Ludhianaजमीनी विवाद को लेकर भाई की हत्या

जमीनी विवाद को लेकर भाई की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खन्ना : समराला के गांव पूनिया में एक भाई ने अपने बड़े भाई का मर्डर कर दिया। सब्बल (औजार) से हमला करते हुए मर्डर किया गया। बचाव करने आए पिता को भी नहीं बख्शा और उसे भी गंभीर घायल कर दिया।मृतक की पहचान जगदीप सिंह (35) के तौर पर हुई। 2 साल पहले जगदीप सिंह ने अपनी मां का मर्डर किया था। इस केस में अभी करीब 4 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था।  घायल पिता राम सिंह ने बताया कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा रहता था। झगड़े से बचने के लिए वह अपने बड़े बेटे जगदीप के साथ अलग रहने लगा था। लेकिन मंगलवार की रात को उसके छोटे बेटे दलबीर सिंह ने आकर हमला कर दिया।

गांव निवासी परगट सिंह ने बताया कि मृतक जगदीप सिंह और उसके पिता राम सिंह गांव में अलग मकान में रहते थे और छोटा भाई दलवीर सिंह गांव में अलग रहता था। दोनों भाइयों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था और कई बार गांव की पंचायत भी दोनों के बीच समझौता करा चुकी थी।

मृतक जगदीप सिंह ने दो साल पहले अपनी मां की हत्या कर दी थी और करीब 4 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। बीती रात उसका छोटा भाई दलबीर सिंह मृतक जगदीप सिंह के घर आया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें जगदीप सिंह को मार दिया गया.घायल राम सिंह ने बताया कि उसका बेटा दलबीर सिंह स्मैक का नशा करता है। नशे के लिए पैसे मांगता रहता था। बंटवारे के बावजूद और जमीन मांग रहा था। इसी कारण उसने मंगलवार को स्मैक के नशे में हमला कर दिया। एसएचओ राव वरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। मर्डर केस दर्ज करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। मर्डर की वजह जमीन को लेकर विवाद रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...