Blog

  • पंजाबः UCO Bank में 18 लाख रुपए लेकर फरार हुए चोर 

    पंजाबः UCO Bank में 18 लाख रुपए लेकर फरार हुए चोर 

    थाने से कुछ दूरी पर चोरो ने दिया वारदात को अंजाम

    पटियालाः घनौर विधानसभा क्षेत्र से यूको बैंक में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। यह घटना घनौर के मेन रोड पर स्थित यूको बैंक का मामला है। जहां 3 युवकों बैंक से 18 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए है। वारदात थाना घनौर से कुछ ही दूरी पर की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले मेें जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है लुटेरों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। 

  • बीच सड़क रेहड़ी लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    बीच सड़क रेहड़ी लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: सड़क के बीच रेहड़ी लगाने या सड़क मार्ग को बाधित करने वाले सावधान हो जाएं। जोल पुलिस चौकी की एक टीम ने निकट के सोहारी गांव में सड़क के बीचो बीच रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर दिया है। थाना बंगाणा की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक रविवार को को जोल पुलिस पोस्ट के कर्मी सोहारी बाजार में गश्त के दौरान मौजूद थे।
    उस वक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी विलाहटी, जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश जो कि आजकल   चैली गांव में रहता है ने अपनी रेहड़ी सड़क के बीचो बीच लगा रखी थी। उससे आम जनता को आने जाने और यातायात के वाहनों को बाधा उत्पन हो रही थी।इसके बाद पुलिस ने सीधा मुकद्दमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस केस के दर्ज होने से इलाके के रेहड़ी फड़ी वालों ने भी रास्तों पर दुकानदारी चलानी बंद कर दी है। यह समस्या ऊना शहर की तमाम जगहों पर भी देखी जा सकती है। ऊना पुलिस ऊना में यातायात प्रबंधन के मामले में सदैव आलोचना का शिकार होती है। अगर ऊना में भी ऐसी कार्रवाई की जाती है तो राहगिरों को राहत मिल सकती है।
  • बीच सड़क रेहड़ी लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    बीच सड़क रेहड़ी लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: सड़क के बीच रेहड़ी लगाने या सड़क मार्ग को बाधित करने वाले सावधान हो जाएं। जोल पुलिस चौकी की एक टीम ने निकट के सोहारी गांव में सड़क के बीचो बीच रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर दिया है। थाना बंगाणा की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक रविवार को को जोल पुलिस पोस्ट के कर्मी सोहारी बाजार में गश्त के दौरान मौजूद थे।
    उस वक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी विलाहटी, जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश जो कि आजकल   चैली गांव में रहता है ने अपनी रेहड़ी सड़क के बीचो बीच लगा रखी थी। उससे आम जनता को आने जाने और यातायात के वाहनों को बाधा उत्पन हो रही थी।इसके बाद पुलिस ने सीधा मुकद्दमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस केस के दर्ज होने से इलाके के रेहड़ी फड़ी वालों ने भी रास्तों पर दुकानदारी चलानी बंद कर दी है। यह समस्या ऊना शहर की तमाम जगहों पर भी देखी जा सकती है। ऊना पुलिस ऊना में यातायात प्रबंधन के मामले में सदैव आलोचना का शिकार होती है। अगर ऊना में भी ऐसी कार्रवाई की जाती है तो राहगिरों को राहत मिल सकती है।
  • हरोली पुलिस ने सट्टेबाज किया गिरफ्तार

    हरोली पुलिस ने सट्टेबाज किया गिरफ्तार

    ऊना/ सुशील पंडित: रविवार शाम के पुलिस थाना हरोली की एक टीम ने गश्त के दौरान घालूवाल में पुल के पास एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा पर्चियों के साथ पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज कुमार पुत्र राम कृष्ण, निवासी सलोह, तहसील हरोली, के कब्जा से दडड़ा सटटा की पर्चियां और 1220 रुपये बरामद किए गए हैं। इस सन्दर्भ में उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधियनियम की धारा 13ए-3-67 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।
  • रानी आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

    रानी आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट की रहने वाली एक महिला के आत्महत्या करने पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। लुधियाना की बरनाला तहसील की रानी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत बताया है कि उनकी बेटी की शादी 2020 में ऊना के मनीष कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ही बेटी के साथ पति और ससुराल वाले मारपीट व मानसिक रुप से तंग करने लग गए थे। इस प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने गगरेट थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों पर आईपीसी की धारा 498 ए, 306 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
  • फगवाड़ा: 1 किलो अफीम के साथ आरोपी काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: 1 किलो अफीम के साथ आरोपी काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : कपूरथला के एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत फगवाड़ा पुलिस ने अफीम सहित कार चालक को काबू किया है। आरोपी की पहचान राजेंद्र उर्फ बिंदर पुत्र अच्छर वासी गज्जरथाना माहिलपुर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। काबू किए गए आरोपी से एक किलो अफीम बरामद की गई है। 

