बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की Car हुई हादसाग्रस्त, 1 की मौत, कई घायल

छतरपुरः जिले में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला छतरपुर से सामने आया है। जहां, रविवार सुबह बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गाय को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कादरी में सुबह 6 बजे हुआ। कार में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें से हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। मृतक का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कार में सवार होकर 11 लोग प्रयागराज महाकुंभ से बागेश्वर धाम आए थे। यहां दर्शन करने के बाद वह अलसुबह भोपाल की ओर निकले थे। इस दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कादरी में उनकी कार सामने अचानक एक गाय आ गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज और झांसी रेफर किया गया है।

हादसे में भौंरी, थाना खजूरी भोपाल निवासी महेश पिता नर्मदा प्रसाद पटेल (60) की मौत हो गई। जबकि पूजा पति गोवर्धन पटेल (40), निवासी रायसेन, गोवर्धन पिता काशीराम पटेल (43), निवासी रायसेन, सलती भाई पति काशीराम (50), कृपा पिता गोवर्धन कुमार, पार्वती पिता नर्मदा पटेल (60), ललिता पति महेश कुमार (45), सूरज पिता नारायण, नर्मदा प्रसाद पिता मूलचंद कुमार (75), हेमंत नर्मदा प्रसाद (20), रंजीत पिता मुंशीलाल (35) घायल हो गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...