Breaking Newsसरकारी सीमेंट की तस्करी मामले में BSF का ASI गिरफ्तार

सरकारी सीमेंट की तस्करी मामले में BSF का ASI गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मू : कठुआ जिले की राजबाग इलाके में पुलिस ने सरकारी सीमेंट की तस्करी में बीएसएफ के एक उप निरीक्षक (एसआई) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छन्न अरोड़ियां के नजदीक एक पिकअप से 50 बैग और एक गोदाम से 400 बैग सरकारी सीमेंट बरामद किया है। पिकअप को खिल्लो चक मढ़ीन निवासी बीएसएफ का सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार चला रहा था। प्राथमिक जांच में यह सीमेंट पठानकोट की ओर से लाया बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सीमेंट बैग के बैच नंबर आदि से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, छन्न अरोड़ियां से कठुआ की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन में सरकारी सीमेंट के बैग लदे पाए। पूछताछ हुई तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सका। पुलिस ने वाहन और बैग को जब्त करते हुए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर है और उसकी तैनाती पंजाब में है। फिलहाल वो छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने पूछताछ और बढ़ाई तो आरोपी के एक गोदाम से और 400 बैग सरकारी सीमेंट मिली। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी की नाम पर एक निजी सीमेंट एजेंसी है। जहां गोदाम में ही उसने यह सरकारी सीमेंट छुपाकर रखा था। बताया कि पुलिस फिलहाल यह भी जांच कर रही है कि यह सप्लाई कहां की जा रही थी और कहां से लाई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...