Blog

  • Instagram लेकर आया Quiet Mode का फीचर, जानें क्या हैं फायदे

    Instagram लेकर आया Quiet Mode का फीचर, जानें क्या हैं फायदे

    टेक न्यूज़: इंस्टाग्राम ने अपने युजर्स को थोड़ा सोशल रेस्ट देने के लिए इंस्टाग्राम एक न्या फीचर ले कर आया है। अब आप जब चाहें तब इंस्टाग्राम को Quiet Mode पर डाल सकते हैं। इससे यूजर्स अपने काम पर फोकस कर सकेंगे और साथ ही जब चाहें तब अपने फ्रेंड्स और फॉलोअर्स के मैसेज से ब्रेक ले सकते हैं। एक बार इस मोड को ऑन करने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स बार बार नोटिफिकेशन रिसीव करने के झंझट से बच जाएंगे। साथ ही उनकी प्रोफाइल पर लगा एक्टिव स्टेट्स भी Quiet Mode में बदला हुआ नजर आएगा।

    इस मो़ड की एक और खास बात यह है कि जब कोई Quiet Mode में आपको  मैसेज करेगा तो उसे एप के ज़रिए ऑटो रिप्लाई भी पहुंच जाएगा। यूज़र्स अपनी सहूलियत के अनुसार Quiet Mode को ऑन या ऑफ कर सकेंगे। इंस्टाग्राम ने इसे कस्टमाइज करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। इंस्टाग्राम के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार यूजर अपने शेड्यूल के अनुसार तय कर सकते हैं कि ये फीचर कब ऑन हो और कब ऑफ हो।

    Quiet Mode 19 जनवरी से अमेरिका, यूके, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शुरू हो चुका है। जल्द ही दूसरे देशों में ये फीचर दिखाई देने लगेगा। इसके अलावा भी इंस्टाग्राम पर कुछ और फीचर्स देखे जा सकते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम ने पैरेंट्स को भी अपने टीनएजर बच्चों की सेटिंग के बारे में जानने का फीचर एड किया है। जब भी टीनएज बच्चे इंस्टाग्राम पर नई सैटिंग करेंगे उनके पैरेंट्स के पास नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा।

  • स्कूल के प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    स्कूल के प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    नागपाड़ाः मुंबई से एक बड़ा शर्मसार मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया गया। मामला नागपाड़ा इलाके का है जहां एक प्रिंसिपल ने नाबालिग विद्यार्थी के साथ किया दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता लड़की की उम्र 14 साल है।

    पुलिस ने बताया कि पीड़िता से बातचीत में पता चला कि प्रिंसिपल उसे कई दिनों से अपने केबिन में बुलाता था और अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्रिंसिपल उसे धमकी देते था। प्रिंसिपल उससे कहता था कि अगर उसने किसी से कुछ बताया कि वो उसके साथ यह सब हरकतें करता है तो वो उसके घर वालों को यह बता देगा कि वो अपने दोस्तों के साथ घूमती है।

    जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने रोज रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर इस बात की जानकारी अपने घर वालों को दे दी। जिसके बाद यह मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)एफ, 376(3), 354,506 और पॉक्सो की धारा 4,8,12 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। प्रिंसिपल फरार है, जांच चल रही है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता से पूछताछ की जा रही है।

  • फर्जी दस्तावेज बनाकर रहने वाली पाकिस्तानी लड़की गिरफ्तार

    फर्जी दस्तावेज बनाकर रहने वाली पाकिस्तानी लड़की गिरफ्तार

    बेंगलुरु: फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रही 19 साल की एक पाकिस्तानी लड़की गिरफ्तार की गई है। पुलिस ने 19 साल की इकरा जीवानी को हिरासत में लेकर फारेन रीजिनल रेजिस्ट्रेशन आफिस (FRRO) के अफसरों को सौंप दिया है। पाकिस्तानी युवती ने कुछ ही महीने पहले एक डेटिंग एप पर उत्तर प्रदेश के युवक से मुलाकात के बाद उससे शादी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक पाकिस्तानी लड़की नेपाल की सीमा को पार करके भारत में घुसी थी।

