National4 साल के मासूम के ऊपर से गुजरा Car का पहिया, जाने...

4 साल के मासूम के ऊपर से गुजरा Car का पहिया, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के बैतूल में एक चार साल के बच्चे के ऊपर से कार का पिछला पहिया निकल गया। लेकिन शुक्र है कि बच्चा बच गया, उसे मामूली चोट लगी है। बच्चे की पहचान अयांश यादव(4) के तौर पर हुई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर वार्ड का है। जहां बुधवार की दोपहर अयांश बच्चा सड़क पर साइकिल चला रहा था। वहां से एक कार निकलती है और उसका पिछला पहिया बच्चे के ऊपर से निकला जाता है। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारी के अनुसार पहले कार रिवर्स होती है और खड़ी हो जाती है। इसके बाद सड़क पर अयांश यादव साइकिल पर बैठा नजर आता है। वहीं एक महिला दो बच्चों के साथ इस बच्चे से कुछ बात करती नजर आती है और आकर कार में बैठ जाती है। थोड़ी देर बाद कार आगे बढ़ती है और कार निकलने के बाद ऐसा दिख रहा है कि आयांश कार के नीचे आ गया था और फिर उठकर बैठ गया और उसे एक महिला उठाकर ले जा रही है।

बच्चे की मां पुष्पलता  का कहना है कि बच्चा सड़क पर साइकिल चला रहा था साइकिल स्लिप होने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही थी। कार चालक ने बच्चे को देख भी लिया था, भगवान का शुक्र है कि बच्चा बच गया। घटना के बाद बच्चे को डॉक्टर के पास ले गए और उसका मेडिकल कराया गया। जानकारी के अनुसार बच्चे के पैर में चोट लगी है। बच्चे के पेट पर कार के पहिए के निशान भी है। मामला गंभीर होने पर तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर ली गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...