NationalAgra-Lucknow Expressway पर 45 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची-चीख...

Agra-Lucknow Expressway पर 45 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची-चीख पुकार

नेशनल डेस्क। फिरोजाबाद में मंगलवार की शाम सिरसागंज थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अचानक आग के गोले में बदल गई। चालक की सुझबुझ से बस में सवार 45 यात्रियों की जान बच गई, लेकिन सभी का सामान जलकर खाक हो गया। यह बस अजमेर शरीफ से यात्रा कराकर वापस नेपाल जा रही थी और यात्रियों में ज्यादातर नेपाल के निवासी थे।

आग कैसे लगी
मंगलवार को शाम करीब 3 बजे, प्राइवेट बस अजमेर शरीफ से नेपाल के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस खम्बा संख्या 76 किलोमीटर के पास पहुंची, बस से धुआं उठने लगा। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया।

चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
चालक चुन्नू मिश्रा, निवासी ग्राम गिरगाज, थाना बीरगंज, जिला परसा, नेपाल ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। उन्होंने तुरंत सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और कठफोरी चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जलने लगी। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एक्सप्रेसवे पर रहा यातायात प्रभावित
बस में लगी आग के कारण पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे वाहनों को रोक दिया ताकि कोई अन्य वाहन आग की चपेट में न आ जाए। आग बुझने के बाद ही यातायात सामान्य हुआ।

 

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...