ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा तहसील के कोडरा से मारपीट का एक मामला सामने आया है। यहां के डैहन गांव के प्रदीप कुमार पुत्र जमना दास ने बंगाणा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके इलाके के ही रहने वाले अबजीत सिंह ने वीरवार को उसका रास्ता रोककर मारपीट की जिससे प्रदीप को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अबजीत सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