    जांच के मुताबिक, एक डेटिंग एप पर उत्तर प्रदेश के रहने वाले 25 साल के सुरक्षा गार्ड मुलायम सिंह यादव ने इकरा से दोस्ती की और बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। कुछ महीने पहले यादव ने युवती को नेपाल बुला लिया था जहां दोनों ने सादी कर ली और इसके बाद दोनों बिहार के बीरगंज में जाने के लिए भारतीय सीमा के अंदर घुसे और फिर वहां से पटना पहुंचे। इसके बाद दोनों बेंगलुरु आए और यहीं जुनासंड्रा में एक किराये के घर में रहने लगे।

    मुलायम सिंह यादव ने यहां आकर अपनी पाकिस्तानी बीवी इकरा का नाम बदलकर रवा यादव करवा दिया इतना ही नहीं उसके नाम से एक आदार कार्ड भी बनवा दिया। जिसके आधार पर उसने भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया था। बता दें कि खुफिया एजेंसियों ने इकरा को उस समय शिकंजे में लिया जब वह अपने पाकिस्तान से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। जिस पर एजेंसियों ने कर्नाटक की खुफिया एजेंसी को अलर्ट कर दिया। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कई पाकिस्तानी जासूस का हिस्सा तो नहीं।

  • पंजाबः इस दिन से खुलेंगे 400 और मोहल्ला क्लीनिक

    पंजाबः इस दिन से खुलेंगे 400 और मोहल्ला क्लीनिक

    चंडीगढ़: स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसी दिशा में अब सीएम मान अपने वायदे के मुताबिक 400 और मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करने जा रहे हैं। उसकी शुरुआत अमृतसर से 27 जनवरी को जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि इसके तहत 26 जनवरी को 400 और मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे।

    हरपाल चीमा ने कहा कि 27 जनवरी को अमृतसर में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री  इन  इन मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इन मोहल्ला क्लीनिकों से प्रदेश की जनता को काफी फायदा होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन लोगों के पास कारें-गाड़ियां है वह अपनी गाड़ी में मेडिकल किट जरूर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

  • चलती ट्रेन में TTE ने साथी संग मिलकर महिला से किया रेप

    चलती ट्रेन में TTE ने साथी संग मिलकर महिला से किया रेप

    चंदौसीः लिंक एक्सप्रेस में महिला के साथ गैंगरेप की बड़ी घटना हुई है। घटना राजघाट से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच की है। फर्स्ट एसी के केबिन में टीटीई ने अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। महिला अपने 2 साल के बच्चे के साथ प्रयागराज में एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी।

    घटना 16 जनवरी की है। लेकिन महिला ने 5 दिन बाद 21 जनवरी को जीआरपी थाना चंदौसी में मुकदमा दर्ज कराया। इससे पहले पीड़िता ने 20 जनवरी की शाम रेलवे के कस्टमर केयर नंबर 139 पर शिकायत भी दर्ज कराई। शनिवार की शाम एसपी जीआरपी मुरादाबाद अपर्णा गुप्ता रेलवे स्टेशन पहुंचीं और महिला के बयान लिए। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

    ट्रेन में सफर के दौरान हो गई थी पहचान

    महिला ने बताया, वो मुरादाबाद में मेडिकल लाइन में काम करती थी। वहां जाने के लिए वो रोज ट्रेन से सफर करती थी। इसी बीच उसकी जान पहचान टीटीई से हो गई थी। वो अक्सर उसको सफर में मिल जाया करता था। कोरोना काल में उसने नौकरी छोड़ दी थी लेकिन अक्सर वो प्रयागराज रिश्तेदारी में जाया करती थी। महिला का कहना है, मैं उसको जानती थी तभी उसके कहने पर एसी कोच में चली गई थी। मुझे नहीं पता था वो मेरे साथ इतना गंदा काम करेगा।

