Chandigarhबस चालकों ने की हड़ताल, कई रूट प्रभावित होने से यात्री हुए...

बस चालकों ने की हड़ताल, कई रूट प्रभावित होने से यात्री हुए परेशान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः यूटी में ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) के बस ड्राइवरों ने मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि 40 बसों के करीब 100 ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। ड्राइवरो के हड़ताल पर चले जाने से बसों के चंडीगढ़ के 6 रूट प्रभावित हो चुके हैं। जिसकी वजह से हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी ड्राइवर अपना वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मांगे न मानने तक प्रदर्शन की घोषणा की है।
​​​​​​​ड्राइवरों का आरोप है कि उन्हें CTU में डायरेक्ट कांटेक्ट के नाम पर भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें किसी निजी कंपनी के जरिए रखा गया है। अब वह कंपनी ड्राइवरों का शोषण करती है। अगर कोई ड्राइवर अपने हक की मांग करता है, तो कंपनी उसे नौकरी से निकाल देती है। यही नहीं उसकी जगह बिना क्वालिफिकेशन टेस्ट के नए ड्राइवर को नौकरी पर रख लिया जाता है। 

वहीं ड्राइवरों का आरोप है कि उन्हें डीसी रेट 25000 रुपए प्रति महीना देने का कहकर रखा था। लेकिन अब उन्हें 16000 रुपए प्रति महीना मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने CTU की तरफ से हरियाणा में करवाए क्वालिफिकेशन टेस्ट के बाद भर्ती किया गया था। उस समय उन्हें डीसी रेट देने का ही भरोसा दिया था, लेकिन अब बार-बार कहने के बाद भी उन्हें उनका पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है।

​​​​​​​ड्राइवरों का कहना है कि CTU की इन इलेक्ट्रिक बसों में कई प्रकार की खामियां हैं। यह चलते-चलते ब्रेक लगा ही बंद कर देती हैं। इसकी जानकारी भी कई बार कंपनी को दी गई है, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अब भारत सरकार द्वारा लाए नए हिट एंड रन कानून के बाद उनकी और मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है। 16000 रुपए में नौकरी करने वाले अगर कोई हादसा होता है, तो 7 लाख रुपए कहां से देंगे। लेकिन कंपनी की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...