्शन करने के लिए वाराणसी की संकरी गलियों में घंटों नहीं भटकना पड़ेगा। सरकार जल्द ही वाराणसी में भी रोप वे सर्विस शुरू करने जा रही है। जिससे आप कैंट से गदौलिया तक महज 17 मिनट में पहुंच जाएंगे। आपको बता दें, कैंट से गोदौलिया के बीच रोप-वे परियोजना पूरी होने पर अन्य मार्गों पर भी रोप-वे का संचालन करने की योजना बनाई जाएगी। इस परियोजना के पूरी होने से शहर में जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने वाली है।

  • पुरानी पैंशन को बहाल करवाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    पुरानी पैंशन को बहाल करवाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    हरियाणा/प्रवेश: पुरानी पैंशन को बहाल करवाने की मांग को लेकर हरियाणा के कर्मचारियों का प्रदर्शन आज उग्र रूप ले गया। गुस्साए हुए प्रदर्शनकारी जिस समय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निवास का घेराव करने के लिए जब आगे बढ़े तब पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की गई। 

    लेकिन प्रदर्शनकारी एक बड़ी संख्या में थे। पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया परंतु प्रदर्शनकारी बहुत ही भड़के हुए थे जिस कारण पुलिस को पानी की बौछारों का भी प्रयोग करना पड़ा।