Himachalपंचायती राज संस्थानों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 29 सितम्बर को

पंचायती राज संस्थानों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 29 सितम्बर को

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में पंचायती राज संस्थानों में किन्हीं आकस्मिक कारणों से रिक्त हुए प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नीलम कटोच ने बताया कि उपचुनाव को लेकर 11, 12 व 13 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। 16 सितम्बर को प्रातः 10 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 सितंबर सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे उम्मीदवार अपने नामांकन वापिस ले सकते हैं। नामांकन वापिस लेने की प्रक्रिया के उपरांत उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 29 सितम्बर को प्रातः 8 से सायं 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वोटिंग प्रक्रिया पूर्ण होने पर उसी दिन ग्राम पंचायत मुख्यालय में प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सदस्यों के चुनावी नतीजे घोषित किर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधान और उप प्रधान पद के चुनाव के लिए संबंधित पूरी पंचायत और पंचायत सदस्य पद के लिए संबंधित वार्ड में चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।

यहां होने हैं उपचुनाव
नीलम कटोच ने बताया कि विकास खंड अम्ब के तहत ग्राम पंचायत नारी चिंतपूर्णी में उप प्रधान, ग्राम पंचायत अम्ब टिल्ला के वार्ड 3 में पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत अंदौरा अप्पर के वार्ड 4 में पंचायत सदस्य के पदों के लिए उप चुनाव होंगे। विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत बसोली के वार्ड 2 में पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत अरनियाला लोअर के वार्ड 5 में पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत भटोली के वार्ड 6 में पंचायत सदस्य पदों के लिए उप चुनाव करवाएं जाएंगे।

विकास खंड गगरेट के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाडला कोइडी के वार्ड 3 में पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत घनारी में प्रधान पद के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे। इसके अलावा विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत छपरोह कलां के वार्ड 4 में पंचायत सदस्य पदों के लिए उप चुनाव होंगे। वहीं विकास खंड हरोली में ग्राम पंचात पंजावर के वार्ड 5 में पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए उपचुनाव होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...