Himachalसांसद अनुराग ठाकुर को ज्ञापन सौपकर उठाई ऊना हिमाचल- इंदौर एक्सप्रेस के...

सांसद अनुराग ठाकुर को ज्ञापन सौपकर उठाई ऊना हिमाचल- इंदौर एक्सप्रेस के मेरठ छावनी स्टेशन पर ठहराव की माँग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : युवा नेता अरुण कौशल द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर के समक्ष हिमाचल की रेल माँगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिस में दौलतपुर चौक से दिल्ली के बीच चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी का मथुरा तक विस्तार और दौलतपुर चौक से साबरमती के बीच चलने वाली दैनिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी को सप्ताह के दो दिन वाया जयपुर- रिंग्स- रेवाड़ी मार्ग पर चलाने की माँग प्रमुखता से रखीं गई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल से  भारी संख्या में लोग श्री खाटु श्याम और वृंदावन की तीर्थ यात्रा करते हैं।

इन माँगो का पुरा होने से श्रद्धालु सीधे रिंग्स और मथुरा पहुँच जाएँगे साथ में समय और धन भी कम लगेगा। वही रेलवे की आय में भी वृद्धि होंगी। इस के साथ उन्होंने ऊना हिमाचल स्टेशन से इंदौर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी का मेरठ छावनी स्टेशन पर ठहराव किए जाने की माँग रखी गई। उन्होंने बताया कि इस रेलगाड़ी का मेरठ छावनी पर ठहराव ना होने से हमारी सेना के जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को काफ़ी परेशानी होती है। इस पर सांसद अनुराग ठाकुर जी  ने आश्वासन दिया कि वे जल्द केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी जी से मिलकर ये माँगे रखेंगे और जल्द ये माँगे पुरी होंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...