Blog

  • पंजाबः साईं क्लीनिक में स्वास्थ्य विभाग की रेड, स्कैन सेटर, मशीन और दवाईंया बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरु तेग बहादुर नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साईं क्लीनिक में रेड की। दरअसल, सिविल सर्जन डाॅ. जसबीर सिंह औलख के निर्देशन एवं जिला परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ. रमनदीप कौर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर मुंडिया कलां, सुरजीत राय कौंसल कार्यालय के पास, गुरु तेग बहादुर नगर में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने मौके पर छापेमारी के दौरान उन्होंने एक अनधिकृत स्कैन सेटर बरामद किया और पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन मिली है। 

    मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त लैब में गैरकानूनी तरीके से लिंग निर्धारण टेस्ट किया जाता है। जिसके चलते उन्होंने एक डिक्वायर पेशेंट तैयार किया। जिसके बाद उन्होंने सरकारी बैंक से पैसे निकाल उनसे संपर्क किया। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर रेड करने पहुंची। इस दौरान आरोपी ने मशीन सहित छत से छलांग लगा दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रेड के दौरान आरोपी छत से छलांग मार कर भागने की कोशिश की, लेकिन वह छत से छलांग लगाने के दौरान चोटिल हो गया।

    जिसे उपचार के किलए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां पर जांच करवाने आए अन्य मरीज को भी काबू किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मौके से उनकी टीम ने स्कैन सेटर, मशीन और दवाईयां बरामद की है। हालांकि मशीन छत से गिराने के कारण कुछ डैमेज हो गई है। वहीं इस मामले की जांच जारी है।

  • अयोध्या: पहले दिन रामलला दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़, कुछ देर के लिए हुए बंद, देखें वीडियो

    अयोध्‍याः 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। मंगलवार की सुबह दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। शुरुआत में प्रशासन भीड़ के आगे बेबस नजर आया।

    भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला। अब दर्शनार्थियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ देर के लिए कपाट बंद किए गए है।बताया जा रहा है कि 2 बजे तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगाई गई है। बता दें कि सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं। प्राण प्रत‍िष्‍ठा कार्यक्रम के बाद राम मंदिर को मंगलवार को जनता के लिए खोल दिया गया है। इस दौरान देश के कोने-कोने भक्‍त अपने आराध्‍य प्रभु राम के दर्शन को पहुंचे। महाराष्ट्र के पुणे से आए एक श्रद्धालु ने बताया क‍ि वे सोमवार को आए थे।

    उन्‍हें भारी भीड़ की चिंता नहीं है, वे सिर्फ राम लला के दर्शन करना चाहते हैं। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या नगरी दिव्य दिखाई दे रही है। इस समय त्रेतायुग की झलक देखने को मिल रही है। अयोध्या भक्तों के समूह से भर गई है। पहले दिन दर्शन के लिए इतने लोग यहां उपस्थित हैं कि आज सभी लोग दर्शन नहीं कर पाएंगे। 4000 संतों के समूह भी आए हैं। आज अयोध्या नगरी राममय दिखाई दे रही है। 

  • पंजाब : मौ+त का लाइव वीडियो आया सामने

    फाजिल्का :  अकसर ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होती रहती है। एक ऐसा ही मौत का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवक ने कार से बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। उसका शव मिला तो परिवार के लोग इसे हत्या समझ रहे थे। पुलिस ने भी परिवार की शिकायत पर ASI समेत परिवार के ही 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें कार सवार युवक अंधेरे में बुजुर्ग को कार से कुचलता हुआ दिखा। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार सवार युवक की तलाश शुरू कर दी है। बुजुर्ग की पहचान काला सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी युवक मंडी रोड़ा वाली का रहने वाला है।  वीडियो में एक युवक कार चलाता हुआ दिख रहा है। काठगढ़ गांव में सड़क पर अचानक बुजुर्ग काला सिंह कार के सामने आ गया। कार चलाने वाला युवक बुजुर्ग को देखकर घबरा गया और उसने काला सिंह को टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग सड़क किनारे गिर गया। युवक बिना रुके तारे वाला गांव की तरफ गाड़ी लेकर फरार हो गया।

