Himachalकैप्टन अमरिंदर सिंह बन सकते हैं इस राज्य के अगले गवर्नर 

कैप्टन अमरिंदर सिंह बन सकते हैं इस राज्य के अगले गवर्नर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के अगले गवर्नर बन सकते हैं। दरअसल, कयास लगाए जा रहे हैं बीजेपी की टॉप लीडरशिप में इसको लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है। कैप्टन कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी बीजेपी में विलय कर दिया था।

बता दें, महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जता चुके थे, जिसके बाद कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं। हाल ही में उन्हें बीजेपी की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। बीजेपी में लगातार उनका कद बढ़ रहा है। वहीं अब उन्हें महाराष्ट्र का गवर्नर बना दिया गया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम पहले उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चर्चा में आया था। हालांकि बाद में इस पद पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को बीजेपी ने उम्मीदवार बना दिया था। उस वक्त कैप्टन विदेश में इलाज करा रहे थे, तब तक कैप्टन ने अपनी पार्टी को भी अलग रखा हुआ था। हालांकि अब कैप्टन सीधे बीजेपी में ही आ चुके हैं।

बीते दिनों महाराष्ट्र राजभवन के एक बयान में यह कहा गया था कि, राज्यपाल भगत सिहं कोश्यारी ने अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य इत्मीनान की गतिविधियों में बिताने की इच्छा व्यक्त की है। भगत सिंह कोश्यारी, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार के साथ लगातार भाग-दौड़ कर रहे थे। उनकी इसी इच्छा के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि कैप्टन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाकर भेजा जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...