महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 10 साल के बच्चे का हाथ कटा

पालीः प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक फेल होने के कारण पलटने का मामला सामने आया है। हादसे में बस में सवार 10 साल के बच्चे का हाथ कट गया, जबकि 27 अन्य श्रद्धालु घायल हैं। हालत नाजुक होने पर 2 बच्चों को राजसमंद रेफर किया गया है।

थानाधिकारी प्रीति रतनू ने बताया कि बस में सवार सभी 46 यात्री पैतृक गांव पाली के कोसेलाव गांव जा रहे थे। वर्तमान में सभी गुजरात के अहमदाबाद (गुजरात) में रहते हैं। यहां इनका काराेबार है। सभी यात्री गहरी नींद में थे कि इस दौरान बस के अचानक पलटने से किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। यह हादसा श्रद्धालुओं के गांव (कोसेलाव) से 40 किलोमीटर पहले हुआ। इस क्षेत्र में पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। सभी यात्री प्रयागराज से लौटकर सांवलिया सेठ के दर्शन किए थे। इसके बाद गांव लौट रहे थे। बस में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

हादसे में आशिका (15) पुत्री प्रकाश चंदेल, तमन्ना (22) पत्नी सुरेश चंदेल, कन्या (60) पत्नी तुलसीराम, मथुरा (55) पत्नी मीठालाल, पार्वती (50) पत्नी राजू, संगीता (25) पत्नी विशाल, विवेक (1) पुत्र विशाल, अमित (47) पुत्र मानाजी, भावेश (21) पुत्र प्रकाश, प्राची (17) पुत्री अमित, पानी बेन (60) पत्नी भोमाराम, जिहान (5) पुत्र संजय, भोमाजी (82) पुत्र नवला राम, विजय (19) पुत्र राजू भाई, फाल्गुनी (19) पुत्री प्रकाश, निमित (11) पुत्र मनीष, मूली बेन (32) पत्नी चम्पत, विमला (45) पत्नी अमित, नीलम (20) पुत्री अमित, राजू (54) पुत्र मानाजी, काजल (18) पुत्री अमित, पूजा (29) पुत्री आकाश, सुरेश (26) पुत्र राजू भाई, दाकु बेन (85) पत्नी मानाजी, निशा (23) पुत्री राजू भाई, दामिनी बेन (30) जिग्नेश भाई, आकाश (26) पुत्र सोहन भाई, मनीष (39) पुत्र फ़ाऊलाल, रोहन (13) पुत्र मनीष, ज्योति (34) पत्नी मनीष घायल हुए हैं।

बस यात्री आकाश बोराणा ने बताया कि बस में लोग सो रहे थे। किसी को कुछ पता ही नहीं चला। ढलान से नीचे उतरते समय हादसा हुआ है। दो बच्चे ज्यादा घायल हुए हैं। ओम (10) पुत्र अमित कुमार का दाहिना हाथ कट गया है। घायलों को राजसमंद हॉस्पिटल ले जाया गया है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...