Breaking Newsयुवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली :  राष्ट्रीय राजधानी के नॉर्थ-ईस्ट जिले के करावल इलाके से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में दीपक नामक युवक की करावल नगर में कुछ युवकों द्वारा चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 25 साल के दीपक के रूप में हुई है। युवक की हत्या के इस मामले में लोकल थाना पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए पुलिस की टीमों द्वारा जगह-जगह दबिश देने का काम भी जारी है।

डीसीपी जॉय टिर्की के मुताबिक युवक दीपक पर जानलेवा हमला सुबह की घटना है। सूचना मिलने पर तत्काल दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दीपक नाम के शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया, अस्पताल में दीपक ने दम तोड़ दिया। इस मामले में जब करावल नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो देखा कि 3 युवकों ने दीपक पर हमला किया। मृतक दीपक पर कई बार चाकू से हमला किया गया। उसके सिर पर पत्थर से भी हमला किया गया। दिल्ली पुलिस आरोपी तीनों युवकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। डीसीपी ने आशंका जाहिर की है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते है। हमें कुछ सुराग मिले है, इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

दीपक की हत्या की घटना रामलीला ग्राउंड के पास, 35 फुटा रोड, शिव विहार करावल नगर की है। मृतक करावल नगर के शिव विहार में रहता था। दीपक के पिता राजमिस्त्री है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह दो बजकर 15 मिनट पर हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दीपक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करावल नगर थाना पुलिस ने कहा है कि 4 अक्टूबर की सुबह करीब 2 बजे मृतक दीपक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामलीला ग्राउंड की ओर जा रहा था। ठीक उसी समय 3 लड़कों ने उस पर हमला बोल दिया। तीनों हमलावर बाइक पर सवार थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दीपक को कई बार चाकुओं से गोदा गया। इतना ही नहीं, उसके सिर को स्लैब से कुचल दिया। घटना के बाद दीपक को गंभीर अवस्था में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...