JalandharJalandhar पहुंचे Cabinet Minister Dhaliwal ने किसानों को दी बड़ी राहत, देखें...

Jalandhar पहुंचे Cabinet Minister Dhaliwal ने किसानों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बॉर्डर एरिये में रह रहे किसानों को कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, आज कैबिनेट मंत्री ने जालंधर में आर्मी अफसरों से मुलाकात मुलाकात की। इस दौरान जालंधर हैड क्वार्टर में उनकी अफसरों के साथ बॉर्डर एरिया की सड़क पर हो रहे हादसों को कम करने के लिए सड़क को चौड़ी करने को लेकर मीटिंग रखी गई थी। इस मीटिंग में आर्मी अफसरों ने सड़क चौड़ी करने की बात मान ली है। ऐसे में गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलेंगी और हादसों में कमी आएंगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की एक सड़क है तो कि अजनाला शहर से शुरू होती है।

उन्होंने कहा कि वह सड़क अजनाला, लोपोके, तलवंडी साबो, अटारी, और सोल गांव से होकर 72 किलोमीटर तक जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार सड़कों को लेकर काफी काम करवा रही है। कैबिनेट मंत्री ने यह सड़क फोर्स के पास थी, जिस पर काफी पैरवी की गई। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर काफी हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही थी। वहीं किसानों की काफी लंबे से सड़क को लेकर मांग रखी गई थी। जिसके बाद वह दिल्ली बिकानेर सहत कई अफसरों से मुलाकात कर चुके है। इस दौरान आज जालंधर में उनकी मीटिंग रखी गई।

उन्होंने कहा कि यह सड़क पहले 5.5 मीटर चौड़ी थी। लेकिन अब अधिकारियों के साथ मीटिंग में सड़क को लेकर हुई बातचीत में यह फैसला लिया गया कि 7 मीटर चौड़ी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अफसरों से निवेदन किया गया है कि गन्ने की बैल्ट पर इस सड़क को 10 मीटर चौड़ी कर दिया जाए। जिसके बाद अधिकारियों ने कहा कि वह मौके पर अफसरों को जांच के लिए भेजेंगे और उसके बाद गन्ने की बैल्ट पर सड़क का मुआयना किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गन्ने की बैल्ट वाली सड़क 7.7 मीटर पहले से फाइनल है जिसे अगले साल से चौड़ी करने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अफसरों ने 10 मीटर चौड़ी करने का आश्वासन दिया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अफसरों की चमियारी रोड़ बाइपास पर आर्मी को परेशानी आ रही है, जिसको उन्होंने हल करने का आश्वासन दिया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्राली निकलने के दौरान दूसरी गाड़ी को निकालना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में इस मसले को हल करने से बॉर्डर के पास रह रहे किसानों की काफी राहत मिलेगी। वहीं आर्मी में युवाओं की भर्ती को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आर्मी के पास पंजाब में 45 प्रतिशत भर्ती है और उन्होंने सुझाव दिया है कि अधिकारियों को दिया है जो कि आर्मी के अधिकारियों ने मान लिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जालंधर अमृतसर में उन्हें युवा कम फौज के लिए मिलेंगे, लेकिन अगर वह बॉर्डर एरिया जैसे पठानकोट से फिरोजपुर तक जाएंगे तो वहां पर आर्मी में भर्ती होने के लिए युवा काफी मात्रा में मिल जाएंगे। जहां वह अगर भर्ती के लिए कैंप लगाएंगे तो काफी युवा आर्मी में जुड़ने के लिए तैयार होंगे। वहीं बॉर्डर पार से ड्रोन आने के मामले में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह के पास मुद्दे को रखा था, लेकिन इसका अभी कोई समाधान नहीं निकल कर आया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन को रोकने के लिए अभी कुछ भी हल नहीं निकला है, लेकिन जल्द इस मुद्दे को हल कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...