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी राजेंद्र उर्फ बिंदर स्वफ्टि कार नंबर पीबी 07 सीए 0946 में सवार होकर आ रहा था। लगाए गए नाके पर तालाशी के लिए आरोपी राजेंद्र को रोका गया। तालाशी में आरोपी की कार से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र उर्फ बिंदर के खिलाफ थाना रावलपिंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • सीएम आवास के बाहर पैरा खिलाड़ियों ने ट्राफी तोडकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    सीएम आवास के बाहर पैरा खिलाड़ियों ने ट्राफी तोडकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़- दिव्यांग खिलाड़ियों ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के निवास स्थान के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने जीते हुए मेडल सड़क पर बिखेर दिए और ट्राफियां तोड़ दी। पैराबैडमिंटन खिलाड़ी संजीव ने बताया कि पंजाब के तीन मुख्यमंत्री बदल गए, लेकिन दिव्यांग बेरोजगार खिलाड़ियों के बारे में ने नहीं सुनी। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह, सिंह और अब भगवंत मान की सरकार में अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होने के बावजूद हमने दिन-रात मेहनत कर देश व राज्य के लिए मेडल जीते। उपलब्धियों के लिए राज्य सरकार ने हमें अवार्ड देकर सम्मानित किया, लेकिन रोजगार नहीं दिया।

    उनके साथ खेलने वाले अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को उनके राज्यों की सरकार ने नौकरी देकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि हमें हर बार आश्वासन के इलावा कुछ नहीं मिलता, इसलिए हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ एनएसयूआइ के पंजाब प्रधान इशरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे। इन सभी खिलाड़ियों को पुलिस जबरस्ती उठाकर पुलिस स्टेशन ले गई। जहां इन्हें काफी देकर बिठाकर छोड़ दिया गया। पंजाब के मुकाबले हरियाणा और राजस्थान में पैरा खिलाड़ियों को सामान्य खिलाड़ियों की तरह तरजीह दी जाती है।

    पंजाब की आप सरकार से हमें खुद के लिए बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन अब सरकार उनकी मांगों पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। हम इसी बाबत छह से सात बार खेलमंत्री से मिल चुके हैं। सरकार खिलाड़ियों को नौकरी देकर उनके भवि्ष्य के बारे में सोचना चाहिए ताकि यह देखकर युवा भी खेलों से जुड़े और नशे से दूर रहें।

  • चौकाने वाला खुलासाः 50 करोड़ WhatsApp यूजर्स का डेटा लीक!, तुरंत ऐसे करें चेक

    चौकाने वाला खुलासाः 50 करोड़ WhatsApp यूजर्स का डेटा लीक!, तुरंत ऐसे करें चेक

    नई दिल्लीः वॉट्सऐप का इस्तेमाल लगभग सभी लोग कर रहे हैं। वैसे तो इसके फीचर्स को लेकर नए-नए अपडेट आते रहते हैं जिससे यूज़र का एक्सपीरिएंस बढ़ता है, लेकिन अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबरन्यूज़ की एक रिपोर्ट से मालूम हुआ है कि लगभग 50 करोड़ वॉट्सऐप यूज़र्स के फोन नंबर एक ऑनलाइन हैकिंग फोरम पर सेल के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इस डेटा में 84 देशों के नंबर शामिल हैं।

    सेल के लिए डेटा डालने वाले अकाउंट का दावा है कि इसमें 3.2 करोड़ अमेरिकी यूज़र्स के डेटा हैं। साथ ही मिस्र से लगभग 4.5 करोड़ यूज़र्स का डेटा, इटली से 3.5 करोड़, सऊदी अरब से 2.9 करोड़, फ्रांस से 2 करोड़ और तुर्की के 2 करोड़ नंबर शामिल हैं। डेटा में रूस के एक करोड़ नंबर और 1.1 करोड़े से ज्यादा यूके के नंबर भी हैं। जिस शख्स ने इन सब नंबर को सेल के लिए जारी किया था, उसने Cybernews को बताया कि वे US डेटासेट को 7,000 डॉलर, यूके के डेटा को 2,500 डॉलर और जर्मनी के डेटा को 2,000 डॉलर में बेच रहे थे।

