Himachalपब में घुसी कार, 5 सदस्यों की मौ'त

पब में घुसी कार, 5 सदस्यों की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कार दुर्घटना में भारतीय मूल के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मारे गए सभी लोग भारतीय मूल के दो परिवारों के हैं। यह घटना मेलबर्न के विक्टोरिया की है। कहा जा रहा है कि एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर पब के आउटडोर डाइनिंग एरिया में जा घुसी, जिस वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। विक्टोरिया पुलिस के कमिश्नर शेन पैट्टन ने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 38 साल के विवेक भाटिया, उनका  11 साल का बेटा विहान, 44 साल की प्रतिभा शर्मा, नौ साल की अनवी और 39 साल का जतिन चुग शामिल है।

अनवी को दुर्घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। भाटिया की 36 साल की पत्नी रूचि और 6 साल के बेटा अबीर अस्पताल में भर्ती हैं। वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अबीर के दोनों पैर टूट गए हैं और गंभीर अंदरूनी चोटें हैं। लेकिन उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।  दुर्घटना के बाद पुलिस ने एसयूवी के ड्राइवर से पूछताछ की गई। एसयूवी के ड्राइवर के वकील मार्टिन अमाद ने दावा किया है कि उनका क्लाइंट डायबिटिक है और उसे बार-बार इंसुलिन लेना पड़ता है। मार्टिन ने कहा कि उनके क्लाइंट का या उसके परिवार का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके मुवक्किला का अल्कोहल टेस्ट भी निगेटिव पाया गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...