Nationalखड़े ट्रक से टकराई कार, कुंभ जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत

खड़े ट्रक से टकराई कार, कुंभ जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सासारामः दो सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हुई है। ये हादसे अलग-अलग जगहों पर हुए। पहले हादसे में सोमवार सुबह चेनारी थाना क्षेत्र के एनएच-2 (जीटी रोड) पर पश्चिम बंगाल से प्रयागराज कुंभ मेले जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बंगाल के बांकुरा जिले के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 48 साल के हरि सोरदार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 50 साल के बंशी मंडल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में 6 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें सुशांतो दास और काली कोरंगा भी शामिल हैं। पिकअप में कुल 14 श्रद्धालु सवार थे। सभी बांकुरा जिले के विष्णुपुर के रहने वाले हैं। चालक के मुताबिक, सबराबाद में पेट्रोल पंप से निकलते समय एक बस पिकअप की तरफ मुड़ गया। बस से बचने के प्रयास में पिकअप खड़े ट्रक से जा टकराई।

दूसरी घटना तारचण्डी धाम के पास एनएच-2 जीटी रोड की है। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के गंगाबीघा मनार गांव के इंद्रदेव प्रजापति और राम यादव प्रयागराज जा रहे थे। वे अन्य ग्रामीणों के साथ बस से यात्रा कर रहे थे। रविवार रात को बस तारचण्डी धाम में रुकी। दोनों श्रद्धालु दुकान से नारियल खरीदकर बस की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। इंद्रदेव प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राम यादव को सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने राम यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाते समय रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...