शादी से लौट रहे परिवार की नाले में गिरी कार, एक की मौत

चंबाः हिमाचल के चंबा-सलूणी-लंगेरा मुख्य मार्ग पर किहार के उपरी हिस्से में बारिश व ओलावृष्टि के चलते नाले का जलस्तर बढऩे से काफी तादाद में वाहन मलबे में दब गए। साथ ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं चंबा जिले में शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार 60 मीटर गहरे नाले में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हैं।

हादसा चंबा-तीसा मार्ग पर देर रात पुखरी के समीप हुआ। हादसे में 80 वर्षीय गुरध्यान पुत्र माधो राम निवासी गुमरियाडू डाकघर कंदला की माैत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि नाले के बढ़ते जलस्तर के चलते कुछ देर के लिए स्थानीय लोग डर से सहम गए। बारिश का दौर थमने के साथ ही लोगों ने मलबे में दबी गाडिय़ों को बाहर निकालने का काम आरंभ करने के साथ ही लोक निर्माण विभाग को सूचित किया। सूचना पाते ही लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों संग मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही को बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...