Breaking Newsबसपा ने इस नेता को पार्टी से निकाला

बसपा ने इस नेता को पार्टी से निकाला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा ज्वाइन करने वाले इमरान मसूद को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निकाला दिया। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पिछले दिनों लखनऊ में हुई बसपा की अहम मीटिंग में भी इमरान मसूद को न्योता नहीं दिया गया था। पार्टी की तरफ से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि इमरान मसूद को अनुशासनहीनता की वजह से पार्टी से निष्कासित किया गया है।

बसपा जिलाध्यक्ष, सहारनपुर द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि जब इन्हें बसपा में शामिल कराया गया था तभी स्पष्ट रूप से कह दिया गया था कि लोकसभा चुनाव का टिकट उनकी गतिविधियों को देखकर ही दिया जाएगा। साथ ही यह भी  कहा गया है कि नगर निकाय चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी को टिकट दिलवाने के लिए दबाव बनाया। तब भी उनसे कहा गया था कि अगर उनकी हार होती है तो लोकसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा। इत्तेफाक से उनकी पत्नी हार गई। आरोप है कि इमरान मसूद लोकसभा टिकट के लिए दबाव बना रहे थे।

उधर, इमरान  मसूद ने कहा कि उन्हें तो पता ही नहीं है कि क्या अनुशासनहीनता की है। बिना वजह उन पर एक्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के बुलाए गए हर मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने टिकट के लिए दबाव बनाने के आरोपों को भी खारिज कर दिया। इमरान मसूद ने कहा कि जिलाध्यक्ष छोटी पोस्ट है। वह चुनाव नहीं लड़वाता, मेरे लोग मुझे चुनाव लड़वाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...