    एसी फर्स्ट कंपार्टमेंट में किया गैंगरेप

    जानकारी के मुताबिक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ संभल के चंदौसी रेलवे स्टेशन से सूबेदारगंज (प्रयागराज) जाने के लिए लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पोस्टेड टीटीई राजू सिंह उसके पास पहुंचा। बातचीत कर उसे एसी के फर्स्ट कोच में बैठने को कहा। इसके कुछ देर बाद टीटीई अपने साथी के साथ कंपार्टमेंट में पहुंचा और महिला के साथ गैंगरेप किया।

    चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पोस्टेड है टीटीई

    मुरादाबाद के सीओ जीआरपी देवीदयाल ने बताया कि घटना एसी कोच में हुई है। पीड़िता ने गैंगरेप की एफआईआर कराई है। महिला चंदौसी की रहने वाली है। टीटीई भी वहीं पोस्टेड है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • नींबू कर सकता है लोगों के दांत खट्टे, 1 हफ्ते में दोगुना हुआ रेट, जानें कीमत

    नींबू कर सकता है लोगों के दांत खट्टे, 1 हफ्ते में दोगुना हुआ रेट, जानें कीमत

    नई दिल्‍ली : पिछली गर्मियों में नींबू के रेट ने लोगों के दांतों का स्वाद खट्टा कर दिया था। तब भाव 400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। अस बार भी नींबू अपने तेवर दिखा रहा है। सर्दी में भी नींबू का पारा हाई है। मांग में आई हल्‍की गर्माहट ने ही नींबू के रेट दोगुने कर दिए हैं। दिल्‍ली एनसीआर में एक हफ्ते पहले 60 रुपये किलो मिलने वाला नींबू अब 120 रुपये किलो तक बिकने लगा है। बाजार जानकारों का कहना है कि आगे तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही भाव और बढ़ सकते हैं।

    कारोबारियों का अनुमान है कि अगर तापमान बढ़ता रहा तो आगे नींबू के रेटस में उछाल आना तय है। अगर बारिश आदि के कारण ठंड बढ़ी तो डिमांड कम होगी और इससे भाव नियंत्रण में रहेंगे। पिछले हफ्ते नीबू दिल्ली और उसके आस पास के इलाके में 60 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा था। फिलहाल नीबू का भाव 120 रुपये किलो को पार कर गया है। अभी नींबू की सप्‍लाई ज्‍यादा नहीं है। सीमित सप्‍लाई और मांग में इजाफा होने की वजह से कीमतें चढ़ गई हैं। अगर तापमान में बढ़ोतरी जारी रही, तो भाव अगले कुछ समय में तेज ही रहेंगे। कारोबारियों का मानना है कि एक महीने में कीमतें 100 रुपये प्रति 250 ग्राम के स्तर को छू सकती हैं। 

    भारत में नींबू की मांग यूं तो पूरे साल रहती है, लेकिन मार्च से जुलाई तक इसकी खपत बहुत ज्‍यादा होती है। भारत में पूरे साल नींबू का उत्‍पादन होता है। नींबू की खपत सीधे तौर पर तापमान से जुड़ी होती है। तापमान बढ़ने के साथ लोग नीबू का इस्तेमाल काफी बढ़ा देते हैं। पिछले साल भी मार्च में तापमान सामान्‍य से ज्‍यादा हो गया था। इस वजह से नीबू की कीमतें 400 रुपये तक पहुंच गईं थी।

  • पंजाब: पॉश एरिया में सिर कटे बछड़ों की वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

    पंजाब: पॉश एरिया में सिर कटे बछड़ों की वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

    अमृतसर : शहर के पॉश एरिया रणजीत एवेन्यू में देर शाम सिर कटे बछड़ों की वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया। उक्त वीडियो देखने के बाद शहर की धार्मिक संस्थाओं में रोष फैल गया। रणजीत एवेन्यू एरिया में रोहन मेहरा द्वारा जारी की गई इस वीडियो में उन्होंने बताया गया कि दर्जन से अधिक सिर कटे बछड़ों को कुत्ते नोच रहे हैं।