    थाना वेरोका प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि परिवार की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही थी। तभी उन्हें वायरल वीडियो के बारे में पता चला।  बुजुर्ग काला सिंह की बेटी मनजीत कौर ने पुलिस को बताया था कि 18 जनवरी की रात को उसके पिता पेशाब करने के लिए घर से बाहर गए थे। रातभर वह घर वापस नहीं आए। 19 दिसंबर सुबह वह अपनी बहन और भाई वरिंदर के साथ पिता की तलाश में तारे वाला गांव के पास पहुंचे। सड़क किनारे गेहूं की फसल में उसके पिता गिरे हुए थे। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि पिता की मौत हो चुकी है। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मनजीत कौर ने बताया कि घर का विवाद संतोख सिंह, लालचंद, सुरेंद्र चंद, स्वर्ण चंद, बिट्‌टू, मोनिका के साथ चल रहा था। बेटी ने इन्हीं लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने बेटी की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 302 का मामला दर्ज कर लिया।

  • रामलीला के दौरान हनुमान का किरदार निभा रहे व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो 

    भिवानी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भिवानी के जैन चौक क्षेत्र में चल रही रामलीला में हनुमान का रोल निभाते हुए सेवानिवृत्त जेई हरीश कुमार की हार्टअटैक के चलते मौत हो गई। रामलीला मंच से ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, जैन चौक क्षेत्र में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रामायण का मंचन किया जा रहा था, जिसमें एमसी कालोनी वासी सेवानिवृत्त जेई हरीश कुमार हनुमान का किरदार निभा रहे थे। जब वे भगवान श्रीराम के भजन पर झूम रहे थे तो अचानक ही भगवान श्रीराम बने कलाकार के कदमों में गिर गए।

    एकबार तो सबको लगा कि वे मंचन करते हुए भगवान श्रीराम के पांव में पडे़ है लेकिन वे काफी देर तक नहीं उठे तो सबको लगा कि दौरा आ गया। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें होश नहीं आया तो उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। उनकी डांस व मौत की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਸਪੈਸ਼ਲ ਟਾਸਕ ਫੋਰਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਅਯੋਧਿਆ ਵਿੱਚ ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਪੂਰੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਮ ਯਾਤਰਾਵਾਂ ਅਤੇ ਕਲਸ਼ ਯਾਤਰਾਵਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾਵਾਂ ਕੱਢੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ 26 ਜਨਵਰੀ ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਨਾਕੇ ਬੰਦੇ ਕਰਕੇ ਆਪਣੀ ਪੈਣੀ ਨਜ਼ਰ ਬਣਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਖੁਦ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਉਤਰੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਰਚ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਚਲਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ, ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਪੁਖਤਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਹੋਰ ਫੋਰਸ ਮੰਗਵਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਵੱਲੋਂ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ, ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਟਲਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਪੇਸ਼ੇਵਰ ਅਧਰਾਧੀਆਂ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਤੇ ਨੇੜਿਓ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ ਸਮੂੰਹ ਥਾਣਿਆ ਵਿੱਚ flying squad ਦਸਤੇ ਬਣਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਇਹ flying squad ਦਸਤੇ ਆਪਣੇ-ਆਪਣੇ ਥਾਣਿਆਂ ਦੇ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਪੇਸ਼ਾਵਰਾਨਾਂ ਅਪਰਾਧੀਆਂ, ਨਸ਼ਾ ਤੱਸਕਰਾਂ ਅਤੇ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰ ਜੋ ਕਿ ਜਮਾਨਤ ਤੇ ਬਾਹਰ ਆਏ ਹਨ, ਦੀਆਂ ਸ਼ੱਕੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਤੇ ਨੇੜੀਓ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣਗੇ ਤੇ ਉਹ ਮੌਜੂਦਾ ਸਮੇਂ ਕੀ ਕੰਮ-ਕਾਰ ਕਰਦੇ ਹਨ, ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 36 ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਵਾਰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਟਾਸਕ ਫੋਰਸ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜੋ ਸਿਰਫ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੇਗੀ। ਅਗਰ ਕੋਈ ਗਲਤ ਐਕਟੀਵਿਟੀ ਕਰਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਉਸੇ ਵੇਲੇ ਐਕਸ਼ਨ ਵੀ ਲਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाब : मां और मासूम बच्चे की मौ’त से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोगा : ट्रेन के चपेट में आने से  मां और मासूम की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और उसके बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र करीब 30-35 साल बताई जा रही है, जबकि बच्चा 3 महीने का बताया जा रहा है।
    जानकारी के मुताबिक कल शाम जब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में दीपमाला जलाई जा रही थी, तभी भीमनगर के पास उक्त महिला और उसका बच्चा इस बड़े हादसे का शिकार हो गए।

    ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इन दोनों को बचाने गया एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मोगा से फरीदकोट रेफर किया गया है। मृतक महिला और बच्चे के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः चिकन शॉप की आड़ में चल रहा था यह काम, पुलिस ने की रेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः जवाहर नगर इलाके में चिकन शॉप पर अवैध शराब बेचने के मामले में पुलिस ने दुकान में रेड की। दरअसल, यह कार्रवाई मोहल्ला निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने की। इस दौरान चिकन दुकान से बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद की गईं। दरअसल, ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक नेताओं की शह पर यह धंधा चल रहा था। इस मौके पर आरोपी दुकानदार ने दावा किया कि ये शराब की बोतलें उसे ठेके के कारिंदे देकर जाते है।

    माेहल्लावासियों का आरोप है कि आरोपियों द्वारा शराब बेचने से क्षेत्र में गलत प्रभाव पड़ रहा है। अब भी इस तरफ से बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद की जा चुकी हैं। इस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी कोचर मार्केट के कर्मचारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले ही मामले दर्ज किए जा चुके हैं और अब भी उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : फूड सेफ्टी विभाग ने दी दबिश, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पिछले कई दिनों से फूड सेफ्टी विभाग फिरोजपुर में काफी सक्रिय नजर आ रहा है। जिनकी तरफ से लगातार अलग-अलग जगह पर छापेमारी करके सैंपल भरे जा रहे है। जिसके तहत एक बार फिर फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से गुप्त सूचना मिलने पर बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी अभिनव खोसला और इशांत बंसल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हलवाई जो मिठाई बाहर से मंगवाता है। वह भारी मात्रा में मिठाई लेकर फिरोजपुर शहर में स्थित अपने गोदाम में ला रहा है, तो फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से फिरोजपुर शहर के रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी कर उक्त हलवाई को काबू किया।

    उसके पास से भारी मात्रा में मिठाई बरामद की गई। इसके बाद हलवाई द्वारा बताए गए उसके गोदाम जो शहर के अमृतसरी गेट के पास स्थित जहाज वाली गली में जाकर चेक किया गया, तो वहां पर अनेकों रंग-बिरंगी मिठाइयां तैयार की हुई बरामद हुई। फूड विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा वहां पर 5 सैंपल भरे गए है। जिन्हें टेस्टिंग के लिए लैब में भेजा जाएगा। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • जालंधरः अंगीठी के धुएं से पिता-पुत्र की बिगड़ी तबीयत, एक की मौ+त 

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना कैंट के अंतर्गत आते मोहल्ला नंबर 20 की धक्का कालोनी में पिता- पुत्र की अंगीठी के जहरीले धुएं के कारण मौत हो गई। उनके साथ रहने वाला एक अन्य युवक अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय राम बली और 24 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई है। उनके साथ रहता चचेरा भाई राजेश कुमार अस्पताल में भर्ती है। तीनों मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले थे।

    पुलिस के अनुसार तीनों राजमिस्त्री के साथ काम करते थे। सुबह सात बजे जब तीनों काम के लिए नहीं उठे तो पड़ोसी ने उन्हें आवाज देकर पानी भर लेने को कहा। जब दोपहर तक अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर पिता-पुत्र मृत पड़े थे, जबकि राजेश की सांसें चल रही थीं। परिवार के सदस्यों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उपचाराधीन राजेश के भाई ने बताया कि तीनों अंगीठी की आग जलाकर सोए थे।

  • आतंकी हमले का खतरा बढ़ने से 3 यूनिवर्सिटीज बंद

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की 3 यूनिवर्सिटीज को बंद कर दिया गया है। ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक- सोमवार को स्टूडेंट्स जब यूनिवर्सिटीज पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। इसके पहले उन्हें किसी तरह की सूचना नहीं दी गई थी। रिपोर्ट में आला अफसरों के हवाले से कहा गया है कि इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इन यूनिवर्सिटीज पर बड़े आतंकी हमलों का सॉलिड इनपुट दिया था। इसलिए यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया। ये भी नहीं बताया गया है कि अब ये कॉलेज और यूनिवर्सिटीज कब खुलेंगी।

    मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस्लामाबाद पुलिस और रेंजर्स की एक कम्बाइंड टीम तीनों यूनिवर्सिटीज की जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यहां कोई विस्फोटक तो नहीं लगाया गया।  एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक यूनिवर्सिटी से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। रविवार को भी इन तीनों यूनिवर्सिटीज में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसके बाद सोमवार को भी यहां पुलिस और रेंजर्स की टीम पहुंची। कुछ खबरों में कहा गया है कि सरकार ने रविवार देर रात यूनिवर्सिटीज एडमिनिस्ट्रेशन को बताया कि अगले आदेश तक 3 यूनिवर्सिटी बंद रहेंगी।