Breaking Newsकार के अंदर जिंदा जले भाई-बहन, जाने वजह

कार के अंदर जिंदा जले भाई-बहन, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पटना के मसौढ़ी इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक खड़ी ऑल्टो कार में अचानक से भीषण आग लग गई। जिस कारण कार के अंदर खेल रहे 2 मासूम बच्चों की झुलसने से मौत हो गई घटना गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित सोहगी रामपुर के पास की है जानकारी के मुताबिक, रामपुर गांव के संजीत कुमार अपने परिवार के साथ घर में थे बाहर उनकी ऑल्टो कार खड़ी थी. संजीत का आठ साल का बेटा राजपाल और संजीत के भाई की 6 साल की बेटी सृष्टि घर के बाहर खड़ी कार में खेलने लगे इस दौरान कार का दरवाजा अंदर से बंद हो गया बच्चे और उनके परिजन इस बात से अंजान थे तभी अचानक कार से धुआं उठने लगा परिजनों ने देखा तो सभी कार की तरफ भागे कार के अंदर आग लग चुकी थी और दोनों बच्चे उसने झुलस कर वहीं गाड़ी के अंदर पड़े हुए थे यह सब देखते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई. लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें? किसी तरह कार के शीशे को तोड़कर आग पर काबू पाया गया

तब तक दोनों बच्चे बुरी तरह जल चुके थे आग में बुरी तरह से झुलसे दोनों बच्चों को पास के ही निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गौरीचक थाना पुलिस के मुताबिक आग लगने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. वहीं परिवार के सदस्य इंद्र कुमार ने बताया कि उनके रिश्तेदार ने तीन महीने पहले सेकेंड हैंड कार खरीदी थी घटना से कुछ देर पहले ही वे सभी लोग कार से घूम कर आए थे और कार को पार्क कर दिया था लेकिन दोनों बच्चे कार के अंदर ही खेल रहे थे जबकि बाकी लोग हाथ-मुंह धोने घर के अंदर चले गए थे फिर जैसे ही उन लोगों ने देखा कि कार से धुआं उठ रहा है तो वो भागकर वहां पहुंचे लेकिन तब तक बच्चे बुरी तरह आग में झुलस चुके थे

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...