    इनके सिर किसने काटे पुलिस प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए।  पंजाब में गौ हत्या के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन पुलिस के हाथ इन आरोपियों तक नहीं पहुंच रहे। नगर निगम के पास करोड़ों रुपए का काऊ सैस आ रहा है लेकिन इसके बावजूद निगम शहर में बेसहारा घूम रही गायों के लिए कुछ नहीं कर रहा है।

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान से मिले कपिल शर्मा, देखें तस्वीरें

    पंजाबः सीएम भगवंत मान से मिले कपिल शर्मा, देखें तस्वीरें

    चंडीगढ़ः अमृतसर के मशहूर कॉमेडियन कपील शर्मा ने मुबंई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें कपिल ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। इस दौरान कपिल ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा के- “भगवंत मान के साथ बहुत लंबे अरसे के बाद मुलाकात हुई, दिल में प्यार और जफ्फी में गर्माहट पहले से भी ज्यादा थी, कुछ पुरानी यादें साझा कीं, यह बहुत प्यारी और गर्मजोशी भरी मुलाकात थी.. आपके प्यार, सम्मान और सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद भाजी। बता दें कि सीएम मान इस समय मुबंई के दौरे पर है। 

  • पंजाबः फिर हुआ स्कूलों के समय में बदलाव

    पंजाबः फिर हुआ स्कूलों के समय में बदलाव

    चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ठंड और घने कोहरे के चलते बच्चों के स्कूलों के समय में बदलाव किया था। वहीं बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े इस लिए मौसम को देखते हुए फिर से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। घने कोहरे और ठंड से कुछ राहत के बाद स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9 बजे कर दिया गया है।

    बता दें, स्कूल का समय 10 बजे की जगह कम करके अब 9 बजे कर दिया है। ऐसे में अब प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। वहीं बात छुट्टी की करें 3 बजे का समय निर्धारित किया है। वहीं बात सेकेंडरी स्कूल की करें तो उनका समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3.20 बजे तक तय किया गया है। गौरतलब है कि, सरकार ने ठंड के कारण स्कूल का समय बदलकर 10 बजे से 3.20 तक किया था।

    मगर अब मुख्यमंत्री भगवत मान ने ट्वीट द्वारा विद्यार्थियों और अध्यापकों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को देखते हुए 15 जनवरी को ही उनके स्कूल के समय को आगे बढ़ा दिया था। मान सरकार ने 21 जनवरी तक स्कूल का समय 10 बजे तक होने का आदेश दिया था। मगर अब सरकार ने स्कूल का समय बदलते हुए इसका समय 9 बजे कर दिया है। ऐसे में अब प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए सुबह 9 बजे से 3.00 और सेकेंडरी के लिए 9 बजे से 3.20 तक समय निर्धारित किया है।

  • ट्रक और कार की भीषण टक्कर में ISRO के 5 कर्मचारियों की हुई मौत

    ट्रक और कार की भीषण टक्कर में ISRO के 5 कर्मचारियों की हुई मौत

    अलप्पुझाः केरल के अलप्पुझा जिले के अंबलप्पुझा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम पांच युवाओं की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, वह अंबालाप्पुझा के पास तिरुवनंतपुरम की ओर जा रहे एक लॉरी से टकरा गई।

    इसरो की कैंटीन में काम करते थे मृतक

    पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार तड़के करीब 1.30 बजे हुई। चावल ले जा रही लॉरी तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही कार से टकरा गई। पीड़ितों की पहचान प्रसाद, शिजू, अमल, सचिन और सुमोद के रूप में हुई है। वे कथित तौर पर एक इसरो कैंटीन चला रहे थे और उनमें से चार तिरुवनंतपुरम के थे और एक कोल्लम जिले का था।