Himachalमणिमहेश से लौट रहे पंजाबी श्रद्धालुओं की नदी में गिरी कार, 2...

मणिमहेश से लौट रहे पंजाबी श्रद्धालुओं की नदी में गिरी कार, 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
चंबा: पठानकोट-चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 1:30 बजे एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए हैं वहीं दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सुरक्षित निकाले गए लोगों को उपचार के लिए मेडिकल-कॉलेज चंबा में भेज दिया है। कार में सवार सभी लोग पंजाब के संगरुर के रहने वाले हैं। मणिमहेश यात्रा पर आए थे। जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु रात करीब 1:30 बजे मणिमहेश यात्रा से आ रहे थे। श्रद्धालुओं की कार दुर्गेठी के धाई देवी मंदिर के पास कुत्ते को बचाने के प्रयास में करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे के समय गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। दो लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करके मेडिकल कॉलेज चंबा में भेज दिया है।

तीनों की तलाश जारी

इस हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रेस्कयू ऑपरेशन शुरु कर दिया है। वहीं अभी तक लापता लोगों का कोई सुराग भी नहीं मिला है। एसपी चंबा का कहना है कि – भरमौर नेशनल-हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। रात को ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरु कर दी। तीन लापता लोगों की तलाश जारी है। छानबीन के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

प्रशासन ने की लोगों से की अपील

चंबा में होने वाली बारिश के चलते डीसी चंबा ने लोगों और मणिमहेश यात्रियों से चंबा भरमौर यात्रा न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण चंबा भरमौर नेशनल हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावनाओं के चलते श्रद्धालु और बाकी लोग सुरक्षा के लिहाज से चंबा के आगे की यात्रा न करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...