Unaहाउस पार्टी में चली गोलियां, 2 छात्रों की मौत

हाउस पार्टी में चली गोलियां, 2 छात्रों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मिसीसिपी: अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है। दरअसल, अमेरिका के दक्षिणी मिसीसिपी में एक हाउस पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। वहीं, इस हादसे में हाई स्कूल के 6 लोगों को गोली लगी है। जिसमें दो किशोरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय एक युवक ने पार्टी के दौरान गोलीबारी की।

कैमरन एवरेस्ट ब्रांड नामक युवक पर हत्या और गंभीर हमले का आरोप है। बे सेंट लुइस पुलिस प्रमुख टोबी श्वार्त्ज ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पुलिस ने गवाह और पीड़ित के बयानों के माध्यम से एकमात्र हमलावर के रूप में ब्रांड की पहचान की है। बे सेंट लुइस गल्फपोर्ट से 25 किलोमीटर पश्चिम में है।

हैनकॉक काउंटी के कोरोनर जेफ हेयर ने बताया कि मिसिसिपी गल्फ कोस्ट में गोलीबारी में दो किशोरों की मौत हो गई। हालांकि किशोरों की पहचान जाहिर नहीं की गई। श्वार्त्ज ने कहा कि ब्रांड को पास के क्रिश्चियन इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बे सेंट लुइस म्युनिसिपल कोर्ट के न्यायाधीश स्टीफन मैगियो ने ब्रांड को जमानत देने से इनकार कर दिया।

छह किशोरों को गोली लगी और कुछ को हेलीकॉप्टर द्वारा क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि न्यू ऑरलियन्स के एक अस्पताल में 18 वर्षीय और 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...