    अनजान नंबर के कॉल से अलर्ट रहने की सलाह

    बता दें कि इस जानकारी का इस्तेमाल ज्यादातर हमलावर फिशिंग अटैक के लिए करते हैं। इसलिए वॉट्सऐप यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अनजान नंबर से आने वाली कॉल और मैसेज से सावधान रहें।

    ऐसे करें चेक 

    डराने वाली बात ये है कि कहीं हमारा नंबर भी तो डार्क वेब पर मौजूद नहीं है? Cybernews ये चेक करने का एक तरीका प्रदान करता है कि आपका डेटा लीक हुआ है या नहीं।

    1)सबसे पहले cybernews.com / personal data leak check/ पर जाएं।

    2)यहां सर्च फील्ड में अपना मोबाइल नंबर या ईमेल डालें।

  • जालंधरः अटारी बाजार में टैटू आर्टिस्ट के सुसाइड मामले में महिला गिरफ्तार

    जालंधरः अटारी बाजार में टैटू आर्टिस्ट के सुसाइड मामले में महिला गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः अटारी बाजार के कल्लोवाली मोहल्ला में गत 19 अगस्त को 22 साल के टैटू आर्टिस्ट माधव चड्ढा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही थी। आज पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला से पुलिस ने फोन बरामद किया है। माधव ने सुसाइड नोट में लिखा था कि मेघा निवासी धोबी मोहल्ला (हाल निवासी न्यू बेअंत नगर) से तंग आकर सुसाइड कर रहा है।

    मृतक के भाई पार्थ चड्ढा के बयान पर केस दर्ज किया गया था। 19 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे पता चला तो वे तुरंत घर पहुंचे और माधव को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। माधव कुछ समय से किसी तलाकशुदा मेधा से के साथ लिव-इन में रहा। महिला का एक बच्चा भी है। महिला शादी का दबाव बना रही थी, जिस कारण माधव ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • भाजपा नेताओं ने अग्निहोत्री पर साधा निशाना : उद्योग मंत्री रहते उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिलवाया: मनोहर लाल 

    भाजपा नेताओं ने अग्निहोत्री पर साधा निशाना : उद्योग मंत्री रहते उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिलवाया: मनोहर लाल 

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया और श्याम मिन्हास,बलविंद्र गोलडी, पहु लाल भारद्वाज, बलवंत ठाकुर, विनय शर्मा,राजीव कालिया, ने कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री से लगातार आ रहे बयानों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी अवैध खनन पर लगातार बयानबाजी कर रहे मुकेश अग्निहोत्री बताएं कि जब वह प्रदेश के उद्योग मंत्री थे तो उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिलवाया।
    पूर्व कांग्रेस सरकार के समय महंगाई पर काबू पाने के लिए क्या काम किया गया। तुमने कहा खनन को लेकर लगातार हो हल्ला करने वाले मुकेश अग्निहोत्री जनता को यह भी बताने का कष्ट करें कि जब वह उद्योग मंत्री थे तो हिमाचल प्रदेश के बाहर के लोगों को कितनी लीज हिमाचल प्रदेश में दी गई और क्यों दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भाई भतीजावाद और बैकडोर की एंट्रियां किसी से छिपी नहीं है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बिना सिफारिश के रोजगार की कोई कल्पना भी नहीं करता था।
    उन्होंने कहा कि बड़बोले मुकेश अग्निहोत्री में यदि दम है तो अपनी सरकार के समय इन सभी कामों पर श्वेत पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के अकेले ऐसे उद्योग मंत्री के रूप में याद किए जाएंगे जिनके कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में उद्योग आने की बजाय लगातार उद्योगों का पलायन होता रहा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष रहते हुए भी मुकेश अग्निहोत्री ने बल्क फार्मा ड्रग पार्ट का विरोध सिर्फ इसलिए किया ताकि हिमाचल प्रदेश का युवा अपने पैरों पर खड़ा न हो सके। इस बड़े प्रोजेक्ट को रुकवाने के लिए मुकेश अग्निहोत्री ने हाई कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा डाला। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री के लगातार और अनाप-शनाप बयान क्यों आ रहे हैं जनता यह भी जानती है, भाजपा नेताओं ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री अपने आप को चुनावी हार के लिए मानसिक रूप से तैयार करें। जिन परिस्थितियों में मुकेश अग्निहोत्री के बयान आ रहे हैं उससे साफ जाहिर है कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के यह दिग्गज नेता बुरी तरह से मानसिक संतुलन खोने वाले हैं।